*मंदिर के पास बेच रहा अवैध शराब-तस्कर गिरफ्तार* बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री और निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मटौंध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मां चन्द्रिका देवी मंदिर के पास से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। तलाशी में अभियुक्त के पास से 225 क्वार्टर अवैध देशी शराब मस्तीह ब्रांड बरामद हुई। शराब को एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने सीज कर दिया।गिरफ्तार अभियुक्त अरविन्द पुत्र मैकू ग्राम हरदौनी, थाना मटौंध, जनपद बांदा का निवासी हैं।पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।एसपी पलाश बंसल ने बताया कि जनपद में अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
*मंदिर के पास बेच रहा अवैध शराब-तस्कर गिरफ्तार* बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री और निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मटौंध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मां चन्द्रिका देवी मंदिर के पास से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। तलाशी में अभियुक्त के पास से 225 क्वार्टर अवैध देशी शराब मस्तीह ब्रांड बरामद हुई। शराब को एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने सीज कर दिया।गिरफ्तार अभियुक्त अरविन्द पुत्र मैकू ग्राम हरदौनी, थाना मटौंध, जनपद बांदा का निवासी हैं।पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।एसपी पलाश बंसल ने बताया कि जनपद में अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
- श्री संकट मोचन मंदिर में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। श्री संकट मोचन मंदिर में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।1
- *धूमधाम से मनाई गई भगवान दक्ष प्रजापति की जयंती* बांदा। समाजवादी पार्टी कार्यालय बिजली खेड़ा में भगवान ब्रह्मा जी के मानस पुत्र भगवान दक्ष प्रजापति की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में भगवान दक्ष प्रजापति के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रामलाल प्रजापति रहे। अध्यक्षता नवनियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ. मधुसूदन कुशवाहा ने की।रामलाल प्रजापति ने कहा कि भगवान दक्ष प्रजापति सृष्टि के रचनाकार हैं। उन्होंने संपूर्ण सृष्टि को सही तरीके से जीवन जीने की कला बताई। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को मिष्ठान वितरण किया गया।कार्यक्रम में लोकसभा प्रभारी उमेश यादव, राष्ट्रीय सचिव यूवजन सभा ओम नारायण त्रिपाठी, छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रमोद गुप्ता राजा, कमल पाल, सुमन दिवाकर, नासिर खान, कुंवर यादव, सुनील कुशवाहा, आर.के. समुद्र, रोहित प्रजापति, रामसागर यादव, अवध बिहारी यादव, किशन यादव, सी.पी. प्रजापति, विशंभर प्रजापति, अभिषेक प्रजापति, प्रेम प्रजापति, अतुल प्रजापति, अजय प्रजापति, विनय प्रजापति, दिनेश प्रजापति, सागर प्रजापति, अनुपम लोहवंशी, नंद किशोर यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।2
- बांदा भाजपा पर सवाल,2027 के लिए वादों की बौछार: महेश कश्यप बांदा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव महेश कश्यप ने बिजली खेड़ा स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार के साढ़े नौ वर्षों के कार्यकाल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने महंगाई, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेपर लीक जैसे मुद्दों को सरकार की बड़ी विफलता बताते हुए कहा कि जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर 300 यूनिट मुफ्त बिजली, प्रत्येक महिला को ₹40,000 वार्षिक सम्मान निधि और बच्चियों को केजी से पीजी तक निशुल्क शिक्षा जैसी योजनाएं लागू की जाएंगी। कार्यक्रम में लोकसभा प्रभारी उमेश यादव, प्रमोद गुप्ता 'राजा', ओम नारायण त्रिपाठी 'विदित' सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- बिजली तार चोर गिरोह का भंडाफोड़ ,दो अंतरजनपदीय शातिर गिरफ्तार* बिजली तार चोर गिरोह का भंडाफोड़ ,दो अंतरजनपदीय शातिर गिरफ्तार* उत्तर प्रदेश के बांदा में पुलिस को चोरी की वारदातों का खुलासा करने में बड़ी सफलता मिली है। तिंदवारी थाना पुलिस ने बिजली के तार चोरी करने वाले दो अंतरजनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के 68 किलो एल्युमीनियम बिजली के तार, वारदात में इस्तेमाल की गई कार, तार काटने का कटर और एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जिले में हुई कई अन्य चोरी की घटनाओं में भी अपना जुर्म कबूल किया है। बांदा पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में तिंदवारी थाना पुलिस ने बिजली के तार चोरी करने वाले दो अंतरजनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार कर एक बड़े चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस के मुताबिक, 22 जुलाई को तिंदवारी क्षेत्र के एक स्टोर से एल्युमीनियम बिजली के तार चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के साथ मुखबिर तंत्र की मदद से जांच शुरू की। देर रात गौखरही मोड़, ग्राम परसौड़ा के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फतेहपुर निवासी दीपक उर्फ भोलाबाबा और प्रयागराज निवासी सैफ के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से 68 किलोग्राम चोरी के एल्युमीनियम बिजली के तार, चोरी में प्रयुक्त चारपहिया वाहन, तार काटने का कटर, एक 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने तिंदवारी से ई-रिक्शा की बैटरी चोरी और भिटोरा गांव से टावर कार्ड चोरी करने सहित कई अन्य वारदातों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने जिले और आसपास के इलाकों में और किन-किन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय भेजा जा रहा है।1
- Hamare Gaon ke road ki halat bahot kharab hai krapaya ise jald se jald theek kiya jaye yah road Banda jila ke gram jorawarpur ki Hai Jo Matra ek hi road hai yahan gaon bahar se jaane ke liye road per aisi sthiti hai is road ki ki nikalna bhi mushkil Ho jata Hai Jahan ek bar barish Hui yahan bathroom jaane ke liye 10 bar sochana padta hai itni Khatarnak road Hai itni kharab road hai to jald se jald is road ko Sahi kiya jaaye hamari aapse prathna hai2
- राठ कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े खेत में किसान की निर्मम हत्या कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट 📍 राठ कोतवाली क्षेत्र के कैंथा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर वारदात हत्या ⚫ खेत में दौड़ाकर किसान पर धारदार हथियार से किए गए ताबड़तोड़ वार, इलाज के दौरान हुई मौत। ⚫ परिजनों ने पुरानी रंजिश में हत्या का लगाया आरोप। ⚫ मृतक के पुत्र की तहरीर पर 5 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई। ⚫ वारदात के बाद आरोपी फरार, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी। ⚫ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।1