बड़ोद 8 सितंबर पांच कर्तव्यों के साथ पर्युषण महापर्व का शुभारंभl बड़ौद (आगर ) जैन समाज के पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्युषण महापर्व का शुभारंभ परम पूज्य साध्वी भगवंत जिनकीर्ति श्रीजी महाराज साहेब की निश्रा में पांच कर्तव्यों के साथ हुआ। प्रथम दिवस साध्वीश्री ने प्रवचन के माध्यम से पर्युषण पर्व में किए जाने वाले पांच प्रमुख कर्तव्यों का विस्तारपूर्वक महत्व समझाया। उन्होंने अमारी प्रवर्तन (किसी भी जीव की हिंसा नहीं करना), साधर्मिक भक्ति, क्षमापना, अट्ठम तप एवं चैत्य परिपाटी को पर्युषण पर्व के पांच प्रमुख कर्तव्य बताते हुए कहा कि इन आठ दिनों में सर्वप्रथम हमें अपने आचार-विचार के माध्यम से मन को पवित्र करने का प्रयास करना चाहिए। जब मन पवित्र होगा तो पर्युषण का प्राण कही जाने वाली क्षमापना स्वतः हमारे जीवन में आएगी। साध्वीश्री ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण संतुलन, सामाजिक संतुलन, संबंधों का संतुलन, व्यावहारिक संतुलन और स्वास्थ्य संतुलन लगातार बिगड़ता जा रहा है। पर्युषण महापर्व हमें इन सभी संतुलनों को पुनः ठीक करने और आत्मचिंतन के माध्यम से जीवन को बेहतर बनाने की प्रेरणा देता है। प्रतिदिन होंगे धार्मिक आयोजन पर्युषण महापर्व के दौरान नवरत्न परिवार द्वारा प्रतिदिन प्रातः प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। वहीं रात्रि में परमात्मा की भव्य अंगरचना के साथ दोनों मंदिरों में जैन संगीत मंडल द्वारा भक्ति संगीत का आयोजन किया जाएगा। पर्व को लेकर जैन समाज में उत्साह का वातावरण है। जानकारी समाज के वरिष्ठ संतोष जी जैन दादा भाई द्वारा दी गयी
बड़ोद 8 सितंबर पांच कर्तव्यों के साथ पर्युषण महापर्व का शुभारंभl बड़ौद (आगर ) जैन समाज के पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्युषण महापर्व का शुभारंभ परम पूज्य साध्वी भगवंत जिनकीर्ति श्रीजी महाराज साहेब की निश्रा में पांच कर्तव्यों के साथ हुआ। प्रथम दिवस साध्वीश्री ने प्रवचन के माध्यम से पर्युषण पर्व में किए जाने वाले पांच प्रमुख कर्तव्यों का विस्तारपूर्वक महत्व समझाया। उन्होंने अमारी प्रवर्तन (किसी भी जीव की हिंसा नहीं करना), साधर्मिक भक्ति, क्षमापना, अट्ठम तप एवं चैत्य परिपाटी को पर्युषण पर्व के पांच प्रमुख कर्तव्य बताते हुए कहा कि इन आठ दिनों में सर्वप्रथम हमें अपने आचार-विचार के माध्यम से मन को पवित्र करने का प्रयास करना चाहिए। जब मन पवित्र होगा तो पर्युषण का प्राण कही जाने
वाली क्षमापना स्वतः हमारे जीवन में आएगी। साध्वीश्री ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण संतुलन, सामाजिक संतुलन, संबंधों का संतुलन, व्यावहारिक संतुलन और स्वास्थ्य संतुलन लगातार बिगड़ता जा रहा है। पर्युषण महापर्व हमें इन सभी संतुलनों को पुनः ठीक करने और आत्मचिंतन के माध्यम से जीवन को बेहतर बनाने की प्रेरणा देता है। प्रतिदिन होंगे धार्मिक आयोजन पर्युषण महापर्व के दौरान नवरत्न परिवार द्वारा प्रतिदिन प्रातः प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। वहीं रात्रि में परमात्मा की भव्य अंगरचना के साथ दोनों मंदिरों में जैन संगीत मंडल द्वारा भक्ति संगीत का आयोजन किया जाएगा। पर्व को लेकर जैन समाज में उत्साह का वातावरण है। जानकारी समाज के वरिष्ठ संतोष जी जैन दादा भाई द्वारा दी गयी
