17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ’’सेवा संकल्प अभियान’’, जिलाधिकारी ने बैठक कर दिये आवश्यक निर्देश श्रावस्ती। शासन के मंशानुसार प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ’’सेवा संकल्प अभियान’’ चलाया जाएगा। जनपद में उक्त अभियान के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में एवं मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारियों की समीक्षा बैठक की गई। इसमें अभियान के सफल संचालन और ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री के 25 साल के सार्वजनिक जीवन की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को ’’विकसित भारत-2047’’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना है। अभियान के जरिए केंद्र सरकार की 12 साल और राज्य सरकार की 10 साल की जन कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही पात्र लोगों को इन योजनाओं से जोड़ा जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत कई कार्यक्रम अलग-अलग चरणों में होंगे। शुरुआत में ’’सेवा दिवस-आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिताएं होंगी। सांस्कृतिक टोलियां ’’नमो सेवा’’ विषय पर नुक्कड़ नाटक करके जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करेंगी। आंगनबाड़ी केंद्रों पर ’’आंगन मिलन सेवा’’ कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर तीन दिवसीय उत्सव एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, आशा दीदी एवं उत्कृष्ट लाभार्थी माताओं का सार्वजनिक सम्मान एवं प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम, देश एवं प्रदेश में महिला एवं बाल विकास हेतु योजनाओं एवं कार्यक्रमों से आए बदलावों की जानकारी वाली एक पुिस्तका वितरत की जाएगी और प्राप्त पत्र पढ़ा जाएगा। हेल्थी बेबी प्रतियोगिताओं का आयोजन एवं पुरस्कार वितरण, बच्चों को कॉमिक बुक्स, खिलोने, फल एवं मिठाई का वितरण, इसके अतिरिक्त पोषाहार/सामग्री वितरण किया जाएगा।इसके अलावा विकासखंड स्तर पर ’सेवा सेतु’ शिविर लगाए जाएंगे।
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ’’सेवा संकल्प अभियान’’, जिलाधिकारी ने बैठक कर दिये आवश्यक निर्देश श्रावस्ती। शासन के मंशानुसार प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ’’सेवा संकल्प अभियान’’ चलाया जाएगा। जनपद में उक्त अभियान के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में एवं मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारियों की समीक्षा बैठक की गई। इसमें अभियान के सफल संचालन और ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री के 25 साल के सार्वजनिक जीवन की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को ’’विकसित भारत-2047’’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना है। अभियान के जरिए केंद्र सरकार की 12 साल और राज्य सरकार की 10 साल की जन कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही पात्र लोगों को इन योजनाओं से जोड़ा जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत कई कार्यक्रम अलग-अलग चरणों में होंगे। शुरुआत में ’’सेवा दिवस-आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिताएं होंगी। सांस्कृतिक टोलियां ’’नमो सेवा’’ विषय पर नुक्कड़ नाटक करके जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करेंगी। आंगनबाड़ी केंद्रों पर ’’आंगन मिलन सेवा’’ कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर तीन दिवसीय उत्सव एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, आशा दीदी एवं उत्कृष्ट लाभार्थी माताओं का सार्वजनिक सम्मान एवं प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम, देश एवं प्रदेश में महिला एवं बाल विकास हेतु योजनाओं एवं कार्यक्रमों से आए बदलावों की जानकारी वाली एक पुिस्तका वितरत की जाएगी और प्राप्त पत्र पढ़ा जाएगा। हेल्थी बेबी प्रतियोगिताओं का आयोजन एवं पुरस्कार वितरण, बच्चों को कॉमिक बुक्स, खिलोने, फल एवं मिठाई का वितरण, इसके अतिरिक्त पोषाहार/सामग्री वितरण किया जाएगा।इसके अलावा विकासखंड स्तर पर ’सेवा सेतु’ शिविर लगाए जाएंगे।
