logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*दवाइयों के स्टॉक प्रबंधन में लापरवाही पर कलेक्टर श्री सिंह सख्त, सीएमएचओ को स्वास्थ्य संस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश* *(मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान)* *दवाइयों के स्टॉक प्रबंधन में लापरवाही पर कलेक्टर श्री सिंह सख्त, सीएमएचओ को स्वास्थ्य संस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश* ------ *कलेक्टर श्री सिंह ने विद्यार्थियों से जाना भविष्य का लक्ष्य, बेहतर भविष्य बनाने के लिए किया प्रेरित* -------- *मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता परखी, सब्जी की मात्रा बढ़ाने के दिए निर्देश* ------ *कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने शिविर से पहले ओंकारा में स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र और उप-स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण* --------- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने खातेगांव विकासखंड अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र ओंकारा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित सीएचओ से दवाइयों की उपलब्धता एवं वितरण के संबंध में जानकारी ली तथा दवाई स्टॉक का निरीक्षण कर ऑनलाइन दवाई स्टॉक रजिस्टर देखा। दवाइयों के स्टॉक का रजिस्टर उपलब्ध नहीं होने पर कलेक्टर श्री सिंह ने नाराजगी जताते हुए सीएमएचओ डॉ. सरोजनी जेम्स बैक को सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि दवाइयों के स्टॉक का रजिस्टर मेंटेन किया जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर कितनी दवाइयां प्राप्त हुईं, कितनी वितरित एवं उपयोग की गईं और कितनी शेष हैं, इसका अद्यतन रिकॉर्ड अनिवार्य रूप से रखा जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित बीएमओ को उप-स्वास्थ्य केंद्र की दवाइयों के संबंध में 2 दिनों में जानकारी एकत्रित कर रिपोर्ट करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने निरीक्षक के दौरान एक्स्पायर्ड दवा मिलने पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने दवाइयों के उचित प्रबंधन एवं फर्स्ट इन-फर्स्ट आउट व्यवस्था के अनुसार पहले प्राप्त दवाइयों का पहले उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र पर प्राप्त, उपयोग की गई तथा शेष दवाइयों की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओंकारा का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 11वीं एवं 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए उनके भविष्य के लक्ष्य पूछे और कहा कि विद्यार्थी नियमित रूप से मन लगाकर पढ़ाई करें तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी स्वयं को तैयार करें। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्राप्त कर अच्छे महाविद्यालयों में प्रवेश लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कलेक्टर श्री सिंह ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओंकारा परिसर में संचालित प्राथमिक विद्यालय के छात्रों से आत्मीय चर्चा कर पढ़ाई की स्थिति की जानकारी ली तथा शिक्षकों से भी शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यालय में संचालित मध्यान्ह भोजन किचन का भोजन की गुणवत्ता जांची और समूह की महिलाओं को भोजन के लिए तैयार सब्जी की मात्रा बढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान रसोईया के मानदेय का भुगतान ना होने संबंधी समस्या सामने आने पर कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने स्कूल परिसर में संचालित आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित बच्चों एवं माताओं से चर्चा कर बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार, टेक होम राशन (टीएचआर), टीकाकरण, एसएएम एवं एमएएम श्रेणी के बच्चों के संबंध में भी जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि कुपोषित बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान दें तथा आवश्यकता होने पर बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराएं, ताकि उन्हें कुपोषण से बाहर लाया जा सके। उन्होंने माताओं से बच्चों के खान-पान पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र में स्थापित वाटर प्यूरीफायर (आरओ) की स्थिति की भी जानकारी ली।

