सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने का लिया संकल्प। ---- सांसद विधायक व जिलाध्यक्ष ने दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारंभ। नौतन। प्रखंड के कठैया विशुनपुरवा स्थित स्थानीय विधायक नारायण प्रसाद के आवास पर बुधवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ की जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ सांसद डॉ. संजय जायसवाल, विधायक नारायण प्रसाद, भाजपा जिला अध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव व जिला उपाध्यक्ष उमेश पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और समर्पित कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत होने वाली आगामी गतिविधियों, कार्यक्रमों की तैयारियों और संगठनात्मक समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि संगठन की सामूहिक शक्ति और कार्यकर्ताओं के समर्पण के बल पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने अभियान के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की।बैठक में नीरज कुमार उर्फ बबलू, सांसद प्रतिनिधि पन्नालाल साह,चन्द्रमा सिंह, पप्पू सिंह, मंडल अध्यक्ष छोटेलाल कुशवाहा, देवीदयाल प्रसाद,उपेन्द्र राम, गुदर राम सहित कई पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने का लिया संकल्प। ---- सांसद विधायक व जिलाध्यक्ष ने दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारंभ। नौतन। प्रखंड के कठैया विशुनपुरवा स्थित स्थानीय विधायक नारायण प्रसाद के आवास पर बुधवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ की जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ सांसद डॉ. संजय जायसवाल, विधायक नारायण प्रसाद, भाजपा जिला अध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव व
जिला उपाध्यक्ष उमेश पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और समर्पित कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत होने वाली आगामी गतिविधियों, कार्यक्रमों की तैयारियों और संगठनात्मक समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि संगठन की सामूहिक शक्ति और कार्यकर्ताओं के समर्पण
के बल पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने अभियान के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की।बैठक में नीरज कुमार उर्फ बबलू, सांसद प्रतिनिधि पन्नालाल साह,चन्द्रमा सिंह, पप्पू सिंह, मंडल अध्यक्ष छोटेलाल कुशवाहा, देवीदयाल प्रसाद,उपेन्द्र राम, गुदर राम सहित कई पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
- मत्स्यजीवी सहयोग समिति के चुनाव के लिए नामांकन शुरू ----पहले दिन मंत्री पद पर 2 अध्यक्ष पद पर 1और सदस्य पद के लिए अभ्यर्थियों ने भरा नामांकन का पर्चा, नौतन /प्रखंड कार्यालय में बुधवार को मत्स्यजीवी सहयोग समिति के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। उत्साह और भारी समर्थकों के साथ पहले दिन 27 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मंत्री पद के लिए सुशील चौधरी और सतन चौधरी ने अपना नामांकन पर्चा भरा। वहीं अध्यक्ष पद पर सर्वजीत सहनी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान 24 सदस्यों ने भी नामांकन किया है। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ गिरधारी लाल ने बताया कि मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री, अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 18 तारीख तक निर्धारित की गई है। आज नामांकन का पहला दिन था। पहले दिन मंत्री पद के लिए 2 अध्यक्ष पद के लिए 1, और सदस्य पद के लिए 24 अभ्यर्थियों ने उप निर्वाची पदाधिकारी नेहा राज के समक्ष अपना पर्चा भरा। बताते चलें कि पहले दिन नामांकन को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में काफी गहमागहमी रही। अभ्यर्थी अपने समर्थकों के साथ कार्यालय पहुंचे थे। और पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।पदाधिकारी ने बताया कि 18 तारीख तक नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। उसके बाद 19 और 21 को पत्रों की संवीक्षा होगी और 23 को नाम वापसी के बाद वैध अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित कर उन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया जाएगा बताया कि 30 सितम्बर को चुनाव की तारीख निर्धारित की गई है। जिसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।इस चुनाव को लेकर मत्स्य पालकों में खासा उत्साह देखा गया ।पहले दिन दो नामांकन होने से चुनाव में कड़ा मुकाबला होने के आसार हैं।4
