logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भारत की आकृति बनाकर किया दीप प्रज्ज्वलन, शिक्षकों ने किया रक्तदान *पीएम श्री शाला में 'सेवा संकल्प अभियान' का शुभारंभ, भारत की आकृति बनाकर किया दीप प्रज्ज्वलन, शिक्षकों ने किया रक्तदान* *हाटपीपल्या।* पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाटपीपल्या में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' का भव्य शुभारंभ किया गया। विद्यालय परिसर में छात्राओं द्वारा भारत की आकृति बनाई गई, जिसमें प्राचार्य एन. पी. सिंह, उषा दुबे, हर्षा जोशी, मुफीद अहमद मंसूरी, गोकुल नागर, घनश्याम कारपेंटर, रामसिंह चौहान, अभिषेक विश्वकर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया। इसके पूर्व विद्यालय के शिक्षकों - अनिल कुंभकार, राजेश सिंह सेंधव, गोकुल नागर, राजपाल सिंह चौहान, मुफीद अहमद मंसूरी एवं अभिषेक विश्वकर्मा ने सिविल अस्पताल बागली में पहुँचकर रक्तदान किया। इस अवसर पर रेडक्रॉस काउंसलर मुफीद अहमद मंसूरी ने कहा कि _"रक्तदान महादान है। पीएम श्री शाला के शिक्षकों ने इस पुनीत सेवा कार्य से जुड़कर समाज के लिए प्रेरणा का कार्य किया है। रक्तदान से हृदय स्वस्थ रहता है, शरीर में नया रक्त बनता है और किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचती है। अतः सभी को रक्तदान अवश्य करना चाहिए।"_

1 hr ago
user_पत्रकार करीम खान H. p
पत्रकार करीम खान H. p
हाटपीपल्या, देवास, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

भारत की आकृति बनाकर किया दीप प्रज्ज्वलन, शिक्षकों ने किया रक्तदान *पीएम श्री शाला में 'सेवा संकल्प अभियान' का शुभारंभ, भारत की आकृति बनाकर किया दीप प्रज्ज्वलन, शिक्षकों ने किया रक्तदान* *हाटपीपल्या।* पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाटपीपल्या में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में

17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' का भव्य शुभारंभ किया गया। विद्यालय परिसर में छात्राओं द्वारा भारत की आकृति बनाई गई, जिसमें प्राचार्य एन. पी. सिंह, उषा दुबे, हर्षा जोशी, मुफीद अहमद मंसूरी, गोकुल नागर, घनश्याम कारपेंटर, रामसिंह चौहान, अभिषेक विश्वकर्मा ने

दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया। इसके पूर्व विद्यालय के शिक्षकों - अनिल कुंभकार, राजेश सिंह सेंधव, गोकुल नागर, राजपाल सिंह चौहान, मुफीद अहमद मंसूरी एवं अभिषेक विश्वकर्मा ने सिविल अस्पताल बागली में पहुँचकर रक्तदान किया। इस अवसर पर रेडक्रॉस काउंसलर मुफीद अहमद मंसूरी ने कहा कि _"रक्तदान

c8cea150-0e38-424b-ba57-291d967d8809

महादान है। पीएम श्री शाला के शिक्षकों ने इस पुनीत सेवा कार्य से जुड़कर समाज के लिए प्रेरणा का कार्य किया है। रक्तदान से हृदय स्वस्थ रहता है, शरीर में नया रक्त बनता है और किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचती है। अतः सभी को रक्तदान अवश्य करना चाहिए।"_

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी सेवा संकल्प अभियान के रूप में मना रही हे यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी सेवा संकल्प अभियान के रूप में मना रही हे यह अभियान पुरे देश में 17 सितम्बर 2026 से लेकर 17 अक्टुम्बर 2026 तक चलेगा हाटपिपलिया विधायक मनोज चौधरी ने यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान को चरितार्थ करते हुए नीलकंठ मंदिर परिसर में स्वयं अपने हाथो में झाड़ू लिए सफाई की एवं अस्पताल में मरीजों को फल वितरण करने के साथ साथ नगर परिषद् के माध्यम से कार्यक्रम के अंतर्गत नगर के विभिन्न वार्डों में नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकास कार्यों का शुभारंभ एवं अवलोकन किया गया। प्रमुख विकास कार्य नीलकंठ बाउडी के पास दशाकर्म घाट निर्माण कार्य का भूमिपूजन, लागत राशि ₹15.00 लाख। वार्ड क्रमांक 14, मुक्ति धाम के पास दशाकर्म घाट निर्माण कार्य का भूमिपूजन, लागत राशि ₹15.00 लाख। वार्ड क्रमांक 03, मुक्ति धाम में बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य का भूमिपूजन, लागत राशि ₹15.00 लाख। वार्ड क्रमांक 02 में उमाकान्त तिवारी के घर से गोपाल जाट के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन, लागत राशि ₹9.00 लाख। वार्ड क्रमांक 03 स्थित संत रविदास धर्मशाला में बाउंड्रीवाल एवं शौचालय निर्माण कार्य का अवलोकन, लागत राशि ₹5.00 लाख। वार्ड क्रमांक 11, लालबाई-फूलबाई माता मंदिर के पास (अलहदा) शेड निर्माण कार्य का अवलोकन, लागत राशि ₹6.00 लाख। उक्त समस्त विकास कार्यों की कुल लागत राशि ₹65.00 लाख है। तत्पश्चात स्थानीय नरसिंह घाट पर आशीर्वाद का दिया 5100 दीपो का प्रज्वलन किया। एवं मुक्तिधाम वार्ड 03 एवं मुक्ति धाम