1 hr ago
user_पत्रकार करीम खान H. p
पत्रकार करीम खान H. p
हाटपीपल्या, देवास, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

*दवाइयों के स्टॉक प्रबंधन में लापरवाही पर कलेक्टर श्री सिंह सख्त, सीएमएचओ को स्वास्थ्य संस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश* *(मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान)* *दवाइयों के स्टॉक प्रबंधन में लापरवाही पर कलेक्टर श्री सिंह सख्त, सीएमएचओ को स्वास्थ्य संस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश* ------ *कलेक्टर श्री सिंह ने विद्यार्थियों से जाना भविष्य का लक्ष्य, बेहतर भविष्य बनाने के लिए किया प्रेरित* -------- *मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता परखी, सब्जी की मात्रा बढ़ाने के दिए निर्देश* ------ *कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने शिविर से पहले ओंकारा में स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र और उप-स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण* --------- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने खातेगांव विकासखंड अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र ओंकारा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित सीएचओ से दवाइयों की उपलब्धता एवं वितरण के संबंध में जानकारी ली तथा दवाई स्टॉक का निरीक्षण कर ऑनलाइन दवाई स्टॉक रजिस्टर देखा। दवाइयों के स्टॉक का रजिस्टर उपलब्ध नहीं होने पर कलेक्टर श्री सिंह ने नाराजगी जताते हुए सीएमएचओ डॉ. सरोजनी जेम्स बैक को सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि दवाइयों के स्टॉक का रजिस्टर मेंटेन किया जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर कितनी दवाइयां प्राप्त हुईं, कितनी वितरित एवं उपयोग की गईं और कितनी शेष हैं, इसका अद्यतन रिकॉर्ड अनिवार्य रूप से रखा जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित बीएमओ को उप-स्वास्थ्य केंद्र की दवाइयों के संबंध में 2 दिनों में जानकारी एकत्रित कर रिपोर्ट करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने निरीक्षक के दौरान एक्स्पायर्ड दवा मिलने पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने दवाइयों के उचित प्रबंधन एवं फर्स्ट इन-फर्स्ट आउट व्यवस्था के अनुसार पहले प्राप्त दवाइयों का पहले उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र

a6cb639b-24f5-4bb1-b73a-929de2108826

पर प्राप्त, उपयोग की गई तथा शेष दवाइयों की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओंकारा का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 11वीं एवं 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए उनके भविष्य के लक्ष्य पूछे और कहा कि विद्यार्थी नियमित रूप से मन लगाकर पढ़ाई करें तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी स्वयं को तैयार करें। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्राप्त कर अच्छे महाविद्यालयों में प्रवेश लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कलेक्टर श्री सिंह ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओंकारा परिसर में संचालित प्राथमिक विद्यालय के छात्रों से आत्मीय चर्चा कर पढ़ाई की स्थिति की जानकारी ली तथा शिक्षकों से भी शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यालय में संचालित मध्यान्ह भोजन किचन का भोजन की गुणवत्ता जांची और समूह की महिलाओं को भोजन के लिए तैयार सब्जी की मात्रा बढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान रसोईया के मानदेय का भुगतान ना होने संबंधी समस्या सामने आने पर कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने स्कूल परिसर में संचालित आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित