logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिहार में बड़ी वारदात- सीवन में रोड रेज में बीजेपी के बड़े नेता मनोज सिंह के भांजे की गोली मारकर हत्या बहनोई को भी गोली मारी, हालत गंभीर

2 hrs ago
user_संदीप कुमार शर्मा
संदीप कुमार शर्मा
Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

बिहार में बड़ी वारदात- सीवन में रोड रेज में बीजेपी के बड़े नेता मनोज सिंह के भांजे की गोली मारकर हत्या बहनोई को भी गोली मारी, हालत गंभीर

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अलीगढ़ — अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के नदीम तरीन (NT) हॉल में एक दक्षिण अफ्रीका के छात्र की हिंदी में दी गई स्पीच चर्चा का विषय बन गई। छात्र ने सेक्रेट्री पद के लिए अपने विचार रखते हुए कई सुविधाओं का वादा किया। अपने संबोधन में छात्र ने कहा कि वह सभी छात्रों के लिए AC की व्यवस्था करेगा, स्विमिंग पूल बनवाएगा, NT से कॉलेज तक मेट्रो शुरू कराने की कोशिश करेगा और हर फ्लोर पर वॉशिंग मशीन लगवाएगा। इसके अलावा उसने दिन में तीन बार चाय उपलब्ध कराने की भी बात कही। छात्र की हिंदी में दी गई यह स्पीच और उसके वादे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
    1
    अलीगढ़ — अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के नदीम तरीन (NT) हॉल में एक दक्षिण अफ्रीका के छात्र की हिंदी में दी गई स्पीच चर्चा का विषय बन गई। छात्र ने सेक्रेट्री पद के लिए अपने विचार रखते हुए कई सुविधाओं का वादा किया।
अपने संबोधन में छात्र ने कहा कि वह सभी छात्रों के लिए AC की व्यवस्था करेगा, स्विमिंग पूल बनवाएगा, NT से कॉलेज तक मेट्रो शुरू कराने की कोशिश करेगा और हर फ्लोर पर वॉशिंग मशीन लगवाएगा। इसके अलावा उसने दिन में तीन बार चाय उपलब्ध कराने की भी बात कही।
छात्र की हिंदी में दी गई यह स्पीच और उसके वादे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
    user_Shoaib Khan
    Shoaib Khan
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी के मैगलगंज थाना क्षेत्र के फत्तेपुर–कल्लुआ मोती रोड पर तेज रफ्तार बाइक स्प्लेंडर UP 27 BM 5213 गन्ने से लदी खड़ी बैलगाड़ी में जा घुसी। हादसे में अमित (18) निवासी सेमरा ग्रंट की मौके पर मौत हो गई, जबकि दीपू (32) निवासी धर्मपुर गंभीर रूप से घायल है। घायल को सीएचसी मितौली से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
    3
    लखीमपुर खीरी के मैगलगंज थाना क्षेत्र के फत्तेपुर–कल्लुआ मोती रोड पर तेज रफ्तार बाइक स्प्लेंडर UP 27 BM 5213 गन्ने से लदी खड़ी बैलगाड़ी में जा घुसी। हादसे में अमित (18) निवासी सेमरा ग्रंट की मौके पर मौत हो गई, जबकि दीपू (32) निवासी धर्मपुर गंभीर रूप से घायल है। घायल को सीएचसी मितौली से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
    user_खुर्शीद आलम
    खुर्शीद आलम
    Newspaper publisher लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by लवकुश कुमार पत्रकार
    4
    Post by लवकुश कुमार पत्रकार
    user_लवकुश कुमार पत्रकार
    लवकुश कुमार पत्रकार
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Rammurti
    1
    Post by Rammurti
    user_Rammurti
    Rammurti
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • रिपोर्ट -शहनवाज़ गौरी लखीमपुर खीरी जनपद का कस्बा खीरी टाउन एक ऐसा कस्बा, जहां कभी ब्रिटिश शासनकाल में छोटी लाइन का रेलवे स्टेशन हुआ करता था। उस समय यह स्टेशन सिर्फ एक यात्रा का साधन नहीं, बल्कि पूरे कस्बे और आसपास के दर्जनों गांवों की जीवनरेखा था। व्यापार, नौकरी, पढ़ाई और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए हजारों लोग इसी स्टेशन पर निर्भर रहते थे। समय बदला, छोटी लाइन को बड़ी लाइन में बदलने यानी अमान परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू हुई। लोगों को उम्मीद जगी कि अब कस्बा खीरी को एक आधुनिक बड़ी लाइन का रेलवे स्टेशन मिलेगा। लोगों ने सोचा कि अब सफर आसान होगा, ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी, व्यापार को गति मिलेगी और कस्बे को नई पहचान मिलेगी।