- श्राद्धकर्म से घर लौट रहे थे मनेजर, हरहा नदी में मिली लाश से उठे कई सवाल नवलपुर थाना क्षेत्र के बलुआ नेवाज राय के टोला के समीप हरहा नदी में गुरुवार को मिले अज्ञात शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान पिपरहिया पंचायत के कवलापुर निवासी मनेजर मुखिया, पिता बंशी मुखिया के रूप में हुई है। शव की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं घटना की खबर से आसपास के गांवों में भी शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि मनेजर मुखिया बुधवार को नवलपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या आठ निवासी मंगल मुखिया की पत्नी के श्राद्धकर्म में शामिल होने गए थे। श्राद्धकर्म के बाद वह अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान वह हरहा नदी तक कैसे पहुंचे और किस परिस्थिति में नदी में डूबे, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। गुरुवार को बलुआ नेवाज राय के टोला के समीप ग्रामीणों की नजर नदी में पड़े शव पर पड़ी। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। बाद में परिजनों और ग्रामीणों ने शव की पहचान मनेजर मुखिया के रूप में की। मामले में हरहा नदी का इलाका योगापट्टी और नवलपुर थाना क्षेत्र की सीमा से जुड़ा होने के कारण घटनास्थल को लेकर दोनों थानों की पुलिस के बीच समन्वय की स्थिति बनी। योगापट्टी थानाध्यक्ष धुर्व नारायण सिंह ने बताया कि दोनों थाना क्षेत्रों की सीमा से जुड़े होने के कारण पुलिस आपसी समन्वय के साथ मामले को देख रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है। पुलिस के अनुसार परिजन नवलपुर थाना में आवेदन दे सकते हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि श्राद्धकर्म से घर लौट रहे मनेजर मुखिया हरहा नदी तक कैसे पहुंचे और नदी में उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई? इन सवालों का जवाब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा।1
- विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर बेतिया के एतिहासिक मीना बाजार में स्वर्ण व्यवसाई संघ द्वारा पूजा अर्चना किया गया। 17 September. विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर बहुत सारे कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया है। 17.09.2026.1
- माधोपुर में दंगल कुश्ती मेले का आयोजन, बिहार समेत कई राज्यों के पहलवानों ने दिखाया दमखम ।। संत कबीर भरत गोस्वामी मध्य विद्यालय, माधोपुर मझौलिया में दंगल कुश्ती मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दंगल कुश्ती मेला के अध्यक्ष राजमन गोस्वामी उर्फ गुड्डू बाबा ने की। कुश्ती मेले का उद्घाटन राजमन गोस्वामी उर्फ गुड्डू बाबा, मुखिया प्रतिनिधि राजू चौधरी, मुखिया प्रत्याशी जितेंद्र चौधरी एवं मुखिया प्रत्याशी प्रभात कुमार सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, नेपाल सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पहलवानों ने दंगल कुश्ती में हिस्सा लिया। कुश्ती प्रतियोगिता देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी। पहलवानों ने अपने शानदार दांव-पेंच और कुश्ती कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों का मनोरंजन किया। दंगल कुश्ती के प्रथम राउंड में दिल्ली के साधु पहलवान और गाजीपुर के शैलेंद्र पहलवान के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें साधु पहलवान दिल्ली ने जीत दर्ज की। दूसरे राउंड में मैनाटांड़, बेतिया पश्चिम चंपारण के रामू पहलवान तथा अयोध्या हनुमानगढ़ी के बाबा सुमंत दास पहलवान के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। इसमें बाबा सुमंत दास पहलवान ने विजय हासिल की। तीसरे राउंड में पनियहवा के बादल पहलवान और माधोपुर मलाही टोला, थाना मझौलिया के महंथ सिंह पहलवान के बीच कुश्ती हुई। इसमें महंथ सिंह पहलवान ने जीत दर्ज की। चौथे राउंड में माधोपुर पंचायत, थाना मझौलिया के योगी पहलवान और राजस्थान के गामा पहलवान के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें योगी पहलवान विजयी रहे। कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी,पंचायत समिति सदस्य विकास शर्मा ,तारकेश्वर सहनी सहित माधोपुर के निवासी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी दर्शक मौजूद रहे। दंगल मेले को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल बना रहा।4
