शहर के महाराष्ट्रीयन परिवारों में गुरुवार से महालक्ष्मी पर्व की शुरुआत श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई। धार्मिक मान्यता के अनुसार ज्येष्ठा और कनिष्ठा गौरी यानी महालक्ष्मी तीन दिनों के लिए मायके आती हैं। इसी भाव के साथ मराठी परिवारों में महालक्ष्मी का बेटी के रूप में स्वागत कर तीन दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना और लाड़-सत्कार किया जाता है। महाराष्ट्रीयन परिवारों में मायके आईं महालक्ष्मी, बेटी की तरह हो रहा लाड़-सत्कार तीन दिनों तक ज्येष्ठा-कनिष्ठा गौरी की पूजा-अर्चना, आज महापूजा में 16 व्यंजनों का लगेगा भोग देवास। शहर के महाराष्ट्रीयन परिवारों में गुरुवार से महालक्ष्मी पर्व की शुरुआत श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई। धार्मिक मान्यता के अनुसार ज्येष्ठा और कनिष्ठा गौरी यानी महालक्ष्मी तीन दिनों के लिए मायके आती हैं। इसी भाव के साथ मराठी परिवारों में महालक्ष्मी का बेटी के रूप में स्वागत कर तीन दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना और लाड़-सत्कार किया जाता है। घ गुरुवार को विधि-विधान से महालक्ष्मी का आह्वान कर ज्येष्ठा-कनिष्ठा गौरी की स्थापना की गई। महालक्ष्मी के स्वागत के लिए घर के मुख्य द्वार से पूजा स्थल तक हल्दी-कुंकू से पदचिह्न बनाए गए। शुक्रवार को महापूजा के अवसर पर पूरणपोली सहित 16 प्रकार के पारंपरिक व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। दिनभर पूजा-अर्चना के साथ सुहागिन महिलाओं और ब्राह्मणों को भोजन कराने की भी परंपरा निभाई जाएगी। महाराष्ट्रीयन परिवार से जुड़ी प्रणीता बागलीकर ने बताया कि मराठी समाज में महालक्ष्मी को बेटी का स्वरूप माना जाता है। इसी कारण तीन दिनों तक उनका विशेष सत्कार किया जाता है। शनिवार को महाआरती के बाद विधि-विधान से महालक्ष्मी को विदाई दी जाएगी और अगले वर्ष पुन: मायके आने का निमंत्रण दिया जाएगा। महालक्ष्मी पर्व को परिवार में सुख, समृद्धि और सौभाग्य की कामना से जोड़कर देखा जाता है। पर्व के चलते महाराष्ट्रीयन परिवारों में पारंपरिक पूजा-पद्धति के साथ उत्सव का माहौल बना हुआ है।
शहर के महाराष्ट्रीयन परिवारों में गुरुवार से महालक्ष्मी पर्व की शुरुआत श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई। धार्मिक मान्यता के अनुसार ज्येष्ठा और कनिष्ठा गौरी यानी महालक्ष्मी तीन दिनों के लिए मायके आती हैं। इसी भाव के साथ मराठी परिवारों में महालक्ष्मी का बेटी के रूप में स्वागत कर तीन दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना और लाड़-सत्कार किया जाता है। महाराष्ट्रीयन परिवारों में मायके आईं महालक्ष्मी, बेटी की तरह हो रहा लाड़-सत्कार तीन दिनों तक
ज्येष्ठा-कनिष्ठा गौरी की पूजा-अर्चना, आज महापूजा में 16 व्यंजनों का लगेगा भोग देवास। शहर के महाराष्ट्रीयन परिवारों में गुरुवार से महालक्ष्मी पर्व की शुरुआत श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई। धार्मिक मान्यता के अनुसार ज्येष्ठा और कनिष्ठा गौरी यानी महालक्ष्मी तीन दिनों के लिए मायके आती हैं। इसी भाव के साथ मराठी परिवारों में महालक्ष्मी का बेटी के रूप में स्वागत कर तीन दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना और लाड़-सत्कार किया जाता है। घ गुरुवार को
विधि-विधान से महालक्ष्मी का आह्वान कर ज्येष्ठा-कनिष्ठा गौरी की स्थापना की गई। महालक्ष्मी के स्वागत के लिए घर के मुख्य द्वार से पूजा स्थल तक हल्दी-कुंकू से पदचिह्न बनाए गए। शुक्रवार को महापूजा के अवसर पर पूरणपोली सहित 16 प्रकार के पारंपरिक व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। दिनभर पूजा-अर्चना के साथ सुहागिन महिलाओं और ब्राह्मणों को भोजन कराने की भी परंपरा निभाई जाएगी। महाराष्ट्रीयन परिवार से जुड़ी प्रणीता बागलीकर ने बताया कि मराठी समाज
में महालक्ष्मी को बेटी का स्वरूप माना जाता है। इसी कारण तीन दिनों तक उनका विशेष सत्कार किया जाता है। शनिवार को महाआरती के बाद विधि-विधान से महालक्ष्मी को विदाई दी जाएगी और अगले वर्ष पुन: मायके आने का निमंत्रण दिया जाएगा। महालक्ष्मी पर्व को परिवार में सुख, समृद्धि और सौभाग्य की कामना से जोड़कर देखा जाता है। पर्व के चलते महाराष्ट्रीयन परिवारों में पारंपरिक पूजा-पद्धति के साथ उत्सव का माहौल बना हुआ है।