वार्ड 14 में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष चंद्रकांता अरुण राठौर एवं समस्त पार्षदगण, एल्डरमैन, जनप्रतिनिधिगण एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। “सेवा ही संकल्प अभियान” के माध्यम से नगर परिषद द्वारा नगर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए नागरिकों को बेहतर सड़क, स्वच्छता, प्रकाश, जल एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। एवं हाटपीपल्या के देवगढ़ चौराहा पर शाम को भगत सिंह की प्रतिमा पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिए जलाया दिए में विशेष यशस्वी नरेंद्र मोदी के दियो से नाम नरेंद्र मोदी का नाम लिखा गया एवं कार्यकर्ताओं ने मोदी के जन्मदिन के नारे लगाए। बाईट - विधायक मनोज चौधरी
    4
    यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में  भारतीय जनता पार्टी सेवा संकल्प अभियान के रूप में मना रही हे
यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में  भारतीय जनता पार्टी सेवा संकल्प अभियान के रूप में मना रही हे
यह अभियान  पुरे देश में 17 सितम्बर 2026 से लेकर 17 अक्टुम्बर 2026 तक चलेगा
हाटपिपलिया विधायक मनोज चौधरी ने  यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान को चरितार्थ करते हुए नीलकंठ मंदिर परिसर में स्वयं अपने हाथो में झाड़ू लिए सफाई की एवं अस्पताल में मरीजों को फल वितरण करने के साथ साथ नगर परिषद् के माध्यम से
कार्यक्रम के अंतर्गत नगर के विभिन्न वार्डों में नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकास कार्यों का शुभारंभ एवं अवलोकन किया गया।
प्रमुख विकास कार्य
नीलकंठ बाउडी के पास दशाकर्म घाट निर्माण कार्य का भूमिपूजन, लागत राशि ₹15.00 लाख।
वार्ड क्रमांक 14, मुक्ति धाम के पास दशाकर्म घाट निर्माण कार्य का भूमिपूजन, लागत राशि ₹15.00 लाख।
वार्ड क्रमांक 03, मुक्ति धाम में बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य का भूमिपूजन, लागत राशि ₹15.00 लाख।
वार्ड क्रमांक 02 में उमाकान्त तिवारी के घर से गोपाल जाट के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन, लागत राशि ₹9.00 लाख।
वार्ड क्रमांक 03 स्थित संत रविदास धर्मशाला में बाउंड्रीवाल एवं शौचालय निर्माण कार्य का अवलोकन, लागत राशि ₹5.00 लाख।
वार्ड क्रमांक 11, लालबाई-फूलबाई माता मंदिर के पास (अलहदा) शेड निर्माण कार्य का अवलोकन, लागत राशि ₹6.00 लाख।
उक्त समस्त विकास कार्यों की कुल लागत राशि ₹65.00 लाख है।
तत्पश्चात स्थानीय नरसिंह घाट पर आशीर्वाद का दिया 5100 दीपो का प्रज्वलन किया। एवं मुक्तिधाम वार्ड 03 एवं मुक्ति धाम वार्ड 14 में पौधारोपण किया गया।  इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष चंद्रकांता अरुण राठौर एवं समस्त पार्षदगण, एल्डरमैन, जनप्रतिनिधिगण एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
“सेवा ही संकल्प अभियान” के माध्यम से नगर परिषद द्वारा नगर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए नागरिकों को बेहतर सड़क, स्वच्छता, प्रकाश, जल एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।
एवं हाटपीपल्या के देवगढ़ चौराहा पर शाम को भगत सिंह की प्रतिमा पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिए जलाया दिए में विशेष यशस्वी नरेंद्र मोदी के दियो से नाम नरेंद्र मोदी का नाम लिखा गया एवं कार्यकर्ताओं ने मोदी के जन्मदिन के नारे लगाए।
बाईट - विधायक मनोज चौधरी
    user_पत्रकार करीम खान H. p
    पत्रकार करीम खान H. p
    हाटपीपल्या, देवास, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • देवास में युवा संगम रोजगार मेला, 395 युवाओं ने कराया पंजीयन: 224 शॉर्टलिस्ट
    1
    देवास में युवा संगम रोजगार मेला, 395 युवाओं ने कराया पंजीयन: 224 शॉर्टलिस्ट
    user_Sajid Pathan
    Sajid Pathan
    सोनकच्छ, देवास, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • 25 हजार दीपों से लिखा ‘वंदे मातरम’, 250 ड्रोन ने आसमान में रची देशभक्ति की आकृतियां ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, ड्रोन शो और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन देवास 25 हजार दीपों से लिखा ‘वंदे मातरम’, 250 ड्रोन ने आसमान में रची देशभक्ति की आकृतियां ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, ड्रोन शो और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन देवास। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देवास जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ किया गया। