logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मारपिट के विरोध मे मीणा समाजन पहुचे भानपुरा थाना परिसर... मंदसौर : विगत रविवार को जिले के गरोठ विधायक चन्दरसिंह सिसोदिया समरसता आयोजन के दौरान अरनिया चारण पहुचे थे, यहां गांव के विजय मीणा को एक पार्षद द्वारा मारपीट की गई थी जिसके विरोध में कार्रवाई की मांग को लेकर मीणा समाज के सैकड़ोंजन अभी मंगलवार सुबह भानपुरा थाने के बाहर एकत्रित हुए है।

10 hrs ago
user_वचन(कमल ) प्रजापति
वचन(कमल ) प्रजापति
रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago

मारपिट के विरोध मे मीणा समाजन पहुचे भानपुरा थाना परिसर... मंदसौर : विगत रविवार को जिले के गरोठ विधायक चन्दरसिंह सिसोदिया समरसता आयोजन के दौरान अरनिया चारण पहुचे थे, यहां गांव के विजय मीणा को एक पार्षद द्वारा मारपीट की गई थी जिसके विरोध में कार्रवाई की मांग को लेकर मीणा समाज के सैकड़ोंजन अभी मंगलवार सुबह भानपुरा थाने के बाहर एकत्रित हुए है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बड़ोद 8 सितंबर कर्मचारियों ने सौंपे दो सूत्रीय ज्ञापन, लंबित मांगों के निराकरण की मांग बड़ौद (आगर ) मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, शाखा बड़ौद की ओर से कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर तहसील कार्यालय बड़ौद में दो ज्ञापन सौंपे गए। तहसील अध्यक्ष अनिल दामके, सचिव देवेश दुबे एवं कोषाध्यक्ष मोहनलाल दसलनिया के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापनों में कर्मचारियों एवं शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की गई। पहले ज्ञापन में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 23(2) के अंतर्गत 31 मार्च 2015 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को न्यूनतम अहर्ता में एनसीटीई के सिद्धांतों के अनुसार शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) में छूट प्रदान करने की मांग की गई। ज्ञापन में पूर्व से नियुक्त शिक्षकों की सेवा एवं योग्यता से जुड़े विभिन्न बिंदुओं का उल्लेख करते हुए शासन से राहत देने का आग्रह किया गया। वहीं दूसरे ज्ञापन में 23 सूत्रीय कर्मचारी हितैषी मांगों को प्रमुखता से रखा गया। इसमें पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू करने, केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने, वेतन विसंगतियां दूर करने, संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने, पदोन्नति सहित स्वास्थ्य, राजस्व एवं महिला बाल विकास विभाग की लंबित मांगों का निराकरण करने की मांग की गई। संघ ने सभी मांगों पर समयबद्ध निर्णय लेने का आग्रह किया। इस अवसर पर प्रताप सिंह, मनीष परमार, ऋषिराज अग्रवाल, हितेश शर्मा, श्याम विश्वकर्मा, राजेंद्र रक्षा, मोहन कुमार दुबे सहित कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
    4
    बड़ोद 8 सितंबर 
कर्मचारियों ने सौंपे दो सूत्रीय ज्ञापन, लंबित मांगों के निराकरण की मांग
बड़ौद (आगर ) मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, शाखा बड़ौद की ओर से कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर तहसील कार्यालय बड़ौद में  दो ज्ञापन सौंपे गए। तहसील अध्यक्ष अनिल दामके, सचिव देवेश दुबे एवं कोषाध्यक्ष मोहनलाल दसलनिया के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापनों में कर्मचारियों एवं शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की गई।
