logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बीकानेर सुजानदेसर में 22 वर्षीय युवक फंदे से झूलता मिला बीकानेर। 16 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 3 बजे सुजानदेसर पुराने कुएं के पास एक युवक अपने निवास स्थान पर फंदे से झूलता मिला। सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसायटी एवं असहाय सेवा संस्थान की टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। राजा कुमार, शोएब भाई, शकील, जुनैद, राजकुमार खड़गावत सहित टीम के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। गंगाशहर थाना पुलिस के वीरेंद्र जी मय पुलिस टीम की जांच एवं निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकीय मुआयना करवाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक की पहचान संदीप पुत्र प्रेम रतन, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी सुजानदेसर के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खिदमतगार खादिम सोसायटी एवं असहाय सेवा संस्थान बीकानेर की ओर से हाजी जाकिर, हाजी नसीम, शोएब भाई, मोहम्मद जुनैद खान, अब्दुल सतार, इमरान, अयूब लोदा एवं राजकुमार खड़गावत सहित टीम ने सहयोग किया। एम्बुलेंस सेवा के लिए शोएब भाई बीकानेर वाला से संपर्क किया जा सकता है। मोबाइल नंबर 9214617768।

1 hr ago
user_आईरा समाचार बीकानेर
आईरा समाचार बीकानेर
Journalist Bikaner, Rajasthan•
1 hr ago

बीकानेर सुजानदेसर में 22 वर्षीय युवक फंदे से झूलता मिला बीकानेर। 16 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 3 बजे सुजानदेसर पुराने कुएं के पास एक युवक अपने निवास स्थान पर फंदे से झूलता मिला। सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसायटी एवं असहाय सेवा संस्थान की टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। राजा कुमार, शोएब भाई, शकील, जुनैद, राजकुमार खड़गावत सहित टीम के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। गंगाशहर थाना पुलिस के वीरेंद्र जी मय पुलिस टीम की जांच एवं निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकीय मुआयना करवाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक की पहचान संदीप पुत्र प्रेम रतन, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी सुजानदेसर के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खिदमतगार खादिम सोसायटी एवं असहाय सेवा संस्थान बीकानेर की ओर से हाजी जाकिर, हाजी नसीम, शोएब भाई, मोहम्मद जुनैद खान, अब्दुल सतार, इमरान, अयूब लोदा एवं राजकुमार खड़गावत सहित टीम ने सहयोग किया। एम्बुलेंस सेवा के लिए शोएब भाई बीकानेर वाला से संपर्क किया जा सकता है। मोबाइल नंबर 9214617768।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • नगर निकाय आम चुनाव-2026 अध्यक्ष पद के लिए दूसरे दिन प्राप्त हुए 43 नामांकन नागौर,,नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले के 9 नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन 16 सितंबर, बुधवार को 34 अभ्यर्थियों ने कुल 43 नामांकन पत्र दाखिल किए। पहले दिन मेड़ता रोड नगरपालिका अध्यक्ष के लिए एक अभ्यर्थी द्वारा एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया था । इस प्रकार नामांकन की तिथि व समय समाप्त होने तक दो दिनों में 35 अभ्यर्थियों द्वारा कुल 44 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। दूसरे दिन नागौर में 5, मेड़ता सिटी में 5, मेड़ता रोड में 3, जायल में 4, डेगाना में 2, मूंडवा में 8, बासनी में 5, कुचेरा में 5 तथा रियांबड़ी में 6 नामांकन पत्र दाखिल हुए। सभी प्राप्त नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा गुरुवार, 17 सितम्बर, 2026 को की जाएगी। 18 सितम्बर, 2026 को दोपहर 03 बजे तक अभ्यर्थिता अपना नामांकन वापस ले सकते हैं, और 18 सितंबर को ही नामांकन वापस लेने के समय के तुरंत बाद निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा।
    4
    नगर निकाय आम चुनाव-2026


अध्यक्ष पद के लिए दूसरे दिन प्राप्त हुए 43 नामांकन
