Shuru
Apke Nagar Ki App…
देवास में युवा संगम रोजगार मेला, 395 युवाओं ने कराया पंजीयन: 224 शॉर्टलिस्ट
Sajid Pathan
देवास में युवा संगम रोजगार मेला, 395 युवाओं ने कराया पंजीयन: 224 शॉर्टलिस्ट
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- देवास में युवा संगम रोजगार मेला, 395 युवाओं ने कराया पंजीयन: 224 शॉर्टलिस्ट1
- यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी सेवा संकल्प अभियान के रूप में मना रही हे यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी सेवा संकल्प अभियान के रूप में मना रही हे यह अभियान पुरे देश में 17 सितम्बर 2026 से लेकर 17 अक्टुम्बर 2026 तक चलेगा हाटपिपलिया विधायक मनोज चौधरी ने यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान को चरितार्थ करते हुए नीलकंठ मंदिर परिसर में स्वयं अपने हाथो में झाड़ू लिए सफाई की एवं अस्पताल में मरीजों को फल वितरण करने के साथ साथ नगर परिषद् के माध्यम से कार्यक्रम के अंतर्गत नगर के विभिन्न वार्डों में नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकास कार्यों का शुभारंभ एवं अवलोकन किया गया। प्रमुख विकास कार्य नीलकंठ बाउडी के पास दशाकर्म घाट निर्माण कार्य का भूमिपूजन, लागत राशि ₹15.00 लाख। वार्ड क्रमांक 14, मुक्ति धाम के पास दशाकर्म घाट निर्माण कार्य का भूमिपूजन, लागत राशि ₹15.00 लाख। वार्ड क्रमांक 03, मुक्ति धाम में बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य का भूमिपूजन, लागत राशि ₹15.00 लाख। वार्ड क्रमांक 02 में उमाकान्त तिवारी के घर से गोपाल जाट के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन, लागत राशि ₹9.00 लाख। वार्ड क्रमांक 03 स्थित संत रविदास धर्मशाला में बाउंड्रीवाल एवं शौचालय निर्माण कार्य का अवलोकन, लागत राशि ₹5.00 लाख। वार्ड क्रमांक 11, लालबाई-फूलबाई माता मंदिर के पास (अलहदा) शेड निर्माण कार्य का अवलोकन, लागत राशि ₹6.00 लाख। उक्त समस्त विकास कार्यों की कुल लागत राशि ₹65.00 लाख है। तत्पश्चात स्थानीय नरसिंह घाट पर आशीर्वाद का दिया 5100 दीपो का प्रज्वलन किया। एवं मुक्तिधाम वार्ड 03 एवं मुक्ति धाम वार्ड 14 में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष चंद्रकांता अरुण राठौर एवं समस्त पार्षदगण, एल्डरमैन, जनप्रतिनिधिगण एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। “सेवा ही संकल्प अभियान” के माध्यम से नगर परिषद द्वारा नगर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए नागरिकों को बेहतर सड़क, स्वच्छता, प्रकाश, जल एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। एवं हाटपीपल्या के देवगढ़ चौराहा पर शाम को भगत सिंह की प्रतिमा पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिए जलाया दिए में विशेष यशस्वी नरेंद्र मोदी के दियो से नाम नरेंद्र मोदी का नाम लिखा गया एवं कार्यकर्ताओं ने मोदी के जन्मदिन के नारे लगाए। बाईट - विधायक मनोज चौधरी4
- सिवनी के सरकार चमत्कारी लड्डू गोपाल और बाबा भोलेनाथ का हुआ हरिहर मिलन सिवनी के सरकार चमत्कारी लड्डू गोपाल के हरिहर मिलन को लेकर भव्य धार्मिक शोभायात्रा निकाली गई। गंगा हार्डवेयर के प्रोपराइटर प्रमोद शर्मा, प्रशांत बबलू शर्मा के हरि निवास, कॉलोनी चौराहे से प्रारंभ हुई शोभायात्रा में भगवान चमत्कारी लड्डू गोपाल आकर्षक रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भक्ति संगीत के बीच निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, श्रद्धालु एवं धर्मप्रेमी नागरिक शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान लड्डू गोपाल के जयकारे लगाते हुए भक्ति और श्रद्धा में लीन नजर आए। पूरे मार्ग में धर्ममय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया। सकल हिंदू समाज ने किया भव्य स्वागत बुधवारा क्षेत्र में सकल हिंदू समाज द्वारा चमत्कारी लड्डू गोपाल की शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने भगवान लड्डू गोपाल की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सकल हिंदू समाज के पदाधिकारि एवं मातृशक्ति ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। धार्मिक आयोजन में विशेष रूप से उपस्थित देवनखेड़ी सरकार धर्मेंद्र पड़ियार एवं टिकोड़ वाले पड़ियार को सम्मानित किया। साथ ही धार्मिक आयोजन के आयोजक श्रीमती मनोरमा शर्मा, प्रमोद शर्मा, प्रशांत बबलू शर्मा एवं शर्मा परिवार का सकल हिंदू समाज ने पुष्पमाला एवं साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत-सम्मान किया l हरिहर मिलन बना श्रद्धा और आस्था का केंद्र शोभायात्रा जब बुधवारा स्थित श्रीराम मंदिर पहुंची, जहां विराजमान बाबा भोलेनाथ महादेव के साथ सिवनी से पधारे चमत्कारी लड्डू गोपाल का विधिवत हरिहर मिलन कराया