पहले ज्ञापन में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 23(2) के अंतर्गत 31 मार्च 2015 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को न्यूनतम अहर्ता में एनसीटीई के सिद्धांतों के अनुसार शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) में छूट प्रदान करने की मांग की गई। ज्ञापन में पूर्व से नियुक्त शिक्षकों की सेवा एवं योग्यता से जुड़े विभिन्न बिंदुओं का उल्लेख करते हुए शासन से राहत देने का आग्रह किया गया।
वहीं दूसरे ज्ञापन में 23 सूत्रीय कर्मचारी हितैषी मांगों को प्रमुखता से रखा गया। इसमें पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू करने, केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने, वेतन विसंगतियां दूर करने, संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने, पदोन्नति सहित स्वास्थ्य, राजस्व एवं महिला बाल विकास विभाग की लंबित मांगों का निराकरण करने की मांग की गई। संघ ने सभी मांगों पर समयबद्ध निर्णय लेने का आग्रह किया।
इस अवसर पर प्रताप सिंह, मनीष परमार, ऋषिराज अग्रवाल, हितेश शर्मा, श्याम विश्वकर्मा, राजेंद्र रक्षा, मोहन कुमार दुबे सहित कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
    user_पिंटू बैरागी
    पिंटू बैरागी
    बड़ोद, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • MP - लोकप्रिय विधायक प्रतिनिधि विपिन जैन जी ने की छात्रों से टेम्पो में किया संवाद.।। 🎓 छात्रों की गूंज — छात्रों के बीच! 🤝🇮🇳 मन्दसौर के लोकप्रिय विधायक श्री विपिन जैन जी ने रास्ते में छात्रों से सीधे संवाद कर इंदौर में राहुल गांधी जी के साथ होने वाले “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम को लेकर चर्चा की और छात्रों के सवाल, विचार एवं उनकी अपेक्षाएँ सुनीं। यह सिर्फ किसी कार्यक्रम का निमंत्रण नहीं, बल्कि देश के भविष्य यानी हमारे छात्रों की आवाज़ को सुनने और समझने की पहल है। ❤️ जब जनप्रतिनिधि छात्रों के बीच जाकर उनकी बात सुनते हैं, उनके सवालों को महत्व देते हैं और उनकी आवाज़ को मंच तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं—तभी लोकतंत्र और मजबूत होता है। 🇮🇳 अब वक्त है कि छात्र बोलें… और देश उनकी गूंज सुने! ✊🎓 📍 मन्दसौर #छात्रों_की_गूंज #छात्रों_की_आवाज़ #मंदसौर #विपिनजैन #राहुलगांधी #युवा_संवाद #लोकतंत्र
    1
    MP - लोकप्रिय विधायक प्रतिनिधि विपिन जैन जी ने की छात्रों से टेम्पो में किया संवाद.।।
🎓 छात्रों की गूंज — छात्रों के बीच! 🤝🇮🇳
मन्दसौर के लोकप्रिय विधायक श्री विपिन जैन जी ने रास्ते में छात्रों से सीधे संवाद कर इंदौर में राहुल गांधी जी के साथ होने वाले “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम को लेकर चर्चा की और छात्रों के सवाल, विचार एवं उनकी अपेक्षाएँ सुनीं।
यह सिर्फ किसी कार्यक्रम का निमंत्रण नहीं, बल्कि देश के भविष्य यानी हमारे छात्रों की आवाज़ को सुनने और समझने की पहल है। ❤️
जब जनप्रतिनिधि छात्रों के बीच जाकर उनकी बात सुनते हैं, उनके सवालों को महत्व देते हैं और उनकी आवाज़ को मंच तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं—तभी लोकतंत्र और मजबूत होता है। 🇮🇳
अब वक्त है कि छात्र बोलें…
और देश उनकी गूंज सुने! ✊🎓
📍 मन्दसौर 
#छात्रों_की_गूंज #छात्रों_की_आवाज़ #मंदसौर #विपिनजैन #राहुलगांधी #युवा_संवाद #लोकतंत्र
    user_MP - Nandkishor Rathore
    MP - Nandkishor Rathore
    Newspaper publisher मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    21 min ago
