सुल्तानपुर मे लेखपाल को बंधक बनाया गया पुराने रास्ते के निरिक्षण के दौरान आरोपी ने लेखपाल से कि अभद्रता *ब्रेकिंग न्यूज़* सुल्तानपुर मे लेखपाल को बंधक बनाया गया पुराने रास्ते के निरिक्षण के दौरान आरोपी ने लेखपाल से कि अभद्रता *सीओ सिटी सौरभ सामंत की सख्ती से बंधक लेखपाल हुए मुक्त आरोपी 2 घंटे में पहुंचा सलाखों के पीछे* *सीओ सिटी के 'जीरो टॉलरेंस' एक्शन से मचा हड़कंप, बोले- 'सरकारी कर्मी से अभद्रता बर्दाश्त नहीं, सीधे होगी जेल* *सुलतानपुर* कुड़वार थाना क्षेत्र परसीपुर गांव में पुराने रास्ते का निरीक्षण करने गए लेखपाल शिव प्रसाद को आरोपी खुर्शीद अहमद ने बंधक बनाकर बाइक की चाबी छीन ली थी। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी सौरभ सामंत ने खुद मॉनिटरिंग शुरू की। उनके सख्त निर्देश पर कुड़वार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, लेखपाल को मुक्त कराया और चाबी वापस दिलाई। सीओ सिटी सौरभ सामंत के सख्त तेवर और त्वरित एक्शन का नतीजा है कि परसीपुर में बंधक बनाए गए लेखपाल शिव प्रसाद को तुरंत मुक्त करा लिया गया। सीओ सिटी के निर्देश पर कुड़वार पुलिस ने आरोपी खुर्शीद अहमद को 2 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सीओ सिटी सौरभ सामंत ने साफ कहा कि सरकारी कर्मचारियों के साथ अभद्रता और कार्य में बाधा डालने वालों पर सख्त कार्यवाही होगी। जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके इस बयान के बाद राजस्व विभाग में भी संतोष है। सीओ सिटी के 'जीरो टॉलरेंस' के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी खुर्शीद अहमद के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल शिव प्रसाद को बंधक बनाने वाले आरोपी को जेल भेजकर सीओ सिटी ने संदेश दिया कि सुलतानपुर में सरकारी काम में बाधा डालना भारी पड़ेगा। राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ हुई इस घटना से अधिकारियों में नाराजगी थी। लेखपाल संघ ने सीओ सिटी सौरभ सामंत की त्वरित कार्रवाई पर आभार जताया और कहा कि ऐसे अधिकारियों से ही कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है

- सुलतानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो की टक्कर से दो सगे भाइयों की मौत सुलतानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो की टक्कर से दो सगे भाइयों की मौत सुलतानपुर। जनपद के अखण्डनगर थाना क्षेत्र में सोमवार 11 मई को दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। बताया गया कि सरैया मुबारकपुर निवासी अनिल और प्रदीप ऑटो के पास खड़े थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी कादीपुर श्री विनय गौतम ने बताया कि अज्ञात बोलेरो वाहन की तलाश की जा रही है। मामले में विधिक कार्रवाई प्रचलित है और जल्द ही वाहन को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- सुल्तानपुर के लम्भुआ में अर्पित गुप्ता हत्याकांड का खुलासा न होने से स्थानीय स्तर पर तनाव बढ़ गया है। भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद गुट ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही हत्यारों को नहीं पकड़ा गया तो वे तिकुनिया पार्क में अनिश्चितकालीन अन्न-जल त्याग धरना देंगे। यह घोषणा प्रशासन पर जल्द कार्रवाई का दबाव बढ़ा रही है।1
- सुल्तानपुर की राष्ट्रीय लोक अदालत में बिछड़े पति-पत्नी एक हुए। वजूपुर निवासी शिवकुमार और उनकी पत्नी दो साल की जुदाई के बाद काउंसलिंग से राजी हुए और कोर्ट में वरमाला पहनकर गिले-शिकवे भुला दिए। आज इस पहल से जिले में करीब सौ जोड़े फिर से एक हो गए।1
- *अज्ञात कारणों से मिला माधवपुर गांव में मिला गोवंश का शव मौके पर जयसिंहपुर पुलिस पहुंची* जनपद सुल्तानपुर के कोतवाली जयसिंहपुर क्षेत्र के अंतर्गत माधवपुर ग्राम हाईवे रोड के बगल श्री रामचंद्र नारायण स्कूल के सामने की घटना है जहां पर सुबह ही दर्जनों गोवंश का मृत शरीर दिखने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया मौके पर जयसिंहपुर पुलिस पहुंच कर जांच में जुट गई है।4
- सुल्तानपुर के मुडिला बाजार स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में भव्य संगीतमयी श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। अयोध्या और प्रयाग से पधारे कथा व्यास पंडित अमरनाथ शास्त्री व मानस माधुरी सुनीता शास्त्री के प्रवचनों ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबो दिया। इस आयोजन को आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक एकता का अनुपम संगम बताया गया।1
- उत्तर प्रदेश के धम्मौर में दबंगों ने एक दलित विधवा की ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा कर निर्माण शुरू कर दिया है। स्थगन आदेश के बावजूद पुलिस सुनवाई नहीं कर रही, जिससे परेशान महिला को जातिसूचक गालियाँ और जान से मारने की धमकियाँ मिल रही हैं।1
- Post by Raju.u.p.441
- सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक चारु निगम के नेतृत्व में चले अभियान में पुलिस और सर्विलांस टीम ने 121 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन फोनों की कीमत ₹2 करोड़ से अधिक आंकी गई है, जिन्हें अब उनके उपभोक्ताओं को वापस किया जा रहा है।1