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में 25 हजार से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए। इस दौरान दीपों की रोशनी से पुलिस परेड ग्राउंड जगमगा उठा और दीपों के माध्यम से ‘वंदे मातरम’ की आकृति बनाई गई। कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं देवास जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा शामिल हुए। जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, नागरिकों तथा अधिकारी-कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित किए। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। 250 ड्रोन ने आसमान में दिखाया विकसित भारत का सपना दीप प्रज्वलन के बाद आयोजित भव्य ड्रोन शो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। करीब 250 ड्रोन के माध्यम से आसमान में 20 से अधिक आकर्षक आकृतियां प्रदर्शित की गईं। इनमें देवी माता, बाबा महाकाल, भारत का नक्शा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आकृतियों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मध्यप्रदेश का नक्शा और विकास गाथा को भी प्रदर्शित किया गया। ड्रोन शो के माध्यम से ‘आत्मनिर्भर भारत’, ‘डिजिटल इंडिया’, महिला सशक्तिकरण, युवा शक्ति और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों को भी आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। कृषि क्षेत्र में तकनीकी नवाचार और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प की झलक भी आसमान में दिखाई दी। मध्यप्रदेश और देवास जिले की उपलब्धियों एवं स्थानीय गौरव को भी ड्रोन शो के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। हाईटेक ड्रोन शो देखने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचे। आकर्षक रोशनी, देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया। गरीब कल्याण के लिए सरकार कर रही निरंतर काम : देवड़ा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री एवं देवास जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर देवास में शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब कल्याण और उनके उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्वामित्व योजना के तहत लाखों नागरिकों को उनकी भूमि और घर का मालिकाना हक दिया गया है। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना के तहत नागरिकों की निःशुल्क रजिस्ट्री की जाएगी। दीपक जनता के आशीर्वाद और विश्वास का प्रतीक : सोलंकी देवास-शाजापुर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर विकसित भारत के निर्माण के लिए लगातार काम कर रही हैं। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि आज जलाया गया प्रत्येक दीपक केवल रोशनी का प्रतीक नहीं, बल्कि जनता के आशीर्वाद और अटूट विश्वास का प्रतीक है। हाटपिपल्या विधायक मनोज चौधरी ने जिले के नागरिकों से ‘सेवा संकल्प अभियान’ में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह अभियान एक माह तक चलेगा, जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। वहीं रायसिंह सेंधव ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दिया’ तभी सार्थक होगा, जब सभी नागरिक पूरे माह चलने वाले सेवा संकल्प अभियान में सहभागी बनें। जिले में एक साथ जले 5 लाख से अधिक दीप कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने अभियान की रूपरेखा बताते हुए कहा कि जिला मुख्यालय पर 25 हजार से अधिक तथा पूरे जिले में एक साथ 5 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए। उन्होंने बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ एक माह तक चलेगा, जिसमें जनहित और विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के शुभारंभ अवसर पर जिलेभर में वृहद रक्तदान शिविरों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष लीला अटारिया, राजेश यादव, भेरूलाल अटारिया, बहादुर मुकाती सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर ऋतुराज सिंह, पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत, एमडी जल निगम केवीएस चौधरी, जिला पंचायत सीईओ नवनीत धुर्वे, नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार, अपर कलेक्टर शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर संजीव जैन सहित अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
    3
    25 हजार दीपों से लिखा ‘वंदे मातरम’, 250 ड्रोन ने आसमान में रची देशभक्ति की आकृतियां
‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, ड्रोन शो और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
देवास
25 हजार दीपों से लिखा ‘वंदे मातरम’, 250 ड्रोन ने आसमान में रची देशभक्ति की आकृतियां
‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, ड्रोन शो और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
