हजारीबाग नगर निगम चुनाव : कांग्रेस ने तस्लीम अंसारी पर जताया भरोसा जीत को लेकर नेताओं में उत्साह -- कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के ऐलान के बाद संगठन में जोश, सभी वर्गों का मिल रहा समर्थन -- युवा, ऊर्जावान और जमीनी नेता के रूप में उभरे तस्लीम अंसारी सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर तस्लीम अंसारी को जीत सुनिश्चित करेंगे, तस्लीम अंसारी अपार मतों से विजय हासिल करेंगे: डॉ आर सी मेहता हजारीबाग। हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा तस्लीम अंसारी को कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों में उत्साह का माहौल है। कांग्रेस के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों ने तस्लीम अंसारी की जीत को लेकर पूरा भरोसा जताया है और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प दोहराया है। उत्तरी छोटा नागपुर कांग्रेस प्रमंडलीय चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. आर.सी. प्रसाद मेहता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने तस्लीम अंसारी को उनके समर्पण, संगठनात्मक अनुभव और सामाजिक सेवा को देखते हुए समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने कहा कि तस्लीम अंसारी एक समाजसेवी के तौर पर लंबे समय से धरातल पर कार्य करते रहे हैं और कांग्रेस पार्टी में कई अहम पदों पर रहकर अपनी सहभागिता निभाई है। सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर उनकी जीत सुनिश्चित करेंगे और तस्लीम अंसारी अपार मतों से विजय हासिल करेंगे। कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष साजिद अली खान ने कहा कि कांग्रेस ने इस बार मेयर पद के लिए एक मजबूत और सर्वमान्य प्रत्याशी को चुना है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के बाद तस्लीम अंसारी को समर्थित उम्मीदवार घोषित किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतर चुके हैं और तस्लीम अंसारी की जीत सुनिश्चित है। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद जाबिर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस बार एक युवा चेहरे को आगे बढ़ाया है, जो जनता की पहली पसंद बन चुके हैं। उनकी जीत के लिए पार्टी पूरी रणनीति के तहत कार्य कर रही है और तस्लीम अंसारी हजारीबाग के मेयर के रूप में जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। कांग्रेस नेता फ़ैज़ अनवर उर्फ़ राजा बाबू ने कहा कि तस्लीम अंसारी जमीनी स्तर के नेता हैं और सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए तस्लीम अंसारी को एक बार अवश्य मौका दें। युवा कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता मोहम्मद इजहार अंसारी ने तस्लीम अंसारी को ऊर्जावान और युवा नेतृत्व का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि नगर के चहुंमुखी विकास के लिए तस्लीम अंसारी को भारी बहुमत से विजयी बनाना आवश्यक है। समाजसेवी मोहम्मद शमशाद ने कहा कि यह हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है कि कांग्रेस ने एक युवा और ऊर्जावान नेता को मैदान में उतारा है। नगर निगम क्षेत्र की जनसमस्याओं से निजात दिलाने और शहर को विकसित व सुंदर बनाने के लिए तस्लीम अंसारी को भारी बहुमत से जिताना होगा। वहीं युवा नेता मोहम्मद दानिश ने कहा कि हजारीबाग लोकसभा सांसद और सदर विधानसभा विधायक भाजपा के होने के बावजूद नगर निगम क्षेत्र विकास से कोसों दूर है। इस बार कांग्रेस ने एक युवा और ऊर्जावान नेतृत्व को मेयर पद के लिए समर्थित किया है, जो नगर निगम क्षेत्र का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित करेंगे। कुल मिलाकर कांग्रेस पार्टी और उसके सभी मोर्चों ने एक सुर में तस्लीम अंसारी की जीत को तय बताते हुए नगर निगम चुनाव में पूरी ताकत झोंकने का ऐलान किया है।

- Post by Md Akhtar1