लेकिन जैसे ही यह जानकारी सामने आई कि बड़ी लाइन बनने के बाद खीरी रेलवे स्टेशन को स्टेशन नहीं बल्कि सिर्फ रेलवे हाल्ट बना दिया जाएगा, लोगों में भारी नाराजगी फैल गई। कस्बे के लोग सड़कों पर उतर आए। धरना-प्रदर्शन हुआ, कई दिनों तक अनशन चला। स्थानीय नेताओं ने मंच से आश्वासन दिया कि खीरी का स्टेशन, स्टेशन ही रहेगा, उसे हाल्ट में तब्दील नहीं होने दिया जाएगा।लोगों ने नेताओं के वादों पर भरोसा किया। धरना खत्म हुआ, अनशन टूटा और लोगों को लगा कि अब न्याय होगा। लेकिन वक्त बीतता गया और नेताओं के वादे भी हवा हो गए। आखिरकार खीरी रेलवे स्टेशन को खीरी टाउन हाल्ट में बदल दिया गया। सिंगल पटरी बिछा दी गई और दोनों तरफ खीरी टाउन हाल्ट का बोर्ड लगा दिया गया, जो आज भी लोगों को अधूरे वादों की याद दिलाता है।रेलवे स्टेशन के हाल्ट में बदलने के बाद सबसे बड़ा असर आम जनता और व्यापारियों पर पड़ा। करीब 70 हजार की आबादी वाले इस कस्बे और आसपास के दर्जनों गांवों के लोग इसी स्टेशन से सफर करते थे। सुबह 5 बजे और 6 बजे की ट्रेन पकड़कर व्यापारी लखनऊ जाते थे, अपना कारोबार संभालते थे और शाम को वापस लौट आते थे। उस समय कई ट्रेनें रुकती थीं और स्टेशन होने की वजह से पर्याप्त समय तक ठहराव भी रहता था। लेकिन आज हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। ट्रेनें कम हो गई हैं और जो ट्रेनें आती भी हैं, उनका ठहराव एक मिनट से भी कम का होता है। इतनी कम देर में अधिकांश यात्री ट्रेन में चढ़ ही नहीं पाते। कई बार बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे प्लेटफॉर्म पर ही छूट जाते हैं।स्थिति और भी चिंताजनक इसलिए है क्योंकि यहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। न बैठने की समुचित व्यवस्था, न पीने के पानी की सुविधा, न शौचालय, और सबसे बड़ी समस्या यात्रियों को समय पर टिकट तक नहीं मिल पाता। यानी नाम के लिए रेलवे हाल्ट, लेकिन सुविधाएं लगभग शून्य।स्थानीय लोग कई बार रेलवे विभाग, जनप्रतिनिधियों, सांसदों और मंत्रियों तक अपनी आवाज पहुंचा चुके हैं। पत्राचार हुआ, शिकायतें हुईं, मीडिया ने भी कई बार इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया, लेकिन नतीजा आज भी जस का तस है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर खीरी टाउन रेलवे स्टेशन किन नेताओं की उदासीनता का शिकार हुआ? जब यहां हजारों यात्री रोज सफर करते हैं, जब यह कस्बा व्यापारिक रूप से महत्वपूर्ण है, जब जनता लगातार मांग कर रही है तो फिर इसे दोबारा रेलवे स्टेशन का दर्जा क्यों नहीं दिया जा सकता। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से खीरी टाउन की जनता की सीधी मांग है कि इस उपेक्षित हाल्ट की तरफ ध्यान दिया जाए। यहां ट्रेनों का ठहराव बढ़ाया जाए, बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और सबसे महत्वपूर्ण खीरी टाउन हाल्ट को फिर से रेलवे स्टेशन का दर्जा दिया जाए।क्योंकि विकास की बात तभी पूरी होगी, जब छोटे कस्बों की आवाज भी सुनी जाएगी। खीरी टाउन आज भी अपने हिस्से के उस विकास का इंतजार कर रहा है, जिसका वादा वर्षों पहले किया गया था। #KheriTown #KheriTownRailwayHalt #RailwayStation #LakhimpurKheri #SaveKheriStation #RailwayDevelopment #PublicIssue #GroundReport #UPNews #IndianRailways #RailwayMinistry #PMOIndia #DevelopmentForAll #VoiceOfPeople #JusticeForKheriTown
    1
    रिपोर्ट -शहनवाज़ गौरी
लखीमपुर खीरी जनपद का कस्बा खीरी टाउन एक ऐसा कस्बा, जहां कभी ब्रिटिश शासनकाल में छोटी लाइन का रेलवे स्टेशन हुआ करता था। उस समय यह स्टेशन सिर्फ एक यात्रा का साधन नहीं, बल्कि पूरे कस्बे और आसपास के दर्जनों गांवों की जीवनरेखा था। व्यापार, नौकरी, पढ़ाई और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए हजारों लोग इसी स्टेशन पर निर्भर रहते थे। समय बदला, छोटी लाइन को बड़ी लाइन में बदलने यानी अमान परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू हुई। लोगों को उम्मीद जगी कि अब कस्बा खीरी को एक आधुनिक बड़ी लाइन का रेलवे स्टेशन मिलेगा। लोगों ने सोचा कि अब सफर आसान होगा, ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी, व्यापार को गति मिलेगी और कस्बे को नई पहचान मिलेगी।