logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार, छह वाहन बरामद,SDPO निरसा ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी Dhanbad.धनबाद जिले के निरसा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की 5 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस के अनुसार गिरोह निरसा और जामताड़ा थाना क्षेत्र से बाइक चोरी कर उन्हें बेचने का काम करता था। पुलिस को 21 फरवरी 2026 को दोपहर करीब दो बजे गुढ़वा गांव के ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में दो संदिग्ध युवक घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए अनवर अंसारी उर्फ टीया और हबीब अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों ने बाइक चोरी की वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने निरसा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से चोरी की पांच मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की। पुलिस ने चोरी की बाइक रखने के आरोप में वजीर अंसारी और बिटु कुमार को भी गिरफ्तार किया है। बरामद वाहनों में कई मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट की हैं, जिनके इंजन और चेसिस नंबर घिसे हुए पाए गए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वाहन चोरी के बाद पहचान मिटाने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में निरसा थाना कांड संख्या 78/26 के तहत बीएनएस की धारा 317(5)/3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा जामताड़ा थाना कांड संख्या 21/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत भी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि बरामद वाहनों के वास्तविक मालिकों की पहचान की जा रही है तथा गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार इस गिरोह के तार आसपास के जिलों से भी जुड़े हो सकते हैं, जिसकी जांच की जा रही है।

7 hrs ago
user_राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
7 hrs ago

अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार, छह वाहन बरामद,SDPO निरसा ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी Dhanbad.धनबाद जिले के निरसा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की 5 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस के अनुसार गिरोह निरसा और जामताड़ा थाना क्षेत्र से बाइक चोरी कर उन्हें बेचने का काम करता था। पुलिस को 21 फरवरी 2026 को दोपहर करीब दो बजे गुढ़वा गांव के ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में दो संदिग्ध युवक घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए अनवर अंसारी उर्फ टीया और हबीब अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों ने बाइक चोरी की वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने निरसा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से चोरी की पांच मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की। पुलिस ने चोरी की बाइक रखने के आरोप में वजीर अंसारी और बिटु कुमार को भी गिरफ्तार किया है। बरामद वाहनों में कई मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट की हैं, जिनके इंजन और चेसिस नंबर घिसे हुए पाए गए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वाहन चोरी के बाद पहचान मिटाने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में निरसा थाना कांड संख्या 78/26 के तहत बीएनएस की धारा 317(5)/3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा जामताड़ा थाना कांड संख्या 21/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत भी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि बरामद वाहनों के वास्तविक मालिकों की पहचान की जा रही है तथा गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार इस गिरोह के तार आसपास के जिलों से भी जुड़े हो सकते हैं, जिसकी जांच की जा रही है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • धनबाद. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). कल सोमवार को धनबाद नगर पालिका चुनाव के जरिये धनबाद का नया मेयर चुना जाना है. इस चुनाव को लेकर मेयर प्रत्याशी के रूप में 29 दावेदार जबकि पार्षद के 55 वार्ड से 450 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है. हर कोई अपनी जीत का दावा ठोक रहा है. मेयर के प्रमुख प्रत्यशियों में झामुमो समर्थित चंद्रशेखर अग्रवाल, भाजपा समर्थित संजीव कुमार, कांग्रेस समर्थित शमशेर आलम, संजीव सिंह एवं इंदु देवी है. इस संबंध में एक मुलाक़ात में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के वरीय नेता सह झाकोमयू के उपाध्यक्ष रति लाल टुडू ने झामुमो समर्थित प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल की जीत का दावा पुख्ता बताया. उन्होंने कहा की श्री अग्रवाल पूर्व में धनबाद के मेयर रह चुके हैं उनके द्वारा किये गए कार्य से प्रभावित मतदाता धनबाद के विकास के लिए उन्हें फिर से मेयर बनायेगे.
    1
    धनबाद. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). कल सोमवार को धनबाद नगर पालिका चुनाव के जरिये धनबाद का नया मेयर चुना जाना है. इस चुनाव को लेकर मेयर प्रत्याशी के रूप में 29 दावेदार जबकि पार्षद के 55 वार्ड से 450 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है. हर कोई अपनी जीत का दावा ठोक रहा है. मेयर के प्रमुख प्रत्यशियों में झामुमो समर्थित चंद्रशेखर अग्रवाल, भाजपा समर्थित संजीव कुमार, कांग्रेस समर्थित शमशेर आलम, संजीव सिंह एवं इंदु देवी है. इस संबंध में एक मुलाक़ात में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के वरीय नेता सह झाकोमयू के उपाध्यक्ष रति लाल टुडू ने झामुमो समर्थित प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल की जीत का दावा पुख्ता बताया. उन्होंने कहा की श्री अग्रवाल पूर्व में धनबाद के मेयर रह चुके हैं उनके द्वारा किये गए कार्य से प्रभावित मतदाता धनबाद के विकास के लिए उन्हें फिर से मेयर बनायेगे.