बच्चों एवं माताओं से चर्चा कर बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार, टेक होम राशन (टीएचआर), टीकाकरण, एसएएम एवं एमएएम श्रेणी के बच्चों के संबंध में भी जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि कुपोषित बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान दें तथा आवश्यकता होने पर बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराएं, ताकि उन्हें कुपोषण से बाहर लाया जा सके। उन्होंने माताओं से बच्चों के खान-पान पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र में स्थापित वाटर प्यूरीफायर (आरओ) की स्थिति की भी जानकारी ली।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • भगवान देवनारायण जन्मोत्सव पर इंदौर में भव्य आयोजन: न्याय और पुलिस सेवा से जुड़ी 5 विभूतियों का हुआ सम्मान*
    1
    भगवान देवनारायण जन्मोत्सव पर इंदौर में भव्य आयोजन: न्याय और पुलिस सेवा से जुड़ी 5 विभूतियों का हुआ सम्मान*
    user_Jaypal Gurjar
    Jaypal Gurjar
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • शहर के महाराष्ट्रीयन परिवारों में गुरुवार से महालक्ष्मी पर्व की शुरुआत श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई। धार्मिक मान्यता के अनुसार ज्येष्ठा और कनिष्ठा गौरी यानी महालक्ष्मी तीन दिनों के लिए मायके आती हैं। इसी भाव के साथ मराठी परिवारों में महालक्ष्मी का बेटी के रूप में स्वागत कर तीन दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना और लाड़-सत्कार किया जाता है। महाराष्ट्रीयन परिवारों में मायके आईं महालक्ष्मी, बेटी की तरह हो रहा लाड़-सत्कार तीन दिनों तक ज्येष्ठा-कनिष्ठा गौरी की पूजा-अर्चना, आज महापूजा में 16 व्यंजनों का लगेगा भोग देवास। शहर के महाराष्ट्रीयन परिवारों में गुरुवार से महालक्ष्मी पर्व की शुरुआत श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई। धार्मिक मान्यता के अनुसार ज्येष्ठा और कनिष्ठा गौरी यानी महालक्ष्मी तीन दिनों के लिए मायके आती हैं। इसी भाव के साथ मराठी परिवारों में महालक्ष्मी का बेटी के रूप में स्वागत कर तीन दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना और लाड़-सत्कार किया जाता है। घ गुरुवार को विधि-विधान से महालक्ष्मी का आह्वान कर ज्येष्ठा-कनिष्ठा गौरी की स्थापना की गई। महालक्ष्मी के स्वागत के लिए घर के मुख्य द्वार से पूजा स्थल तक हल्दी-कुंकू से पदचिह्न बनाए गए। शुक्रवार को महापूजा के अवसर पर पूरणपोली सहित 16 प्रकार के पारंपरिक व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। दिनभर पूजा-अर्चना के साथ सुहागिन महिलाओं और ब्राह्मणों को भोजन कराने की भी परंपरा निभाई जाएगी। महाराष्ट्रीयन परिवार से जुड़ी प्रणीता बागलीकर ने बताया कि मराठी समाज में महालक्ष्मी को बेटी का स्वरूप माना जाता है। इसी कारण तीन दिनों तक उनका विशेष सत्कार किया जाता है। शनिवार को महाआरती के बाद विधि-विधान से महालक्ष्मी को विदाई दी जाएगी और अगले वर्ष पुन: मायके आने का निमंत्रण दिया जाएगा। महालक्ष्मी पर्व को परिवार में सुख, समृद्धि और सौभाग्य की कामना से जोड़कर देखा जाता है। पर्व के चलते महाराष्ट्रीयन परिवारों में पारंपरिक पूजा-पद्धति के साथ उत्सव का माहौल बना हुआ है।
    4
    शहर के महाराष्ट्रीयन परिवारों में गुरुवार से महालक्ष्मी पर्व की शुरुआत श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई। धार्मिक मान्यता के अनुसार ज्येष्ठा और कनिष्ठा गौरी यानी महालक्ष्मी तीन दिनों के लिए मायके आती हैं। इसी भाव के साथ मराठी परिवारों में महालक्ष्मी का बेटी के रूप में स्वागत कर तीन दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना और लाड़-सत्कार किया जाता है। 
महाराष्ट्रीयन परिवारों में मायके आईं महालक्ष्मी, बेटी की तरह हो रहा लाड़-सत्कार
तीन दिनों तक ज्येष्ठा-कनिष्ठा गौरी की पूजा-अर्चना, आज महापूजा में 16 व्यंजनों का लगेगा भोग