गया। पूजा-अर्चना एवं आरती के इस दिव्य अवसर पर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। हरिहर मिलन का दृश्य श्रद्धालुओं के लिए आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक अनुभूति का केंद्र बन गया। धार्मिक आयोजन हमारी सनातन आस्था को मजबूत करते हैं — नरेंद्र कुशवाहा इस अवसर पर सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने कहा कि भगवान के ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ाने का कार्य करते हैं। सिवनी के चमत्कारी लड्डू गोपाल का आष्टा आगमन और बाबा भोलेनाथ के साथ हरिहर मिलन का यह दिव्य अवसर नगरवासियों के लिए सौभाग्य और आस्था का विषय है। ऐसे आयोजन हमारी सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ समाज में एकता और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान के प्रति श्रद्धा और भक्ति से मन को शांति मिलती है तथा धार्मिक आयोजनों में सभी वर्गों की सहभागिता हमारी सांस्कृतिक एकता का सुंदर उदाहरण है। उन्होंने आयोजन से जुड़े शर्मा परिवार सहित सभी श्रद्धालुओं को इस पावन धार्मिक आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। विशेष सहभागिता इस अवसर पर सकल हिंदू समाज संरक्षक मोहन सिंह अजनोदिया, सचिव मनीष डोंगरे, मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता सहित पदाधिकारी प्रेम नारायण जायसवाल, अचल किरार, रमेश मालवीय, दिलीप मालवीय, जगदीश खत्री तथा विशेष सहयोगी महेश राठी, मुकेश आर्य, शिव मेवाड़ा मामा, पार्षद सुभाष नामदेव, मोहनलाल कुशवाहा, अमरचंद कुशवाहा पटेल, आकाश मालवीय, शुभम कुशवाहा, राज कुशवाहा, कैलाश कुशवाहा, सुशील कुशवाहा उपस्थित रहे। मातृशक्ति में श्रीमती पार्वती परसराम कुशवाहा, अखिल भारतीय कुशवाहा महिला महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाहा, माहेश्वरी समाज महिला पूर्व अध्यक्ष श्रीमती कल्पना मुकेश आर्य, श्रीमती कृष्णा प्रेमनारायण जायसवाल, पूजा सुशील कुशवाहा, सुनीता चोपड़ा, गायत्री रवि कुशवाहा, गीता भेरूलाल कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी श्रद्धालुओं ने भगवान चमत्कारी लड्डू गोपाल की शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और जय श्रीकृष्ण, हर हर महादेव तथा भगवान लड्डू गोपाल के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। स्वागत मंच संचालन सकल हिंदू समाज सचिव मनीष डोंगरे ने किया3
- इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर यूथ कांग्रेस ने दी छात्र छात्राओं को पार्टी। छात्रों के गढ़ कहे जाने वाले भोलाराम मार्ग पर जहां छात्रों को कार्यक्रम में आने की के लिए यूथ कांग्रेस के राष्टीय अध्यक्ष उदय भानु चिब दनिया खान ने बताया कि ये अनोखी पार्टी जिसमें 70 पौंड का केक जिसमे राहुल गांधी की तस्वीर लगी हे उसे उन छात्रों को खिलाया ओर छात्राओं की फेवरेट पानी पूरी जिसे खाने के लिए हजारों छात्र छात्राएं पहुंचे दानिश दानिश खान विधानसभा तीन यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नितेश सेन ब्लॉक अध्यक्ष रोहित जोशी ब्लॉक अध्यक्ष जितेश होलकर व्हाट प्रभारी प्रतीक मित्तल यूथ ब्लॉक अध्यक्ष सावन सिलावट यूथ ब्लॉक उपाध्यक्ष मौजूद रहे3
- इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ से पहले रमीज खान का बयान | छात्रों-युवाओं के मुद्दों पर बोले1
- इंदौर में सार्वजनिक महोत्सव समिति द्वारा 43वें भव्य गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है इंदौर में सार्वजनिक महोत्सव समिति द्वारा 43वें भव्य गणेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जयरामपुर कॉलोनी बगीचे के पास आयोजित इस गणेशोत्सव में धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जा रहा है। खास बात यह रही कि टीवी एक्टर पूजा शर्मा भी गणेश पंडाल में पहुंचीं और आयोजन की जमकर सराहना की। इंदौर के जयरामपुर कॉलोनी बगीचे के पास सार्वजनिक महोत्सव समिति द्वारा 14 सितंबर से 25 सितंबर तक 43वें भव्य गणेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। समिति के अनुसार, आयोजन का उद्देश्य सार्वजनिक गणेशोत्सव की मूल भावना को आगे बढ़ाने के साथ भारतीय संस्कृति, धार्मिक एकता और सामाजिक जागरूकता का संदेश देना है। इस वर्ष गणेशोत्सव को विशेष रूप से पर्यावरण संरक्षण को समर्पित किया गया है। पंडाल और आयोजन के माध्यम से लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी बीच कई धारावाहिकों में साइड रोल कर चुकीं टीवी एक्टर पूजा शर्मा भी गणेश पंडाल में पहुंचीं। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें इस पंडाल में बुलाया जाना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने भगवान गणेश की सुंदर सजावट और पंडाल के भव्य स्वरूप की तारीफ की। पूजा शर्मा ने इंदौर की स्वच्छता, खान-पान और शहर में गणेशोत्सव के दौरान दिखाई देने वाले उत्साह की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इंदौर आकर अलग तरह का माहौल देखने को मिला और यहां गणेश उत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आता है।4