- इंदौर में चलती कार पर गिरा पेड़, डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत | 2 घायल | Indore Tree Fall इंदौर में बारिश के बीच दर्दनाक हादसा सामने आया है। सेंट्रल जेल के सामने चलती कार पर अचानक पेड़ गिर गया। हादसे में डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी की 75 वर्षीय मां राधा देवी सिंघी की मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य लोग घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही डिप्टी कलेक्टर बैठक छोड़कर मौके पर पहुंचीं। पुलिस और प्रशासन की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ हटाकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। इंदौर में पेड़ गिरने से हुए इस दर्दनाक हादसे की पूरी खबर देखिए। BH STATE 36 NEWS पर मध्यप्रदेश और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए। #IndoreNews #IndoreAccident #IndoreBreakingNews #MPNews #MadhyaPradesh #TreeFall #IndoreRain #BreakingNews #BHSTATE36NEWS1
- कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर डॉ शेरसिंह मीणा ने की जनसुनवाई, 97 आवेदकों की सुनी समस्याएं आज मंगलवार की दोपहर 3 बजे तक आगर जिला कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना न कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई करते हुए 97 आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनका समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस मौके पर एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, जिला पंचायत सीईओ श्री बीएस सोलंकी, एसडीएम श्री मिलिन्द ढोके एवं डिप्टी कलेक्टर श्री प्रेमनारायण परमार उपस्थित थे।1
- कंवराखेड़ी की मंजू को कृषक जीवन कल्याण योजना का एवं दो बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ दिलाएं कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 97 आवेदकों की सुनी समस्याएं सुसनेर, 8 सितम्बर 2026/ कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई करते हुए 97 आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनका समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस मौके पर एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, जिला पंचायत सीईओ श्री बीएस सोलंकी, एसडीएम श्री मिलिन्द ढोके एवं डिप्टी कलेक्टर श्री प्रेमनारायण परमार उपस्थित थे। जनसुनवाई में तहसील सुसनेर के ग्राम करवाखेड़ी निवासी मंजूबाई ने अपने पति श्री रामकरण की कृषि कार्य करते हुए दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर परिवार के भरण पोषण के लिये आर्थिक सहायता दिलवाने एवं बच्चों के लालन-पालन के लिये आर्थिक सहायता का अनुरोध किया। इस पर मंजू बाई को मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के तहत् आर्थिक सहायता का प्रकरण तैयार कर योजना का लाभ दिलाने के निर्देश एसडीएम सुसनेर को दिए। साथ ही मंजू बाई के दो पुत्रों को स्पांसरशिप योजना का भी लाभ दिलाने के निर्देश महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी को दिए गए। रामाखेड़ी शाला में नवनियुक्त अतिथि शिक्षक कमलसिंह ने शाला में ज्वाईंनिंग नहीं करवाने एवं अभद्र व्यवहार करने पर कार्यवाही कर शाला में अतिथि शिक्षक पद पर ज्वाइनिंग करने संबंधी आवेदन पर एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने जिला शिक्षा अधिकारी को एक सप्ताह में जांच कर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। तनोड़िया के बनेसिंह ने शासकीय भूमि में हेरफेर कर निजी भूमि में परिवर्तित करने पर संबंधित पटवारी के विरूद्ध कार्यवाही करने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। इस पर कलेक्टर डॉ. मीना ने डिप्टी कलेक्टर श्री प्रेमनारायण परमार को प्रकरण की जांच करवाकर एक सप्ताह में निराकरण करने और बनेसिंह के पात्र पाए जाने पर नियमानुसार मुआवजा राशि