logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शाजापुर पुलिस का बड़ा अभियान: 18 दिन में 127 गुम इंसान दस्तयाब शाजापुर जिले में गुम हुए व्यक्तियों की तलाश एवं उन्हें सकुशल उनके परिजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शाजापुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय के मार्गदर्शन में पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अभियान के प्रथम चरण में 1 सितंबर से 8 सितंबर 2026 तक पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए 34 पुरुष एवं 35 महिलाओं सहित कुल 69 गुम इंसानों को दस्तयाब किया। वहीं अभियान के द्वितीय चरण में 9 सितंबर से 18 सितंबर 2026 तक पुलिस टीमों द्वारा 15 पुरुष एवं 43 महिलाओं सहित कुल 58 गुम इंसानों को दस्तयाब किया गया। इस प्रकार दोनों चरणों में शाजापुर पुलिस द्वारा 49 पुरुष एवं 78 महिलाओं सहित कुल 127 गुम इंसानों को दस्तयाब कर उनके परिजनों तक पहुंचाने की कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय द्वारा जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गुम इंसानों की तलाश को प्राथमिकता देते हुए संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के पालन में पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर तलाश एवं आवश्यक पतारसी करते हुए गुम व्यक्तियों को दस्तयाब किया जा रहा है। एसपी ने आज शुक्रवार शाम 5 बजे बताया कि अभियान आगे भी रहेगा जारी

4 hrs ago
user_Govind kumbhkar
Govind kumbhkar
पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

शाजापुर पुलिस का बड़ा अभियान: 18 दिन में 127 गुम इंसान दस्तयाब शाजापुर जिले में गुम हुए व्यक्तियों की तलाश एवं उन्हें सकुशल उनके परिजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शाजापुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय के मार्गदर्शन में पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अभियान के प्रथम चरण में 1 सितंबर से 8 सितंबर 2026 तक पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए 34 पुरुष एवं 35 महिलाओं सहित कुल 69 गुम इंसानों को दस्तयाब किया। वहीं अभियान के द्वितीय चरण में 9 सितंबर से 18 सितंबर 2026 तक पुलिस टीमों द्वारा 15 पुरुष एवं 43 महिलाओं सहित कुल 58 गुम इंसानों को दस्तयाब किया गया। इस प्रकार दोनों चरणों में शाजापुर पुलिस द्वारा 49 पुरुष एवं 78 महिलाओं सहित कुल 127 गुम इंसानों को दस्तयाब कर उनके परिजनों तक पहुंचाने की कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय द्वारा जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गुम इंसानों की तलाश को प्राथमिकता देते हुए संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के पालन में पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर तलाश एवं आवश्यक पतारसी करते हुए गुम व्यक्तियों को दस्तयाब किया जा रहा है। एसपी ने आज शुक्रवार शाम 5 बजे बताया कि अभियान आगे भी रहेगा जारी

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बाइक ओर ट्रेकर की भिड़ंत ,हादसे में बाइक चकनाचूर,घायल को अस्पताल ले गए बोड़ा-पचोर मार्ग पर बाइक और ट्रैक्टर की सीधी भिड़ंत, युवक घायल लोहे की गाडरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के सड़क पर फंसने से कुछ देर बाधित रहा यातायात पीपल्या रसोड़ा,बोड़ा-पचोर मार्ग पर शाम 6 बजे एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कंडारा कोटरी निवासी भागीरथ पिता रतन सिंह चौरसिया अपनी बाइक से पचोर से अपने गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बोड़ा की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर से उनकी बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि बाइक सवार भागीरथ घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए पचोर उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। वहीं हादसे के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली में लोहे की गाडर भरी हुई थीं। टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क के किनारे गठ्ठे मै जाकर बंद हों गई, जिसके चलते बोड़ा-पचोर मार्ग पर कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लगने लगी। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत कर लोहे की गाडरों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क के एक तरफ करवाया, जिसके बाद मार्ग पर यातायात सुचारू हो सका। घटना की सूचना मिलने पर बोड़ा थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह राजपुत टीम सहित मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। हादसे के कारण कुछ समय तक मार्ग पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। पुलिस द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है