- intercity express se katkar 30bakriyon ki mout1
- सुगौली के लमौनिया गांव की सड़क की हालत हुई बदतर,सड़क निर्माण की बोर्ड कब की लगी पर सड़क आज तक नही बनी। लोगों को हो रही है भारी परेशानी।1
- 🚗 गाड़ी आपके पास नहीं है… फिर भी नजर आपकी गाड़ी पर होनी चाहिए! 📍 क्या आपकी गाड़ी अक्सर ड्राइवर, कर्मचारी या परिवार के किसी सदस्य के साथ बाहर जाती है? अब बार-बार फोन करके पूछने की जरूरत नहीं। Search Point Technology GPS लगाइए और मोबाइल से अपनी गाड़ी की Live Location पर नजर रखिए। ✅ Live Location Tracking ✅ मोबाइल से निगरानी ✅ गाड़ी की स्थिति की जानकारी ✅ कार, बाइक और अन्य वाहनों के लिए GPS Solutions 🎥 इस वीडियो में देखिए, गाड़ी में Search Point GPS कैसे लगाया जाता है। अपनी गाड़ी की निगरानी को आसान बनाइए। आज ही Search Point Technology GPS के बारे में जानकारी लें। 📞 संपर्क: 9931495415 🏭 Search Point Technology Since 2018 #SearchPointTechnology #GPS #GPSTracking #CarGPS #VehicleTracking #GPSIndia #LiveLocation #VehicleSafety #BiharBusiness 🚗 गाड़ी आपके पास नहीं है… फिर भी नजर आपकी गाड़ी पर होनी चाहिए! 📍 क्या आपकी गाड़ी अक्सर ड्राइवर, कर्मचारी या परिवार के किसी सदस्य के साथ बाहर जाती है? अब बार-बार फोन करके पूछने की जरूरत नहीं। Search Point Technology GPS लगाइए और मोबाइल से अपनी गाड़ी की Live Location पर नजर रखिए। ✅ Live Location Tracking ✅ मोबाइल से निगरानी ✅ गाड़ी की स्थिति की जानकारी ✅ कार, बाइक और अन्य वाहनों के लिए GPS Solutions 🎥 इस वीडियो में देखिए, गाड़ी में Search Point GPS कैसे लगाया जाता है। अपनी गाड़ी की निगरानी को आसान बनाइए। आज ही Search Point Technology GPS के बारे में जानकारी लें। 📞 संपर्क: 9931495415 🏭 Search Point Technology Since 2018 #SearchPointTechnology #GPS #GPSTracking #CarGPS #VehicleTracking #GPSIndia #LiveLocation #VehicleSafety #BiharBusiness1
- स्वच्छ परिसर, स्वस्थ वातावरण का संकल्प! केवीके माधोपुर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र यानी केवीके माधोपुर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम और विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश देना रहा। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह, वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान, केवीके माधोपुर के मार्गदर्शन में किया गया। वहीं कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी डॉ. हर्षा बी. आर., वैज्ञानिक (फसल उत्पादन) रहीं। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला गया। उपस्थित वैज्ञानिकों, कर्मचारियों, किसानों और विद्यार्थियों ने अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में डॉ. चेलपुरी रामुलु, वैज्ञानिक (कृषि अभियांत्रिकी); डॉ. राजीव अस्थाना, एसोसिएट प्रोफेसर, आरजीएम, माधोपुर; डॉ. सतीश चंद्र नारायण, सहायक प्राध्यापक, आरआरएस, माधोपुर सहित केवीके, आरजीएम एवं आरआरएस माधोपुर के वैज्ञानिक और कर्मचारी मौजूद रहे। इसी अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में विश्वकर्मा पूजा का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री राहुल कुमार, प्रदेश सह-संयोजक, नगर निकाय प्रकोष्ठ, भाजपा, बिहार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और कार्यस्थल को स्वच्छ बनाए रखने के महत्व पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में आरएचडब्ल्यूई कार्यक्रम के प्रशिक्षणार्थी छात्र-छात्राओं और किसानों ने भी सहभागिता की। सभी ने स्वच्छता को केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व के रूप में अपनाने का संकल्प लिया। केवीके माधोपुर में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ कार्यस्थल का संदेश दिया गया। साथ ही विश्वकर्मा पूजा के माध्यम से कार्यस्थल और कृषि से जुड़े उपकरणों के प्रति सम्मान की भावना भी प्रकट की गई।1