Shuru
Apke Nagar Ki App…
भरे मंच से खिलचीपुर विधायक ने तहसीलदार को ऐसा क्या कह दिया,सुने खिलचीपुर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई इसमें विधायक हजारीलाल, दांगी राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा जिला पंचायत सीईओ इच्छीत गढ़पाले सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे इस दौरान भारी मंच से खिलचीपुर विधायक हजारीलाल दांगी ने तहसीलदार को फटकार लगाते हैं वह कहा की डेढ साल तक लोगों मृतक नामांकन नहीं हो रहे हैं। तहसीलदार हर काम में रोड़ा अटका रहे हैं भरे मंच से जा रहा है।
Jagdish nagar
भरे मंच से खिलचीपुर विधायक ने तहसीलदार को ऐसा क्या कह दिया,सुने खिलचीपुर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई इसमें विधायक हजारीलाल, दांगी राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा जिला पंचायत सीईओ इच्छीत गढ़पाले सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे इस दौरान भारी मंच से खिलचीपुर विधायक हजारीलाल दांगी ने तहसीलदार को फटकार लगाते हैं वह कहा की डेढ साल तक लोगों मृतक नामांकन नहीं हो रहे हैं। तहसीलदार हर काम में रोड़ा अटका रहे हैं भरे मंच से जा रहा है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सुल्तानिया में सरपंच पद के लिए 8 प्रत्याशी मैदान में 29 को मतदान सारंगपुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सुल्तानिया में रिक्त सरपंच पद के लिए आम निर्वाचन 2026 की घोषणा कर दी गई है जिसमें 15 सितंबर को नामांकन फार्म जमा करने की तिथि रही। वहीं 18 सितंबर को नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए गए हैं। पंचायत सचिव पीरु लाल कटारिया ने बताया की सरपंच पद के लिए 8 प्रत्याशी मैदान में है जिनकी भाग्य का फैसला 29 सितंबर को वोट डाले जाएंगे और 3 अक्टूबर को मतगणना कर होगा।1
- *जन्मदिन पर मोदी के नाम जगमगाया बोड़ा, माता मंदिर से श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर तक दीपों की रोशनी* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सुंदरकांड पाठ एवं सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित, दो लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की* *जन्मदिन पर मोदी के नाम जगमगाया बोड़ा, माता मंदिर से श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर तक दीपों की रोशनी* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सुंदरकांड पाठ एवं सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित, दो लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की* बोड़ा ब्यूरो (ओमप्रकाश राठौर) बोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा, समर्पण एवं संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को नगर बोड़ा में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बस स्टैंड स्थित माता मंदिर, जाटव मोहल्ला स्थित श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर तथा श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर बगीची दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6 बजे बस स्टैंड स्थित माता मंदिर से हुआ, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित किए। इसके बाद शाम 6:30 बजे जाटव मोहल्ला स्थित श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर में दीप प्रज्ज्वलन किया गया। बड़ी संख्या में दीप जलने से मंदिर परिसर रोशनी से आलोकित हो उठा। इसी क्रम में रात 7:30 बजे श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर बगीची में सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुंदरकांड पाठ के बाद विधिवत पूजा-अर्चना की गई और परिसर में दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इस दौरान धार्मिक आस्था एवं उत्साह का वातावरण देखने को मिला। दो लोगों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों एवं विचारों से प्रेरित होकर सतीश शर्मा एवं गोविंद यादव ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विधायक प्रतिनिधि सुदीप शर्मा 'बबलू भैया' ने दोनों का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि सुदीप शर्मा 'बबलू भैया', भाजपा मंडल अध्यक्ष सरजन सिंह राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम राजपूत, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि करण जायसवाल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष द्वारका प्रसाद 'बंटी सोनी', नगर परिषद उपाध्यक्ष सतीश पाटीदार, पार्षद राजू भिलाला, पार्षद जशरथ सिंह राजपूत, पार्षद महेश नाथ, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष चंद्र रुहेला, भाजपा नेता गिरिराज राठौर, विजय सिंह खींची, रामस्वरूप पाटीदार, कैलाश गुप्ता 'काका', मोहन गुप्ता 'नगर सेठ', अशोक गुप्ता, ब्रह्मानंद पाटीदार, घनश्याम गोवा, लखमीचंद गुप्ता, मोहन यादव, रमेश पुष्पद, महेश पाटीदार, रामकृष्ण पाटीदार, दुर्गेश बागड़ी, द्वारका प्रसाद राठौर, माखन जाटव, राधेश्याम वर्मा, रामसिंह भिलाला, राजू बुंदेला, राधेश्याम मालवीय, जीतू राठौर, सुमेर राजपूत, शिवपाल सिंह राजपूत,राम सिंह सोनगरा, जगजराज सिंह,एवं ओमप्रकाश राठौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नगर के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलन कर सेवा एवं समर्पण का संदेश दिया गया। सुंदरकांड पाठ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।1
- मंत्री जी के हाथ में झाड़ू, नगर पालिका की सफाई पर नाराजगी? PM के जन्मदिन पर कॉलेज परिसर में आतिशबाजी!1