- कजरी तीज मेले की तैयारियों को लेकर डीएम अन्नपूर्णा गर्ग व एसपी राहुल भाटी ने की समीक्षा बैठक श्रावस्ती। कजरी तीज पर्व के अवसर पर बाबा विभूति नाथ मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विभागवार तैयारियों की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में एडीएम श्रावस्ती उप जिलाधिकारी, आशीष भारद्वाज अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह co भिनगा भारत पासवान, एक्सईएन विद्युत विभाग संबंधित विभाग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्रावस्ती सहित मेला प्रबंध समिति के प्रबंधक पद्माकर द्विवेदी, अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह एवं मंदिर के महंत मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा मेले के दौरान साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत एवं स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने मेले के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया। बाबा विभूति नाथ मंदिर में कजरी तीज के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।3
- ब्रेकिंग न्यूज़ देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़ अब कोई भी अधिकारी आरजीआरएस पर गलत रिपोर्ट लगाएगा तो उसको होगी जेल माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आदेश1
- बहराइच में चोरों का आतंक! पक्के मकान की दीवार फांदकर जेवरात और नकदी पर किया हाथ साफ,,, बहराइच नवाबगंज थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों का आतंक,पुलिस गश्त सिर्फ फोटो तक ही सीमित,,, घर की दीवार फांदकर घुसे चोर, बक्सा खंगालकर चांदी के जेवरात व नकदी किए पार,,, नवाबगंज में चोरी से दहशत, मण्हवा गांव में घर से जेवरात-नकदी चोरी,,, चोरों के हौसले बुलंद! रात के अंधेरे में पक्के मकान को बनाया निशाना,,, चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में बढ़ी चिंता, पुलिस की रात्रि गश्त पर उठे सवाल,,, मण्हवा में चोरी के बाद ग्रामीणों में दहशत, पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की उठी मांग,,,2
- कृष्ण जन्माष्टमी की मूर्तियों का हुआ विसर्जन बाबागंज। क्षेत्र में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर स्थापित की गई मूर्तियों श्री कृष्ण जन्माष्टमी की मूर्तियों का हुआ विसर्जन बाबागंज। क्षेत्र में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर स्थापित की गई मूर्तियों का विसर्जन देर शाम तक देवरा सगरा ताल में चलता रहा। बिजलीपुर, विष्नापुर, देवरा सहित आसपास के गांवों में श्रद्धालुओं ने जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक मूर्तियां स्थापित की थीं। विसर्जन के दौरान श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ मूर्तियों को लेकर तालाब तक पहुंचे। डीजे और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु जयकारे लगाते नजर आए। पूरे रास्ते भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण की मूर्तियों का विसर्जन किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की प्रबंधक शिवकुमार वर्मा की ओर से तालाब के आसपास प्रकाश पेयजल की व्यवस्था कराई गई।1
- ग्रामीणों में स्वच्छ रास्ते नहींऔर सफाई कर्मी मौज ले रहा ऐसी मेंग्रामीणों में आक्रोशपिता है देसीमदिरा पानघूम घूम कर उड़ा रहा मौज माननीय मुख्यमंत्री जी से अनुरोध है जनपद बहराइच में घोर अंधेरा छाया हुआ है जिसे ग्रामीण में स्वच्छ कर्मी के लिए रखा गया है वह सफाई कर्मी इस समय पंचायती राज अधिकारी के कार्यालय में मौज मस्ती कर रहा है शराब पीकर घूमता है लोगों को परेशान करता हैमहिलाओं से भी अभद्र व्यवहार करता है कार्यकारी महिलाओं का भी तमाम पैसा इधर-उधर करके मनवाने तौर पर काम करता है जबकि जिस गांव में तैनाती है वहां भारी गंदगी का माहौल फैला है संक्रामक रोग फैलने कीपूर्ण व्यवस्था हो चुकी है परंतु सफाई कर में मिथिलेश कुमार मौर्य कोइससे क्या मतलब है वह तो शराब पीकर पान मसाला खाकर मौज मस्ती उड़ा रहा है ऐसे में मेरे द्वारामुख्यमंत्री व पंचायती राजमंत्री जी को पत्र लिखकर कार्रवाई का अनुरोध किया है2
- 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ’’सेवा संकल्प अभियान’’, जिलाधिकारी ने बैठक कर दिये आवश्यक निर्देश श्रावस्ती। शासन के मंशानुसार प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ’’सेवा संकल्प अभियान’’ चलाया जाएगा। जनपद में उक्त अभियान के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में एवं मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारियों की समीक्षा बैठक की गई। इसमें अभियान के सफल संचालन और ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री के 25 साल के सार्वजनिक जीवन की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को ’’विकसित भारत-2047’’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना है। अभियान के जरिए केंद्र सरकार की 12 साल और राज्य सरकार की 10 साल की जन कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही पात्र लोगों को इन योजनाओं से जोड़ा जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत कई कार्यक्रम अलग-अलग चरणों में होंगे। शुरुआत में ’’सेवा