Shuru
Apke Nagar Ki App…
Shriman Raghav Chadda Delhi se Sansad Bhavan Diya bhashan
Kailash Fulwari
Shriman Raghav Chadda Delhi se Sansad Bhavan Diya bhashan
- Kailash Fulwariअजमेर, अजमेर, राजस्थानजय हो2 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- अजमेर के आशा गंज पहाड़गंज इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बैटरी की दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोग मौके पर जमा हो गए। घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। इस घटना ने एक बार फिर बिजली से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सावधानी बरतने की जरूरत को उजागर किया1
- अजमेर में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जिला स्पेशल टीम ने रामगंज थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अनवर खान को चिता के पास से दबोचा, जिसकी तलाशी लेने पर उसकी कमर से एक देसी पिस्टल बरामद हुई। पुलिस को पहले से ही आरोपी के पास अवैध हथियार होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी के पास यह हथियार कहां से आया और इसके पीछे कोई बड़ा सप्लाई नेटवर्क तो नहीं है। अजमेर पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। अगर आपको ऐसी ही ताज़ा और सटीक खबरें चाहिए तो चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें।1
- अजमेर पासपोर्ट ऑफिस की रीजनल ब्रांच को जहरीले बम से उड़ने की दी गई मेल के जरिए पोस्ट ऑफिस पर पहुंची धमकी इसके बाद विभाग के द्वारा पुलिस को दी गई सूचना पुलिस ने रेस्क्यू टीमों को बुलाया पासपोर्ट ऑफिस कार्यालय को खाली कराकर करवाया सर्च ऑपरेशन पिछले दिनों मे यह तीसरी बार मिली है पासपोर्ट ऑफिस को उडाने की धमकी1
- आपके पास लाइव वीडियो रिकॉर्डिंग में डाल रहा हूं अपनी खुद की घरवाली का मेरी घरवाली कैसे था पहले वीडियो डाल रहा हूं जिंदगी में आपको और वीडियो दिखाना चाहता वहां की मेरे पास इतना रिकॉर्डिंग है नहीं की लड़की कैसे तरीके से होते हैं इसलिए मैं आपके माध्यम से सोशल मीडिया की तरफ से अब तक नहीं वीडियो पहुंचाना चाहता हूं कृपया करके यह वीडियो ज्यादा से ज्यादा शेयर करें2
- पत्रकार से स्नेह मिलन कार्यक्रम पत्रकार एकता जिंदाबाद2
- 🚨 ताज़ा खबर | अजमेर के पास बड़ा हादसा 🚨 अजमेर के निकट मांगलियावास गांव हाईवे पर केमिकल से भरे टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। मौके पर पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच चुकी है। सुरक्षा के मद्देनज़र ब्यावर हाईवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और ट्रैफिक डायवर्ट किया जा रहा है। स्थानीय लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की सलाह दी गई है। फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 📰 लोकल न्यूज़ मगरा 📌 News Code: AVA/RJ/BAR/260221/01 #अजमेर #राजस्थान #हाईवे_हादसा #टैंकर_आग #ब्रेकिंगन्यूज़ #LocalNews #FireAccident #Emergency #PoliceUpdate #AjmerNews #RajasthanNews1
- Post by Kailash Fulwari1
- अजमेर इलाज के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है,तोपदड़ा पार्किंग के पास पीड़ित हरिराम किशनचंद मूलचंदानी को एक अनजान युवक मिला, घुटने के दर्द का इलाज कराने का झांसा दिया। आरोपी ने जयपुर के कथित डॉक्टर समीर जरीवाला से फोन पर बात करवाई,डॉक्टर से परामर्श के लिए 1000 रुपये फीस बताई, इसके बाद डॉक्टर ने प्रारंभिक इलाज के नाम पर 6000 रुपये लिए और पूरी तरह ठीक करने की गारंटी देकर अलग-अलग बहानों से कुल 4 लाख 39 हजार रुपये ऐंठ लिए, इलाज के बाद भी दर्द ठीक नहीं हुआ तो पीड़ित ने दोबारा संपर्क करने की कोशिश की तो डॉक्टर का फोन बंद मिला, ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने कोतवाली थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई,पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है...1
- अजमेर के केंद्रीय बस स्टैंड पर एक बार फिर पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी देखने को मिली। दिल्ली से आए बुजुर्ग दंपति दरगाह जियारत के बाद खाटू श्याम जी के लिए रवाना हो रहे थे, तभी वे बैटरी रिक्शा में अपना बैग भूल गए। बैग गुम होने का पता चलते ही दंपति घबरा गए और मौके पर मौजूद यातायात पुलिस से मदद मांगी। हेड कांस्टेबल अनिल कुमार और कांस्टेबल महेंद्र मीणा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले और रिक्शा की पहचान की। इसके बाद हाथीभाटा क्षेत्र से बैग को सुरक्षित बरामद कर दंपति को सौंप दिया गया। अपना खोया सामान वापस मिलने पर दंपति के चेहरे पर खुशी लौट आई और उन्होंने अजमेर पुलिस का आभार जताया। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि अजमेर पुलिस आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए हर समय तत्पर और सजग है।1