देवास। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देवास जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ किया गया। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में 25 हजार से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए। इस दौरान दीपों की रोशनी से पुलिस परेड ग्राउंड जगमगा उठा और दीपों के माध्यम से ‘वंदे मातरम’ की आकृति बनाई गई।
कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं देवास जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा शामिल हुए। जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, नागरिकों तथा अधिकारी-कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित किए। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
250 ड्रोन ने आसमान में दिखाया विकसित भारत का सपना
दीप प्रज्वलन के बाद आयोजित भव्य ड्रोन शो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। करीब 250 ड्रोन के माध्यम से आसमान में 20 से अधिक आकर्षक आकृतियां प्रदर्शित की गईं। इनमें देवी माता, बाबा महाकाल, भारत का नक्शा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आकृतियों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मध्यप्रदेश का नक्शा और विकास गाथा को भी प्रदर्शित किया गया।
ड्रोन शो के माध्यम से ‘आत्मनिर्भर भारत’, ‘डिजिटल इंडिया’, महिला सशक्तिकरण, युवा शक्ति और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों को भी आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। कृषि क्षेत्र में तकनीकी नवाचार और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प की झलक भी आसमान में दिखाई दी। मध्यप्रदेश और देवास जिले की उपलब्धियों एवं स्थानीय गौरव को भी ड्रोन शो के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।
हाईटेक ड्रोन शो देखने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचे। आकर्षक रोशनी, देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया।
गरीब कल्याण के लिए सरकार कर रही निरंतर काम : देवड़ा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री एवं देवास जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर देवास में शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब कल्याण और उनके उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्वामित्व योजना के तहत लाखों नागरिकों को उनकी भूमि और घर का मालिकाना हक दिया गया है। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना के तहत नागरिकों की निःशुल्क रजिस्ट्री की जाएगी।
दीपक जनता के आशीर्वाद और विश्वास का प्रतीक : सोलंकी
देवास-शाजापुर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर विकसित भारत के निर्माण के लिए लगातार काम कर रही हैं। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि आज जलाया गया प्रत्येक दीपक केवल रोशनी का प्रतीक नहीं, बल्कि जनता के आशीर्वाद और अटूट विश्वास का प्रतीक है।
हाटपिपल्या विधायक मनोज चौधरी ने जिले के नागरिकों से ‘सेवा संकल्प अभियान’ में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह अभियान एक माह तक चलेगा, जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। वहीं रायसिंह सेंधव ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दिया’ तभी सार्थक होगा, जब सभी नागरिक पूरे माह चलने वाले सेवा संकल्प अभियान में सहभागी बनें।
जिले में एक साथ जले 5 लाख से अधिक दीप
कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने अभियान की रूपरेखा बताते हुए कहा कि जिला मुख्यालय पर 25 हजार से अधिक तथा पूरे जिले में एक साथ 5 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए। उन्होंने बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ एक माह तक चलेगा, जिसमें जनहित और विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के शुभारंभ अवसर पर जिलेभर में वृहद रक्तदान शिविरों का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष लीला अटारिया, राजेश यादव, भेरूलाल अटारिया, बहादुर मुकाती सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर ऋतुराज सिंह, पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत, एमडी जल निगम केवीएस चौधरी, जिला पंचायत सीईओ नवनीत धुर्वे, नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार, अपर कलेक्टर शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर संजीव जैन सहित अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
    user_अमित शर्मा
    अमित शर्मा
    रिपोर्टर देवास, देवास, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ से पहले रमीज खान का बयान | छात्रों-युवाओं के मुद्दों पर बोले
    1
    इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ से पहले रमीज खान का बयान | छात्रों-युवाओं के मुद्दों पर बोले
    user_ख़बर आपकी आवाज़
    ख़बर आपकी आवाज़
    Local News Reporter इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    33 min ago
  • इंदौर में सार्वजनिक महोत्सव समिति द्वारा 43वें भव्य गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है इंदौर में सार्वजनिक महोत्सव समिति द्वारा 43वें भव्य गणेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जयरामपुर कॉलोनी बगीचे के पास आयोजित इस गणेशोत्सव में धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जा रहा है। खास बात यह रही कि टीवी एक्टर पूजा शर्मा भी गणेश पंडाल में पहुंचीं और आयोजन की जमकर सराहना की। इंदौर के जयरामपुर कॉलोनी बगीचे के पास सार्वजनिक महोत्सव समिति द्वारा 14 सितंबर से 25 सितंबर तक 43वें भव्य गणेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। समिति के अनुसार, आयोजन का उद्देश्य सार्वजनिक गणेशोत्सव की मूल भावना को आगे बढ़ाने के साथ भारतीय संस्कृति, धार्मिक एकता और सामाजिक जागरूकता का संदेश देना है। इस वर्ष गणेशोत्सव को विशेष रूप से पर्यावरण संरक्षण को समर्पित किया गया है। पंडाल और आयोजन के माध्यम से लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी बीच कई धारावाहिकों में साइड रोल कर चुकीं टीवी एक्टर पूजा शर्मा भी गणेश पंडाल में पहुंचीं। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें इस पंडाल में बुलाया जाना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने भगवान गणेश की सुंदर सजावट और पंडाल के भव्य स्वरूप की तारीफ की। पूजा शर्मा ने इंदौर की स्वच्छता, खान-पान और शहर में गणेशोत्सव के दौरान दिखाई देने वाले उत्साह की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इंदौर आकर अलग तरह का माहौल देखने को मिला और यहां गणेश उत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आता है।
    4
    इंदौर में सार्वजनिक महोत्सव समिति द्वारा 43वें भव्य गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है
इंदौर में सार्वजनिक महोत्सव समिति द्वारा 43वें भव्य गणेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जयरामपुर कॉलोनी बगीचे के पास आयोजित इस गणेशोत्सव में धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जा रहा है। खास बात यह रही कि टीवी एक्टर पूजा शर्मा भी गणेश पंडाल में पहुंचीं और आयोजन की जमकर सराहना की।
इंदौर के जयरामपुर कॉलोनी बगीचे के पास सार्वजनिक महोत्सव समिति द्वारा 14 सितंबर से 25 सितंबर तक 43वें भव्य गणेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। समिति के अनुसार, आयोजन का उद्देश्य सार्वजनिक गणेशोत्सव की मूल भावना को आगे बढ़ाने के साथ भारतीय संस्कृति, धार्मिक एकता और सामाजिक जागरूकता का संदेश देना है।
इस वर्ष गणेशोत्सव को विशेष रूप से पर्यावरण संरक्षण को समर्पित किया गया है। पंडाल और आयोजन के माध्यम से लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
इसी बीच कई धारावाहिकों में साइड रोल कर चुकीं टीवी एक्टर पूजा शर्मा भी गणेश पंडाल में पहुंचीं। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें इस पंडाल में बुलाया जाना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने भगवान गणेश की सुंदर सजावट और पंडाल के भव्य स्वरूप की तारीफ की।
पूजा शर्मा ने इंदौर की स्वच्छता, खान-पान और शहर में गणेशोत्सव के दौरान दिखाई देने वाले उत्साह की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इंदौर आकर अलग तरह का माहौल देखने को मिला और यहां गणेश उत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आता है।
    user_Sarfaraz Khan
    Sarfaraz Khan
    Media company इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    44 min ago
  • इंदौर नया बसेरा में नशे के खिलाफ अभियान बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन
    1
    इंदौर नया बसेरा में नशे के खिलाफ अभियान बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन
    user_CK NEWS
    CK NEWS