    user_प्रेम कुमार साव
    प्रेम कुमार साव
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    7 hrs ago
  • एक्साइज विभाग ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब किया जब्त,एक तस्कर को किया गिरफ्तार, जब्त अवैध शराब की कीमत लगभग चार लाख Dhanbad .धनबाद नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव सपन्न कराने को लेकर पूरी तैयारी कर ली है।वही एक्साइज विभाग निगम चुनाव और होली पर्व के मद्देनजर लगातार अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चला रही है। जोरापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह में एक्साइज विभाग ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब को जब्त किया है।वही मौके से एक तस्कर संदीप पांडेय को गिरफ्तार की है। वही एक्साइज इंस्पेक्टर जॉय हेम्ब्रम ने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर एक्साइज विभाग छापेमारी अभियान अवैध शराब को लेकर चला रही है।डिगवाडीह में छापेमारी कर लगभग 4 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब को जब्त किया गया है।संदीप पांडेय नाम के तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
    1
    एक्साइज विभाग ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब किया जब्त,एक तस्कर को किया गिरफ्तार, जब्त अवैध शराब की कीमत लगभग चार लाख
Dhanbad .धनबाद नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव सपन्न कराने को लेकर पूरी तैयारी कर ली है।वही एक्साइज विभाग निगम चुनाव और होली पर्व के मद्देनजर लगातार अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चला रही है।
जोरापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह में एक्साइज विभाग ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब को जब्त किया है।वही मौके से एक तस्कर संदीप पांडेय को गिरफ्तार की है।
वही एक्साइज इंस्पेक्टर जॉय हेम्ब्रम ने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर एक्साइज विभाग छापेमारी अभियान अवैध शराब को लेकर चला रही है।डिगवाडीह में छापेमारी कर लगभग 4 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब को जब्त किया गया है।संदीप पांडेय नाम के तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
    user_राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    7 hrs ago
  • (धनबाद)छह चोरी की बाइक बरामद, इंजन-चेसिस नंबर घिसे मिले,ग्रामीणों की सतर्कता से बाइक चोर गिरोह पकड़ाया।
    1
    (धनबाद)छह चोरी की बाइक बरामद, इंजन-चेसिस नंबर घिसे मिले,ग्रामीणों की सतर्कता से बाइक चोर गिरोह पकड़ाया।
    user_News Today Jharkhand
    News Today Jharkhand
    Dhanbad-Cum-Kenduadih-Cum-Jagata, Jharkhand•
    9 hrs ago
  • Post by BITTU JOURNALIST
    1
    Post by BITTU JOURNALIST
    user_BITTU JOURNALIST
    BITTU JOURNALIST
    Local News Reporter बगोदर, गिरिडीह, झारखंड•
    1 hr ago
  • रविवार को 12 बजे नगर थाना से इसकी जानकारी दी गई। नगर निगम चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार की रात को शहर के बस स्टैंड रोड़ स्थित काली होटल में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मराण्डी के नेतृत्व में कथित तौर पर बैठक चल रही थी। उसी दौरान प्रशासन की टीम ने होटल में पहुंच कर कार्रवाई की।
    1
    रविवार को 12 बजे नगर थाना से इसकी जानकारी दी गई। नगर निगम चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार की रात को शहर के बस स्टैंड रोड़ स्थित काली होटल में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मराण्डी के नेतृत्व में कथित तौर पर बैठक चल रही थी। उसी दौरान प्रशासन की टीम ने होटल में पहुंच कर कार्रवाई की।
    user_Shivani Seth
    Shivani Seth
    गंडे, गिरिडीह, झारखंड•
    7 hrs ago
  • निरसा में मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच बाइक व एक स्कूटी बरामद। निरसा। निरसा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की पांच मोटरसाइकिल एवं एक स्कूटी बरामद की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 फरवरी 2026 को दिन में करीब 2 बजे गुढ़वा गांव के ग्रामीणों ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने निरसा एवं जामताड़ा थाना क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी कर बेचने की बात स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर निरसा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पांच मोटरसाइकिल एवं एक स्कूटी बरामद की गई। पुलिस ने चोरी की बाइक रखने के आरोप में दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अनवर अंसारी उर्फ टीया, हबीब अंसारी एवं वजीर अंसारी शामिल हैं। वहीं चोरी की मोटरसाइकिल अपने घर में रखने के आरोप में बिदु कुमार सहित अन्य को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी निरसा थाना क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों के निवासी बताए गए हैं। इस संबंध में निरसा थाना में बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही जामताड़ा थाना कांड संख्या 21 बट्टा 26, धारा 303(2) बीएनएस में भी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बरामद वाहनों में बिना नंबर प्लेट की कई मोटरसाइकिल एवं एक सिल्वर रंग की टीबीएस स्कूटी जे एच टेन बी ई छप्पन उन्नीस शामिल होने की पुष्टि की है। अन्य बरामद वाहनों के इंजन एवं चेसिस नंबर का सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है तथा बरामद वाहनों के वास्तविक मालिकों की पहचान की प्रक्रिया की जा रही है।