- झामुमो ने नगर के विकास के लिए महापौर के पद पर विकास राणा को दिया समर्थन -- झामुमो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि हजारीबाग नगर के विकास के लिए विकास को लाना है जरूरी सरफराज अहमद ने नामांकन वापस नहीं लिया तो पार्टी करेगी सख्त कार्रवाई: नीलकंठ झामुमो एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए अपने प्रत्याशी को जीताने का काम करेंगी: इजहार अंसारी शहर के सर्वांगीण विकास के लिए ईमानदारी से काम करेंगे: विकास राणा हजारीबाग। नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने हजारीबाग नगर निगम से विकास राणा को अपना समर्थित उम्मीदवार घोषित किया है। इस संबंध में हीराबाग चौक स्थित झामुमो के हजारीबाग जिला कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के जिला सचिव नीलकंठ महतो ने प्रेस को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। प्रेस वार्ता में जिला सचिव नीलकंठ महतो ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति ने विचार-विमर्श के बाद विकास राणा के नाम पर अपनी स्वीकृति एवं समर्थन प्रदान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भले ही नगर निकाय चुनाव दलगत आधार पर नहीं लड़ा जाता, लेकिन झामुमो अपनी दलीय चेतना और विचारधारा के आधार पर इस चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाएगा। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता विकास राणा की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मैदान में उतरेगा। नीलकंठ महतो ने आगे कहा कि हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में विकास, पारदर्शिता और जनहित को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से पार्टी ने यह निर्णय लिया है। झामुमो का मानना है कि विकास राणा के नेतृत्व में नगर निगम को एक नई दिशा मिलेगी और आम जनता की समस्याओं का समाधान प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा। मिडिया के द्वारा झामुमो से दो प्रत्याशियों के चुनाव लड़ने के सवाल पर नीलकंठ महतो ने कहा कि जिला समिति ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया था कि केंद्रीय अध्यक्ष के आदेश का पालन किया जाएगा हालांकि दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया है मगर केंद्रीय समिति ने विकास राणा के नाम पर समर्थन जताया है। इसलिए सरफराज अहमद को पार्टी की ओर से नामांकन वापस लेने की बात कही गई है अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उन पर अनुशासनहीनता को लेकर कार्रवाई की जाएगी। केंद्रीय सदस्य इजहार अंसारी ने कहा कि पार्टी का निर्णय अंतिम निर्णय है पार्टी ने जो तय किया है उसे सभी झामुमो नेता एवं कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए अपने प्रत्याशी को जीताने का काम करेंगे। इस मौके पर महापौर प्रत्याशी विकास राणा ने दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को नमन करते हुए उन्हें अपनी राजनीतिक प्रेरणा का स्रोत बताया। उन्होंने झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, साथ ही हजारीबाग जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया का आभार व्यक्त किया। विकास राणा ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे और शहर के सर्वांगीण विकास के लिए ईमानदारी से काम करेंगे। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने पूरी एकजुटता का परिचय देते हुए कहा कि झामुमो ने एक मजबूत उम्मीदवार को समर्थन दिया है जिसकी जीत को सुनिश्चित करने के लिए सभी मिलकर चट्टानी एकजुटता का परिचय देते हुए चुनाव मैदान में उतरेंगे और अपने प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित बनाएंगे, कहा कि हजारीबाग नगर के विकास के लिए विकास को लाना जरूरी है। प्रेस वार्ता के दौरान जिला सचिव नीलकंठ महतो, केंद्रीय सदस्य इज़हार अंसारी, गौरव पटेल, सुनील शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रंजीत मेहता, जिला सह सचिव दयानंद मेहता, प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी कुणाल यादव, जिला कोषाध्यक्ष मो.अख्तर , नगर अध्यक्ष नवीन प्रकाश, सचिव निसार अहमद, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पियूष बेदिया, इचाक प्रखंड अध्यक्ष राजेश मेहता, बड़कगाव प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, सतीश दास, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता देवी, श्वेता दूबे, रीना देवी, आनंद सिंह, रोहित रजक, नगर उपाध्यक्ष शोएब अख्तर, आफताब आलम, कैशर जमाल समेत झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई नेता एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थें।1
- Post by Shrikant Tiwari1
- Post by Kundan Kumar Nad1
- Post by Vikash Yadav1
- जो छीन कर खाते हैं 🤨🥹🤗😥😱1
- नालंदा जिले की हर छोटी-बड़ी खबर, सटीक और विश्वसनीय जानकारी के साथ पढ़िए अपना नालंदा दैनिक में। राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, अपराध, सामाजिक गतिविधियाँ और जनहित से जुड़ी तमाम खबरें—सब कुछ एक ही मंच पर, डिजिटल माध्यम से।1
- Post by Md Akhtar1