दिवस-आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिताएं होंगी। सांस्कृतिक टोलियां ’’नमो सेवा’’ विषय पर नुक्कड़ नाटक करके जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करेंगी। आंगनबाड़ी केंद्रों पर ’’आंगन मिलन सेवा’’ कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर तीन दिवसीय उत्सव एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, आशा दीदी एवं उत्कृष्ट लाभार्थी माताओं का सार्वजनिक सम्मान एवं प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम, देश एवं प्रदेश में महिला एवं बाल विकास हेतु योजनाओं एवं कार्यक्रमों से आए बदलावों की जानकारी वाली एक पुिस्तका वितरत की जाएगी और प्राप्त पत्र पढ़ा जाएगा। हेल्थी बेबी प्रतियोगिताओं का आयोजन एवं पुरस्कार वितरण, बच्चों को कॉमिक बुक्स, खिलोने, फल एवं मिठाई का वितरण, इसके अतिरिक्त पोषाहार/सामग्री वितरण किया जाएगा।इसके अलावा विकासखंड स्तर पर ’सेवा सेतु’ शिविर लगाए जाएंगे।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ फतेहपुर देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़ 5G नेटवर्क न मिलने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जियो कर्मचारी को ही मोबाइल टावर से बांधा विशेष संवाददाता, फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) 11 सितंबर 2026 उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हरदौली गांव में पिछले दो साल से खराब नेटवर्क और 5G सेवा न मिलने से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने गांव में स्थित मोबाइल टावर पर आए जियो (Jio) कंपनी के एक कर्मचारी को बंधक बना लिया और उसे रस्सी से टावर के खंभे से बांध दिया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 2 साल से थी नेटवर्क की समस्या, ऑनलाइन काम हुए ठप स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि वे पिछले लगभग दो वर्षों से गांव में बेहतर मोबाइल नेटवर्क और 5G सेवा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। गांव में नेटवर्क की स्थिति इतनी खराब है कि बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई, रोजमर्रा के डिजिटल पेमेंट्स और अन्य जरूरी ऑनलाइन काम पूरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों और कंपनी से की, लेकिन बार-बार की शिकायतों के बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं निकाला गया। टावर की जांच करने पहुंचा था कर्मचारी जानकारी के अनुसार, बुधवार को जियो नेटवर्क का एक कर्मचारी (तकनीशियन) टावर में आई किसी खराबी को ठीक करने या जांच करने के लिए गांव पहुंचा था। उसे देखते ही ग्रामीणों ने अपनी नाराजगी जाहिर करनी शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कर्मचारी को पकड़ लिया और उसे टावर के निचले हिस्से से कसकर बांध दिया। पुलिस ने कराया मुक्त, जांच जारी टावर से बंधे कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बिंदकी कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कर्मचारी को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है। हालांकि ग्रामीणों की नेटवर्क को लेकर नाराजगी जायज हो सकती है, लेकिन किसी कर्मचारी को इस तरह बंधक बनाना और कानून हाथ में लेना एक गंभीर कानूनी अपराध है। पुलिस मामले में शामिल दोषियों की पहचान कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।1
- यूपी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन CyVajra के तहत 7 साइबर अपराधी गिरफ्तार,,,,,,,,,,, बहराइच पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित 7 शातिर साइबर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, संगठित गिरोह बनाकर साइबर फ्रॉड करने वाले कुल 13 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों में मो. आमिर, रामजी यादव, सौरभ मिश्रा, फहीम, साहिल बेग, सत्येन्द्र कुमार चौहान और संतोष सिंह शामिल हैं। सभी के खिलाफ थाना दरगाह शरीफ में मु0अ0सं0 406/2026, धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।1
- बहराइच। तीन तलाक के बाद लटकता मिला विवाहिता का शव,,,, बहराइच। तीन तलाक के बाद लटकता मिला विवाहिता का शव 4 माह पहले सलमा की हुई थी,शादी पति से फोन पर हुआ था विवाद परिजनों का आरोप- विवाद के दौरान पति ने फोन पर ही दिया तीन तलाक विवाद के बाद सलमा ने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी मां ने दरवाजा तोड़ा तो पंखे से लटकी मिली 19 साल नवविवाहिता परिजन इलाज़ के लिए ले जा रहे थे, रास्ते में सलमा ने तोड़ा दम सूचना पर पुलिस, फॉरेंसिक टीम और मजिस्ट्रेट ने घटनास्थल की जांच की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, तहरीर के आधार पर जांच जारी।1