प्रदान करने के निर्देश दिए। वार्ड नम्बर-15 सोयतकलां की लक्ष्मीबाई ने विद्युत दुर्घटना में पति की मृत्यु हो जाने पर संबंल योजना का लाभ दिलाने और शेष विभागीय क्षतिपूर्ति राशि दिलाने संबंधी आवेदन पर कलेक्टर डॉ. मीना ने परियोजना अधिकारी शहरी विकास को तत्काल कार्यवाही कर लक्ष्मीबाई को हितलाभ का भुगतान करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में ग्राम लटूरी के कमल गुर्जर, रलायती के राधेश्याम, सुवागांव के जीवन लाल, बड़ौद के शिवनारायण सूर्यवंशी, आगर के गोरधन, देवनारायण पिता कन्हैयालाल, मुकेश पिता ओमप्रकाश, कोहडिया के जितेन्द्रसिंह, अहीरबर्डिया के देवीसिंह, कीटखेड़ी की शकुन्तला बाई, सालरिया के ईश्वर पिता कालूसिंह, खजूरी के प्रेमसिंह पिता हरिसिंह, बाजना के रायसिंह, कराड़िया की रूकमाबई, कांकर के बापूसिंह, कंवराखेडी रामकरण, कानड़ के चतराजी, बोरखेड़ी के माधुजी, सेमली के कमल पिता रामलाल, भण्डावद के भोलाराम पिता नंदराम, ढ़ोटी के नारायण मालवीय, पचोरा के दुलेसिंह पिता दयाराम, बड़गोन के बालाराम, चिकली के गोविन्द पिता दरबारसिंह, भीमपुरा के श्याम सिंह पिता करण सिंह आदि आवेदकों ने अपनी समस्याओं को लेकर अपने आवेदन प्रस्तुत किये।1
- मारपिट के विरोध मे मीणा समाजन पहुचे भानपुरा थाना परिसर... मंदसौर : विगत रविवार को जिले के गरोठ विधायक चन्दरसिंह सिसोदिया समरसता आयोजन के दौरान अरनिया चारण पहुचे थे, यहां गांव के विजय मीणा को एक पार्षद द्वारा मारपीट की गई थी जिसके विरोध में कार्रवाई की मांग को लेकर मीणा समाज के सैकड़ोंजन अभी मंगलवार सुबह भानपुरा थाने के बाहर एकत्रित हुए है।1
- दुबई | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 'ग्लोबल इन्वेस्टर दुबई | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 'ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट' में 'इन्वेस्ट इन मध्य प्रदेश' प्रोग्राम के तहत निवेशकों और दुबई के कारोबारियों के साथ 'वन-टू-वन' बैठकें की।1
- बड़ोद 8 सितंबर पांच कर्तव्यों के साथ पर्युषण महापर्व का शुभारंभl बड़ौद (आगर ) जैन समाज के पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्युषण महापर्व का शुभारंभ परम पूज्य साध्वी भगवंत जिनकीर्ति श्रीजी महाराज साहेब की निश्रा में पांच कर्तव्यों के साथ हुआ। प्रथम दिवस साध्वीश्री ने प्रवचन के माध्यम से पर्युषण पर्व में किए जाने वाले पांच प्रमुख कर्तव्यों का विस्तारपूर्वक महत्व समझाया। उन्होंने अमारी प्रवर्तन (किसी भी जीव की हिंसा नहीं करना), साधर्मिक भक्ति, क्षमापना, अट्ठम तप एवं चैत्य परिपाटी को पर्युषण पर्व के पांच प्रमुख कर्तव्य बताते हुए कहा कि इन आठ दिनों में सर्वप्रथम हमें अपने आचार-विचार के माध्यम से मन को पवित्र करने का प्रयास करना चाहिए। जब मन पवित्र होगा तो पर्युषण का प्राण कही जाने वाली क्षमापना स्वतः हमारे जीवन में आएगी। साध्वीश्री ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण संतुलन, सामाजिक संतुलन, संबंधों का संतुलन, व्यावहारिक संतुलन और स्वास्थ्य संतुलन लगातार बिगड़ता जा रहा है। पर्युषण महापर्व हमें इन सभी संतुलनों को पुनः ठीक करने और आत्मचिंतन के माध्यम से जीवन को बेहतर बनाने की प्रेरणा देता है। प्रतिदिन होंगे धार्मिक आयोजन पर्युषण महापर्व के दौरान नवरत्न परिवार द्वारा प्रतिदिन प्रातः प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। वहीं रात्रि में परमात्मा की भव्य अंगरचना के साथ दोनों मंदिरों में जैन संगीत मंडल द्वारा भक्ति संगीत का आयोजन किया जाएगा। पर्व को लेकर जैन समाज में उत्साह का वातावरण है। जानकारी समाज के वरिष्ठ संतोष जी जैन दादा भाई द्वारा दी गयी2