लेकिन जैसे ही यह जानकारी सामने आई कि बड़ी लाइन बनने के बाद खीरी रेलवे स्टेशन को स्टेशन नहीं बल्कि सिर्फ रेलवे हाल्ट बना दिया जाएगा, लोगों में भारी नाराजगी फैल गई। कस्बे के लोग सड़कों पर उतर आए। धरना-प्रदर्शन हुआ, कई दिनों तक अनशन चला। स्थानीय नेताओं ने मंच से आश्वासन दिया कि खीरी का स्टेशन, स्टेशन ही रहेगा, उसे हाल्ट में तब्दील नहीं होने दिया जाएगा।लोगों ने नेताओं के वादों पर भरोसा किया। धरना खत्म हुआ, अनशन टूटा और लोगों को लगा कि अब न्याय होगा। लेकिन वक्त बीतता गया और नेताओं के वादे भी हवा हो गए। आखिरकार खीरी रेलवे स्टेशन को खीरी टाउन हाल्ट में बदल दिया गया। सिंगल पटरी बिछा दी गई और दोनों तरफ खीरी टाउन हाल्ट का बोर्ड लगा दिया गया, जो आज भी लोगों को अधूरे वादों की याद दिलाता है।रेलवे स्टेशन के हाल्ट में बदलने के बाद सबसे बड़ा असर आम जनता और व्यापारियों पर पड़ा। करीब 70 हजार की आबादी वाले इस कस्बे और आसपास के दर्जनों गांवों के लोग इसी स्टेशन से सफर करते थे। सुबह 5 बजे और 6 बजे की ट्रेन पकड़कर व्यापारी लखनऊ जाते थे, अपना कारोबार संभालते थे और शाम को वापस लौट आते थे। उस समय कई ट्रेनें रुकती थीं और स्टेशन होने की वजह से पर्याप्त समय तक ठहराव भी रहता था। लेकिन आज हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। ट्रेनें कम हो गई हैं और जो ट्रेनें आती भी हैं, उनका ठहराव एक मिनट से भी कम का होता है। इतनी कम देर में अधिकांश यात्री ट्रेन में चढ़ ही नहीं पाते। कई बार बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे प्लेटफॉर्म पर ही छूट जाते हैं।स्थिति और भी चिंताजनक इसलिए है क्योंकि यहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। न बैठने की समुचित व्यवस्था, न पीने के पानी की सुविधा, न शौचालय, और सबसे बड़ी समस्या यात्रियों को समय पर टिकट तक नहीं मिल पाता। यानी नाम के लिए रेलवे हाल्ट, लेकिन सुविधाएं लगभग शून्य।स्थानीय लोग कई बार रेलवे विभाग, जनप्रतिनिधियों, सांसदों और मंत्रियों तक अपनी आवाज पहुंचा चुके हैं। पत्राचार हुआ, शिकायतें हुईं, मीडिया ने भी कई बार इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया, लेकिन नतीजा आज भी जस का तस है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर खीरी टाउन रेलवे स्टेशन किन नेताओं की उदासीनता का शिकार हुआ? जब यहां हजारों यात्री रोज सफर करते हैं, जब यह कस्बा व्यापारिक रूप से महत्वपूर्ण है, जब जनता लगातार मांग कर रही है तो फिर इसे दोबारा रेलवे स्टेशन का दर्जा क्यों नहीं दिया जा सकता। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से खीरी टाउन की जनता की सीधी मांग है कि इस उपेक्षित हाल्ट की तरफ ध्यान दिया जाए। यहां ट्रेनों का ठहराव बढ़ाया जाए, बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और सबसे महत्वपूर्ण खीरी टाउन हाल्ट को फिर से रेलवे स्टेशन का दर्जा दिया जाए।क्योंकि विकास की बात तभी पूरी होगी, जब छोटे कस्बों की आवाज भी सुनी जाएगी। खीरी टाउन आज भी अपने हिस्से के उस विकास का इंतजार कर रहा है, जिसका वादा वर्षों पहले किया गया था।
#KheriTown
#KheriTownRailwayHalt
#RailwayStation
#LakhimpurKheri
#SaveKheriStation
#RailwayDevelopment
#PublicIssue
#GroundReport
#UPNews
#IndianRailways
#RailwayMinistry
#PMOIndia 
#DevelopmentForAll
#VoiceOfPeople
#JusticeForKheriTown
    user_Shahnawaz Gauri
    Shahnawaz Gauri
    Media house लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • अब इंजेक्शन का डर खत्म! आ गया है बिना चुभन वाला, बिना सुई का इंजेक्शन. इसमें वैक्सीन सुई से नहीं, बल्कि NFIS तकनीक के जरिए इलेक्ट्रॉनिक पिस्टन गन से शरीर में दी जाती है. यह सुरक्षित भी है और दर्द रहित भी. खासकर मासूम बच्चों और इंजेक्शन फोबिया वाले लोगों के लिए यह विज्ञान का वरदान है. इस तकनीक के बारे में अधिक जानकारी दे रहे हैं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश गुप्ता...