    1
    बाइक ओर  ट्रेकर की भिड़ंत ,हादसे में बाइक चकनाचूर,घायल को अस्पताल ले गए 
बोड़ा-पचोर मार्ग पर बाइक और ट्रैक्टर की सीधी भिड़ंत, युवक घायल
लोहे की गाडरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के सड़क पर फंसने से कुछ देर बाधित रहा यातायात
पीपल्या रसोड़ा,बोड़ा-पचोर मार्ग पर  शाम 6 बजे एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कंडारा कोटरी निवासी भागीरथ पिता रतन सिंह चौरसिया अपनी बाइक से पचोर से अपने गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बोड़ा की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर से उनकी बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।
हादसा इतना जोरदार था कि बाइक सवार भागीरथ घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए पचोर उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया।
वहीं हादसे के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली में लोहे की गाडर भरी हुई थीं। टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क के किनारे गठ्ठे मै जाकर बंद हों गई, जिसके चलते बोड़ा-पचोर मार्ग पर कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लगने लगी। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत कर लोहे की गाडरों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क के एक तरफ करवाया, जिसके बाद मार्ग पर यातायात सुचारू हो सका।
घटना की सूचना मिलने पर बोड़ा थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह राजपुत टीम सहित मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। हादसे के कारण कुछ समय तक मार्ग पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। पुलिस द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है
    user_Jagdish nagar
    Jagdish nagar
    पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *भाजपा मंडल सोयतकलां ने 1100 दीपो से मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन* पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से सुसनेर सोयतकलां भारतीय जनता पार्टी मण्डल सोयतकलां के मण्डल अध्यक्ष अमित नागर के नेतृत्व एवं महामंत्रीद्वय सोनु दांगी,कैलाश चौहान देहरिया,के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोयतकलां मंडल के सभी बुथों पर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सभी बुथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन मनाया गया,तथा आशीर्वाद का दिया जलाकर फोटो संघठन ऐप पर अपलोड किया गया,इसी क्रम में ग्राम बराई में मंडल महामंत्री सोनु दांगी,देहरिया में मंडल महामंत्री कैलाश चौहान बागरी,द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आशीर्वाद का दिया जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन मनाया गया।इस अवसर पर सोयतकलां के अटल उद्यान माधव चौक सोयतकलां में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन मनाया गया जहां,1100 दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामनाऐ की गई,तथा आशीर्वाद का दिया जलाकर फोटो संघठन ऐप पर अपलोड किया गया,इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मण्डल सोयतकलां के मण्डल अध्यक्ष अमित नागर सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुऐ।
    1
    *भाजपा मंडल सोयतकलां ने 1100 दीपो से मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन*

पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से 