    Photographer इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • इंदौर मध्य प्रदेश कॉंग्रेस ने कीआज रिजनल पार्क पर प्रेस कॉन्फ्रेंस रिजनल पार्क इंदौर इंदौर प्रदेश प्रभारी श्री हरीश चौधरी जी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री जितेंद्र (जीतू)पटवारी जी, एवं नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंगार जी कल 18 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे भारत जोड़ो मैदान, रीजनल पार्क के सामने, राजीव गांधी सर्किल के पास, इंदौर ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता को संबोधित किया इस अवसर पर CWC सदस्य श्री कमलेश्वर पटेल जी, श्री ओंकार मरकाम,पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कांतिलाल भूरिया,श्री अरुण यादव जी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह जी , राज्यसभा सांसद श्री अशोक सिंह जी एवं मीडिया विभाग अध्यक्ष श्री मुकेश नायक जी उपस्थि थे नरेश कांग्रेस नेता अरविंद बागड़ी ने कहा नवयुवकों में छात्रों के गूंज कार्यक्रम के लिए बड़ा ही उत्साह का माहौल है छात्रों ने बड़ी तादाद इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवाएं हैं राहुल गांधी के पूर्व में छात्रों की गूंज के कार्यक्रम बहुत ही सफल रहे हैं और इंदौर एजुकेशन का हब बनता जा रहा है और छात्र राहुल गांधी से संवाद के लिए बड़े ही उत्साहित हैं इन्दौर का यह कार्यक्रम इतिहास रचे गा इंदौर मध्य प्रदेश कॉंग्रेस ने कीआज रिजनल पार्क पर प्रेस कॉन्फ्रेंस रिजनल पार्क इंदौर इंदौर प्रदेश प्रभारी श्री हरीश चौधरी जी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री जितेंद्र (जीतू)पटवारी जी, एवं नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंगार जी कल 18 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे भारत जोड़ो मैदान, रीजनल पार्क के सामने, राजीव गांधी सर्किल के पास, इंदौर ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता को संबोधित किया इस अवसर पर CWC सदस्य श्री कमलेश्वर पटेल जी, श्री ओंकार मरकाम,पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कांतिलाल भूरिया,श्री अरुण यादव जी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह जी , राज्यसभा सांसद श्री अशोक सिंह जी एवं मीडिया विभाग अध्यक्ष श्री मुकेश नायक जी उपस्थि थे नरेश कांग्रेस नेता अरविंद बागड़ी ने कहा नवयुवकों में छात्रों के गूंज कार्यक्रम के लिए बड़ा ही उत्साह का माहौल है छात्रों ने बड़ी तादाद इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवाएं हैं राहुल गांधी के पूर्व में छात्रों की गूंज के कार्यक्रम बहुत ही सफल रहे हैं और इंदौर एजुकेशन का हब बनता जा रहा है और छात्र राहुल गांधी से संवाद के लिए बड़े ही उत्साहित हैं इन्दौर का यह कार्यक्रम इतिहास रचे गा
    1
    इंदौर मध्य प्रदेश कॉंग्रेस ने कीआज रिजनल पार्क पर प्रेस कॉन्फ्रेंस                                                                    रिजनल पार्क इंदौर                                                 

इंदौर प्रदेश प्रभारी श्री हरीश चौधरी जी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री जितेंद्र (जीतू)पटवारी जी, एवं नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंगार जी कल 18 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे भारत जोड़ो मैदान, रीजनल पार्क के सामने, राजीव गांधी सर्किल के पास, इंदौर ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता को संबोधित किया 
इस अवसर पर CWC सदस्य श्री कमलेश्वर पटेल जी, श्री ओंकार मरकाम,पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कांतिलाल भूरिया,श्री अरुण यादव जी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह जी , राज्यसभा सांसद श्री अशोक सिंह जी एवं मीडिया विभाग अध्यक्ष श्री मुकेश नायक जी उपस्थि थे नरेश कांग्रेस नेता अरविंद बागड़ी ने कहा नवयुवकों में छात्रों के गूंज कार्यक्रम के लिए बड़ा ही उत्साह का माहौल है छात्रों ने बड़ी तादाद इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवाएं हैं राहुल गांधी के पूर्व में छात्रों की गूंज के कार्यक्रम बहुत ही सफल रहे हैं और इंदौर एजुकेशन का हब बनता जा रहा है  और छात्र राहुल गांधी से संवाद के लिए बड़े ही उत्साहित हैं इन्दौर का यह कार्यक्रम इतिहास रचे गा
इंदौर मध्य प्रदेश कॉंग्रेस ने कीआज रिजनल पार्क पर प्रेस कॉन्फ्रेंस                                                                    रिजनल पार्क इंदौर                                                 
इंदौर प्रदेश प्रभारी श्री हरीश चौधरी जी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री जितेंद्र (जीतू)पटवारी जी, एवं नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंगार जी कल 18 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे भारत जोड़ो मैदान, रीजनल पार्क के सामने, राजीव गांधी सर्किल के पास, इंदौर ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता को संबोधित किया 
