Shuru
Apke Nagar Ki App…
रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट, एसडीपीओ के नेतृत्व में निरसा में निकला फ्लैग मार्च। रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में बुधवार की शाम निरसा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रजत मणिक बाखला के नेतृत्व में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया।
Ranjan Mitra
रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट, एसडीपीओ के नेतृत्व में निरसा में निकला फ्लैग मार्च। रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में बुधवार की शाम निरसा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रजत मणिक बाखला के नेतृत्व में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया।
More news from झारखंड and nearby areas
- रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में बुधवार की शाम निरसा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रजत मणिक बाखला के नेतृत्व में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया।1
- आज दिनांक 25 मार्च 2026 को आमकुड़ा पंचायत अंतर्गत पांच नंबर टिट्रेशन ब्रेक, बजरंगबली मंदिर के समीप एक अत्यंत दुःखद घटना घटी, जहाँ एक विशाल एवं पूजनीय सांड (नंदी) का निधन हो गया। यह घटना पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत भावुक और पीड़ादायक क्षण लेकर आई, क्योंकि नंदी को हमारे समाज में श्रद्धा, आस्था और भगवान शिव के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। इस दुःखद परिस्थिति में आमकुड़ा पंचायत के सभी ग्रामीणों ने एकजुटता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सामूहिक रूप से आगे आकर पूरे विधि-विधान के साथ नंदी का अंतिम संस्कार (क्रिया-कर्म) संपन्न कराया। इस कार्य में पांच नंबर क्षेत्र के सभी लोगों का सहयोग, प्रेम और समर्पण सराहनीय रहा, जिसने यह साबित कर दिया कि हमारा समाज न केवल जीवित प्राणियों बल्कि पशुओं के प्रति भी गहरी श्रद्धा और जिम्मेदारी निभाता है। इस महत्वपूर्ण कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने हेतु मैंने स्वयं पहल करते हुए JCB मशीन की व्यवस्था की, ताकि अंतिम संस्कार में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो और कार्य समय पर पूरा हो सके। इस दौरान आप सभी क्षेत्रवासियों का जो सहयोग, स्नेह और आशीर्वाद मिला, उसके लिए मैं हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ। आप सभी का विश्वास और समर्थन ही मुझे समाज सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मैं यह संकल्प लेता हूँ कि मेरा जीवन सदैव समाज सेवा, जनकल्याण और मानवता के कार्यों के लिए समर्पित रहेगा। ऐसे ही आप सभी का स्नेह और सहयोग बना रहे, यही मेरी कामना है7
- Post by Manoj Kumar1
- Post by मो० फारुख (पत्रकार)1
- Post by रियल मोशन न्यूज़1
- Post by Naam jan Kar kya karoge1
- झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के गृह जिला जामताड़ा में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। निजी स्वास्थ्य संस्थानों की जांच के बाद जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए एक अस्पताल को सील और दूसरे पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। बुधवार को उपायुक्त रवि आनंद के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने सिटी हॉस्पिटल जामताड़ा का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान ऑपरेशन थियेटर, सीसीटीवी फुटेज, मरीजों का रजिस्टर, फाइलें और अस्पताल परिसर में चल रही मेडिकल दुकान की जांच की गई। निरीक्षण में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं मिला और मरीजों की जांच ऑप्टोमेट्रिस्ट द्वारा किए जाने की बात सामने आई। रजिस्टर में दर्ज कई मरीजों के मोबाइल नंबर बंद मिले या राजस्थान और केरल जैसे अन्य राज्यों के पाए गए, जिससे फर्जीवाड़े की आशंका और बढ़ गई। मौके पर ही डीसी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को डिस्चार्ज करने और सिटी हॉस्पिटल को तत्काल सील करने का आदेश दिया। कुछ दस्तावेज और रजिस्टर भी जब्त किए गए हैं। इसके बाद प्रशासनिक टीम मंगलम नेत्रालय पहुंची, जहां आयुष्मान योजना के तहत मोतियाबिंद ऑपरेशन के नाम पर एक महीने में 600 से अधिक ऑपरेशन का दावा संदिग्ध पाया गया। प्रशासन ने संबंधित कर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।1
- रामनवमी को लेकर चिरकुंडा में फ्लैग मार्च, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई गई सुरक्षा ................... ................................ ! . निरसा: आगामी रामनवमी के मद्देनज़र क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आज एसडीपीओ के नेतृत्व में चिरकुंडा पुलिस द्वारा व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस बल ने विभिन्न इलाकों में चिरकुण्डा , मुगमा , कंचनडीह , शाशन बड़िया , निरसा , कलियासोल , पतलाबाड़ी , पंचेत , बाबुडंगाल , जूनकुदर से फ्लैग मार्च करते हुऐ भ्रमण कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। फ्लैग मार्च की शुरुआत चिरकुंडा थाना परिसर से हुई, जो मुगमा, गलफरवाड़ी, निरसा, कलियासोल और पंचेत होते हुए पुनः चिरकुंडा में आकर समाप्त हुआ। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने रास्ते में पड़ने वाले सभी प्रमुख और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। एसडीपीओ ने बताया कि रामनवमी को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। फ्लैग मार्च के दौरान जिन क्षेत्रों को संवेदनशील पाया गया है, वहां विशेष निगरानी रखी जाएगी और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे आपसी सौहार्द बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की बात कही गई है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।6