Shuru
Apke Nagar Ki App…
कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर डॉ शेरसिंह मीणा ने की जनसुनवाई, 97 आवेदकों की सुनी समस्याएं आज मंगलवार की दोपहर 3 बजे तक आगर जिला कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना न कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई करते हुए 97 आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनका समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस मौके पर एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, जिला पंचायत सीईओ श्री बीएस सोलंकी, एसडीएम श्री मिलिन्द ढोके एवं डिप्टी कलेक्टर श्री प्रेमनारायण परमार उपस्थित थे।
राकेश बिकुन्दीया
कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर डॉ शेरसिंह मीणा ने की जनसुनवाई, 97 आवेदकों की सुनी समस्याएं आज मंगलवार की दोपहर 3 बजे तक आगर जिला कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना न कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई करते हुए 97 आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनका समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस मौके पर एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, जिला पंचायत सीईओ श्री बीएस सोलंकी, एसडीएम श्री मिलिन्द ढोके एवं डिप्टी कलेक्टर श्री प्रेमनारायण परमार उपस्थित थे।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- लोधिया कुंड में फिर दर्दनाक हादसा | भाई-बहन की डूबने से मौत | सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल इंदौर के महू स्थित लोधिया कुंड में दर्दनाक हादसा सामने आया है। परिवार के साथ घूमने पहुंचे चचेरे भाई-बहन अंजलि चौहान और अजीत सिंह चौहान की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। रिपोर्टों के मुताबिक 23 वर्षीय अंजलि का पैर फिसलने के बाद वह कुंड में जा गिरीं। उन्हें बचाने के लिए अजीत सिंह चौहान पानी में उतरे, लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी। ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला, जिसके बाद सिमरोल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। � Naidunia +1 मृतकों की पहचान अजीत सिंह चौहान, निवासी गौरी नगर, इंदौर और अंजलि चौहान, निवासी वीणा नगर, सुखलिया, इंदौर के रूप में हुई है। � Naidunia लेकिन इस हादसे के साथ एक बड़ा सवाल भी खड़ा होता है—क्या लोधिया कुंड जैसे संवेदनशील पर्यटन स्थलों पर हादसे रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था है? जिला प्रशासन ने मानसून के दौरान महू तहसील के कई पर्यटन स्थलों पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए थे। इसके बावजूद लोधिया कुंड में हादसा हुआ है। � Indore District जुलाई 2026 में भी लोधिया कुंड में एक नाबालिग की डूबने से मौत की खबर सामने आई थी। � Amar Ujala अब सवाल है—क्या सिर्फ हादसे के बाद रेस्क्यू और पोस्टमार्टम ही प्रशासन की जिम्मेदारी है? क्या संवेदनशील स्थानों पर पहले से चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग, निगरानी और आपातकालीन बचाव व्यवस्था नहीं होनी चाहिए? BH STATE 36 NEWS पर देखिए इंदौर और मध्यप्रदेश की हर बड़ी खबर।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ दर्शकों अब ग्रामीण क्षेत्र में भी 25 दिन में एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध होगा आपको बताते हैं सरकार का अहम फैसला है कि अब शारीरिक क्षेत्र की तरह ग्रामीण क्षेत्रों में भी एलपीजी सिलेंडर 25 दिन में मिलेगा1
- बड़ोद 8 सितंबर राष्ट्रीय वोविनाम चैंपियनशिप में राखी राजपूत ने जीता रजत पदक l नगर की बेटी ने राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान, राष्ट्रीय निर्णायक परीक्षा भी की उत्तीर्ण बड़ोद (आगर ) नगर की प्रतिभाशाली खिलाड़ी राखी राजपूत ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश सहित नगर का नाम रोशन किया है। जम्मू में आयोजित 15वीं राष्ट्रीय वोविनाम चैंपियनशिप में राखी ने सीनियर महिला वर्ग के 52 किलोग्राम वजन वर्ग में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक हासिल किया। वोविनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मार्गदर्शन में 3 से 6 सितंबर तक इनडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम, भगवती