- *दवाइयों के स्टॉक प्रबंधन में लापरवाही पर कलेक्टर श्री सिंह सख्त, सीएमएचओ को स्वास्थ्य संस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश* *(मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान)* *दवाइयों के स्टॉक प्रबंधन में लापरवाही पर कलेक्टर श्री सिंह सख्त, सीएमएचओ को स्वास्थ्य संस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश* ------ *कलेक्टर श्री सिंह ने विद्यार्थियों से जाना भविष्य का लक्ष्य, बेहतर भविष्य बनाने के लिए किया प्रेरित* -------- *मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता परखी, सब्जी की मात्रा बढ़ाने के दिए निर्देश* ------ *कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने शिविर से पहले ओंकारा में स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र और उप-स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण* --------- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने खातेगांव विकासखंड अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र ओंकारा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित सीएचओ से दवाइयों की उपलब्धता एवं वितरण के संबंध में जानकारी ली तथा दवाई स्टॉक का निरीक्षण कर ऑनलाइन दवाई स्टॉक रजिस्टर देखा। दवाइयों के स्टॉक का रजिस्टर उपलब्ध नहीं होने पर कलेक्टर श्री सिंह ने नाराजगी जताते हुए सीएमएचओ डॉ. सरोजनी जेम्स बैक को सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि दवाइयों के स्टॉक का रजिस्टर मेंटेन किया जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर कितनी दवाइयां प्राप्त हुईं, कितनी वितरित एवं उपयोग की गईं और कितनी शेष हैं, इसका अद्यतन रिकॉर्ड अनिवार्य रूप से रखा जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित बीएमओ को उप-स्वास्थ्य केंद्र की दवाइयों के संबंध में 2 दिनों में जानकारी एकत्रित कर रिपोर्ट करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने निरीक्षक के दौरान एक्स्पायर्ड दवा मिलने पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने दवाइयों के उचित प्रबंधन एवं फर्स्ट इन-फर्स्ट आउट व्यवस्था के अनुसार पहले प्राप्त दवाइयों का पहले उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र पर प्राप्त, उपयोग की गई तथा शेष दवाइयों की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओंकारा का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 11वीं एवं 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए उनके भविष्य के लक्ष्य पूछे और कहा कि विद्यार्थी नियमित रूप से मन लगाकर पढ़ाई करें तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी स्वयं को तैयार करें। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्राप्त कर अच्छे महाविद्यालयों में प्रवेश लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कलेक्टर श्री सिंह ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओंकारा परिसर में संचालित प्राथमिक विद्यालय के छात्रों से आत्मीय चर्चा कर पढ़ाई की स्थिति की जानकारी ली तथा शिक्षकों से भी शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यालय में संचालित मध्यान्ह भोजन किचन का भोजन की गुणवत्ता जांची और समूह की महिलाओं को भोजन के लिए तैयार सब्जी की मात्रा बढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान रसोईया के मानदेय का भुगतान ना होने संबंधी समस्या सामने आने पर कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने स्कूल परिसर में संचालित आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित बच्चों एवं माताओं से चर्चा कर बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार, टेक होम राशन (टीएचआर), टीकाकरण, एसएएम एवं एमएएम श्रेणी के बच्चों के संबंध में भी जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि कुपोषित बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान दें तथा आवश्यकता होने पर बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराएं, ताकि उन्हें कुपोषण से बाहर लाया जा सके। उन्होंने माताओं से बच्चों के खान-पान पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र में स्थापित वाटर प्यूरीफायर (आरओ) की स्थिति की भी जानकारी ली।2