देवास। शहर के महाराष्ट्रीयन परिवारों में गुरुवार से महालक्ष्मी पर्व की शुरुआत श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई। धार्मिक मान्यता के अनुसार ज्येष्ठा और कनिष्ठा गौरी यानी महालक्ष्मी तीन दिनों के लिए मायके आती हैं। इसी भाव के साथ मराठी परिवारों में महालक्ष्मी का बेटी के रूप में स्वागत कर तीन दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना और लाड़-सत्कार किया जाता है। घ
गुरुवार को विधि-विधान से महालक्ष्मी का आह्वान कर ज्येष्ठा-कनिष्ठा गौरी की स्थापना की गई। महालक्ष्मी के स्वागत के लिए घर के मुख्य द्वार से पूजा स्थल तक हल्दी-कुंकू से पदचिह्न बनाए गए। शुक्रवार को महापूजा के अवसर पर पूरणपोली सहित 16 प्रकार के पारंपरिक व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। दिनभर पूजा-अर्चना के साथ सुहागिन महिलाओं और ब्राह्मणों को भोजन कराने की भी परंपरा निभाई जाएगी।
महाराष्ट्रीयन परिवार से जुड़ी प्रणीता बागलीकर ने बताया कि मराठी समाज में महालक्ष्मी को बेटी का स्वरूप माना जाता है। इसी कारण तीन दिनों तक उनका विशेष सत्कार किया जाता है। शनिवार को महाआरती के बाद विधि-विधान से महालक्ष्मी को विदाई दी जाएगी और अगले वर्ष पुन: मायके आने का निमंत्रण दिया जाएगा।
महालक्ष्मी पर्व को परिवार में सुख, समृद्धि और सौभाग्य की कामना से जोड़कर देखा जाता है। पर्व के चलते महाराष्ट्रीयन परिवारों में पारंपरिक पूजा-पद्धति के साथ उत्सव का माहौल बना हुआ है।
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हैं। इसी सिलसिले में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भारत जोड़ो मैदान में पत्रकार वार्ता की। कार्यक्रम अब रीजनल पार्क के सामने आईडीए मैदान में आयोजित होना है। पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए अलग प्रवेश और आवागमन की व्यवस्था के साथ सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। पटवारी के मुताबिक, मैदान की क्षमता पूरी होने की स्थिति में प्रवेश नियंत्रित किया जाएगा और बाहर मौजूद लोगों के लिए अलग-अलग स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाने की व्यवस्था की गई है, ताकि वे कार्यक्रम को बाहर से देख और सुन सकें। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों की संख्या को ध्यान में रखते हुए प्रशासन से भी समन्वय किया जा रहा है। कांग्रेस ने पहले भी कहा है कि ‘छात्रों की गूंज’ का फोकस शिक्षा, रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर संवाद है। वहीं, प्रेस वार्ता के दौरान जीतू पटवारी ने भाजपा पर राजनीतिक आरोप भी लगाए और राहुल गांधी के परिवार को लेकर भाजपा नेताओं की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई। उन्होंने इसे राजनीतिक बहस का हिस्सा बताते हुए भाजपा की सोच पर सवाल उठाए। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की तैयारियां लगातार जारी हैं और 19 सितंबर को राहुल गांधी के युवाओं और छात्रों से संवाद का कार्यक्रम निर्धारित है
    1
    इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हैं।
इसी सिलसिले में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भारत जोड़ो मैदान में पत्रकार वार्ता की। कार्यक्रम अब रीजनल पार्क के सामने आईडीए मैदान में आयोजित होना है।
पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए अलग प्रवेश और आवागमन की व्यवस्था के साथ सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
पटवारी के मुताबिक, मैदान की क्षमता पूरी होने की स्थिति में प्रवेश नियंत्रित किया जाएगा और बाहर मौजूद लोगों के लिए अलग-अलग स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाने की व्यवस्था की गई है, ताकि वे कार्यक्रम को बाहर से देख और सुन सकें।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों की संख्या को ध्यान में रखते हुए प्रशासन से भी समन्वय किया जा रहा है। कांग्रेस ने पहले भी कहा है कि ‘छात्रों की गूंज’ का फोकस शिक्षा, रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर संवाद है।
वहीं, प्रेस वार्ता के दौरान जीतू पटवारी ने भाजपा पर राजनीतिक आरोप भी लगाए और राहुल गांधी के परिवार को लेकर भाजपा नेताओं की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई। उन्होंने इसे राजनीतिक बहस का हिस्सा बताते हुए भाजपा की सोच पर सवाल उठाए।
कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की तैयारियां लगातार जारी हैं और 19 सितंबर को राहुल गांधी के युवाओं और छात्रों से संवाद का कार्यक्रम निर्धारित है
    user_एस. एस. न्यूज सर्विस
    एस. एस. न्यूज सर्विस
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देशन और कलेक्टर शिवम वर्मा की मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। ।। इस दौरान खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता साफ सफाई सुरक्षित भंडारण तापमान नियंत्रण और फूड सेफ्टी मानकों के पालन की जांच की गई ।। सीएम हेल्पलाइन से मिली शिकायत के आधार पर केट रोड स्थित सिंफनी रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया ।। टीम ने मौके से पनीर नूडल्स तैयार ग्रेवी और घी के नमूने जांच के लिए लिए। ।।
    1
    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देशन और कलेक्टर शिवम वर्मा की मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने शहर के विभिन्न खाद्य  प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। ।।  इस दौरान खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता साफ सफाई सुरक्षित भंडारण तापमान नियंत्रण और फूड सेफ्टी मानकों के पालन की जांच की गई  ।। सीएम हेल्पलाइन से मिली शिकायत के आधार पर केट रोड स्थित सिंफनी रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया  ।। टीम ने मौके से पनीर नूडल्स तैयार ग्रेवी और घी के नमूने जांच के लिए लिए। ।।
    user_Aarti Raikwar
    Aarti Raikwar
    Media Consultant मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Indore News: चिंताहरण खड़े गणेश जी की महाआरती | 151 किलो लड्डुओं का महाभोग | Indore News
    1
    Indore News: चिंताहरण खड़े गणेश जी की महाआरती | 151 किलो लड्डुओं का महाभोग | Indore News
    user_PM NEWS
    PM NEWS
    Journalist इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • इंदौर ब्यूरो रिपोर्ट लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले अनुमति और आयोजन स्थल को लेकर विवाद सामने आ रहे हैं।
    1
    इंदौर ब्यूरो रिपोर्ट लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले अनुमति और आयोजन स्थल को लेकर विवाद सामने आ रहे हैं।
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Indore, Madhya Pradesh•
    8 hrs ago
  • भारत की आकृति बनाकर किया दीप प्रज्ज्वलन, शिक्षकों ने किया रक्तदान *पीएम श्री शाला में 'सेवा संकल्प अभियान' का शुभारंभ, भारत की आकृति बनाकर किया दीप प्रज्ज्वलन, शिक्षकों ने किया रक्तदान* *हाटपीपल्या।* पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाटपीपल्या में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' का भव्य शुभारंभ किया गया। विद्यालय परिसर में छात्राओं द्वारा भारत की आकृति बनाई गई, जिसमें प्राचार्य एन. पी. सिंह, उषा दुबे, हर्षा जोशी, मुफीद अहमद मंसूरी, गोकुल नागर, घनश्याम कारपेंटर, रामसिंह चौहान, अभिषेक विश्वकर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया। इसके पूर्व विद्यालय के शिक्षकों - अनिल कुंभकार, राजेश सिंह सेंधव, गोकुल नागर, राजपाल सिंह चौहान, मुफीद अहमद मंसूरी एवं अभिषेक विश्वकर्मा ने सिविल अस्पताल बागली में पहुँचकर रक्तदान किया। इस अवसर पर रेडक्रॉस काउंसलर मुफीद अहमद मंसूरी ने कहा कि _"रक्तदान महादान है। पीएम श्री शाला के शिक्षकों ने इस पुनीत सेवा कार्य से जुड़कर समाज के लिए प्रेरणा का कार्य किया है। रक्तदान से हृदय स्वस्थ रहता है, शरीर में नया रक्त बनता है और किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचती है। अतः सभी को रक्तदान अवश्य करना चाहिए।"_
    4
    भारत की आकृति बनाकर किया दीप प्रज्ज्वलन, शिक्षकों ने किया रक्तदान
*पीएम श्री शाला में 'सेवा संकल्प अभियान' का शुभारंभ, भारत की आकृति बनाकर किया दीप प्रज्ज्वलन, शिक्षकों ने किया रक्तदान*