सुसनेर सोयतकलां भारतीय जनता पार्टी मण्डल सोयतकलां के मण्डल अध्यक्ष अमित नागर के नेतृत्व एवं महामंत्रीद्वय सोनु दांगी,कैलाश चौहान देहरिया,के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोयतकलां मंडल के सभी बुथों पर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सभी बुथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन मनाया गया,तथा आशीर्वाद का दिया जलाकर फोटो संघठन ऐप पर अपलोड किया गया,इसी क्रम में ग्राम बराई में मंडल महामंत्री सोनु दांगी,देहरिया में मंडल महामंत्री कैलाश चौहान बागरी,द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आशीर्वाद का दिया जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन मनाया गया।इस अवसर पर सोयतकलां के अटल उद्यान माधव चौक सोयतकलां में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन मनाया गया जहां,1100 दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामनाऐ की गई,तथा आशीर्वाद का दिया जलाकर फोटो संघठन ऐप पर अपलोड किया गया,इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मण्डल सोयतकलां के मण्डल अध्यक्ष अमित नागर सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुऐ।
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • देवास में युवा संगम रोजगार मेला, 395 युवाओं ने कराया पंजीयन: 224 शॉर्टलिस्ट
    1
    देवास में युवा संगम रोजगार मेला, 395 युवाओं ने कराया पंजीयन: 224 शॉर्टलिस्ट
    user_Sajid Pathan
    Sajid Pathan
    सोनकच्छ, देवास, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • MP में दीपोत्सव, 3 करोड़ 55 लाख दीपक जलाए: 35 लाख दीयों से जगमगाए उज्जैन के घाट-महाकाल लोक, इंदौर का राजवाड़ा भी रोशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 77 वें जन्मदिन पर गुरुवार को मध्य प्रदेश में 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम के तहत दीपोत्सव मनाया गया। प्रदेश के सीपीआरओ मनीष सिंह ने बताया कि पूरे राज्य में 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम के तहत एक साथ 3 करोड़ 55 लाख दीपक जलाए गए। सबसे बड़ा आयोजन उज्जैन में हुआ, जहां शिप्रा नदी के घाटों, महाकाल लोक और शहर के मकानों-दुकानों में 33 लाख से ज्यादा दीप जलाए गए। उज्जैन के रामघाट पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'आशीर्वाद का दीया' जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। सायरन बजते ही करीब 25 हजार वॉलेंटियर्स ने शिप्रा नदी के दोनों तटों और महाकाल लोक में एक साथ दीप जलाए। इसके बाद शिप्रा आरती की गई। कार्तिक मेला ग्राउंड पर दीयों से प्रधानमंत्री का चित्र भी बनाया गया।
    1
    MP में दीपोत्सव, 3 करोड़ 55 लाख दीपक जलाए: 35 लाख दीयों से जगमगाए उज्जैन के घाट-महाकाल लोक, इंदौर का राजवाड़ा भी रोशन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 77 वें जन्मदिन पर गुरुवार को मध्य प्रदेश में 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम के तहत दीपोत्सव मनाया गया। प्रदेश के सीपीआरओ मनीष सिंह ने बताया कि पूरे राज्य में 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम के तहत एक साथ 3 करोड़ 55 लाख दीपक जलाए गए। सबसे बड़ा आयोजन उज्जैन में हुआ, जहां शिप्रा नदी के घाटों, महाकाल लोक और शहर के मकानों-दुकानों में 33 लाख से ज्यादा दीप जलाए गए। उज्जैन के रामघाट पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'आशीर्वाद का दीया' जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। सायरन बजते ही करीब 25 हजार वॉलेंटियर्स ने शिप्रा नदी के दोनों तटों और महाकाल लोक में एक साथ दीप जलाए। इसके बाद शिप्रा आरती की गई। कार्तिक मेला ग्राउंड पर दीयों से प्रधानमंत्री का चित्र भी बनाया गया।
    user_Aman Gurjar
    Aman Gurjar
