logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दहेज हत्या मामले में ससुर गिरफ्तार, पति-सास पहले ही जा चुके हैं जेल वाराणसी: दहेज हत्या मामले में ससुर गिरफ्तार, पति-सास पहले ही जा चुके हैं जेल वाराणसी, 10 मार्च। थाना कपसेठी पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतका के ससुर लल्ली यादव (60 वर्ष) निवासी ग्राम भगौतीपुर, थाना कपसेठी को मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार इस मामले में मु0अ0सं0 033/2026 के तहत धारा 85/80(2) बीएनएस और 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में मृतका के पति अच्छेलाल यादव और सास को पहले ही 6 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा जा चुका है। क्या है पूरा मामला पुलिस के मुताबिक, वादिनी ने थाना कपसेठी में तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री आंचल यादव का विवाह 17 मई 2025 को ग्राम भगौतीपुर निवासी अच्छेलाल यादव के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर आंचल को प्रताड़ित करते थे और उसके साथ मारपीट करते थे। मौत से पहले मां को किया था फोन परिजनों के अनुसार, 4 मार्च 2026 को सुबह करीब 10 बजे आंचल यादव ने अपनी मां को फोन कर बताया था कि ससुराल के लोग उसे मार डालेंगे। इसके लगभग एक घंटे बाद ससुराल पक्ष ने फोन कर सूचना दी कि उसकी मौत हो गई है। सूचना मिलने पर मायके वाले मौके पर पहुंचे तो आंचल घर में मृत अवस्था में मिली। परिजनों ने दहेज की मांग को लेकर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच जारी पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पहले पति और सास को गिरफ्तार किया गया, जबकि अब ससुर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य संभावित आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

3 hrs ago
user_गजेन्द्र कुमार सिंह
गजेन्द्र कुमार सिंह
Pindra, Varanasi•
3 hrs ago

दहेज हत्या मामले में ससुर गिरफ्तार, पति-सास पहले ही जा चुके हैं जेल वाराणसी: दहेज हत्या मामले में ससुर गिरफ्तार, पति-सास पहले ही जा चुके हैं जेल वाराणसी, 10 मार्च। थाना कपसेठी पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतका के ससुर लल्ली यादव (60 वर्ष) निवासी ग्राम भगौतीपुर, थाना कपसेठी को मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार इस मामले में मु0अ0सं0 033/2026 के तहत धारा 85/80(2) बीएनएस और 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में मृतका के पति अच्छेलाल यादव और सास को पहले ही 6 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा जा चुका है। क्या है पूरा मामला पुलिस के मुताबिक, वादिनी ने थाना कपसेठी में तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री आंचल यादव का विवाह 17 मई 2025 को ग्राम भगौतीपुर निवासी अच्छेलाल यादव के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर आंचल को प्रताड़ित करते थे और उसके साथ मारपीट करते थे। मौत से पहले मां को किया था फोन परिजनों के अनुसार, 4 मार्च 2026 को सुबह करीब 10 बजे आंचल यादव ने अपनी मां को फोन कर बताया था कि ससुराल के लोग उसे मार डालेंगे। इसके लगभग एक घंटे बाद ससुराल पक्ष ने फोन कर सूचना दी कि उसकी मौत हो गई है। सूचना मिलने पर मायके वाले मौके पर पहुंचे तो आंचल घर में मृत अवस्था में मिली। परिजनों ने दहेज की मांग को लेकर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच जारी पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पहले पति और सास को गिरफ्तार किया गया, जबकि अब ससुर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य संभावित आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

More news from Varanasi and nearby areas
  • सिद्धगिरी बाग में महीनों से खोदी सड़क, क्षेत्र की जनता बेहाल – जिम्मेदार अधिकारी बेखबर वाराणसी: शहर के सिद्धगिरी बाग क्षेत्र में कई महीनों से सड़क खोदी हुई पड़ी है, जिससे स्थानीय लोगों का जीवन मुश्किल हो गया है। सड़क की मरम्मत न होने के कारण क्षेत्र में रोज़ाना धूल, गड्ढों और कीचड़ की समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क खोदने के बाद उसे ऐसे ही छोड़ दिया गया है। इस वजह से आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और विभाग को इसकी सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि ऐसा लगता है जैसे अधिकारियों को जनता की परेशानियों से कोई मतलब ही नहीं है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और किसी बड़े हादसे की आशंका भी खत्म हो सके।
    1
    सिद्धगिरी बाग में महीनों से खोदी सड़क, क्षेत्र की जनता बेहाल – जिम्मेदार अधिकारी बेखबर
वाराणसी: शहर के सिद्धगिरी बाग क्षेत्र में कई महीनों से सड़क खोदी हुई पड़ी है, जिससे स्थानीय लोगों का जीवन मुश्किल हो गया है। सड़क की मरम्मत न होने के कारण क्षेत्र में रोज़ाना धूल, गड्ढों और कीचड़ की समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क खोदने के बाद उसे ऐसे ही छोड़ दिया गया है। इस वजह से आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और विभाग को इसकी सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि ऐसा लगता है जैसे अधिकारियों को जनता की परेशानियों से कोई मतलब ही नहीं है।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और किसी बड़े हादसे की आशंका भी खत्म हो सके।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    1 hr ago