*हाटपीपल्या।* पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाटपीपल्या में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' का भव्य शुभारंभ किया गया।
विद्यालय परिसर में छात्राओं द्वारा भारत की आकृति बनाई गई, जिसमें प्राचार्य एन. पी. सिंह, उषा दुबे, हर्षा जोशी, मुफीद अहमद मंसूरी, गोकुल नागर, घनश्याम कारपेंटर, रामसिंह चौहान, अभिषेक विश्वकर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया।
इसके पूर्व विद्यालय के शिक्षकों - अनिल कुंभकार, राजेश सिंह सेंधव, गोकुल नागर, राजपाल सिंह चौहान, मुफीद अहमद मंसूरी एवं अभिषेक विश्वकर्मा ने सिविल अस्पताल बागली में पहुँचकर रक्तदान किया। 
इस अवसर पर रेडक्रॉस काउंसलर मुफीद अहमद मंसूरी ने कहा कि _"रक्तदान महादान है। पीएम श्री शाला के शिक्षकों ने इस पुनीत सेवा कार्य से जुड़कर समाज के लिए प्रेरणा का कार्य किया है। रक्तदान से हृदय स्वस्थ रहता है, शरीर में नया रक्त बनता है और किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचती है। अतः सभी को रक्तदान अवश्य करना चाहिए।"_
    user_पत्रकार करीम खान H. p
    पत्रकार करीम खान H. p
    हाटपीपल्या, देवास, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और हादसों में होने वाली मौतों को रोकने के लिए देवास पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों का असर अब सामने आने लगा है। कन्नौद थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्ययोजना और जनसहयोग से किए गए सुरक्षा इंतजामों के चलते पिछले वर्ष की तुलना में सड़क हादसों और दुर्घटना में होने वाली मौतों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। सियाघाट पर पुलिस की पहल से हादसों में बड़ी कमी, मौतें 21 से घटकर 7 हुईं कन्नौद। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और हादसों में होने वाली मौतों को रोकने के लिए देवास पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों का असर अब सामने आने लगा है। कन्नौद थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्ययोजना और जनसहयोग से किए गए सुरक्षा इंतजामों के चलते पिछले वर्ष की तुलना में सड़क हादसों और दुर्घटना में होने वाली मौतों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गहलोत ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां सुधारात्मक एवं सुरक्षा उपाय करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सौम्या जैन और एसडीओपी कन्नौद आदित्य तिवारी के मार्गदर्शन में सियाघाट सहित अन्य दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। सियाघाट पर गहरी खाइयों के आसपास रोड कटाव वाले स्थानों पर मोरम-गिट्टी की फिलिंग, रिफ्लेक्टिंग पोल, रेडियम, साइन बोर्ड, जागरूकता पोस्टर, रेलिंग और सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इन कार्यों में स्थानीय गणमान्य नागरिकों एवं आमजन का भी सहयोग लिया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने सियाघाट पहुंचकर सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण किया तथा जनसहयोग से लगाए गए कैमरे, रेलिंग, रिफ्लेक्टिंग बोर्ड एवं रेडियम आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सहयोग करने वाले नागरिकों से मुलाकात कर दुर्घटनाओं में गंभीर चोट और मृत्यु रोकने के प्रयासों में सहयोग को पुण्य कार्य बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया। आंकड़े पुलिस के प्रयासों की तस्वीर बयां कर रहे हैं। पिछले वर्ष कन्नौद थाना क्षेत्र में अब तक 21 एक्सीडेंटल मौतें दर्ज हुई थीं, जबकि इस वर्ष यह संख्या घटकर 7 रह गई है। इसी तरह पिछले वर्ष 54 सड़क दुर्घटना के प्रकरण दर्ज हुए थे, जबकि इस वर्ष अब तक केवल 13 प्रकरण दर्ज हुए हैं। इसी प्रकार पुलिस टीम कन्नौद द्वारा जनसहयोग से कुसुमानिया घाट पर भी सीसीटीवी कैमरे, रिफ्लेक्टर पोल, फ्लेक्स बोर्ड, रेडियम एवं साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। पुलिस का उद्देश्य वाहन चालकों को दुर्घटना संभावित स्थानों पर पहले से सतर्क करना और सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना है। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की कि घाटों, खतरनाक मोड़ों और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों में सहयोग करें, ताकि समय रहते किसी की जान बचाई जा सके।