नागौर,,नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले के 9 नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन 16 सितंबर, बुधवार को 34 अभ्यर्थियों ने कुल 43 नामांकन पत्र दाखिल किए। पहले दिन मेड़ता रोड नगरपालिका अध्यक्ष के लिए एक अभ्यर्थी द्वारा एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया था । इस प्रकार नामांकन की तिथि व समय समाप्त होने तक दो दिनों में 35 अभ्यर्थियों द्वारा कुल 44 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं।
दूसरे दिन नागौर में 5, मेड़ता सिटी में 5, मेड़ता रोड में 3, जायल में 4, डेगाना में 2, मूंडवा में 8, बासनी में 5, कुचेरा में 5 तथा रियांबड़ी में 6 नामांकन पत्र दाखिल हुए।
सभी प्राप्त नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा गुरुवार, 17 सितम्बर, 2026 को की जाएगी। 18 सितम्बर, 2026 को दोपहर 03 बजे तक अभ्यर्थिता अपना नामांकन वापस ले सकते हैं, और 18 सितंबर को ही नामांकन वापस लेने के समय के तुरंत बाद निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    Local News Reporter नागौर, नागौर, राजस्थान•
    32 min ago
  • हिंदी दिवस पर आदर्श विद्या मंदिर बाटाडू में प्रतियोगिताएं आयोजित बाटाडू। आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक बाटाडू में हिंदी दिवस के अवसर पर संकुल स्तरीय बौद्धिक एवं लिखित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में भैया-बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य मगाराम चौधरी ने बताया कि विद्यालय में प्रतिवर्ष हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं बौद्धिक क्षमता का विकास करना है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपसमिति सदस्यों, आचार्य-आचार्याओं एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही
    1
    हिंदी दिवस पर आदर्श विद्या मंदिर बाटाडू में प्रतियोगिताएं आयोजित
बाटाडू। 
आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक बाटाडू में हिंदी दिवस के अवसर पर संकुल स्तरीय बौद्धिक एवं लिखित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में भैया-बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रधानाचार्य मगाराम चौधरी ने बताया कि विद्यालय में प्रतिवर्ष हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं बौद्धिक क्षमता का विकास करना है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान उपसमिति सदस्यों, आचार्य-आचार्याओं एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही
    user_NEWS JAN AWAZ
    NEWS JAN AWAZ
    Local News Reporter पीलीबंगा, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • पुष्कर से रिजॉर्ट से कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर रिया बड़ी व लांपोलाई की तरफ जा रहे थे चुनावी माहौल को लेकर कांग्रेस के जीते हुए तीन पार्षद प्रत्याशियों पर हमला पुलिस प्रोटेक्शन के तहत रिया बड़ी अपने गंतव्य तक पहुंचाये गए। यह सुनिए आप बीती
    1
    पुष्कर से रिजॉर्ट से कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर रिया बड़ी व लांपोलाई की तरफ जा रहे थे चुनावी माहौल को लेकर कांग्रेस के जीते हुए  तीन पार्षद प्रत्याशियों पर हमला पुलिस प्रोटेक्शन के तहत रिया बड़ी अपने गंतव्य तक पहुंचाये गए। यह सुनिए आप बीती
    user_Rajendra
    Rajendra
    Advertising Photographer Riyan Badi, Nagaur•
    20 hrs ago
  • श्री गंगानगर जिले की रायसिंहनगर तहसील की ग्राम पंचायत ठंडी में ग्रामीणों ने पंचायत भवन पर जड़ा ताला रायसिंहनगर तहसील के ग्राम पंचायत ठंडी में ग्रामीणों ने पंचायत भवन पर जड़ा ताला कई दिनों से VDO के पंचायत में नहीं आने से ग्रामीणों में आक्रोश आक्रोशित ग्रामीणों ने पंचायत भवन की तालाबंदी कर जताया विरोध ग्रामीणों की मांग—VDO के खिलाफ प्रशासन करे कार्रवाई कार्रवाई नहीं होने तक पंचायत भवन का ताला नहीं खोलने का ऐलान मौके पर ग्रामीणों की भीड़, प्रशासन के रुख पर टिकी नजरें
    1
    श्री गंगानगर जिले की रायसिंहनगर तहसील की ग्राम पंचायत ठंडी में ग्रामीणों ने पंचायत भवन पर जड़ा ताला
रायसिंहनगर तहसील के ग्राम पंचायत ठंडी में ग्रामीणों ने पंचायत भवन पर जड़ा ताला
कई दिनों से VDO के पंचायत में नहीं आने से ग्रामीणों में आक्रोश