- इंदौर नया बसेरा में नशे के खिलाफ अभियान बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन1
- *दवाइयों के स्टॉक प्रबंधन में लापरवाही पर कलेक्टर श्री सिंह सख्त, सीएमएचओ को स्वास्थ्य संस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश* *(मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान)* *दवाइयों के स्टॉक प्रबंधन में लापरवाही पर कलेक्टर श्री सिंह सख्त, सीएमएचओ को स्वास्थ्य संस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश* ------ *कलेक्टर श्री सिंह ने विद्यार्थियों से जाना भविष्य का लक्ष्य, बेहतर भविष्य बनाने के लिए किया प्रेरित* -------- *मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता परखी, सब्जी की मात्रा बढ़ाने के दिए निर्देश* ------ *कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने शिविर से पहले ओंकारा में स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र और उप-स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण* --------- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने खातेगांव विकासखंड अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र ओंकारा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित सीएचओ से दवाइयों की उपलब्धता एवं वितरण के संबंध में जानकारी ली तथा दवाई स्टॉक का निरीक्षण कर ऑनलाइन दवाई स्टॉक रजिस्टर देखा। दवाइयों के स्टॉक का रजिस्टर उपलब्ध नहीं होने पर कलेक्टर श्री सिंह ने नाराजगी जताते हुए सीएमएचओ डॉ. सरोजनी जेम्स बैक को सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि दवाइयों के स्टॉक का रजिस्टर मेंटेन किया जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर कितनी दवाइयां प्राप्त हुईं, कितनी वितरित एवं उपयोग की गईं और कितनी शेष हैं, इसका अद्यतन रिकॉर्ड अनिवार्य रूप से रखा जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित बीएमओ को उप-स्वास्थ्य केंद्र की दवाइयों के संबंध में 2 दिनों में जानकारी एकत्रित कर रिपोर्ट करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने निरीक्षक के दौरान एक्स्पायर्ड दवा मिलने पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने दवाइयों के उचित प्रबंधन एवं फर्स्ट इन-फर्स्ट आउट व्यवस्था के अनुसार पहले प्राप्त दवाइयों का पहले उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र पर प्राप्त, उपयोग की गई तथा शेष दवाइयों की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओंकारा का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 11वीं एवं 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए उनके भविष्य के लक्ष्य पूछे और कहा कि विद्यार्थी नियमित रूप से मन लगाकर पढ़ाई करें तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी स्वयं को तैयार करें। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्राप्त कर अच्छे महाविद्यालयों में प्रवेश लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कलेक्टर श्री सिंह ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओंकारा परिसर में संचालित प्राथमिक विद्यालय के छात्रों से आत्मीय चर्चा कर पढ़ाई की स्थिति की जानकारी ली तथा शिक्षकों से भी शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यालय में संचालित मध्यान्ह भोजन किचन का भोजन की गुणवत्ता जांची और समूह की महिलाओं को भोजन के लिए तैयार सब्जी की मात्रा बढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान रसोईया के मानदेय का भुगतान ना होने संबंधी समस्या सामने आने पर कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने स्कूल परिसर में संचालित आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित बच्चों एवं माताओं से चर्चा कर बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार, टेक होम राशन (टीएचआर), टीकाकरण, एसएएम एवं एमएएम श्रेणी के बच्चों के संबंध में भी जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि कुपोषित बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान दें तथा आवश्यकता होने पर बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराएं, ताकि उन्हें कुपोषण से बाहर लाया जा सके। उन्होंने माताओं से बच्चों के खान-पान पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र में स्थापित वाटर प्यूरीफायर (आरओ) की स्थिति की भी जानकारी ली।2