- शिकायत करने के बाद शा.अनु. जाति जनजाति उत्कृष्ट बालिका छात्रावास की छात्राएं भयभीत, जिला प्रशासन मामले को गंभीरता से ले- कांग्रेस शिकायत करने के बाद शा.अनु. जाति जनजाति उत्कृष्ट बालिका छात्रावास की छात्राएं भयभीत, जिला प्रशासन मामले को गंभीरता से ले- कांग्रेस हरदा/टिमरनी- गत दिवस उत्कृष्ट बालिका छात्रावास की छात्राओं ने भोजन एवं अन्य सुविधाओं में लापरवाही को लेकर हॉस्टल अधीक्षक की शिकायत विकासखंड शिक्षा अधिकारी टिमरनी से की थी परंतु शिकायत करने के बाद अधीक्षक एवं जिला अधिकारी द्वारा छात्राओं को डराया धमकाया जा रहा है जिससे छात्राएं भयभीत हैं वर्तमान में 50 छात्राओं वाले इस हॉस्टल में मात्र 21 छात्राएं ही रह रही है जिससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि छात्राओं के साथ उचित व्यवहार नहीं किया जा रहा है उन्हें पर्याप्त सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं शिकायत के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लेना कई सवाल खड़े कर रहा है उक्त आरोप लगाते हुए पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने बताया कि जिला प्रशासन को छात्राओं की शिकायत को गंभीरता से लेना चाहिए, शिकायत करने के बाद छात्राओं को अधीक्षिका द्वारा धमकाया जा रहा है एवं जिला अधिकारी ने भी शिकायत करने पर जांच के दौरान छात्राओं से नाराजगी प्रकट की और कहा कि आपने मामले की बाहर शिकायत क्यों की यह गंभीर सवाल है वह छात्राएं जो दूर-दराज से आकर छात्रावास में रह रही हैं अधिकारियों के इस रवैये से वह भयभीत है जायसवाल ने बताया कि अधीक्षिका के व्यवहार एवं सही खान-पान नहीं मिलने के कारण कई छात्राएं अपने घर चली गई हैं मात्र 20 से 21 छात्राएं ही वर्तमान में हॉस्टल में रह रही है ऐसे में विभाग द्वारा सिर्फ अधीक्षिका को हटा देना मात्र ही विकल्प नहीं है वहां की अंदर की व्यवस्थाओं को भी सुधारना होगा छात्रावास में छात्राओं को शासन से मिलने वाली पर्याप्त सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं मेनू के आधार पर उन्हें भोजन नहीं दिया जा रहा है चर्चा के दौरान छात्राओं ने यहां तक बताया कि जब उनके अभिभावक या माता-पिता मिलने आते हैं तो उनसे मिलने नहीं दिया जाता है जायसवाल ने आरोप लगाया कि यदि जिला प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो जो शेष बची छात्राएं भी हॉस्टल छोड़कर चली जाएगी छात्राओं की शिकायत के बाद जिला प्रशासन का कोई वरिष्ठ अधिकारी अभी तक मौके पर नहीं गया है जिससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि जिला प्रशासन इसके प्रति कितना गंभीर है नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने इस पूरे मामले में जिला कलेक्टर से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए हॉस्टल की व्यवस्थाओं को सुधारने की भी बात कही है, जनविश्वास अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को सरकार से मिलने वाली सुविधा एवं सहायता के दावों में कितनी सच्चाई है, ये छात्राओं की पीड़ा से साबित हो रहा है ।3
- पुनासा/मुंदी शराब पीकर गांव के व्यक्ति ने महिलाओं को दी गाली, पीपलकोटा के ग्रामीणों जन ट्रैक्टर - ट्रॉली भर कर पहुँचे थाने, थाना प्रभारी राजेश ओहरिया को सौपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग।1
- मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से रिपोर्टर देवेंद्र सिंह मीना महिला तीन दिन से नन्ही बच्ची के साथ भटकने को मजबूर, जिम्मेदारों से मदद की अपील सीहोर। सीहोर-दोराहा जोड़ क्षेत्र की रहने वाली एक महिला पिछले तीन दिनों से अपनी नन्ही बच्ची के साथ सड़कों पर भटकने को मजबूर है। महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष द्वारा उसे घर से बाहर निकाल दिया गया, जिसके बाद वह अपनी बच्ची के साथ दर-दर भटक रही है। लेकिन लंबे समय तक इस तरह की स्थिति में रहना महिला और मासूम बच्ची दोनों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन और संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से अपील है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला और उसकी बच्ची की स्थिति की जानकारी लेकर उन्हें सुरक्षित आश्रय, आवश्यक सहायता और उचित संरक्षण उपलब्ध कराया जाए। महिला की परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन से त्वरित हस्तक्षेप की उम्मीद है, ताकि उसे और उसकी नन्ही बच्ची को सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन मिल सके।।1
- ओ बी सी और रामेश्वर शर्मा आमने सामने मिसाइल वाली बात पर ओ बी सी और रामेश्वर शर्मा ने क्या कहा1
- PM मोदी के जन्मदिन पर कालापीपल में दीपों की श्रृंखला सचिन शर्मा की रिपोर्ट कालापीपल नगर परिषद पानखेड़ी के वार्ड क्रमांक 5 में पार्षद अनीता भगवत सिंह राजपूत ने मातृ शक्तियों के साथ शीतला माता मंदिर से राम मंदिर तक दीप प्रज्वलित किए। कॉलोनी चौक पर भी दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। मातृ शक्तियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को खास बना दिया। 📍 कालापीपल | शाजापुर | शुजालपुर सचिन शर्मा की रिपोर्ट | हिडन रिपोर्ट न्यूज़ नेटवर्क जो छिपा है, वही दिखेगा।1