आक्रोशित ग्रामीणों ने पंचायत भवन की तालाबंदी कर जताया विरोध
ग्रामीणों की मांग—VDO के खिलाफ प्रशासन करे कार्रवाई
कार्रवाई नहीं होने तक पंचायत भवन का ताला नहीं खोलने का ऐलान
मौके पर ग्रामीणों की भीड़, प्रशासन के रुख पर टिकी नजरें
    user_Jalpa sharma
    Jalpa sharma
    वकील हनुमानगढ़, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • यहां पर यह नाले वगैरा खुले हैं या कोई काम नहीं करवाती कोई सी भी सरकार
    2
    यहां पर यह नाले वगैरा खुले हैं या कोई काम नहीं करवाती कोई सी भी सरकार
    user_Sk khan
    Sk khan
    जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    20 min ago
  • भाजपा से अध्यक्ष पद के लिए विजेंद्र सैनी ने किया नामांकन दाखिल मंडावा। नगर पालिका अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर भाजपा ने माली कार्ड खेला है। वार्ड 25 से नव निर्वाचित चुने गए पार्षद वे भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सैनी ने सिंबल के साथ नामांकन दाखिल किया है। नवनिर्वाचित निर्दलीय पार्षद संदीप शर्मा, सलामुद्दीन व भाजपा जिला उपाध्यक्ष व चुनाव संयोजक महावीर ढाका के साथ विजेंद्र सैनी ने रिटर्निंग अधिकारी विश्वामित्र मीना को नामांकन पत्र सौंपा। इस बार नगर निकाय चुनाव में भाजपा के 25 वार्डों में से 6 प्रत्याशी चुनाव जीतकर पार्षद बने हैं, ऐसे में भाजपा के लिए अध्यक्ष बनाना एक चुनौती नजर आ रही है लेकिन राजनीति में ऊंट किस करवट बैठ जाए पहले किसी को पता नहीं चलता है। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहनलाल सैनी,भाजपा के वरिष्ठ नेता इब्राहिम रंगरेज, विद्याधर सैनी, कैलाश शर्मा, विकास बागोरिया, सत्यनारायण शर्मा, बाबूलाल सैनी, संजय मील, अनूप शर्मा, मंगतुराम सैनी, श्रीराम सैनी आदि उपस्थित रहे।
    1
    भाजपा से अध्यक्ष पद के लिए विजेंद्र सैनी ने किया नामांकन दाखिल
मंडावा। नगर पालिका अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर भाजपा ने माली कार्ड खेला है। वार्ड 25 से नव निर्वाचित चुने गए पार्षद वे भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सैनी ने सिंबल के साथ नामांकन दाखिल किया है। नवनिर्वाचित निर्दलीय पार्षद संदीप शर्मा, सलामुद्दीन व भाजपा जिला उपाध्यक्ष व चुनाव संयोजक महावीर ढाका के साथ विजेंद्र सैनी ने रिटर्निंग अधिकारी विश्वामित्र मीना को नामांकन पत्र सौंपा। इस बार नगर निकाय चुनाव में भाजपा के 25 वार्डों में से 6 प्रत्याशी चुनाव जीतकर पार्षद बने हैं, ऐसे में भाजपा के लिए अध्यक्ष बनाना एक चुनौती नजर आ रही है लेकिन राजनीति में ऊंट किस करवट बैठ जाए पहले किसी को पता नहीं चलता है। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहनलाल सैनी,भाजपा के वरिष्ठ नेता इब्राहिम रंगरेज, विद्याधर सैनी, कैलाश शर्मा, विकास बागोरिया, सत्यनारायण शर्मा, बाबूलाल सैनी, संजय मील, अनूप शर्मा, मंगतुराम सैनी, श्रीराम सैनी आदि उपस्थित रहे।
    user_Jitender singh
    Jitender singh
    Artist Jhunjhunun, Rajasthan•
    28 min ago
  • महापौर चुनाव में कांग्रेस को झटका, नवनिर्वाचित पार्षद नवरतन डागा ने भी दाखिल किया नामांकन बीकानेर कांग्रेस की ओर से अनिल कल्ला महापौर पद के लिए मैदान में हैं, लेकिन कांग्रेस के ही नवनिर्वाचित पार्षद नवरतन डागा ने पार्टी प्रत्याशी के अलावा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भी महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है।डागा अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका विरोध कांग्रेस पार्टी से नहीं, बल्कि पार्टी में चली आ रही परिवारवाद की परंपरा से है।डागा का कहना है कि बार बार एक ही परिवार को अवसर दिया जा रहा है, जबकि वर्षों से पार्टी के लिए मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने महापौर पद के लिए अपनी दावेदारी को कार्यकर्ताओं और आम पार्षदों की आवाज से जोड़ते हुए अपनी बात रखी।
    1
    महापौर चुनाव में कांग्रेस को झटका, नवनिर्वाचित पार्षद नवरतन डागा ने भी दाखिल किया नामांकन
