Shuru
Apke Nagar Ki App…
औरैया में अचानक बदला मौसम, चली तेज हवा हुई हल्की बारिश। *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* औरैया में अचानक बदला मौसम, चली तेज हवा हुई हल्की बारिश। तेज हवा के चलने से नीम का पेड़ गिरा, महिला की दबकर हुई मौत। घटना से गांव में मचा हड़कंप, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी। औरैया जनपद के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चांदूपुर ककरैया का मामला।
Sanjay rathour
औरैया में अचानक बदला मौसम, चली तेज हवा हुई हल्की बारिश। *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* औरैया में अचानक बदला मौसम, चली तेज हवा हुई हल्की बारिश। तेज हवा के चलने से नीम का पेड़ गिरा, महिला की दबकर हुई मौत। घटना से गांव में मचा हड़कंप, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी। औरैया जनपद के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चांदूपुर ककरैया का मामला।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अलीगढ़ — अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के नदीम तरीन (NT) हॉल में एक दक्षिण अफ्रीका के छात्र की हिंदी में दी गई स्पीच चर्चा का विषय बन गई। छात्र ने सेक्रेट्री पद के लिए अपने विचार रखते हुए कई सुविधाओं का वादा किया। अपने संबोधन में छात्र ने कहा कि वह सभी छात्रों के लिए AC की व्यवस्था करेगा, स्विमिंग पूल बनवाएगा, NT से कॉलेज तक मेट्रो शुरू कराने की कोशिश करेगा और हर फ्लोर पर वॉशिंग मशीन लगवाएगा। इसके अलावा उसने दिन में तीन बार चाय उपलब्ध कराने की भी बात कही। छात्र की हिंदी में दी गई यह स्पीच और उसके वादे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।1
- Post by लवकुश कुमार पत्रकार4
- Post by Rammurti1
- रिपोर्ट -शहनवाज़ गौरी लखीमपुर खीरी जनपद का कस्बा खीरी टाउन एक ऐसा कस्बा, जहां कभी ब्रिटिश शासनकाल में छोटी लाइन का रेलवे स्टेशन हुआ करता था। उस समय यह स्टेशन सिर्फ एक यात्रा का साधन नहीं, बल्कि पूरे कस्बे और आसपास के दर्जनों गांवों की जीवनरेखा था। व्यापार, नौकरी, पढ़ाई और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए हजारों लोग इसी स्टेशन पर निर्भर रहते थे। समय बदला, छोटी लाइन को बड़ी लाइन में बदलने यानी अमान परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू हुई। लोगों को उम्मीद जगी कि अब कस्बा खीरी को एक आधुनिक बड़ी लाइन का रेलवे स्टेशन मिलेगा। लोगों ने सोचा कि अब सफर आसान होगा, ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी, व्यापार को गति मिलेगी और कस्बे को नई पहचान मिलेगी।लेकिन जैसे ही यह जानकारी सामने आई कि बड़ी लाइन बनने के बाद खीरी रेलवे स्टेशन को स्टेशन नहीं बल्कि सिर्फ रेलवे हाल्ट बना दिया जाएगा, लोगों में भारी नाराजगी फैल गई। कस्बे के लोग सड़कों पर उतर आए। धरना-प्रदर्शन हुआ, कई दिनों तक अनशन चला। स्थानीय नेताओं ने मंच से आश्वासन दिया कि खीरी का स्टेशन, स्टेशन ही रहेगा, उसे हाल्ट में तब्दील नहीं होने दिया जाएगा।लोगों ने नेताओं के वादों पर भरोसा किया। धरना खत्म हुआ, अनशन टूटा और लोगों को लगा कि अब न्याय होगा। लेकिन वक्त बीतता गया और नेताओं के वादे भी हवा हो गए। आखिरकार खीरी रेलवे स्टेशन को खीरी टाउन हाल्ट में बदल दिया गया। सिंगल पटरी बिछा दी गई और दोनों तरफ खीरी टाउन हाल्ट का बोर्ड लगा दिया गया, जो आज भी लोगों को अधूरे वादों की याद दिलाता है।रेलवे स्टेशन के हाल्ट में बदलने के बाद सबसे बड़ा असर आम जनता और व्यापारियों पर पड़ा। करीब 70 हजार की आबादी वाले इस कस्बे और आसपास के दर्जनों गांवों के लोग इसी स्टेशन से सफर करते थे। सुबह 5 बजे और 6 बजे की ट्रेन पकड़कर व्यापारी लखनऊ जाते थे, अपना कारोबार संभालते थे और शाम को वापस लौट आते थे। उस समय कई ट्रेनें रुकती थीं और स्टेशन होने की वजह से पर्याप्त समय तक ठहराव भी रहता था। लेकिन आज हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। ट्रेनें कम हो गई हैं और जो ट्रेनें आती भी हैं, उनका ठहराव एक मिनट से भी कम का होता है। इतनी कम देर में अधिकांश यात्री ट्रेन में चढ़ ही नहीं पाते। कई बार बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे प्लेटफॉर्म पर ही छूट जाते हैं।