- कन्नौद अधिवक्ता संघ ने एडिशनल एसपी ग्रामीण श्रीमती सौम्या जैन को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक जांच की मांग की। संघ ने कहा कि प्रकरण में 31 मई 2026 की कथित घटना के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है, जबकि आवेदक अधिवक्ता राजेश जाट का कहना है कि ऐसी कोई घटना घटित ही नहीं हुई। ग्राम नांदी निवासी अधिवक्ता राजेश जाट द्वारा प्रस्तुत आवेदन के आधार पर अधिवक्ता संघ ने पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाने का आग्रह किया। झूठी रिपोर्ट के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग, अधिवक्ता संघ ने एएसपी ग्रामीण को सौंपा ज्ञापन कन्नौद। एफआईआर क्रमांक 0365/2026 को लेकर कन्नौद अधिवक्ता संघ ने एडिशनल एसपी ग्रामीण श्रीमती सौम्या जैन को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक जांच की मांग की। संघ ने कहा कि प्रकरण में 31 मई 2026 की कथित घटना के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है, जबकि आवेदक अधिवक्ता राजेश जाट का कहना है कि ऐसी कोई घटना घटित ही नहीं हुई। ग्राम नांदी निवासी अधिवक्ता राजेश जाट द्वारा प्रस्तुत आवेदन के आधार पर अधिवक्ता संघ ने पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाने का आग्रह किया। ज्ञापन में मांग की गई कि जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए और यदि रिपोर्ट असत्य पाई जाती है तो प्रकरण में नियमानुसार खात्मे की कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही ज्ञापन में विजय पिता रामलाल जाट उम्र 34 वर्ष एवं राजेश पिता रामलाल जाट उम्र 40 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम नांदी, तहसील व थाना खातेगांव, पर कथित रूप से झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने के संबंध में भी जांच कर वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने एएसपी ग्रामीण सौम्या जैन से मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने का आग्रह किया। एएसपी ग्रामीण ने संघ को आश्वासन दिया कि आवेदन की निष्पक्ष जांच की जाएगी तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिवक्ता संघ ने पुलिस प्रशासन के आश्वासन का स्वागत करते हुए मामले में निष्पक्ष जांच और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त की।4
- भारत की आकृति बनाकर किया दीप प्रज्ज्वलन, शिक्षकों ने किया रक्तदान *पीएम श्री शाला में 'सेवा संकल्प अभियान' का शुभारंभ, भारत की आकृति बनाकर किया दीप प्रज्ज्वलन, शिक्षकों ने किया रक्तदान* *हाटपीपल्या।* पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाटपीपल्या में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' का भव्य शुभारंभ किया गया। विद्यालय परिसर में छात्राओं द्वारा भारत की आकृति बनाई गई, जिसमें प्राचार्य एन. पी. सिंह, उषा दुबे, हर्षा जोशी, मुफीद अहमद मंसूरी, गोकुल नागर, घनश्याम कारपेंटर, रामसिंह चौहान, अभिषेक विश्वकर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया। इसके पूर्व विद्यालय के शिक्षकों - अनिल कुंभकार, राजेश सिंह सेंधव, गोकुल नागर, राजपाल सिंह चौहान, मुफीद अहमद मंसूरी एवं अभिषेक विश्वकर्मा ने सिविल अस्पताल बागली में पहुँचकर रक्तदान किया। इस अवसर पर रेडक्रॉस काउंसलर मुफीद अहमद मंसूरी ने कहा कि _"रक्तदान महादान है। पीएम श्री शाला के शिक्षकों ने इस पुनीत सेवा कार्य से जुड़कर समाज के लिए प्रेरणा का कार्य किया है। रक्तदान से हृदय स्वस्थ रहता है, शरीर में नया रक्त बनता है और किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचती है। अतः सभी को रक्तदान अवश्य करना चाहिए।"_4