    4
    सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और हादसों में होने वाली मौतों को रोकने के लिए देवास पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों का असर अब सामने आने लगा है। कन्नौद थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्ययोजना और जनसहयोग से किए गए सुरक्षा इंतजामों के चलते पिछले वर्ष की तुलना में सड़क हादसों और दुर्घटना में होने वाली मौतों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है।
सियाघाट पर पुलिस की पहल से हादसों में बड़ी कमी, मौतें 21 से घटकर 7 हुईं
कन्नौद। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और हादसों में होने वाली मौतों को रोकने के लिए देवास पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों का असर अब सामने आने लगा है। कन्नौद थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्ययोजना और जनसहयोग से किए गए सुरक्षा इंतजामों के चलते पिछले वर्ष की तुलना में सड़क हादसों और दुर्घटना में होने वाली मौतों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है।
पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गहलोत ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां सुधारात्मक एवं सुरक्षा उपाय करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सौम्या जैन और एसडीओपी कन्नौद आदित्य तिवारी के मार्गदर्शन में सियाघाट सहित अन्य दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं।
सियाघाट पर गहरी खाइयों के आसपास रोड कटाव वाले स्थानों पर मोरम-गिट्टी की फिलिंग, रिफ्लेक्टिंग पोल, रेडियम, साइन बोर्ड, जागरूकता पोस्टर, रेलिंग और सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इन कार्यों में स्थानीय गणमान्य नागरिकों एवं आमजन का भी सहयोग लिया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने सियाघाट पहुंचकर सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण किया तथा जनसहयोग से लगाए गए कैमरे, रेलिंग, रिफ्लेक्टिंग बोर्ड एवं रेडियम आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सहयोग करने वाले नागरिकों से मुलाकात कर दुर्घटनाओं में गंभीर चोट और मृत्यु रोकने के प्रयासों में सहयोग को पुण्य कार्य बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
आंकड़े पुलिस के प्रयासों की तस्वीर बयां कर रहे हैं। पिछले वर्ष कन्नौद थाना क्षेत्र में अब तक 21 एक्सीडेंटल मौतें दर्ज हुई थीं, जबकि इस वर्ष यह संख्या घटकर 7 रह गई है। इसी तरह पिछले वर्ष 54 सड़क दुर्घटना के प्रकरण दर्ज हुए थे, जबकि इस वर्ष अब तक केवल 13 प्रकरण दर्ज हुए हैं।
इसी प्रकार पुलिस टीम कन्नौद द्वारा जनसहयोग से कुसुमानिया घाट पर भी सीसीटीवी कैमरे, रिफ्लेक्टर पोल, फ्लेक्स बोर्ड, रेडियम एवं साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। पुलिस का उद्देश्य वाहन चालकों को दुर्घटना संभावित स्थानों पर पहले से सतर्क करना और सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना है।
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की कि घाटों, खतरनाक मोड़ों और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों में सहयोग करें, ताकि समय रहते किसी की जान बचाई जा सके।
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *शिवालिक परिसर दूधिया के रहवासियों का फूटा गुस्सा* *बहता ड्रेनेज का पानी, बंद पड़ा STP प्लांट और टूटी पाइप लाइनें बनी परेशानी का सबब* *कलेक्टर से कॉलोनी का सर्वे कराने की मांग, समाधान नहीं हुआ तो चक्काजाम की चेतावनी*
    1
    *शिवालिक परिसर दूधिया के रहवासियों का फूटा गुस्सा*

*बहता ड्रेनेज का पानी, बंद पड़ा STP प्लांट और टूटी पाइप लाइनें बनी परेशानी का सबब*

*कलेक्टर से कॉलोनी का सर्वे कराने की मांग, समाधान नहीं हुआ तो चक्काजाम की चेतावनी*
    user_Jaypal Gurjar
    Jaypal Gurjar
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.