बीकानेर कांग्रेस की ओर से अनिल कल्ला महापौर पद के लिए मैदान में हैं, लेकिन कांग्रेस के ही नवनिर्वाचित पार्षद नवरतन डागा ने पार्टी प्रत्याशी के अलावा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भी महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है।डागा अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका विरोध कांग्रेस पार्टी से नहीं, बल्कि पार्टी में चली आ रही परिवारवाद की परंपरा से है।डागा का कहना है कि बार बार एक ही परिवार को अवसर दिया जा रहा है, जबकि वर्षों से पार्टी के लिए मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने महापौर पद के लिए अपनी दावेदारी को कार्यकर्ताओं और आम पार्षदों की आवाज से जोड़ते हुए अपनी बात रखी।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    6 hrs ago
  • सभापति नामांकन के आखरी दिन कुल भरे 5 फार्म सन्तोष टाक एवं रमा सांखला ने भरें दो-दो नामांकन
    1
    सभापति नामांकन के आखरी दिन कुल भरे 5 फार्म  सन्तोष टाक एवं रमा सांखला ने भरें दो-दो नामांकन
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    Local News Reporter नागौर, नागौर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • अमावस्या पर श्री गुरु कृपा वेद विद्यालय में गीतोपदेश व बैठक आयोजित बायतु। श्री गुरु कृपा वेद विद्यालय में अमावस्या के पावन अवसर पर गीतोपदेश, संवाद एवं बैठकों का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष भवानी शंकर गौड़ ने बटुकों को श्रीमद्भगवद्गीता के कर्मयोग का संदेश देते हुए अपने कर्म एवं कर्तव्य पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया। उन्होंने गीता के 11वें अध्याय में भगवान श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप दर्शन एवं अर्जुन की स्तुति का प्रसंग सुनाया। इसके बाद प्रबंध समिति, अभिभावकों एवं गुरुकुल के आचार्यों की बैठक हुई, जिसमें अनुशासन, संस्कारित शिक्षा-दीक्षा, जीवनशैली, सद्व्यवहार एवं आदर्श आचरण को और बेहतर बनाने पर चर्चा की गई। सचिव दमाराम गौड़, प्रधानाचार्य गोविन्द कुमार गौड़ एवं गुरुजनों ने विद्यालय को और श्रेष्ठ बनाने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर भामाशाह हीराराम गोदारा की ओर से बटुकों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई तथा विद्यालय को दो लाख रुपये का प्रिंटर भेंट किया गया। प्रबंध समिति ने उनका आभार व्यक्त किया। गुरुकुल में विद्यार्थियों को वेदाध्ययन के साथ आवास, भोजन, वस्त्र, पुस्तकें, बिस्तर एवं शिक्षा सहित सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। विद्यालय कक्षा 6 से 12वीं तक सांदीपनि वेद विद्या प्रतिष्ठान, उज्जैन के अंतर्गत संचालित है
    1
    अमावस्या पर श्री गुरु कृपा वेद विद्यालय में गीतोपदेश व बैठक आयोजित
बायतु। श्री गुरु कृपा वेद विद्यालय में अमावस्या के पावन अवसर पर गीतोपदेश, संवाद एवं बैठकों का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष भवानी शंकर गौड़ ने बटुकों को श्रीमद्भगवद्गीता के कर्मयोग का संदेश देते हुए अपने कर्म एवं कर्तव्य पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया। उन्होंने गीता के 11वें अध्याय में भगवान श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप दर्शन एवं अर्जुन की स्तुति का प्रसंग सुनाया।
इसके बाद प्रबंध समिति, अभिभावकों एवं गुरुकुल के आचार्यों की बैठक हुई, जिसमें अनुशासन, संस्कारित शिक्षा-दीक्षा, जीवनशैली, सद्व्यवहार एवं आदर्श आचरण को और बेहतर बनाने पर चर्चा की गई। सचिव दमाराम गौड़, प्रधानाचार्य गोविन्द कुमार गौड़ एवं गुरुजनों ने विद्यालय को और श्रेष्ठ बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर भामाशाह हीराराम गोदारा की ओर से बटुकों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई तथा विद्यालय को दो लाख रुपये का प्रिंटर भेंट किया गया। प्रबंध समिति ने उनका आभार व्यक्त किया।
गुरुकुल में विद्यार्थियों को वेदाध्ययन के साथ आवास, भोजन, वस्त्र, पुस्तकें, बिस्तर एवं शिक्षा सहित सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। विद्यालय कक्षा 6 से 12वीं तक सांदीपनि वेद विद्या प्रतिष्ठान, उज्जैन के अंतर्गत संचालित है
    user_NEWS JAN AWAZ
    NEWS JAN AWAZ
    Local News Reporter पीलीबंगा, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.