इस अवसर पर CWC सदस्य श्री कमलेश्वर पटेल जी, श्री ओंकार मरकाम,पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कांतिलाल भूरिया,श्री अरुण यादव जी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह जी , राज्यसभा सांसद श्री अशोक सिंह जी एवं मीडिया विभाग अध्यक्ष श्री मुकेश नायक जी उपस्थि थे नरेश कांग्रेस नेता अरविंद बागड़ी ने कहा नवयुवकों में छात्रों के गूंज कार्यक्रम के लिए बड़ा ही उत्साह का माहौल है छात्रों ने बड़ी तादाद इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवाएं हैं राहुल गांधी के पूर्व में छात्रों की गूंज के कार्यक्रम बहुत ही सफल रहे हैं और इंदौर एजुकेशन का हब बनता जा रहा है  और छात्र राहुल गांधी से संवाद के लिए बड़े ही उत्साहित हैं इन्दौर का यह कार्यक्रम इतिहास रचे गा
    user_Mohan yadav
    Mohan yadav
    Indore, Madhya Pradesh•
    3 hrs ago
  • *दवाइयों के स्टॉक प्रबंधन में लापरवाही पर कलेक्टर श्री सिंह सख्त, सीएमएचओ को स्वास्थ्य संस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश* *(मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान)* *दवाइयों के स्टॉक प्रबंधन में लापरवाही पर कलेक्टर श्री सिंह सख्त, सीएमएचओ को स्वास्थ्य संस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश* ------ *कलेक्टर श्री सिंह ने विद्यार्थियों से जाना भविष्य का लक्ष्य, बेहतर भविष्य बनाने के लिए किया प्रेरित* -------- *मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता परखी, सब्जी की मात्रा बढ़ाने के दिए निर्देश* ------ *कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने शिविर से पहले ओंकारा में स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र और उप-स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण* --------- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने खातेगांव विकासखंड अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र ओंकारा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित सीएचओ से दवाइयों की उपलब्धता एवं वितरण के संबंध में जानकारी ली तथा दवाई स्टॉक का निरीक्षण कर ऑनलाइन दवाई स्टॉक रजिस्टर देखा। दवाइयों के स्टॉक का रजिस्टर उपलब्ध नहीं होने पर कलेक्टर श्री सिंह ने नाराजगी जताते हुए सीएमएचओ डॉ. सरोजनी जेम्स बैक को सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि दवाइयों के स्टॉक का रजिस्टर मेंटेन किया जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर कितनी दवाइयां प्राप्त हुईं, कितनी वितरित एवं उपयोग की गईं और कितनी शेष हैं, इसका अद्यतन रिकॉर्ड अनिवार्य रूप से रखा जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित बीएमओ को उप-स्वास्थ्य केंद्र की दवाइयों के संबंध में 2 दिनों में जानकारी एकत्रित कर रिपोर्ट करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने निरीक्षक के दौरान एक्स्पायर्ड दवा मिलने पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने दवाइयों के उचित प्रबंधन एवं फर्स्ट इन-फर्स्ट आउट व्यवस्था के अनुसार पहले प्राप्त दवाइयों का पहले उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र पर प्राप्त, उपयोग की गई तथा शेष दवाइयों की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओंकारा का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 11वीं एवं 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए उनके भविष्य के लक्ष्य पूछे और कहा कि विद्यार्थी नियमित रूप से मन लगाकर पढ़ाई करें तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी स्वयं को तैयार करें। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्राप्त कर अच्छे महाविद्यालयों में प्रवेश लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कलेक्टर श्री सिंह ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओंकारा परिसर में संचालित प्राथमिक विद्यालय के छात्रों से आत्मीय चर्चा कर पढ़ाई की स्थिति की जानकारी ली तथा शिक्षकों से भी शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यालय में संचालित मध्यान्ह भोजन किचन का भोजन की गुणवत्ता जांची और समूह की महिलाओं को भोजन के लिए तैयार सब्जी की मात्रा बढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान रसोईया के मानदेय का भुगतान ना होने संबंधी समस्या सामने आने पर कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने स्कूल परिसर में संचालित आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित बच्चों एवं माताओं से चर्चा कर बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार, टेक होम राशन (टीएचआर), टीकाकरण, एसएएम एवं एमएएम श्रेणी के बच्चों के संबंध में भी जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि कुपोषित बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान दें तथा आवश्यकता होने पर बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराएं, ताकि उन्हें कुपोषण से बाहर लाया जा सके। उन्होंने माताओं से बच्चों के खान-पान पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र में स्थापित वाटर प्यूरीफायर (आरओ) की स्थिति की भी जानकारी ली।