  • Post by Mohan Lal
    2
    Post by Mohan Lal
    user_Mohan Lal
    Mohan Lal
    फूलपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Jitendra bahadur Dubey
    1
    Post by Jitendra bahadur Dubey
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • भदोही। कटरा बाजार में बरनवाल समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें होली मिलन समारोह की तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बरनवाल समाज का होली मिलन समारोह 17 मार्च को शाम 6 बजे आयोजित किया जाएगा। बैठक में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। इसमें संध्या बरनवाल को अध्यक्ष, रीना बरनवाल को उपाध्यक्ष, मोनी बरनवाल को मंत्री तथा एकता बरनवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं कार्यक्रम के संयोजक के रूप में रंजन बरनवाल और रेखा बरनवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि होली मिलन समारोह में हर वर्ष की तरह इस बार भी गीत-संगीत, रंग-गुलाल और गुजिया के साथ आपसी भाईचारे और उत्साह के बीच कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने कहा कि इस बार समारोह को पहले से और बेहतर तरीके से आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर ममता बरनवाल, रीना बरनवाल, पूजा, प्रीति, पूर्णिमा, रीना (कटरा), रीना (रामरायपुर), रंजन बरनवाल (रजपुरा), रंजन (भदोही), ममता, अनामिका, माला, यशी, सरिता, मनी, रेनू, निखिल बरनवाल, विनीत बरनवाल सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।
    1
    भदोही। कटरा बाजार में बरनवाल समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें होली मिलन समारोह की तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बरनवाल समाज का होली मिलन समारोह 17 मार्च को शाम 6 बजे आयोजित किया जाएगा।
बैठक में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। इसमें संध्या बरनवाल को अध्यक्ष, रीना बरनवाल को उपाध्यक्ष, मोनी बरनवाल को मंत्री तथा एकता बरनवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं कार्यक्रम के संयोजक के रूप में रंजन बरनवाल और रेखा बरनवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि होली मिलन समारोह में हर वर्ष की तरह इस बार भी गीत-संगीत, रंग-गुलाल और गुजिया के साथ आपसी भाईचारे और उत्साह के बीच कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने कहा कि इस बार समारोह को पहले से और बेहतर तरीके से आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर ममता बरनवाल, रीना बरनवाल, पूजा, प्रीति, पूर्णिमा, रीना (कटरा), रीना (रामरायपुर), रंजन बरनवाल (रजपुरा), रंजन (भदोही), ममता, अनामिका, माला, यशी, सरिता, मनी, रेनू, निखिल बरनवाल, विनीत बरनवाल सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।
    user_Chandra balak roy
    Chandra balak roy
    भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • भदोही जिले के ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के पीपर गांव में पेट्रोल डालकर जलाने की सनसनीखेज घटना में बड़ा मोड़ सामने आया है। 55 वर्षीय जयसलाल सरोज की वाराणसी के BHU ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जयसलाल सरोज गांव के ग्राम प्रधान के घर हैंडपंप की पाइप मांगने गए थे, इसी दौरान विवाद हुआ और आरोप है कि प्रधान के बेटे ने उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना में जयसलाल सरोज करीब 80 प्रतिशत झुलस गए थे। उन्हें पहले जिला अस्पताल और बाद में वाराणसी के BHU ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था जहां मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी शैलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गांव पहुंचकर जांच की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या की धारा 302 सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।#Bhadohi #BhadohiNews #UPNews #CrimeNews #BreakingNews #BHUtraumaCenter #Justice #UPPolice #HindiNews #ViralNews
    1
    भदोही जिले के ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के पीपर गांव में पेट्रोल डालकर जलाने की सनसनीखेज घटना में बड़ा मोड़ सामने आया है। 55 वर्षीय जयसलाल सरोज की वाराणसी के BHU ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि जयसलाल सरोज गांव के ग्राम प्रधान के घर हैंडपंप की पाइप मांगने गए थे, इसी दौरान विवाद हुआ और आरोप है कि प्रधान के बेटे ने उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
घटना में जयसलाल सरोज करीब 80 प्रतिशत झुलस गए थे। उन्हें पहले जिला अस्पताल और बाद में वाराणसी के BHU ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था जहां मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी शैलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गांव पहुंचकर जांच की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या की धारा 302 सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।
पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।#Bhadohi
#BhadohiNews
#UPNews
#CrimeNews
#BreakingNews
#BHUtraumaCenter
#Justice
#UPPolice
#HindiNews
#ViralNews
    user_NEWS TIME UP
    NEWS TIME UP
    Waiter/Waitress Bhadohi, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी समेत तीन डकैत गिरफ्तार, पैरों में लगी गोली भदोही जनपद के औराई थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार तड़के पुलिस मुठभेड़ के दौरान ₹50,000 के इनामी समेत तीन अंतरराज्यीय बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान तीनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई भेजा गया है। पुलिस के अनुसार सभी की स्थिति सामान्य है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मंगलवार तड़के करीब 2:10 बजे औराई पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध बदमाश कोठरा बाईपास के पास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जांच शुरू की। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायर किया, जिसमें तीनों बदमाशों के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लग गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पंकज राव (38) निवासी नटवलिया थाना कसिया जनपद कुशीनगर, सर्वेश सिंह (28) निवासी बाबूछपरा मोरबन थाना रामकोला जनपद कुशीनगर और सकलेन (44) निवासी अहरौली राय थाना कसिया जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ विभिन्न जनपदों में क्रमशः 28, 13 और 27 आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से तीन तमंचा 315 बोर, तीन खोखा कारतूस, पांच जिंदा कारतूस, एक सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट की मारुति सुजुकी बलेनो कार, तीन मोबाइल फोन तथा लूट के 8 हजार रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि 17 फरवरी 2026 को उन्होंने औराई थाना क्षेत्र के जयरामपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर आए एक बुजुर्ग को झांसे में लेकर अपनी कार में बैठाया और घोसिया ओवरब्रिज के पास उनसे रुपये छीनकर फरार हो गए थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त लूट की एक और घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इस संबंध में थाना औराई में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा घटना स्थल का फोरेंसिक टीम के साथ निरीक्षण भी कराया गया है।
    1
    पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी समेत तीन डकैत गिरफ्तार, पैरों में लगी गोली
भदोही जनपद के औराई थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार तड़के पुलिस मुठभेड़ के दौरान ₹50,000 के इनामी समेत तीन अंतरराज्यीय बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान तीनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई भेजा गया है। पुलिस के अनुसार सभी की स्थिति सामान्य है।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मंगलवार तड़के करीब 2:10 बजे औराई पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध बदमाश कोठरा बाईपास के पास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जांच शुरू की। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायर किया, जिसमें तीनों बदमाशों के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लग गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पंकज राव (38) निवासी नटवलिया थाना कसिया जनपद कुशीनगर, सर्वेश सिंह (28) निवासी बाबूछपरा मोरबन थाना रामकोला जनपद कुशीनगर और सकलेन (44) निवासी अहरौली राय थाना कसिया जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ विभिन्न जनपदों में क्रमशः 28, 13 और 27 आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से तीन तमंचा 315 बोर, तीन खोखा कारतूस, पांच जिंदा कारतूस, एक सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट की मारुति सुजुकी बलेनो कार, तीन मोबाइल फोन तथा लूट के 8 हजार रुपये बरामद किए हैं।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि 17 फरवरी 2026 को उन्होंने औराई थाना क्षेत्र के जयरामपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर आए एक बुजुर्ग को झांसे में लेकर अपनी कार में बैठाया और घोसिया ओवरब्रिज के पास उनसे रुपये छीनकर फरार हो गए थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त लूट की एक और घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।
इस संबंध में थाना औराई में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा घटना स्थल का फोरेंसिक टीम के साथ निरीक्षण भी कराया गया है।
    user_SHYAM SHUKLA
    SHYAM SHUKLA
    Farmer भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *वाराणसी* साध्वी गिताम्बा मा के शिष्य के साथ जमकर मारपीट.... वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र का है मामला... मारपीट प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर बताया जा रहा है... घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल....