    4
    निरसा में मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच बाइक व एक स्कूटी बरामद।
निरसा। निरसा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की पांच मोटरसाइकिल एवं एक स्कूटी बरामद की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 फरवरी 2026 को दिन में करीब 2 बजे गुढ़वा गांव के ग्रामीणों ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने निरसा एवं जामताड़ा थाना क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी कर बेचने की बात स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर निरसा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पांच मोटरसाइकिल एवं एक स्कूटी बरामद की गई। पुलिस ने चोरी की बाइक रखने के आरोप में दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अनवर अंसारी उर्फ टीया, हबीब अंसारी एवं वजीर अंसारी शामिल हैं। वहीं चोरी की मोटरसाइकिल अपने घर में रखने के आरोप में बिदु कुमार सहित अन्य को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी निरसा थाना क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों के निवासी बताए गए हैं। इस संबंध में निरसा थाना में बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही जामताड़ा थाना कांड संख्या 21 बट्टा 26, धारा 303(2) बीएनएस में भी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बरामद वाहनों में बिना नंबर प्लेट की कई मोटरसाइकिल एवं एक सिल्वर रंग की टीबीएस स्कूटी जे एच टेन बी ई छप्पन उन्नीस शामिल होने की पुष्टि की है। अन्य बरामद वाहनों के इंजन एवं चेसिस नंबर का सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है तथा बरामद वाहनों के वास्तविक मालिकों की पहचान की प्रक्रिया की जा रही है।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    10 hrs ago
  • निरसा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की पांच मोटरसाइकिल एवं एक स्कूटी बरामद की गई है।
    1
    निरसा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की पांच मोटरसाइकिल एवं एक स्कूटी बरामद की गई है।
    user_Ranjan Mitra
    Ranjan Mitra
    Local News Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    12 hrs ago
  • धनबाद. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). नगर निगम चुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। धनबाद के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को डिस्पैच सेंटर बनाया गया है, जहां चुनाव की सभी सामग्री सुरक्षित रखी गई है। यहीं से चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मियों को सामग्री देकर जिले के 1019 मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जा रहा है। चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मी श्रवण कुमार महतो ने बताया कि उन्हें बस्ताकोला स्थित बूथ पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि इस बार मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से कराया जा रहा है, जो काफी सुविधाजनक है। मेयर पद के लिए गुलाबी रंग का बैलेट पेपर और पार्षद पद के लिए सफेद बैलेट पेपर दिया गया है। मतदाता अपने प्रत्याशी के क्रमांक संख्या पर मोहर लगाकर बैलेट बॉक्स में डालेंगे। चुनाव ड्यूटी में शामिल सुरेंद्र यादव ने भी बताया कि बैलेट पेपर से मतदान करने में लोगों को आसानी होगी और प्रक्रिया सरल है। नगर निगम चुनाव के लिए 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। वहीं 27 फरवरी को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
    1
    धनबाद. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). नगर निगम चुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। धनबाद के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को डिस्पैच सेंटर बनाया गया है, जहां चुनाव की सभी सामग्री सुरक्षित रखी गई है। यहीं से चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मियों को सामग्री देकर जिले के 1019 मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जा रहा है।
चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मी श्रवण कुमार महतो ने बताया कि उन्हें बस्ताकोला स्थित बूथ पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि इस बार मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से कराया जा रहा है, जो काफी सुविधाजनक है। मेयर पद के लिए गुलाबी रंग का बैलेट पेपर और पार्षद पद के लिए सफेद बैलेट पेपर दिया गया है। मतदाता अपने प्रत्याशी के क्रमांक संख्या पर मोहर लगाकर बैलेट बॉक्स में डालेंगे।
चुनाव ड्यूटी में शामिल सुरेंद्र यादव ने भी बताया कि बैलेट पेपर से मतदान करने में लोगों को आसानी होगी और प्रक्रिया सरल है।
नगर निगम चुनाव के लिए 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। वहीं 27 फरवरी को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
    user_प्रेम कुमार साव
    प्रेम कुमार साव
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.