Shuru
Apke Nagar Ki App…
आपका 5 रुपये का सहयोग, किसी बच्चे के सपनों की उड़ान बन सकता है। ❤️ सिर्फ 5 रुपये, किसी बच्चे के भविष्य के लिए बड़ी उम्मीद! Zordaar Headlines की एक छोटी-सी पहल—जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई में मदद करना। 📚 आप भी अपनी इच्छानुसार ₹5 या उससे अधिक का सहयोग देकर इस नेक काम का हिस्सा बन सकते हैं। 🙏 आपका छोटा-सा योगदान किसी बच्चे के सपनों को नई उड़ान दे सकता है। 📲 सहयोग के लिए वीडियो में दिया QR कोड स्कैन करें। Zordaar Headlines – खबरों के साथ, समाज के लिए भी। ❤️ #ZordaarHeadlines #HelpNeedyChildren #EducationForAll #Humanity #SupportEducation
Amin sisgar
आपका 5 रुपये का सहयोग, किसी बच्चे के सपनों की उड़ान बन सकता है। ❤️ सिर्फ 5 रुपये, किसी बच्चे के भविष्य के लिए बड़ी उम्मीद! Zordaar Headlines की एक छोटी-सी पहल—जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई में मदद करना। 📚 आप भी अपनी इच्छानुसार ₹5 या उससे अधिक का सहयोग देकर इस नेक काम का हिस्सा बन सकते हैं। 🙏 आपका छोटा-सा योगदान किसी बच्चे के सपनों को नई उड़ान दे सकता है। 📲 सहयोग के लिए वीडियो में दिया QR कोड स्कैन करें। Zordaar Headlines – खबरों के साथ, समाज के लिए भी। ❤️ #ZordaarHeadlines #HelpNeedyChildren #EducationForAll #Humanity #SupportEducation
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- आपका 5 रुपये का सहयोग, किसी बच्चे के सपनों की उड़ान बन सकता है। ❤️ सिर्फ 5 रुपये, किसी बच्चे के भविष्य के लिए बड़ी उम्मीद! Zordaar Headlines की एक छोटी-सी पहल—जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई में मदद करना। 📚 आप भी अपनी इच्छानुसार ₹5 या उससे अधिक का सहयोग देकर इस नेक काम का हिस्सा बन सकते हैं। 🙏 आपका छोटा-सा योगदान किसी बच्चे के सपनों को नई उड़ान दे सकता है। 📲 सहयोग के लिए वीडियो में दिया QR कोड स्कैन करें। Zordaar Headlines – खबरों के साथ, समाज के लिए भी। ❤️ #ZordaarHeadlines #HelpNeedyChildren #EducationForAll #Humanity #SupportEducation1
- 🚨 इंदौर में अवैध पटाखा दुकानों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डेढ़ लाख के पटाखे जब्त!1
- मंकी कैप पहनकर कॉस्मेटिक गोदाम में चोरी का प्रयास, ताला तोड़ते तीन बदमाश सीसीटीवी में कैद इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में कॉस्मेटिक गोदाम का ताला तोड़कर चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। मंकी कैप से चेहरे छिपाकर पहुंचे तीन अज्ञात बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। हालांकि, बदमाश गोदाम से कोई सामान या नकदी नहीं ले जा पाए। पुलिस ने शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर फुटेज के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वीओ — जूनी इंदौर थाना प्रभारी अनिल गुप्ता के मुताबिक, फरियादी राहुल बजाज ने अपने कॉस्मेटिक गोदाम में चोरी के प्रयास की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, अज्ञात बदमाश गोदाम का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में मंकी कैप पहने तीन बदमाश गोदाम का ताला तोड़कर प्रवेश करते नजर आए। जांच में सामने आया कि बदमाश वहां से कोई सामान या नकदी नहीं ले जा पाए। पुलिस ने चोरी के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान और तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। बाइट — अनिल गुप्ता, थाना प्रभारी, जूनी इंदौर। इंदौर1
- भाजपा समर्थक मंच मध्य प्रदेश में निगाये चुनाव में बीजेपी को करेगा सहयोग घर-घर जाकर करेगा प्रचार1
- रहवासी इलाके में पटाखों का अवैध कारोबार पकड़ा, हीरानगर पुलिस ने एक लाख के पटाखे किए जब्त, बिना लाइसेंस घर से बेच रहा था आरोपी इंदौर में दीपावली से पहले पुलिस अवैध पटाखों के कारोबार पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में हीरानगर पुलिस ने रहवासी इलाके में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध पटाखे और विस्फोटक सामग्री जब्त की है। पुलिस ने श्यामनगर में अपने घर के बरामदे से बिना लाइसेंस पटाखे बेच रहे मनोज नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। जब्त पटाखों की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। दरअसल इंदौर में दीपावली को देखते हुए थाना क्षेत्र में मोहल्ला बैठकों के जरिए लोगों को अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के प्रति जागरूक किया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि श्यामनगर में मनोज अपने घर में बड़ी मात्रा में पटाखे जमा कर उनका विक्रय कर रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की तो आरोपी घर के बरामदे में पटाखे बेचता मिला। लाइसेंस मांगने पर वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस ने करीब एक लाख रुपये की विस्फोटक सामग्री जब्त कर विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।1