    1
    *वाराणसी*
साध्वी गिताम्बा मा के शिष्य के साथ जमकर मारपीट....
वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र का है मामला...
मारपीट प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर बताया जा रहा है...
घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल....
    user_Rishu Pathak
    Rishu Pathak
    सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सुरक्षा सप्ताह का समापन, शून्य दुर्घटना लक्ष्य के साथ प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने का संकल्प वाराणसी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) से जुड़े प्रोजेक्ट स्थल पर आयोजित सुरक्षा सप्ताह का समापन कार्यक्रम सोमवार को सुरक्षा शपथ और धन्यवाद ज्ञापन के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सुरक्षा मानकों को लेकर जागरूकता और दुर्घटनामुक्त कार्यस्थल के लक्ष्य को दोहराया गया। कार्यक्रम के दौरान अहलुवालिया कंस्ट्रक्शन इंडिया लिमिटेड के सेफ्टी मैनेजर यशवंत सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रोजेक्ट इंचार्ज संजय बिस्वास तथा सेफ्टी मैनेजर सुब्रत घोष भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के जीएम संदीप पिंपलापुरे, सीनियर मैनेजर अंकुर अग्रवाल, मैनेजर आशीष गुप्ता और मैनेजर रोहित कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। सुरक्षा सप्ताह के दौरान कर्मचारियों और श्रमिकों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें सुरक्षा से जुड़े क्विज, जागरूकता गतिविधियां और अन्य कार्यक्रम शामिल रहे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मेडल, सर्टिफिकेट और उपहार देकर सम्मानित किया गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने इस दौरान अहलुवालिया कंपनी के स्टाफ की कार्यशैली और सुरक्षा मानकों के पालन की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि टीम के सामूहिक प्रयासों से प्रोजेक्ट को शून्य दुर्घटना के लक्ष्य की ओर सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि परियोजना निर्धारित समय में पूरी हो जाएगी। कार्यक्रम के अंत में सभी कर्मचारियों और उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान वितरण किया गया। साथ ही सभी ने कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। सुरक्षा सप्ताह के समापन के साथ ही प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों ने यह संदेश दिया कि विकास कार्यों के साथ-साथ सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
    4
    सुरक्षा सप्ताह का समापन, शून्य दुर्घटना लक्ष्य के साथ प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने का संकल्प
वाराणसी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) से जुड़े प्रोजेक्ट स्थल पर आयोजित सुरक्षा सप्ताह का समापन कार्यक्रम सोमवार को सुरक्षा शपथ और धन्यवाद ज्ञापन के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सुरक्षा मानकों को लेकर जागरूकता और दुर्घटनामुक्त कार्यस्थल के लक्ष्य को दोहराया गया।
कार्यक्रम के दौरान अहलुवालिया कंस्ट्रक्शन इंडिया लिमिटेड के सेफ्टी मैनेजर यशवंत सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रोजेक्ट इंचार्ज संजय बिस्वास तथा सेफ्टी मैनेजर सुब्रत घोष भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के जीएम संदीप पिंपलापुरे, सीनियर मैनेजर अंकुर अग्रवाल, मैनेजर आशीष गुप्ता और मैनेजर रोहित कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सुरक्षा सप्ताह के दौरान कर्मचारियों और श्रमिकों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें सुरक्षा से जुड़े क्विज, जागरूकता गतिविधियां और अन्य कार्यक्रम शामिल रहे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मेडल, सर्टिफिकेट और उपहार देकर सम्मानित किया गया।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने इस दौरान अहलुवालिया कंपनी के स्टाफ की कार्यशैली और सुरक्षा मानकों के पालन की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि टीम के सामूहिक प्रयासों से प्रोजेक्ट को शून्य दुर्घटना के लक्ष्य की ओर सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि परियोजना निर्धारित समय में पूरी हो जाएगी।
कार्यक्रम के अंत में सभी कर्मचारियों और उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान वितरण किया गया। साथ ही सभी ने कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।
सुरक्षा सप्ताह के समापन के साथ ही प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों ने यह संदेश दिया कि विकास कार्यों के साथ-साथ सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.