- सुसनेर: जर्जर छत के नीचे भविष्य गढ़ रहे नौनिहाल, स्कूल भवन पर मंडरा रहा खतरा! जर्जर छत के नीचे भविष्य गढ़ रहे नोनिहाल, हादसे का मंडरा रहा खतरा! बोरखेड़ी लड़ा में बच्चों की सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवाल, लंबे समय से मरम्मत का इंतजार कर रहा स्कूल भवन सुसनेर। ग्राम बोरखेड़ी लड़ा स्थित शासकीय स्कूल भवन की छत जर्जर हालत में होने से यहां पढ़ने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार की दोपहर ढाई बजे सामने आई ये तस्वीरे स्कूल भवन की हालत बया कर रही है। इसको लेकर बच्चों और अभिभावकों में चिंता बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार स्कूल की छत लंबे समय से खराब है और जगह-जगह से क्षतिग्रस्त नजर आती है। बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और भवन की स्थिति खराब होने से विद्यार्थियों को परेशानी होती है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। शिक्षा विभाग को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।1
- उत्तराखंड के Haldwani में Rahul Gandhi के खिलाफ दर्ज FIR को लेकर अब नया विवाद सामने आया है। उत्तराखंड के Haldwani में Rahul Gandhi के खिलाफ दर्ज FIR को लेकर अब नया विवाद सामने आया है। Valmiki समुदाय के कुछ सदस्यों ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर लिखित शिकायत दी है और FIR के शिकायतकर्ता की पहचान पर सवाल उठाए हैं। समुदाय के प्रतिनिधियों का दावा है कि शिकायतकर्ता को “Amit Valmiki” के नाम से बताया गया, जबकि उसका नाम Amit Kumar है और उसका Valmiki समुदाय से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि वह स्थानीय BJP नेता का रिश्तेदार है और पहले BJP के टिकट पर नगर पार्षद का चुनाव भी लड़ चुका है। हालांकि ये दावे फिलहाल समुदाय के प्रतिनिधियों के आरोप हैं और पुलिस जांच में इनकी पुष्टि होना बाकी है। पुलिस ने कहा है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह पूरा विवाद उस FIR से जुड़ा है जो 30 अगस्त को Rahul Gandhi के खिलाफ Haldwani के Ramlila Ground में हुए कथित “purification ritual” पर उनकी टिप्पणियों को लेकर दर्ज हुई थी। मामले में अब शिकायतकर्ता की पहचान और पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है1
- सागर शराब त्रासदी और मंदसौर में उदासीनता: आबकारी विभाग की अकर्मण्यता के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेगी शिवसेना UBT; सागर और भोपाल में उग्र प्रदर्शन की चेतावनी भोपाल/सागर/मंदसौर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से हुई कई मासूम लोगों की दुखद मृत्यु ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस हृदयविदारक घटना को लेकर शिवसेना UBT ने राज्य सरकार और आबकारी विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शिवसेना UBT के मध्य प्रदेश 'आईटी सेल' राज्य प्रमुख नाहर सिंह ने विभाग की घोर लापरवाही और संवेदनहीनता पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है।शिवसेना UBT नेतृत्व ने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि आबकारी विभाग की घोर निष्क्रियता केवल सागर तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश में इसका जाल फैला हुआ है। इसका सबसे जीवंत उदाहरण मंदसौर शहर है, जहां चौराहे-चौराहे पर खुलेआम अवैध शराब बिक रही है। विभाग की कुंभकर्णी नींद का आलम यह है कि शिवसेना द्वारा मंदसौर में लगातार 11 दिनों तक धरना प्रदर्शन करने के बाद भी जिम्मेदार आबकारी अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। प्रशासन की इसी मूक सहमति और मिलीभगत के कारण आज सागर में 15 से 20 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, जिससे कई परिवारों ने अपने बेटों, भाइयों, पतियों और दोस्तों को हमेशा के लिए खो दिया।