    1
    अब इंजेक्शन का डर खत्म! 
आ गया है बिना चुभन वाला, बिना सुई का इंजेक्शन. इसमें वैक्सीन सुई से नहीं, बल्कि NFIS तकनीक के जरिए इलेक्ट्रॉनिक पिस्टन गन से शरीर में दी जाती है. यह सुरक्षित भी है और दर्द रहित भी.
खासकर मासूम बच्चों और इंजेक्शन फोबिया वाले लोगों के लिए यह विज्ञान का वरदान है. इस तकनीक के बारे में अधिक जानकारी दे रहे हैं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश गुप्ता...
    user_Kailash Gupta
    Kailash Gupta
    Advertising agency गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by संदीप कुमार शर्मा
    1
    Post by संदीप कुमार शर्मा
    user_संदीप कुमार शर्मा
    संदीप कुमार शर्मा
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मिर्जापुर, यूपी — ई-रिक्शा टक्कर के बाद विवाद इतना बढ़ा कि मामला सीधे पुलिस चौकी तक पहुंच गया। दोनों पक्षों को चौकी लाया गया, लेकिन आरोप है कि सिपाही द्वारा मोबाइल छीने जाने पर माहौल अचानक बिगड़ गया। इसके बाद नाराज़ लोगों ने चौकी के अंदर ही सिपाही और चौकी इंचार्ज के साथ मारपीट कर दी, थप्पड़ और घूंसे चलने लगे, यहां तक कि वर्दी भी फाड़ दी गई। पुलिस चौकी के भीतर ही पुलिसकर्मी सुरक्षित नहीं रह पाए। फिलहाल पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    मिर्जापुर, यूपी — ई-रिक्शा टक्कर के बाद विवाद इतना बढ़ा कि मामला सीधे पुलिस चौकी तक पहुंच गया। दोनों पक्षों को चौकी लाया गया, लेकिन आरोप है कि सिपाही द्वारा मोबाइल छीने जाने पर माहौल अचानक बिगड़ गया।
इसके बाद नाराज़ लोगों ने चौकी के अंदर ही सिपाही और चौकी इंचार्ज के साथ मारपीट कर दी, थप्पड़ और घूंसे चलने लगे, यहां तक कि वर्दी भी फाड़ दी गई।
पुलिस चौकी के भीतर ही पुलिसकर्मी सुरक्षित नहीं रह पाए। फिलहाल पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_Shoaib Khan
    Shoaib Khan
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 16 अप्रैल को गणेश नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। पुलिस के अनुसार पत्नी और उसके प्रेमी के बीच संबंध थे, जिसके चलते दोनों ने गणेश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। जब गणेश तेल पिरवाकर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में रोककर तमंचे से गोली मार दी गई। वारदात में एक अन्य आरोपी भी शामिल था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस, मोबाइल, सिम और बाइक बरामद कर ली है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    1
    लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 16 अप्रैल को गणेश नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।
पुलिस के अनुसार पत्नी और उसके प्रेमी के बीच संबंध थे, जिसके चलते दोनों ने गणेश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। जब गणेश तेल पिरवाकर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में रोककर तमंचे से गोली मार दी गई। वारदात में एक अन्य आरोपी भी शामिल था।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस, मोबाइल, सिम और बाइक बरामद कर ली है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    user_Shahnawaz Gauri
    Shahnawaz Gauri
    Media house लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.