  • पेट्रोल पंप पर ठगी का सनसनीखेज मामला, 2700 रुपये का डीजल लेकर फरार नीमच। केंट थाना क्षेत्र के रमाया पेट्रोलियम एचपी पंप पर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने कैमरे से बचने के लिए चेहरे पर हाथ रखा और वाहन में करीब 2700 रुपये का डीजल भरवाने के बाद बिना भुगतान किए फरार हो गया। घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पेट्रोल पंप संचालक द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दिए जाने की बात सामने आई है। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुट सकती है। हेडलाइन: 🚨 केंट थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर ठगी, 2700 रुपये का डीजल भरवाकर युवक फरार
    1
    पेट्रोल पंप पर ठगी का सनसनीखेज मामला, 2700 रुपये का डीजल लेकर फरार
नीमच। केंट थाना क्षेत्र के रमाया पेट्रोलियम एचपी पंप पर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने कैमरे से बचने के लिए चेहरे पर हाथ रखा और वाहन में करीब 2700 रुपये का डीजल भरवाने के बाद बिना भुगतान किए फरार हो गया।
घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पेट्रोल पंप संचालक द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दिए जाने की बात सामने आई है। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुट सकती है।
हेडलाइन:
🚨 केंट थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर ठगी, 2700 रुपये का डीजल भरवाकर युवक फरार
    user_Rahul kachawa
    Rahul kachawa
    Photography studio मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सुनवाई न होने पर नीमच कलेक्टर कार्यालय में जमीन विवाद को लेकर किसान का प्रदर्शन नीमच। कलेक्टर कार्यालय परिसर में उस वक्त प्रशासनिक हलचल तेज हो गई, जब कंजार्डा के रहने वाले किसान हीरालाल मालवीय ने अपनी जमीन के विवाद को लेकर तीखा विरोध प्रदर्शन किया। किसान का आरोप है कि उसकी जमीन का विवाद लंबे समय से लंबित है। अधिकारियों को कई बार आवेदन और शिकायतें देने के बावजूद समस्या का अपेक्षित समाधान नहीं हुआ, जिससे नाराज होकर उन्हें दोबारा कार्यालय आकर विरोध जताना पड़ा।घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम पराग जैन और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया। प्रशासन का कहना है कि इस जमीन विवाद की जांच के लिए पूर्व में ही तीन स्तरीय जांच के आदेश दिए जा चुके हैं और संबंधित प्रकरण में न्यायालयीन प्रक्रिया भी चल रही है। अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच जारी है और आगामी कार्रवाई न्यायालयीन निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।
    1
    सुनवाई न होने पर नीमच कलेक्टर कार्यालय में जमीन विवाद को लेकर किसान का प्रदर्शन
नीमच। कलेक्टर कार्यालय परिसर में उस वक्त प्रशासनिक हलचल तेज हो गई, जब कंजार्डा के रहने वाले किसान हीरालाल मालवीय ने अपनी जमीन के विवाद को लेकर तीखा विरोध प्रदर्शन किया। किसान का आरोप है कि उसकी जमीन का विवाद लंबे समय से लंबित है। अधिकारियों को कई बार आवेदन और शिकायतें देने के बावजूद समस्या का अपेक्षित समाधान नहीं हुआ, जिससे नाराज होकर उन्हें दोबारा कार्यालय आकर विरोध जताना पड़ा।घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम पराग जैन और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया। प्रशासन का कहना है कि इस जमीन विवाद की जांच के लिए पूर्व में ही तीन स्तरीय जांच के आदेश दिए जा चुके हैं और संबंधित प्रकरण में न्यायालयीन प्रक्रिया भी चल रही है। अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच जारी है और आगामी कार्रवाई न्यायालयीन निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।
    user_Rakeshsharma Rakeshsharma
    Rakeshsharma Rakeshsharma
    मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • शासकीय प्रोजेक्ट, भवनों के लिये भूमि आवंटन प्रकरणों में राजस्व अधिकारी तत्काल प्रतिवेदन प्रस्तुत करें -कलेक्टर डॉ. मीना राजस्व संबंधी प्रकरणों एवं सीएम हेल्‍पलाईन का निराकरण प्रतिदिन सुनिश्चित करें कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में की विभागीय समीक्षा जिले में विभिन्न शासकीय प्रोजेक्ट एवं भवनों के निर्माण के लिये शासकीय संस्थाओं को भूमि आवंटन से संबंधित प्रकरणों में सभी राजस्व अधिकारी तत्काल अपने अभिमत के साथ प्रतिवेदन प्रस्तुत करें, जिससे की प्रोजेक्ट में अनावश्यक विलंब न हो। यह निर्देश कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने मंगलवार की शाम को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक में विभागीय समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम श्री मिलिन्द ढ़ोके, एसडीएम सुसनेर श्रीमती देवकुंवर सोलंकी, सभी डिप्टी कलेक्टर एवं तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि विभागीय जांच प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिये सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा पोर्टल प्रारंभ किया गया है, सभी विभागीय जांच प्रकरण उक्त पोर्टल पर ऑनलाईन किये जाएं और विभागीय जांच प्रकरणों का त्वरित गति से निराकरण किया जाए। कलेक्टर ने सीएम मॉनिट, सीएस मॉनिट एवं विभिन्न आयोगों से प्राप्त प्रकरणों की प्रकरणवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि राजस्व अधिकारी उक्त प्रकरणों की नियिमित मॉनिटरिंग करें और समय-सीमा में निराकरण कर प्रतिवेदन भिजवाएं। कोई भी प्रकरण लम्बित न रहे। उन्होंने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरस्ती के शत्-प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण भी त्वरित गति से करने के निर्देश दिए। अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा में बताया गया कि अनुकम्पा नियुक्ति से संबंधित सभी लम्बित प्रकरणों का निराकरण कर दिया गया है। कलेक्टर ने दस्तावेजों और आवेदक के नाम में भिन्नता के कारण लम्बित एक अनुकम्पा नियुक्ति प्रकरण को पुनः संबंधित विभाग को भेजकर दस्तावेज सही करवाने के लिये पत्र लिखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाईन शिकायतों का प्रतिदिन निराकरण कर नियमित मॉनिटरिंग करने तथा संबंधित पटवारियों को सीएम हेल्पलाईन निराकरण के कार्य में लगाने के निर्देश दिए।
    1
    शासकीय प्रोजेक्ट, भवनों के लिये भूमि आवंटन प्रकरणों में राजस्व अधिकारी तत्काल प्रतिवेदन प्रस्तुत करें -कलेक्टर डॉ. मीना
राजस्व संबंधी प्रकरणों एवं सीएम हेल्‍पलाईन का निराकरण प्रतिदिन सुनिश्चित करें
कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में की विभागीय समीक्षा
जिले में विभिन्न शासकीय प्रोजेक्ट एवं भवनों के निर्माण के लिये शासकीय संस्थाओं को भूमि आवंटन से संबंधित प्रकरणों में सभी राजस्व अधिकारी तत्काल अपने अभिमत के साथ प्रतिवेदन प्रस्तुत करें, जिससे की प्रोजेक्ट में अनावश्यक विलंब न हो। यह निर्देश कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने मंगलवार की शाम को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक में विभागीय समीक्षा करते हुए दिए। 
बैठक में एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम श्री मिलिन्द ढ़ोके, एसडीएम सुसनेर श्रीमती देवकुंवर सोलंकी, सभी डिप्टी कलेक्टर एवं तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित थे। 
बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि विभागीय जांच प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिये सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा पोर्टल प्रारंभ किया गया है, सभी विभागीय जांच प्रकरण उक्त पोर्टल पर ऑनलाईन किये जाएं और विभागीय जांच प्रकरणों का त्वरित गति से निराकरण किया जाए। कलेक्टर ने सीएम मॉनिट, सीएस मॉनिट एवं विभिन्न आयोगों से प्राप्त प्रकरणों की प्रकरणवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि राजस्व अधिकारी उक्त प्रकरणों की नियिमित मॉनिटरिंग करें और समय-सीमा में निराकरण कर प्रतिवेदन भिजवाएं। कोई भी प्रकरण लम्बित न रहे। उन्होंने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरस्ती के शत्-प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण भी त्वरित गति से करने के निर्देश दिए। अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा में बताया गया कि अनुकम्पा नियुक्ति से संबंधित सभी लम्बित प्रकरणों का निराकरण कर दिया गया है। 
कलेक्टर ने दस्तावेजों और आवेदक के नाम में भिन्नता के कारण लम्बित एक अनुकम्पा नियुक्ति प्रकरण को पुनः संबंधित विभाग को भेजकर दस्तावेज सही करवाने के लिये पत्र लिखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाईन शिकायतों का प्रतिदिन निराकरण कर नियमित मॉनिटरिंग  करने तथा संबंधित पटवारियों को सीएम हेल्पलाईन निराकरण के कार्य में लगाने के निर्देश दिए।
    user_Aashik Huseen
    Aashik Huseen
    पत्रकारीता आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बड़ोद 8 सितंबर पांच कर्तव्यों के साथ पर्युषण महापर्व का शुभारंभl बड़ौद (आगर ) जैन समाज के पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्युषण महापर्व का शुभारंभ परम पूज्य साध्वी भगवंत जिनकीर्ति श्रीजी महाराज साहेब की निश्रा में पांच कर्तव्यों के साथ हुआ। प्रथम दिवस साध्वीश्री ने प्रवचन के माध्यम से पर्युषण पर्व में किए जाने वाले पांच प्रमुख कर्तव्यों का विस्तारपूर्वक महत्व समझाया। उन्होंने अमारी प्रवर्तन (किसी भी जीव की हिंसा नहीं करना), साधर्मिक भक्ति, क्षमापना, अट्ठम तप एवं चैत्य परिपाटी को पर्युषण पर्व के पांच प्रमुख कर्तव्य बताते हुए कहा कि इन आठ दिनों में सर्वप्रथम हमें अपने आचार-विचार के माध्यम से मन को पवित्र करने का प्रयास करना चाहिए। जब मन पवित्र होगा तो पर्युषण का प्राण कही जाने वाली क्षमापना स्वतः हमारे जीवन में आएगी। साध्वीश्री ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण संतुलन, सामाजिक संतुलन, संबंधों का संतुलन, व्यावहारिक संतुलन और स्वास्थ्य संतुलन लगातार बिगड़ता जा रहा है। पर्युषण महापर्व हमें इन सभी संतुलनों को पुनः ठीक करने और आत्मचिंतन के माध्यम से जीवन को बेहतर बनाने की प्रेरणा देता है। प्रतिदिन होंगे धार्मिक आयोजन पर्युषण महापर्व के दौरान नवरत्न परिवार द्वारा प्रतिदिन प्रातः प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। वहीं रात्रि में परमात्मा की भव्य अंगरचना के साथ दोनों मंदिरों में जैन संगीत मंडल द्वारा भक्ति संगीत का आयोजन किया जाएगा। पर्व को लेकर जैन समाज में उत्साह का वातावरण है। जानकारी समाज के वरिष्ठ संतोष जी जैन दादा भाई द्वारा दी गयी
    2
    बड़ोद 8 सितंबर 
पांच कर्तव्यों के साथ पर्युषण महापर्व का शुभारंभl
बड़ौद (आगर ) जैन समाज के पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्युषण महापर्व का शुभारंभ परम पूज्य साध्वी भगवंत जिनकीर्ति श्रीजी महाराज साहेब की निश्रा में पांच कर्तव्यों के साथ हुआ। प्रथम दिवस साध्वीश्री ने प्रवचन के माध्यम से पर्युषण पर्व में किए जाने वाले पांच प्रमुख कर्तव्यों का विस्तारपूर्वक महत्व समझाया।