इस दुखद घड़ी में शिवसेना UBT परिवार ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। पार्टी ने शोक संतप्त परिवारों को ढाढस बंधाते हुए ईश्वर से इस असहनीय वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।सागर और भोपाल में होगा बड़ा आंदोलन:मंदसौर में 11 दिन के धरने की अनदेखी और सागर में हुई मौतों से आक्रोशित शिवसेना UBT अब चुप नहीं बैठने वाली है। मध्य प्रदेश राज्य प्रमुख सुनील जी शर्मा के नेतृत्व में शिवसैनिक जल्द ही सागर कूच करेंगे। आबकारी विभाग की इस लगातार नाकामी और तानाशाही के खिलाफ सागर और राजधानी भोपाल दोनों ही *जगहों पर जमकर उग्र प्रदर्शन और घेराव किया जाएगा। पार्टी ने साफ किया है कि जब तक लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, यह आंदोलन थमेगा* नहीं। जिला ब्यूरो चीफ मंदसौर रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार कि ख़ास खबर सागर शराब त्रासदी और मंदसौर में उदासीनता: आबकारी विभाग की अकर्मण्यता के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेगी शिवसेना UBT; सागर और भोपाल में उग्र प्रदर्शन की चेतावनी भोपाल/सागर/मंदसौर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से हुई कई मासूम लोगों की दुखद मृत्यु ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस हृदयविदारक घटना को लेकर शिवसेना UBT ने राज्य सरकार और आबकारी विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शिवसेना UBT के मध्य प्रदेश 'आईटी सेल' राज्य प्रमुख नाहर सिंह ने विभाग की घोर लापरवाही और संवेदनहीनता पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है।शिवसेना UBT नेतृत्व ने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि आबकारी विभाग की घोर निष्क्रियता केवल सागर तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश में इसका जाल फैला हुआ है। इसका सबसे जीवंत उदाहरण मंदसौर शहर है, जहां चौराहे-चौराहे पर खुलेआम अवैध शराब बिक रही है। विभाग की कुंभकर्णी नींद का आलम यह है कि शिवसेना द्वारा मंदसौर में लगातार 11 दिनों तक धरना प्रदर्शन करने के बाद भी जिम्मेदार आबकारी अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। प्रशासन की इसी मूक सहमति और मिलीभगत के कारण आज सागर में 15 से 20 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, जिससे कई परिवारों ने अपने बेटों, भाइयों, पतियों और दोस्तों को हमेशा के लिए खो दिया।इस दुखद घड़ी में शिवसेना UBT परिवार ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। पार्टी ने शोक संतप्त परिवारों को ढाढस बंधाते हुए ईश्वर से इस असहनीय वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।सागर और भोपाल में होगा बड़ा आंदोलन:मंदसौर में 11 दिन के धरने की अनदेखी और सागर में हुई मौतों से आक्रोशित शिवसेना UBT अब चुप नहीं बैठने वाली है। मध्य प्रदेश राज्य प्रमुख सुनील जी शर्मा के नेतृत्व में शिवसैनिक जल्द ही सागर कूच करेंगे। आबकारी विभाग की इस लगातार नाकामी और तानाशाही के खिलाफ सागर और राजधानी भोपाल दोनों ही *जगहों पर जमकर उग्र प्रदर्शन और घेराव किया जाएगा। पार्टी ने साफ किया है कि जब तक लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, यह आंदोलन थमेगा* नहीं। जिला ब्यूरो चीफ मंदसौर रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार कि ख़ास खबर1