Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्री @adityapdsahu जी, प्रदेश अध्यक्ष * राजिया सरकार के नेतृत्व में जो चल रहा है जनता काय दुख या परेशानी का कारण का वहवहार पुरा रजिया में जिस तरह से जनता को नजर अंदाज किया जा रहा है उस चीज को देखते हुए *सरकार कितना ही षड्यंत्र कर ले, प्रशासन के लोग सहयोग करें न करें, जनता बूथों में जा करके भारतीय जनता पार्टी के समर्थित प्रत्याशियों को मत (वोट) देने का काम करेगी।
भरोसा सच का
श्री @adityapdsahu जी, प्रदेश अध्यक्ष * राजिया सरकार के नेतृत्व में जो चल रहा है जनता काय दुख या परेशानी का कारण का वहवहार पुरा रजिया में जिस तरह से जनता को नजर अंदाज किया जा रहा है उस चीज को देखते हुए *सरकार कितना ही षड्यंत्र कर ले, प्रशासन के लोग सहयोग करें न करें, जनता बूथों में जा करके भारतीय जनता पार्टी के समर्थित प्रत्याशियों को मत (वोट) देने का काम करेगी।
More news from Jharkhand and nearby areas
- डुमरी में हो गया एक बड़ा हादसा.1
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- धनबाद. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). कल सोमवार को धनबाद नगर पालिका चुनाव के जरिये धनबाद का नया मेयर चुना जाना है. इस चुनाव को लेकर मेयर प्रत्याशी के रूप में 29 दावेदार जबकि पार्षद के 55 वार्ड से 450 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है. हर कोई अपनी जीत का दावा ठोक रहा है. मेयर के प्रमुख प्रत्यशियों में झामुमो समर्थित चंद्रशेखर अग्रवाल, भाजपा समर्थित संजीव कुमार, कांग्रेस समर्थित शमशेर आलम, संजीव सिंह एवं इंदु देवी है. इस संबंध में एक मुलाक़ात में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के वरीय नेता सह झाकोमयू के उपाध्यक्ष रति लाल टुडू ने झामुमो समर्थित प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल की जीत का दावा पुख्ता बताया. उन्होंने कहा की श्री अग्रवाल पूर्व में धनबाद के मेयर रह चुके हैं उनके द्वारा किये गए कार्य से प्रभावित मतदाता धनबाद के विकास के लिए उन्हें फिर से मेयर बनायेगे.1
- एक्साइज विभाग ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब किया जब्त,एक तस्कर को किया गिरफ्तार, जब्त अवैध शराब की कीमत लगभग चार लाख Dhanbad .धनबाद नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव सपन्न कराने को लेकर पूरी तैयारी कर ली है।वही एक्साइज विभाग निगम चुनाव और होली पर्व के मद्देनजर लगातार अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चला रही है। जोरापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह में एक्साइज विभाग ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब को जब्त किया है।वही मौके से एक तस्कर संदीप पांडेय को गिरफ्तार की है। वही एक्साइज इंस्पेक्टर जॉय हेम्ब्रम ने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर एक्साइज विभाग छापेमारी अभियान अवैध शराब को लेकर चला रही है।डिगवाडीह में छापेमारी कर लगभग 4 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब को जब्त किया गया है।संदीप पांडेय नाम के तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।1
- *ज्ञान मेमोरियल स्कूल की छठी वर्षगांठ पर सृजनात्मकता की धूम, वेस्ट मटेरियल से बच्चों ने रचा कमाल* *वेस्ट मटेरियल से कमाल: नन्हे कलाकारों ने रच दी रचनात्मकता की मिसाल* *प्रतिभाओं का सम्मान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सराहना* दारू( हजारीबाग): प्रखंड क्षेत्र के जिनगा में स्थित ज्ञान मेमोरियल स्कूल ने अपनी छठी वार्षिक महोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हजारीबाग स्थित रॉयल एनफील्ड शोरूम के मालिक शेखर लाल थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य गीता देवी और जिनगा पंचायत की मुखिया पिंकी देवी उपस्थित रहीं। मंच संचालन सृष्टि कुमारी ने प्रभावशाली ढंग से किया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके पश्चात नन्हे-मुन्ने बच्चों ने स्वागत गान प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा बेकार पड़ी वस्तुओं से तैयार की गई आकर्षक आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी मुख्य आकर्षण रही। वेस्ट मटेरियल से निर्मित उपयोगी और सुंदर वस्तुओं ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों को आश्चर्यचकित कर दिया। एक से बढ़कर एक पेंटिंग और रचनात्मक क्राफ्ट बच्चों की महीनों की मेहनत का परिणाम था।विद्यालय के निदेशक शशि भूषण प्रसाद ने बताया कि इन कलाकृतियों की तैयारी एक दिन की नहीं, बल्कि कई महीनों की मेहनत का फल है। उनका उद्देश्य है कि विद्यालय के बच्चे शिक्षा के साथ-साथ व्यवहारिक एवं तकनीकी ज्ञान में भी दक्ष हों, ताकि वे किसी भी महानगर के विद्यार्थियों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकें। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर झारखंड की समृद्ध संस्कृति की झलक दिखाई। साथ ही कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत के विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा और लोकगीतों की प्रस्तुति देकर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश दिया। हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्मों की एकता को दर्शाते हुए नाटक भी प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। योग प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों ने स्वस्थ जीवन और अनुशासन का प्रेरणादायक संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट विद्यार्थियों को “स्टूडेंट ऑफ द ईयर”, योग, शतरंज, नृत्य, क्राफ्ट, आर्ट, जलेबी रेस, लंबी कूद सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में पुरस्कृत किया गया। साथ ही “बेस्ट गार्जियन” और “बेस्ट वाहन चालक” सम्मान भी प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि शेखर लाल ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि यहाँ बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ व्यवहारिक और तकनीकी ज्ञान भी दिया जा रहा है, जो महानगरों के स्तर की शिक्षा के समान है।कार्यक्रम में जगदीश महतो, रमेश कुमार, ठाकुर प्रसाद, रामप्रसाद ठाकुर, प्रज्ञा मिस्त्री, बुलक महतो सहित विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक एवं सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।1
- हजारीबाग एसपी ने सुरक्षा को लेकर दी महत्वपूर्ण जानकारी1
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- धनबाद. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). नगर निगम चुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। धनबाद के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को डिस्पैच सेंटर बनाया गया है, जहां चुनाव की सभी सामग्री सुरक्षित रखी गई है। यहीं से चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मियों को सामग्री देकर जिले के 1019 मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जा रहा है। चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मी श्रवण कुमार महतो ने बताया कि उन्हें बस्ताकोला स्थित बूथ पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि इस बार मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से कराया जा रहा है, जो काफी सुविधाजनक है। मेयर पद के लिए गुलाबी रंग का बैलेट पेपर और पार्षद पद के लिए सफेद बैलेट पेपर दिया गया है। मतदाता अपने प्रत्याशी के क्रमांक संख्या पर मोहर लगाकर बैलेट बॉक्स में डालेंगे। चुनाव ड्यूटी में शामिल सुरेंद्र यादव ने भी बताया कि बैलेट पेपर से मतदान करने में लोगों को आसानी होगी और प्रक्रिया सरल है। नगर निगम चुनाव के लिए 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। वहीं 27 फरवरी को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।1
- अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार, छह वाहन बरामद,SDPO निरसा ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी Dhanbad.धनबाद जिले के निरसा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की 5 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस के अनुसार गिरोह निरसा और जामताड़ा थाना क्षेत्र से बाइक चोरी कर उन्हें बेचने का काम करता था। पुलिस को 21 फरवरी 2026 को दोपहर करीब दो बजे गुढ़वा गांव के ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में दो संदिग्ध युवक घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए अनवर अंसारी उर्फ टीया और हबीब अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों ने बाइक चोरी की वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने निरसा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से चोरी की पांच मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की। पुलिस ने चोरी की बाइक रखने के आरोप में वजीर अंसारी और बिटु कुमार को भी गिरफ्तार किया है। बरामद वाहनों में कई मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट की हैं, जिनके इंजन और चेसिस नंबर घिसे हुए पाए गए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वाहन चोरी के बाद पहचान मिटाने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में निरसा थाना कांड संख्या 78/26 के तहत बीएनएस की धारा 317(5)/3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा जामताड़ा थाना कांड संख्या 21/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत भी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि बरामद वाहनों के वास्तविक मालिकों की पहचान की जा रही है तथा गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार इस गिरोह के तार आसपास के जिलों से भी जुड़े हो सकते हैं, जिसकी जांच की जा रही है।1