- कलेक्टर राजगढ़ में उप तहसील माचलपुर का अचित निरीक्षण किया कलेक्टर सेवा संकल्प कार्य के लिए ग्रामीण क्षेत्र के गोरखपुर शिविर हेतु दौरे पर थे।1
- PM मोदी के जन्मदिन पर कालापीपल में दीपों की श्रृंखला सचिन शर्मा की रिपोर्ट कालापीपल नगर परिषद पानखेड़ी के वार्ड क्रमांक 5 में पार्षद अनीता भगवत सिंह राजपूत ने मातृ शक्तियों के साथ शीतला माता मंदिर से राम मंदिर तक दीप प्रज्वलित किए। कॉलोनी चौक पर भी दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। मातृ शक्तियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को खास बना दिया। 📍 कालापीपल | शाजापुर | शुजालपुर सचिन शर्मा की रिपोर्ट | हिडन रिपोर्ट न्यूज़ नेटवर्क जो छिपा है, वही दिखेगा।1
- शाजापुर पुलिस का बड़ा अभियान: 18 दिन में 127 गुम इंसान दस्तयाब शाजापुर जिले में गुम हुए व्यक्तियों की तलाश एवं उन्हें सकुशल उनके परिजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शाजापुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय के मार्गदर्शन में पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अभियान के प्रथम चरण में 1 सितंबर से 8 सितंबर 2026 तक पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए 34 पुरुष एवं 35 महिलाओं सहित कुल 69 गुम इंसानों को दस्तयाब किया। वहीं अभियान के द्वितीय चरण में 9 सितंबर से 18 सितंबर 2026 तक पुलिस टीमों द्वारा 15 पुरुष एवं 43 महिलाओं सहित कुल 58 गुम इंसानों को दस्तयाब किया गया। इस प्रकार दोनों चरणों में शाजापुर पुलिस द्वारा 49 पुरुष एवं 78 महिलाओं सहित कुल 127 गुम इंसानों को दस्तयाब कर उनके परिजनों तक पहुंचाने की कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय द्वारा जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गुम इंसानों की तलाश को प्राथमिकता देते हुए संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के पालन में पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर तलाश एवं आवश्यक पतारसी करते हुए गुम व्यक्तियों को दस्तयाब किया जा रहा है। एसपी ने आज शुक्रवार शाम 5 बजे बताया कि अभियान आगे भी रहेगा जारी1
- असनावर तहसीलदार के विरोध में राजपूत समाज के साथ पक्षपात पुर्ण कार्यवाही का विरोध में उतरे राजपूत समाज के संगठन दिया ज्ञापन मनोहरथाना विधानसभा के असनावर तहसीलदार द्वारा एक मामला सामने आया जहां 600बीघा से अधिक जमीन पर अतिक्रमण हुआ है गौ सेवक खांडिया मील चौराया असनावर तहसीलदार दार दुसरी बार एक ही व्यक्ति पर कार्यवाई की जा रही है आप सभी भाइयो से निवेदन है समाज राजपूत से होने के कारण समुचित षड्यंत्र कर रहे हैं,भुमाफियाओ द्वारा रोज नए-नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं मामला मान सिंह गांव आंदा खांडिया मिल पंचायत बडोदिया तहसील असनावर जिला झालावाड़ राजस्थान विधानसभा क्षेत्र मनोहरथाना विधानसभा से आया हैअखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि अगर परिवार से पक्षपात किया तो उपखंड कार्यालय में ओर बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा आंदा बड़ोदिया गांव में केवल चंद पाटीदार द्वारा सबसे अधिक गोचर भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण कार्य कर बड़े बड़े मकान बनाए गए वहीं 70साल से अधिक समय से गौवंश व्यवस्था हेतु गौ शाला निर्माण के लिए गोचर भूमि सुरक्षित कर संरक्षित कर रखा था गाय के रोज चारा प्रबंधन व्यवस्था चल रही थी उसका जुर्माना भी दिया जा रहा था राजनीति का ग़लत इस्तेमाल कर कार्यवाही करवाई गई जबकि पुरे गांव में एक हि व्यक्ति पर दुसरी बार कार्यवाही से राजपूत समाज के प्रमुख संगठनों द्वारा आज तहसीलदार के पक्षपात पूर्ण कार्य के कारण नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया जल्द ही सभी गौभक्त जनों ने गांव कि सभी का अतिक्रमण मुक्त कर गौ शाला निर्माण कि उस भुमि पर मांग रखी गई जल्द ही गौ शाला समिति का निर्माण किया जाएगा1
- बाइक ओर ट्रेकर की भिड़ंत ,हादसे में बाइक चकनाचूर,घायल को अस्पताल ले गए बोड़ा-पचोर मार्ग पर बाइक और ट्रैक्टर की सीधी भिड़ंत, युवक घायल लोहे की गाडरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के सड़क पर फंसने से कुछ देर बाधित रहा यातायात पीपल्या रसोड़ा,बोड़ा-पचोर मार्ग पर शाम 6 बजे एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कंडारा कोटरी निवासी भागीरथ पिता रतन सिंह चौरसिया अपनी बाइक से पचोर से अपने गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बोड़ा की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर से उनकी बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि बाइक सवार भागीरथ घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए पचोर उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। वहीं हादसे के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली में लोहे की गाडर भरी हुई थीं। टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क के किनारे गठ्ठे मै जाकर बंद हों गई, जिसके चलते बोड़ा-पचोर मार्ग पर कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लगने लगी। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत कर लोहे की गाडरों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क के एक तरफ करवाया, जिसके बाद मार्ग पर यातायात सुचारू हो सका। घटना की सूचना मिलने पर बोड़ा थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह राजपुत टीम सहित मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। हादसे के कारण कुछ समय तक मार्ग पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। पुलिस द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है1