नगर, जम्मू में आयोजित प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं वजन वर्गों में हिस्सा लिया। राखी ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर बेहतरीन प्रदर्शन कर राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। पदक के साथ राष्ट्रीय निर्णायक भी बनीं राखी राजपूत की उपलब्धि की खास बात यह रही कि उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान आयोजित राष्ट्रीय रेफरी एवं तकनीकी सेमिनार में भी सहभागिता की। तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद आयोजित राष्ट्रीय निर्णायक परीक्षा उत्तीर्ण कर उन्होंने राष्ट्रीय निर्णायक के रूप में भी योग्यता हासिल की। एक ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खिलाड़ी के रूप में रजत पदक जीतने के साथ राष्ट्रीय निर्णायक परीक्षा उत्तीर्ण करना राखी की खेल प्रतिभा के साथ-साथ तकनीकी दक्षता का भी परिचायक है। कोच कपिल खरे के मार्गदर्शन में मिली सफलता राखी की सफलता में उनके कोच कपिल खरे के मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। नियमित प्रशिक्षण के माध्यम से उन्होंने अपनी तकनीक, फिटनेस और खेल कौशल को मजबूत किया। वोविनाम एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश के अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय कोच विजेंद्र खरसोदिया (NIS) ने राखी को उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश की बेटियों का राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन मध्य प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि राखी की सफलता अन्य युवा खिलाड़ियों को भी मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। मध्य प्रदेश टीम ने जीते 18 पदक जम्मू में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश के 42 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं वजन वर्गों में हिस्सा लिया। प्रदेश की टीम ने कुल 18 पदक हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर पांचवां स्थान प्राप्त किया। टीम के इस प्रदर्शन में राखी राजपूत का रजत पदक भी महत्वपूर्ण उपलब्धि रहा। खेल जगत में खुशी की लहर राखी की उपलब्धि पर वोविनाम एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश के अध्यक्ष विजेंद्र खरसोदिया, महासचिव रजनीश साहू, कोषाध्यक्ष वैदेही शर्मा, कोच कपिल खरे, सुरेश राठौर, गोलू गर्ग सहित संगठन के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों एवं शुभचिंतकों ने बधाई दी। राखी की यह उपलब्धि आगर-मालवा जिले की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणादायी है। एक ओर राष्ट्रीय मंच पर रजत पदक और दूसरी ओर राष्ट्रीय निर्णायक की योग्यता—राखी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया है। बेटी की इस उपलब्धि पर पिता हैमसिंह राजपूत सहित परिवार इष्टि मित्रो ने बधाई शुभकामनाएं दीं4
- मोहन बड़ोदिया पुलिस ने दो प्रकरण दर्ज कर 7.5 लीटर कच्ची शराब जब्त और 5 ड्रम महुआ लहान नष्ट मोहन बड़ोदिया - शाजापुर जिले की मोहन बड़ोदिया पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोहन बड़ोदिया पुलिस ने सोमवार शाम को निपानिया कंजर डेरा में दबिश देकर कार्रवाई की। पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपियों के कब्जे से कुल 7.5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की। साथ ही खेत में बनी टपरियों में रखे 5 ड्रम महुआ लहान को नष्ट किया गया। मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी मनीषा शर्मा के नेतृत्व में टीम ने निपानिया कंजर डेरा में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान रामपति उम्र 58 वर्ष के कब्जे से 3 लीटर तथा पवित्रा बाई उम्र 45 वर्ष के कब्जे से 4.5 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ पृथक-पृथक धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए गए। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय एवं एसडीओपी शाजापुर अजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई। उक्त कार्यवाही में मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी मनीषा शर्मा,उनि गोविंद प्रसाद चौबे, सउनि लाखन सिंह राजपूत, सउनि विजय सिंह, प्रआर. जगदीश दांगी, आर. सुरेश राठोर, आर. सोनू यादव, आर. राहुल जाट, आर. सोनू यादव, आर. कपील यादव, आर.चा. विष्णु दांगी, म.आर.राधिक राजपूत की मुख्य भूमिका रही।1