- 02.11.2026 इन्दौर --टीही–धार रेलखंड पर इलेक्ट्रिक लोको का स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न 130 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति से किया गया परीक्षण, 05 एवं 06 नवंबर को पश्चिम परिमंडल के रेल संरक्षा आयुक्त करेंगे निरीक्षण इन्दौर --रतलाम, इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत नवनिर्मित टीही–धार रेलखंड पर पहली बार इलेक्ट्रिक लोको का स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस दौरान रेलखंड पर विभिन्न चरणों में गति बढ़ाकर परीक्षण किया गया तथा नवनिर्मित रेल ट्रैक एवं 25 केवी एसी ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन की कार्यक्षमता और तकनीकी मानकों की जांच की गई। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मुख्य अभियंता निर्माण चर्चगेट श्री धीरज कुमार एवं अन्य अधिकारियों की उपरिस्थति में 02 नवम्बर 2026 को चार चरणों में स्पीड ट्रायल किया गया । ट्रायल के दौरान प्रथम चरण में टीही से धार के बीच 30 किलोमीटर प्रति घंटे तथा धार से टीही के बीच 75 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से परीक्षण किया गया। इसके पश्चात टीही से धार के बीच 110 किलोमीटर प्रति घंटे तथा धार से टीही के बीच अधिकतम 130 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से इलेक्ट्रिक लोको चलाकर स्पीड ट्रायल किया गया। सीआरएस निरीक्षण से पूर्ण निर्माण विभाग द्वारा इस नवीन ट्रैक, विद्युतीकरण एवं सिगनलिंग सिस्टम की जांच की गई । इस रेलखंड पर 25 केवी एसी विद्युत लाइन को ऊर्जीकृत करने के बाद इलेक्ट्रिक लोको का परीक्षण किया जाना इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन परियोजना की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे इस रेलखंड पर रेल परिचालन प्रारंभ करने की दिशा में आवश्यक तकनीकी परीक्षणों एवं निरीक्षण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस क्रम में पश्चिम परिमंडल के रेल संरक्षा आयुक्त श्री ई. श्रीनिवास द्वारा आगामी 05 एवं 06 नवंबर 2026 को टीही–धार रेलखंड का सीआरएस निरीक्षण किया जाएगा। इस निरीक्षण के दौरान रेलखंड में उपलब्ध कराई गई विभिन्न रेल संरचनाओं, ट्रैक, सिग्नलिंग एवं विद्युत संबंधी व्यवस्थाओं का सुरक्षा की दृष्टि से परीक्षण किया जाएगा तथा टीही-धार नवीन विद्युतीकृत रेल खंड में 130 किमीप्रघं की गति से ट्रायल किया जाएगा। इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन परियोजना पश्चिम रेलवे के लिए महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक है। टीही–धार रेलखंड पर इलेक्ट्रिक लोको का सफल स्पीड ट्रायल एवं आगामी सीआरएस निरीक्षण इस परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव है। आम नागरिकों से अनुरोध है कि इस दौरान रेलवे लाइन के आस-पास न जाए्ं और न हीें अपने पशुओं को जाने दें। रेलवे नियमों का पालन कर रेलवे की कार्यप्रणाली में सहयोग प्रदान करें।1
- इंदौर कलेक्टर कार्यालय आज के जनसुनवाई विभिन्न गांव के लोग पहुंचे अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर साहब का आवेदन दिया अपने मकान के रजिस्ट्री करने के लिए1
- नकली चेन पर सोने की पॉलिश कर दो लाख की ठगी का आरोप, दो महिलाएं गिरफ्तार इंदौर की तुकोगंज पुलिस ने ज्वेलर्स के साथ करीब दो लाख रुपये की ठगी के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिलाओं ने नकली चेन पर सोने की पॉलिश कर उसे असली बताया और बदले में असली सोने की चेन लेकर चली गईं। पुलिस ने दोनों के कब्जे से तीन सोने की चेन बरामद की हैं। वीओ — मामला तुकोगंज थाना क्षेत्र स्थित नाना भाई ज्वेलर्स का है। पुलिस के अनुसार, दो महिलाओं ने दुकान पर पहुंचकर सोने की पॉलिश चढ़ी नकली चेन को असली बताकर बदलवाया। इसके बदले वे करीब दो लाख रुपये कीमत की असली सोने की चेन लेकर चली गईं। ठगी का पता चलने पर ज्वेलर्स संचालक ने तुकोगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। जांच में मिले सुरागों के आधार पर दोनों महिलाओं को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, एक महिला उज्जैन और दूसरी इंदौर की रहने वाली है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि दोनों ने अन्य ज्वेलर्स के साथ भी इसी तरह की वारदात की है या नहीं। साथ ही मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। बाइट — अपूर्वा किलेदार, एसीपी, इंदौर। इंदौर1