उन्होंने अमारी प्रवर्तन (किसी भी जीव की हिंसा नहीं करना), साधर्मिक भक्ति, क्षमापना, अट्ठम तप एवं चैत्य परिपाटी को पर्युषण पर्व के पांच प्रमुख कर्तव्य बताते हुए कहा कि इन आठ दिनों में सर्वप्रथम हमें अपने आचार-विचार के माध्यम से मन को पवित्र करने का प्रयास करना चाहिए। जब मन पवित्र होगा तो पर्युषण का प्राण कही जाने वाली क्षमापना स्वतः हमारे जीवन में आएगी।
साध्वीश्री ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण संतुलन, सामाजिक संतुलन, संबंधों का संतुलन, व्यावहारिक संतुलन और स्वास्थ्य संतुलन लगातार बिगड़ता जा रहा है। पर्युषण महापर्व हमें इन सभी संतुलनों को पुनः ठीक करने और आत्मचिंतन के माध्यम से जीवन को बेहतर बनाने की प्रेरणा देता है।
प्रतिदिन होंगे धार्मिक आयोजन
पर्युषण महापर्व के दौरान नवरत्न परिवार द्वारा प्रतिदिन प्रातः प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। वहीं रात्रि में परमात्मा की भव्य अंगरचना के साथ दोनों मंदिरों में जैन संगीत मंडल द्वारा भक्ति संगीत का आयोजन किया जाएगा। पर्व को लेकर जैन समाज में उत्साह का वातावरण है। जानकारी समाज के वरिष्ठ संतोष जी जैन दादा भाई  द्वारा  दी गयी
    user_पिंटू बैरागी
    पिंटू बैरागी
    बड़ोद, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *बाबा रामदेव जी के भंडारे में महा आरती के साथ महा भंडारा हुआ* पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से सुसनेर नगर में इंदौर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग 552 जी पर स्थित ग्राम पंचायत आमला नानकार छापरिया रोड पर स्थित आमला ग्राम के निवासी के द्वारा बाबा रामदेव जी महाराज के भंडारे में आज महा आरती हुई ओर महा भंडारा हुआ जिसमें कई गांव आकली,छापरिया, कड़िया, आमला, सुसनेर, जमुनिया, के लोग महिलाएं शामिल हुए एवं भोजन प्रसादी ग्रह की
    1
    *बाबा रामदेव जी के भंडारे में महा आरती के साथ महा भंडारा हुआ*

पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से 


सुसनेर नगर में इंदौर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग 552 जी पर स्थित ग्राम पंचायत आमला नानकार छापरिया रोड पर स्थित आमला ग्राम के निवासी के द्वारा बाबा रामदेव जी महाराज के भंडारे में आज महा आरती हुई

 ओर महा भंडारा हुआ जिसमें कई गांव आकली,छापरिया, कड़िया, आमला, सुसनेर, जमुनिया, के लोग महिलाएं शामिल हुए एवं भोजन प्रसादी ग्रह की
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सागर जिले के बंडा में 22 से अधिक लोगों की मौत और स्वास्थ्य मंत्री का तर्क कि अधिक शराब पीने से हुई है मौत "आप प्रवक्ता रमाकांत पटेल" का हमला
    1
    सागर जिले के बंडा में 22 से अधिक लोगों की मौत और स्वास्थ्य मंत्री का तर्क कि अधिक शराब पीने से हुई है मौत  "आप प्रवक्ता रमाकांत पटेल" का हमला
    user_प्रकाश दोसावत
    प्रकाश दोसावत
    जर्नलिज्म एंड सोशल वर्क मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • NEWS:-कंजार्डा निवासी किसान का जमीन विवाद में सुनवाई नहीं होने का आरोप, कलेक्टर कार्यालय में फिर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास, मनासा।जमीन विवाद के निराकरण की मांग को लेकर मंगलवार को कंजार्डा निवासी हीरालाल मालवीय ने एक बार फिर नीमच कलेक्टर कार्यालय परिसर में अपने शरीर पर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। घटना से कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसडीएम पराग जैन सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया।हीरालाल मालवीय ने अधिकारियों पर उसे लगातार परेशान और प्रताड़ित करने तथा जमीन विवाद के मामले में एकपक्षीय कार्रवाई किए जाने के आरोप लगाए। उसका कहना है कि कंजार्डा स्थित उसकी जमीन से संबंधित विवाद लंबे समय से लंबित है।किसान निराकरण के लिए वह कई बार अधिकारियों को आवेदन और शिकायतें दे चुका है,लेकिन उसकी समस्या का अपेक्षित समाधान नहीं हुआ। इसी से नाराज होकर उसने दोबारा आत्मदाह का प्रयास किया।बता दे कि हीरालाल मालवीय द्वारा इससे पहले भी अपने ऊपर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया जा चुका है। इसके बावजूद जमीन विवाद का निराकरण नहीं होने का आरोप लगाते हुए उसने मंगलवार को फिर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया। *प्रशासन ने तीन स्तरीय जांच के आदेश बताए* मामले में प्रशासन का कहना है कि जमीन विवाद की जांच के लिए पूर्व में ही तीन स्तरीय जांच के आदेश दिए जा चुके हैं।सागर मंथन संबंधित प्रकरण में न्यायालयीन प्रक्रिया भी चल रही है। अधिकारियों ने हीरालाल को समझाइश देते हुए बताया कि प्रकरण में निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच और न्यायालयीन कार्रवाई जारी है।घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को संभाला। अब मामले में चल रही जांच एवं न्यायालयीन प्रक्रिया के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात प्रशासन की ओर से कही गई है।
    1
    NEWS:-कंजार्डा निवासी किसान का जमीन विवाद में सुनवाई नहीं होने का आरोप, कलेक्टर कार्यालय में फिर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास,
मनासा।जमीन विवाद के निराकरण की मांग को लेकर मंगलवार को कंजार्डा निवासी हीरालाल मालवीय ने एक बार फिर नीमच कलेक्टर कार्यालय परिसर में अपने शरीर पर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। घटना से कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसडीएम पराग जैन सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया।हीरालाल मालवीय ने अधिकारियों पर उसे लगातार परेशान और प्रताड़ित करने तथा जमीन विवाद के मामले में एकपक्षीय कार्रवाई किए जाने के आरोप लगाए। उसका कहना है कि कंजार्डा स्थित उसकी जमीन से संबंधित विवाद लंबे समय से लंबित है।किसान निराकरण के लिए वह कई बार अधिकारियों को आवेदन और शिकायतें दे चुका है,लेकिन उसकी समस्या का अपेक्षित समाधान नहीं हुआ। इसी से नाराज होकर उसने दोबारा आत्मदाह का प्रयास किया।बता दे कि हीरालाल मालवीय द्वारा इससे पहले भी अपने ऊपर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया जा चुका है। इसके बावजूद जमीन विवाद का निराकरण नहीं होने का आरोप लगाते हुए उसने मंगलवार को फिर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया।
*प्रशासन ने तीन स्तरीय जांच के आदेश बताए*
मामले में प्रशासन का कहना है कि जमीन विवाद की जांच के लिए पूर्व में ही तीन स्तरीय जांच के आदेश दिए जा चुके हैं।सागर मंथन संबंधित प्रकरण में न्यायालयीन प्रक्रिया भी चल रही है। अधिकारियों ने हीरालाल को समझाइश देते हुए बताया कि प्रकरण में निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच और न्यायालयीन कार्रवाई जारी है।घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को संभाला। अब मामले में चल रही जांच एवं न्यायालयीन प्रक्रिया के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात प्रशासन की ओर से कही गई है।
    user_MANISH PRAJAPATI
    MANISH PRAJAPATI
    Me Press Reporter मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.