- संगठन में ही शक्ति, किसानों को जागृत एवं एकजुट करना समय की आवश्यकता : राधेश्याम गुर्जर बकानी तहसील की 25 ग्राम पंचायतों के 175 गांवों तक संगठन पहुंचाने का लक्ष्य, सदस्यता अभियान में महिला किसानों को भी जोड़ने । रायपुर । भारतीय किसान संघ तह बकानी की मासिक बैठक एवं वन विहार कार्यक्रम झरमोड़ी स्थित महादेव मंदिर की धर्मशाला में आयोजित किया गया। बैठक में संगठन को ग्राम स्तर तक मजबूत करने, आगामी सदस्यता अभियान, किसान सम्मेलन, बलराम जयंती एवं महिला किसान सम्मेलन सहित विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में चित्तौड़ प्रांत पशुपालन एवं डेयरी प्रमुख किशन पाटीदार, संभाग सह मंत्री मुकेश मेहर, संभाग कार्यालय मंत्री मनोहर लाल दांगी, जिला अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर, बकानी तह प्रभारी मनोहर सिंह चौहान, तह अध्यक्ष रामबाबू पाटीदार, तह मंत्री नानूराम लोधा एवं तह प्रचार प्रमुख बालचंद कुशवाह सहित संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में आगामी सदस्यता अभियान को लेकर विशेष कार्ययोजना बनाई गई। निर्णय लिया गया कि 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक प्रत्येक ग्राम पंचायत प्रभारी अपने क्षेत्र के गांवों में जाकर किसानों से संपर्क करेंगे तथा 1 जनवरी को सदस्यता अभियान को संपन्न करवाया जाएगा। इस बार सदस्यता अभियान में महिला किसानों को भी संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया है। बकानी तहसील की 25 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आने वाले 175 गांवों तक भारतीय किसान संघ की पहुंच बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए ग्राम पंचायत प्रभारियों को सक्रिय रूप से गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क करने, संगठन की गतिविधियों से अवगत कराने तथा अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है। तीन वर्ष के लिए ग्राम पंचायत प्रभारी नियुक्त बैठक में बकानी तहसील की 25 ग्राम पंचायतों में आगामी तीन वर्षों के लिए ग्राम पंचायत प्रभारी नियुक्त किए गए। प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई कि वे तीन वर्षों तक अपनी ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में भारतीय किसान संघ के कार्यक्रम आयोजित करवाने, ग्राम समितियों को मजबूत करने तथा किसानों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए प्रयास करें। बैठक में आगामी 16 सितंबर को जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले किसान सम्मेलन में बकानी तहसील से अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। साथ ही 17 सितंबर को प्रत्येक ग्राम समिति में बलराम जयंती मनाने तथा 30 सितंबर को दिल्ली में आयोजित महिला किसान सम्मेलन में झालावाड़ जिले से अधिक से अधिक महिला किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भी चर्चा की गई। संगठन में ही शक्ति, किसान को जागृत एवं एकजुट करना जरूरी : राधेश्याम गुर्जर बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर ने कहा कि आज की आवश्यकता है कि किसान संगठन से जुड़े, क्योंकि संगठन में ही शक्ति है। यदि किसान को सशक्त और मजबूत बनाना है तो किसानों को जागृत करते हुए उन्हें एकजुट करना होगा। उन्होंने कहा कि इस देश में सबसे महत्वपूर्ण चीज खाद्यान्न है और किसान धरती का सीना चीरकर अन्न उगाता है। किसान के मन में हमेशा यह भाव रहता है कि मेरे देश का कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोए। इसी भावना को लेकर किसान प्रतिदिन खेती में नए-नए नवाचार करते हुए मेहनत कर रहा है, लेकिन शासन और प्रशासन में बैठे लोगों द्वारा किसानों की समस्याओं और उनकी चिंता पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जाना दुर्भाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि किसान की समस्याओं के समाधान और उसके अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए किसानों का संगठित होना आवश्यक है। ग्राम पंचायत प्रभारी गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क करें और भारतीय किसान संघ के संगठन को प्रत्येक गांव तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान को सफल बनाने तथा बकानी तहसील के प्रत्येक गांव में संगठन की मजबूत ग्राम समिति खड़ी करने का संकल्प लिया।2
