Shuru
Apke Nagar Ki App…
महापौर चुनाव में कांग्रेस को झटका, नवनिर्वाचित पार्षद नवरतन डागा ने भी दाखिल किया नामांकन बीकानेर कांग्रेस की ओर से अनिल कल्ला महापौर पद के लिए मैदान में हैं, लेकिन कांग्रेस के ही नवनिर्वाचित पार्षद नवरतन डागा ने पार्टी प्रत्याशी के अलावा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भी महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है।डागा अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका विरोध कांग्रेस पार्टी से नहीं, बल्कि पार्टी में चली आ रही परिवारवाद की परंपरा से है।डागा का कहना है कि बार बार एक ही परिवार को अवसर दिया जा रहा है, जबकि वर्षों से पार्टी के लिए मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने महापौर पद के लिए अपनी दावेदारी को कार्यकर्ताओं और आम पार्षदों की आवाज से जोड़ते हुए अपनी बात रखी।
आईरा समाचार बीकानेर

More news from Rajasthan and nearby areas
- बीकानेर की नगर निगम में कांग्रेस के देहात अध्यक्ष का क्या काम हे बीकानेर नगर निगम में देहात कांग्रेस अध्यक्ष की भूमिका को लेकर राजनीतिक गलियारों में सवाल उठ रहे हैं। नगर निगम क्षेत्र शहर कांग्रेस के दायरे में आता है, ऐसे में महापौर चुनाव में देहात अध्यक्ष की सक्रिय भूमिका को लेकर चर्चा है। सवाल यह है कि नगर निगम के महापौर चयन में देहात अध्यक्ष का क्या काम है और उन्हें किस हैसियत से भूमिका दी जा रही है। बीकानेर कांग्रेस में अब यह मुद्दा भी राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है।1
- Post by मनीष तिवारी धर्मेंद्र कुमार1
- Swatantra Bhardwaj : स्वतंत्र भारद्वाज को मिली अंतरिम जमानत, कब आएगा जेल से बाहर?1
- वार्ड क्रमांक 31 रुकमा देवी जी व पवन कुमार कच्छावा विजेता1
- जेडीए में नए आयकर अधिनियम-2025 पर टीडीएस कार्यशाला आयोजित अधिकारियों एवं लेखाकारों को टीडीएस-टीसीएस के नवीन प्रावधानों की दी जानकारी जोधपुर, 15 सितंबर। कार्यालय संयुक्त आयकर आयुक्त रेंज (टीडीएस), जोधपुर की ओर से जेडीए में डीडीओ एवं लेखाकारों के लिए नए आयकर अधिनियम-2025 पर टीडीएस एवं टीसीएस कार्यशाला आयोजित की गई। आयकर आयुक्त (टीडीएस) राजस्थान शैलेन्द्र शर्मा के निर्देशन एवं अपर आयकर आयुक्त श्रीमती निधि नायर के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला में सहायक आयकर आयुक्त डॉ. बोधिराज एस. विश्वास, आयकर अधिकारी नरेंद्र सांखला एवं दीपाराम धन्धे ने टीडीएस-टीसीएस के नवीन प्रावधानों की जानकारी दी। आयकर निरीक्षक अरुण जालानी एवं सतपाल यादव ने टीडीएस रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया, सामान्य त्रुटियों एवं उनके सुधार के बारे में बताया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया। अंत में जेडीए डायरेक्टर फाइनेंस मंजीत चारण ने धन्यवाद ज्ञापित किया।1
- पुष्कर से रिजॉर्ट से कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर रिया बड़ी व लांपोलाई की तरफ जा रहे थे चुनावी माहौल को लेकर कांग्रेस के जीते हुए तीन पार्षद प्रत्याशियों पर हमला पुलिस प्रोटेक्शन के तहत रिया बड़ी अपने गंतव्य तक पहुंचाये गए। यह सुनिए आप बीती1
- झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे मायूस, मूंग की फसल पर मंडराया संकट रियां बड़ी क्षेत्र में खरीफ की फसल इस समय कटाई और पकने की स्थिति में है। ऐसे में लगातार हो रही बारिश किसानों के लिए राहत के बजाय परेशानी का कारण बन गई है।3
- महापौर चुनाव में कांग्रेस को झटका, नवनिर्वाचित पार्षद नवरतन डागा ने भी दाखिल किया नामांकन बीकानेर कांग्रेस की ओर से अनिल कल्ला महापौर पद के लिए मैदान में हैं, लेकिन कांग्रेस के ही नवनिर्वाचित पार्षद नवरतन डागा ने पार्टी प्रत्याशी के अलावा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भी महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है।डागा अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका विरोध कांग्रेस पार्टी से नहीं, बल्कि पार्टी में चली आ रही परिवारवाद की परंपरा से है।डागा का कहना है कि बार बार एक ही परिवार को अवसर दिया जा रहा है, जबकि वर्षों से पार्टी के लिए मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने महापौर पद के लिए अपनी दावेदारी को कार्यकर्ताओं और आम पार्षदों की आवाज से जोड़ते हुए अपनी बात रखी।1