स्थिति और भी चिंताजनक इसलिए है क्योंकि यहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। न बैठने की समुचित व्यवस्था, न पीने के पानी की सुविधा, न शौचालय, और सबसे बड़ी समस्या यात्रियों को समय पर टिकट तक नहीं मिल पाता। यानी नाम के लिए रेलवे हाल्ट, लेकिन सुविधाएं लगभग शून्य।स्थानीय लोग कई बार रेलवे विभाग, जनप्रतिनिधियों, सांसदों और मंत्रियों तक अपनी आवाज पहुंचा चुके हैं। पत्राचार हुआ, शिकायतें हुईं, मीडिया ने भी कई बार इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया, लेकिन नतीजा आज भी जस का तस है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर खीरी टाउन रेलवे स्टेशन किन नेताओं की उदासीनता का शिकार हुआ? जब यहां हजारों यात्री रोज सफर करते हैं, जब यह कस्बा व्यापारिक रूप से महत्वपूर्ण है, जब जनता लगातार मांग कर रही है तो फिर इसे दोबारा रेलवे स्टेशन का दर्जा क्यों नहीं दिया जा सकता। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से खीरी टाउन की जनता की सीधी मांग है कि इस उपेक्षित हाल्ट की तरफ ध्यान दिया जाए। यहां ट्रेनों का ठहराव बढ़ाया जाए, बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और सबसे महत्वपूर्ण खीरी टाउन हाल्ट को फिर से रेलवे स्टेशन का दर्जा दिया जाए।क्योंकि विकास की बात तभी पूरी होगी, जब छोटे कस्बों की आवाज भी सुनी जाएगी। खीरी टाउन आज भी अपने हिस्से के उस विकास का इंतजार कर रहा है, जिसका वादा वर्षों पहले किया गया था। #KheriTown #KheriTownRailwayHalt #RailwayStation #LakhimpurKheri #SaveKheriStation #RailwayDevelopment #PublicIssue #GroundReport #UPNews #IndianRailways #RailwayMinistry #PMOIndia #DevelopmentForAll #VoiceOfPeople #JusticeForKheriTown1
- अब इंजेक्शन का डर खत्म! आ गया है बिना चुभन वाला, बिना सुई का इंजेक्शन. इसमें वैक्सीन सुई से नहीं, बल्कि NFIS तकनीक के जरिए इलेक्ट्रॉनिक पिस्टन गन से शरीर में दी जाती है. यह सुरक्षित भी है और दर्द रहित भी. खासकर मासूम बच्चों और इंजेक्शन फोबिया वाले लोगों के लिए यह विज्ञान का वरदान है. इस तकनीक के बारे में अधिक जानकारी दे रहे हैं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश गुप्ता...1
- लखनऊ- चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर बड़ा हादसा टल गया, रायपुर जा रही फ्लाइट के रनवे पर दौड़ते समय अचानक एक बंदर आ गया, विमान में 132 यात्री सवार थे, पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर जहाज को रोक लिया, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, नागरिक उड्डयन विभाग ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं Video- AI1
- Post by संदीप कुमार शर्मा1
- मिर्जापुर, यूपी — ई-रिक्शा टक्कर के बाद विवाद इतना बढ़ा कि मामला सीधे पुलिस चौकी तक पहुंच गया। दोनों पक्षों को चौकी लाया गया, लेकिन आरोप है कि सिपाही द्वारा मोबाइल छीने जाने पर माहौल अचानक बिगड़ गया। इसके बाद नाराज़ लोगों ने चौकी के अंदर ही सिपाही और चौकी इंचार्ज के साथ मारपीट कर दी, थप्पड़ और घूंसे चलने लगे, यहां तक कि वर्दी भी फाड़ दी गई। पुलिस चौकी के भीतर ही पुलिसकर्मी सुरक्षित नहीं रह पाए। फिलहाल पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 16 अप्रैल को गणेश नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। पुलिस के अनुसार पत्नी और उसके प्रेमी के बीच संबंध थे, जिसके चलते दोनों ने गणेश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। जब गणेश तेल पिरवाकर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में रोककर तमंचे से गोली मार दी गई। वारदात में एक अन्य आरोपी भी शामिल था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस, मोबाइल, सिम और बाइक बरामद कर ली है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।1