- मारपिट के विरोध मे मीणा समाजन पहुचे भानपुरा थाना परिसर... मंदसौर : विगत रविवार को जिले के गरोठ विधायक चन्दरसिंह सिसोदिया समरसता आयोजन के दौरान अरनिया चारण पहुचे थे, यहां गांव के विजय मीणा को एक पार्षद द्वारा मारपीट की गई थी जिसके विरोध में कार्रवाई की मांग को लेकर मीणा समाज के सैकड़ोंजन अभी मंगलवार सुबह भानपुरा थाने के बाहर एकत्रित हुए है।1
- सुसनेर: पहले दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिए नामांकन फार्म, नप अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर शुरू हुई नाम निर्देशन प्रक्रिया सुसनेर में नगर परिषद में अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर डग रोड स्थित रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में आज मंगलवार से नाम निर्देशन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन दोपहर डेढ बजे कांग्रेस कार्यकर्ता दिपक राठौर व शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहसिन खान ने नामांकन फार्म प्राप्त किए। शहर में चुनावी प्रक्रिया शुरू होते ही राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। अब देखना होगा कि कांग्रेस और भाजपा की ओर से अध्यक्ष पद के लिए किन चेहरों पर दांव लगाया जाता है।1
- इंदौर में चलती कार पर गिरा पेड़, डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत | 2 घायल | Indore Tree Fall इंदौर में बारिश के बीच दर्दनाक हादसा सामने आया है। सेंट्रल जेल के सामने चलती कार पर अचानक पेड़ गिर गया। हादसे में डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी की 75 वर्षीय मां राधा देवी सिंघी की मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य लोग घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही डिप्टी कलेक्टर बैठक छोड़कर मौके पर पहुंचीं। पुलिस और प्रशासन की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ हटाकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। इंदौर में पेड़ गिरने से हुए इस दर्दनाक हादसे की पूरी खबर देखिए। BH STATE 36 NEWS पर मध्यप्रदेश और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए। #IndoreNews #IndoreAccident #IndoreBreakingNews #MPNews #MadhyaPradesh #TreeFall #IndoreRain #BreakingNews #BHSTATE36NEWS1
- बड़ोद 8 सितंबर कर्मचारियों ने सौंपे दो सूत्रीय ज्ञापन, लंबित मांगों के निराकरण की मांग बड़ौद (आगर ) मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, शाखा बड़ौद की ओर से कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर तहसील कार्यालय बड़ौद में दो ज्ञापन सौंपे गए। तहसील अध्यक्ष अनिल दामके, सचिव देवेश दुबे एवं कोषाध्यक्ष मोहनलाल दसलनिया के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापनों में कर्मचारियों एवं शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की गई। पहले ज्ञापन में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 23(2) के अंतर्गत 31 मार्च 2015 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को न्यूनतम अहर्ता में एनसीटीई के सिद्धांतों के अनुसार शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) में छूट प्रदान करने की मांग की गई। ज्ञापन में पूर्व से नियुक्त शिक्षकों की सेवा एवं योग्यता से जुड़े विभिन्न बिंदुओं का उल्लेख करते हुए शासन से राहत देने का आग्रह किया गया। वहीं दूसरे ज्ञापन में 23 सूत्रीय कर्मचारी हितैषी मांगों को प्रमुखता से रखा गया। इसमें पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू करने, केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने, वेतन विसंगतियां दूर करने, संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने, पदोन्नति सहित स्वास्थ्य, राजस्व एवं महिला बाल विकास विभाग की लंबित मांगों का निराकरण करने की मांग की गई। संघ ने सभी मांगों पर समयबद्ध निर्णय लेने का आग्रह किया। इस अवसर पर प्रताप सिंह, मनीष परमार, ऋषिराज अग्रवाल, हितेश शर्मा, श्याम विश्वकर्मा, राजेंद्र रक्षा, मोहन कुमार दुबे सहित कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।4