    Court reporter उज्जैन, उज्जैन, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • सिवनी के सरकार चमत्कारी लड्डू गोपाल और बाबा भोलेनाथ का हुआ हरिहर मिलन सिवनी के सरकार चमत्कारी लड्डू गोपाल के हरिहर मिलन को लेकर भव्य धार्मिक शोभायात्रा निकाली गई। गंगा हार्डवेयर के प्रोपराइटर प्रमोद शर्मा, प्रशांत बबलू शर्मा के हरि निवास, कॉलोनी चौराहे से प्रारंभ हुई शोभायात्रा में भगवान चमत्कारी लड्डू गोपाल आकर्षक रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भक्ति संगीत के बीच निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, श्रद्धालु एवं धर्मप्रेमी नागरिक शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान लड्डू गोपाल के जयकारे लगाते हुए भक्ति और श्रद्धा में लीन नजर आए। पूरे मार्ग में धर्ममय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया। सकल हिंदू समाज ने किया भव्य स्वागत बुधवारा क्षेत्र में सकल हिंदू समाज द्वारा चमत्कारी लड्डू गोपाल की शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने भगवान लड्डू गोपाल की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सकल हिंदू समाज के पदाधिकारि एवं मातृशक्ति ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। धार्मिक आयोजन में विशेष रूप से उपस्थित देवनखेड़ी सरकार धर्मेंद्र पड़ियार एवं टिकोड़ वाले पड़ियार को सम्मानित किया। साथ ही धार्मिक आयोजन के आयोजक श्रीमती मनोरमा शर्मा, प्रमोद शर्मा, प्रशांत बबलू शर्मा एवं शर्मा परिवार का सकल हिंदू समाज ने पुष्पमाला एवं साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत-सम्मान किया l हरिहर मिलन बना श्रद्धा और आस्था का केंद्र शोभायात्रा जब बुधवारा स्थित श्रीराम मंदिर पहुंची, जहां विराजमान बाबा भोलेनाथ महादेव के साथ सिवनी से पधारे चमत्कारी लड्डू गोपाल का विधिवत हरिहर मिलन कराया गया। पूजा-अर्चना एवं आरती के इस दिव्य अवसर पर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। हरिहर मिलन का दृश्य श्रद्धालुओं के लिए आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक अनुभूति का केंद्र बन गया। धार्मिक आयोजन हमारी सनातन आस्था को मजबूत करते हैं — नरेंद्र कुशवाहा इस अवसर पर सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने कहा कि भगवान के ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ाने का कार्य करते हैं। सिवनी के चमत्कारी लड्डू गोपाल का आष्टा आगमन और बाबा भोलेनाथ के साथ हरिहर मिलन का यह दिव्य अवसर नगरवासियों के लिए सौभाग्य और आस्था का विषय है। ऐसे आयोजन हमारी सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ समाज में एकता और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान के प्रति श्रद्धा और भक्ति से मन को शांति मिलती है तथा धार्मिक आयोजनों में सभी वर्गों की सहभागिता हमारी सांस्कृतिक एकता का सुंदर उदाहरण है। उन्होंने आयोजन से जुड़े शर्मा परिवार सहित सभी श्रद्धालुओं को इस पावन धार्मिक आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। विशेष सहभागिता इस अवसर पर सकल हिंदू समाज संरक्षक मोहन सिंह अजनोदिया, सचिव मनीष डोंगरे, मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता सहित पदाधिकारी प्रेम नारायण जायसवाल, अचल किरार, रमेश मालवीय, दिलीप मालवीय, जगदीश खत्री तथा विशेष सहयोगी महेश राठी, मुकेश आर्य, शिव मेवाड़ा मामा, पार्षद सुभाष नामदेव, मोहनलाल कुशवाहा, अमरचंद कुशवाहा पटेल, आकाश मालवीय, शुभम कुशवाहा, राज कुशवाहा, कैलाश कुशवाहा, सुशील कुशवाहा उपस्थित रहे। मातृशक्ति में श्रीमती पार्वती परसराम कुशवाहा, अखिल भारतीय कुशवाहा महिला महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाहा, माहेश्वरी समाज महिला पूर्व अध्यक्ष श्रीमती कल्पना मुकेश आर्य, श्रीमती कृष्णा प्रेमनारायण जायसवाल, पूजा सुशील कुशवाहा, सुनीता चोपड़ा, गायत्री रवि कुशवाहा, गीता भेरूलाल कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी श्रद्धालुओं ने भगवान चमत्कारी लड्डू गोपाल की शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और जय श्रीकृष्ण, हर हर महादेव तथा भगवान लड्डू गोपाल के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। स्वागत मंच संचालन सकल हिंदू समाज सचिव मनीष डोंगरे ने किया
    3
    सिवनी के सरकार चमत्कारी लड्डू गोपाल और बाबा भोलेनाथ का हुआ हरिहर मिलन
सिवनी के सरकार चमत्कारी लड्डू गोपाल के हरिहर मिलन को लेकर भव्य धार्मिक शोभायात्रा निकाली गई। गंगा हार्डवेयर के प्रोपराइटर प्रमोद शर्मा, प्रशांत बबलू शर्मा के हरि निवास, कॉलोनी चौराहे से प्रारंभ हुई शोभायात्रा में भगवान चमत्कारी लड्डू गोपाल आकर्षक रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भक्ति संगीत के बीच निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, श्रद्धालु एवं धर्मप्रेमी नागरिक शामिल हुए।
शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान लड्डू गोपाल के जयकारे लगाते हुए भक्ति और श्रद्धा में लीन नजर आए। पूरे मार्ग में धर्ममय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया।
सकल हिंदू समाज ने किया भव्य स्वागत
बुधवारा क्षेत्र में सकल हिंदू समाज द्वारा चमत्कारी लड्डू गोपाल की शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने भगवान लड्डू गोपाल की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सकल हिंदू समाज के पदाधिकारि एवं मातृशक्ति ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
धार्मिक आयोजन में विशेष रूप से उपस्थित देवनखेड़ी सरकार धर्मेंद्र पड़ियार एवं टिकोड़ वाले पड़ियार को सम्मानित किया। साथ ही धार्मिक आयोजन के आयोजक श्रीमती मनोरमा शर्मा, प्रमोद शर्मा, प्रशांत बबलू शर्मा एवं शर्मा परिवार का सकल हिंदू समाज ने पुष्पमाला एवं साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत-सम्मान किया l
हरिहर मिलन बना श्रद्धा और आस्था का केंद्र
शोभायात्रा जब बुधवारा स्थित श्रीराम मंदिर पहुंची, जहां विराजमान बाबा भोलेनाथ महादेव के साथ सिवनी से पधारे चमत्कारी लड्डू गोपाल का विधिवत हरिहर मिलन कराया गया। पूजा-अर्चना एवं आरती के इस दिव्य अवसर पर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। हरिहर मिलन का दृश्य श्रद्धालुओं के लिए आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक अनुभूति का केंद्र बन गया।
धार्मिक आयोजन हमारी सनातन आस्था को मजबूत करते हैं — नरेंद्र कुशवाहा
इस अवसर पर सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने कहा कि भगवान के ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ाने का कार्य करते हैं। सिवनी के चमत्कारी लड्डू गोपाल का आष्टा आगमन और बाबा भोलेनाथ के साथ हरिहर मिलन का यह दिव्य अवसर नगरवासियों के लिए सौभाग्य और आस्था का विषय है। ऐसे आयोजन हमारी सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ समाज में एकता और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करते हैं।
उन्होंने कहा कि भगवान के प्रति श्रद्धा और भक्ति से मन को शांति मिलती है तथा धार्मिक आयोजनों में सभी वर्गों की सहभागिता हमारी सांस्कृतिक एकता का सुंदर उदाहरण है। उन्होंने आयोजन से जुड़े शर्मा परिवार सहित सभी श्रद्धालुओं को इस पावन धार्मिक आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
विशेष सहभागिता
इस अवसर पर सकल हिंदू समाज संरक्षक मोहन सिंह अजनोदिया, सचिव मनीष डोंगरे, मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता सहित पदाधिकारी प्रेम नारायण जायसवाल, अचल किरार, रमेश मालवीय, दिलीप मालवीय, जगदीश खत्री तथा विशेष सहयोगी महेश राठी, मुकेश आर्य, शिव मेवाड़ा मामा, पार्षद सुभाष नामदेव, मोहनलाल कुशवाहा, अमरचंद कुशवाहा पटेल, आकाश मालवीय, शुभम कुशवाहा, राज कुशवाहा, कैलाश कुशवाहा, सुशील कुशवाहा उपस्थित रहे।
मातृशक्ति में श्रीमती पार्वती परसराम कुशवाहा, अखिल भारतीय कुशवाहा महिला महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाहा, माहेश्वरी समाज महिला पूर्व अध्यक्ष श्रीमती कल्पना मुकेश आर्य, श्रीमती कृष्णा प्रेमनारायण जायसवाल, पूजा सुशील कुशवाहा, सुनीता चोपड़ा, गायत्री रवि कुशवाहा, गीता भेरूलाल कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
सभी श्रद्धालुओं ने भगवान चमत्कारी लड्डू गोपाल की शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और जय श्रीकृष्ण, हर हर महादेव तथा भगवान लड्डू गोपाल के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। स्वागत मंच संचालन सकल हिंदू समाज सचिव मनीष डोंगरे ने किया
    user_Rajendra Gangwal
    Rajendra Gangwal
    Ashta, Sehore•
    5 hrs ago
  • कलेक्टर राजगढ़ में उप तहसील माचलपुर का अचित निरीक्षण किया कलेक्टर सेवा संकल्प कार्य के लिए ग्रामीण क्षेत्र के गोरखपुर शिविर हेतु दौरे पर थे।
    1
    कलेक्टर राजगढ़ में उप तहसील माचलपुर का अचित निरीक्षण किया कलेक्टर सेवा संकल्प कार्य के लिए ग्रामीण क्षेत्र के गोरखपुर शिविर हेतु दौरे पर थे।