- 25 हजार दीपों से लिखा ‘वंदे मातरम’, 250 ड्रोन ने आसमान में रची देशभक्ति की आकृतियां ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, ड्रोन शो और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन देवास 25 हजार दीपों से लिखा ‘वंदे मातरम’, 250 ड्रोन ने आसमान में रची देशभक्ति की आकृतियां ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, ड्रोन शो और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन देवास। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देवास जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ किया गया। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में 25 हजार से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए। इस दौरान दीपों की रोशनी से पुलिस परेड ग्राउंड जगमगा उठा और दीपों के माध्यम से ‘वंदे मातरम’ की आकृति बनाई गई। कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं देवास जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा शामिल हुए। जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, नागरिकों तथा अधिकारी-कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित किए। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। 250 ड्रोन ने आसमान में दिखाया विकसित भारत का सपना दीप प्रज्वलन के बाद आयोजित भव्य ड्रोन शो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। करीब 250 ड्रोन के माध्यम से आसमान में 20 से अधिक आकर्षक आकृतियां प्रदर्शित की गईं। इनमें देवी माता, बाबा महाकाल, भारत का नक्शा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आकृतियों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मध्यप्रदेश का नक्शा और विकास गाथा को भी प्रदर्शित किया गया। ड्रोन शो के माध्यम से ‘आत्मनिर्भर भारत’, ‘डिजिटल इंडिया’, महिला सशक्तिकरण, युवा शक्ति और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों को भी आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। कृषि क्षेत्र में तकनीकी नवाचार और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प की झलक भी आसमान में दिखाई दी। मध्यप्रदेश और देवास जिले की उपलब्धियों एवं स्थानीय गौरव को भी ड्रोन शो के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। हाईटेक ड्रोन शो देखने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचे। आकर्षक रोशनी, देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया। गरीब कल्याण के लिए सरकार कर रही निरंतर काम : देवड़ा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री एवं देवास जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर देवास में शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब कल्याण और उनके उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्वामित्व योजना के तहत लाखों नागरिकों को उनकी भूमि और घर का मालिकाना हक दिया गया है। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना के तहत नागरिकों की निःशुल्क रजिस्ट्री की जाएगी। दीपक जनता के आशीर्वाद और विश्वास का प्रतीक : सोलंकी देवास-शाजापुर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर विकसित भारत के निर्माण के लिए लगातार काम कर रही हैं। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि आज जलाया गया प्रत्येक दीपक केवल रोशनी का प्रतीक नहीं, बल्कि जनता के आशीर्वाद और अटूट विश्वास का प्रतीक है। हाटपिपल्या विधायक मनोज चौधरी ने जिले के नागरिकों से ‘सेवा संकल्प अभियान’ में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह अभियान एक माह तक चलेगा, जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। वहीं रायसिंह सेंधव ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दिया’ तभी सार्थक होगा, जब सभी नागरिक पूरे माह चलने वाले सेवा संकल्प अभियान में सहभागी बनें। जिले में एक साथ जले 5 लाख से अधिक दीप कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने अभियान की रूपरेखा बताते हुए कहा कि जिला मुख्यालय पर 25 हजार से अधिक तथा पूरे जिले में एक साथ 5 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए। उन्होंने बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ एक माह तक चलेगा, जिसमें जनहित और विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के शुभारंभ अवसर पर जिलेभर में वृहद रक्तदान शिविरों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष लीला अटारिया, राजेश यादव, भेरूलाल अटारिया, बहादुर मुकाती सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर ऋतुराज सिंह, पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत, एमडी जल निगम केवीएस चौधरी, जिला पंचायत सीईओ नवनीत धुर्वे, नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार, अपर कलेक्टर शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर संजीव जैन सहित अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।3