    2
    *दवाइयों के स्टॉक प्रबंधन में लापरवाही पर कलेक्टर श्री सिंह सख्त, सीएमएचओ को  स्वास्थ्य संस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*
*(मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान)*
*दवाइयों के स्टॉक प्रबंधन में लापरवाही पर कलेक्टर श्री सिंह सख्त, सीएमएचओ को  स्वास्थ्य संस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*
------
*कलेक्टर श्री सिंह ने विद्यार्थियों से जाना भविष्य का लक्ष्य, बेहतर भविष्य बनाने के लिए किया प्रेरित*
--------
*मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता परखी, सब्जी की मात्रा बढ़ाने के दिए निर्देश*
------
*कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने शिविर से पहले ओंकारा में स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र और उप-स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण*
---------
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने खातेगांव विकासखंड अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र ओंकारा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित सीएचओ से दवाइयों की उपलब्धता एवं वितरण के संबंध में जानकारी ली तथा दवाई स्टॉक का निरीक्षण कर ऑनलाइन दवाई स्टॉक रजिस्टर देखा। दवाइयों के स्टॉक का रजिस्टर उपलब्ध नहीं होने पर कलेक्टर श्री सिंह ने नाराजगी जताते हुए सीएमएचओ डॉ. सरोजनी जेम्स बैक को सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि दवाइयों के स्टॉक का रजिस्टर मेंटेन किया जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर कितनी दवाइयां प्राप्त हुईं, कितनी वितरित एवं उपयोग की गईं और कितनी शेष हैं, इसका अद्यतन रिकॉर्ड अनिवार्य रूप से रखा जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित बीएमओ को उप-स्वास्थ्य केंद्र की दवाइयों के संबंध में 2 दिनों में जानकारी एकत्रित कर रिपोर्ट करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने
निरीक्षक के दौरान एक्स्पायर्ड दवा मिलने पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने दवाइयों के उचित प्रबंधन एवं फर्स्ट इन-फर्स्ट आउट व्यवस्था के अनुसार पहले प्राप्त दवाइयों का पहले उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र पर प्राप्त, उपयोग की गई तथा शेष दवाइयों की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओंकारा का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 11वीं एवं 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए उनके भविष्य के लक्ष्य पूछे और कहा कि विद्यार्थी नियमित रूप से मन लगाकर पढ़ाई करें तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी स्वयं को तैयार करें। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्राप्त कर अच्छे महाविद्यालयों में प्रवेश लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
कलेक्टर श्री सिंह ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओंकारा परिसर में संचालित प्राथमिक विद्यालय के छात्रों से आत्मीय चर्चा कर पढ़ाई की स्थिति की जानकारी ली तथा शिक्षकों से भी शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यालय में संचालित मध्यान्ह भोजन किचन का भोजन की गुणवत्ता जांची और समूह की महिलाओं को भोजन के लिए तैयार सब्जी की मात्रा बढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान रसोईया के मानदेय का भुगतान ना होने संबंधी समस्या सामने आने पर कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने स्कूल परिसर में संचालित आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित बच्चों एवं माताओं से चर्चा कर बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार, टेक होम राशन (टीएचआर), टीकाकरण, एसएएम एवं एमएएम श्रेणी के बच्चों के संबंध में भी जानकारी ली। 
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि कुपोषित बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान दें तथा आवश्यकता होने पर बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराएं, ताकि उन्हें कुपोषण से बाहर लाया जा सके। उन्होंने माताओं से बच्चों के खान-पान पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र में स्थापित वाटर प्यूरीफायर (आरओ) की स्थिति की भी जानकारी ली।
    user_पत्रकार करीम खान H. p
    पत्रकार करीम खान H. p
    हाटपीपल्या, देवास, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.