    user_BS Mandloi The News Today
    BS Mandloi The News Today
    Court reporter जीरापुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • भरे मंच से खिलचीपुर विधायक ने तहसीलदार को ऐसा क्या कह दिया,सुने खिलचीपुर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई इसमें विधायक हजारीलाल, दांगी राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा जिला पंचायत सीईओ इच्छीत गढ़पाले सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे इस दौरान भारी मंच से खिलचीपुर विधायक हजारीलाल दांगी ने तहसीलदार को फटकार लगाते हैं वह कहा की डेढ साल तक लोगों मृतक नामांकन नहीं हो रहे हैं। तहसीलदार हर काम में रोड़ा अटका रहे हैं भरे मंच से जा रहा है।
    1
    भरे मंच से खिलचीपुर विधायक ने तहसीलदार को ऐसा क्या कह दिया,सुने
खिलचीपुर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई इसमें विधायक हजारीलाल, दांगी राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा जिला पंचायत सीईओ इच्छीत गढ़पाले  सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे इस दौरान भारी मंच से खिलचीपुर विधायक हजारीलाल दांगी ने तहसीलदार को फटकार लगाते हैं वह कहा की डेढ साल तक लोगों मृतक नामांकन नहीं हो रहे हैं। तहसीलदार हर काम में रोड़ा अटका रहे हैं भरे मंच से जा रहा है।
    user_Jagdish nagar
    Jagdish nagar
    पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे विष्णु पाटीदार, उठावना कार्यक्रम में हुए शामिल पत्रकार मनोज कुमार माली, जिला आगर मालवा से सुसनेर। नगर के मालीपुरा में स्वर्गीय कालूराम माली के उठावना कार्यक्रम में कांग्रेस उपचुनाव अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विष्णु पाटीदार शामिल हुए। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए स्वर्गीय कालूराम माली के पुत्र को बंधाई पगड़ी पहनाई। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि एवं समाजजन भी मौजूद रहे।
    1
    शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे विष्णु पाटीदार, उठावना कार्यक्रम में हुए शामिल

पत्रकार मनोज कुमार माली, जिला आगर मालवा से

सुसनेर। नगर के मालीपुरा में स्वर्गीय कालूराम माली के उठावना कार्यक्रम में कांग्रेस उपचुनाव अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विष्णु पाटीदार शामिल हुए। 

उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए स्वर्गीय कालूराम माली के पुत्र को बंधाई पगड़ी पहनाई। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि एवं समाजजन भी मौजूद रहे।
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • उज्जैन से अमन गुर्जर की रिपोर्ट =गांव पचोला में धूमधाम से मनाया गया देवनारायण जन्मोत्सव गांव पचोला हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गांव में भगवान देवनारायण का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच युवाओं ने पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुतियां दीं, वहीं आकर्षक झांकियां और घोड़ों की प्रस्तुति लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। पूरे गांव में भगवान देवनारायण के जयकारों से माहौल भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ जन्मोत्सव में भाग लिया और सुख-समृद्धि की कामना की।
    1
    उज्जैन से अमन गुर्जर की रिपोर्ट =गांव पचोला में धूमधाम से मनाया गया देवनारायण जन्मोत्सव
गांव पचोला हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गांव में भगवान देवनारायण का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।
जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच युवाओं ने पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुतियां दीं, वहीं आकर्षक झांकियां और घोड़ों की प्रस्तुति लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।
पूरे गांव में भगवान देवनारायण के जयकारों से माहौल भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ जन्मोत्सव में भाग लिया और सुख-समृद्धि की कामना की।
    user_Aman Gurjar
    Aman Gurjar
    Court reporter उज्जैन, उज्जैन, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.