कन्नौद अधिवक्ता संघ ने एडिशनल एसपी ग्रामीण श्रीमती सौम्या जैन को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक जांच की मांग की। संघ ने कहा कि प्रकरण में 31 मई 2026 की कथित घटना के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है, जबकि आवेदक अधिवक्ता राजेश जाट का कहना है कि ऐसी कोई घटना घटित ही नहीं हुई। ग्राम नांदी निवासी अधिवक्ता राजेश जाट द्वारा प्रस्तुत आवेदन के आधार पर अधिवक्ता संघ ने पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाने का आग्रह किया। झूठी रिपोर्ट के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग, अधिवक्ता संघ ने एएसपी ग्रामीण को सौंपा ज्ञापन कन्नौद। एफआईआर क्रमांक 0365/2026 को लेकर कन्नौद अधिवक्ता संघ ने एडिशनल एसपी ग्रामीण श्रीमती सौम्या जैन को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक जांच की मांग की। संघ ने कहा कि प्रकरण में 31 मई 2026 की कथित घटना के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है, जबकि आवेदक अधिवक्ता राजेश जाट का कहना है कि ऐसी कोई घटना घटित ही नहीं हुई। ग्राम नांदी निवासी अधिवक्ता राजेश जाट द्वारा प्रस्तुत आवेदन के आधार पर अधिवक्ता संघ ने पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाने का आग्रह किया। ज्ञापन में मांग की गई कि जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए और यदि रिपोर्ट असत्य पाई जाती है तो प्रकरण में नियमानुसार खात्मे की कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही ज्ञापन में विजय पिता रामलाल जाट उम्र 34 वर्ष एवं राजेश पिता रामलाल जाट उम्र 40 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम नांदी, तहसील व थाना खातेगांव, पर कथित रूप से झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने के संबंध में भी जांच कर वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने एएसपी ग्रामीण सौम्या जैन से मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने का आग्रह किया। एएसपी ग्रामीण ने संघ को आश्वासन दिया कि आवेदन की निष्पक्ष जांच की जाएगी तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिवक्ता संघ ने पुलिस प्रशासन के आश्वासन का स्वागत करते हुए मामले में निष्पक्ष जांच और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त की।
कन्नौद अधिवक्ता संघ ने एडिशनल एसपी ग्रामीण श्रीमती सौम्या जैन को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक जांच की मांग की। संघ ने कहा कि प्रकरण में 31 मई 2026 की कथित घटना के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है, जबकि आवेदक अधिवक्ता राजेश जाट का कहना है कि ऐसी कोई घटना घटित ही नहीं हुई। ग्राम नांदी निवासी अधिवक्ता राजेश जाट द्वारा प्रस्तुत आवेदन के आधार पर अधिवक्ता संघ ने पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाने का आग्रह किया। झूठी रिपोर्ट के
आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग, अधिवक्ता संघ ने एएसपी ग्रामीण को सौंपा ज्ञापन कन्नौद। एफआईआर क्रमांक 0365/2026 को लेकर कन्नौद अधिवक्ता संघ ने एडिशनल एसपी ग्रामीण श्रीमती सौम्या जैन को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक जांच की मांग की। संघ ने कहा कि प्रकरण में 31 मई 2026 की कथित घटना के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है, जबकि आवेदक अधिवक्ता राजेश जाट का कहना है कि ऐसी कोई घटना घटित ही नहीं हुई। ग्राम नांदी निवासी अधिवक्ता राजेश जाट द्वारा प्रस्तुत आवेदन के आधार पर अधिवक्ता संघ
ने पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाने का आग्रह किया। ज्ञापन में मांग की गई कि जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए और यदि रिपोर्ट असत्य पाई जाती है तो प्रकरण में नियमानुसार खात्मे की कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही ज्ञापन में विजय पिता रामलाल जाट उम्र 34 वर्ष एवं राजेश पिता रामलाल जाट उम्र 40 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम नांदी, तहसील व थाना खातेगांव, पर कथित रूप से झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने के संबंध में भी
जांच कर वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने एएसपी ग्रामीण सौम्या जैन से मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने का आग्रह किया। एएसपी ग्रामीण ने संघ को आश्वासन दिया कि आवेदन की निष्पक्ष जांच की जाएगी तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिवक्ता संघ ने पुलिस प्रशासन के आश्वासन का स्वागत करते हुए मामले में निष्पक्ष जांच और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त की।
- शहर के महाराष्ट्रीयन परिवारों में गुरुवार से महालक्ष्मी पर्व की शुरुआत श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई। धार्मिक मान्यता के अनुसार ज्येष्ठा और कनिष्ठा गौरी यानी महालक्ष्मी तीन दिनों के लिए मायके आती हैं। इसी भाव के साथ मराठी परिवारों में महालक्ष्मी का बेटी के रूप में स्वागत कर तीन दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना और लाड़-सत्कार किया जाता है। महाराष्ट्रीयन परिवारों में मायके आईं महालक्ष्मी, बेटी की तरह हो रहा लाड़-सत्कार तीन दिनों तक ज्येष्ठा-कनिष्ठा गौरी की पूजा-अर्चना, आज महापूजा में 16 व्यंजनों का लगेगा भोग देवास। शहर के महाराष्ट्रीयन परिवारों में गुरुवार से महालक्ष्मी पर्व की शुरुआत श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई। धार्मिक मान्यता के अनुसार ज्येष्ठा और कनिष्ठा गौरी यानी महालक्ष्मी तीन दिनों के लिए मायके आती हैं। इसी भाव के साथ मराठी परिवारों में महालक्ष्मी का बेटी के रूप में स्वागत कर तीन दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना और लाड़-सत्कार किया जाता है। घ गुरुवार को विधि-विधान से महालक्ष्मी का आह्वान कर ज्येष्ठा-कनिष्ठा गौरी की स्थापना की गई। महालक्ष्मी के स्वागत के लिए घर के मुख्य द्वार से पूजा स्थल तक हल्दी-कुंकू से पदचिह्न बनाए गए। शुक्रवार को महापूजा के अवसर पर पूरणपोली सहित 16 प्रकार के पारंपरिक व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। दिनभर पूजा-अर्चना के साथ सुहागिन महिलाओं और ब्राह्मणों को भोजन कराने की भी परंपरा निभाई जाएगी। महाराष्ट्रीयन परिवार से जुड़ी प्रणीता बागलीकर ने बताया कि मराठी समाज में महालक्ष्मी को बेटी का स्वरूप माना जाता है। इसी कारण तीन दिनों तक उनका विशेष सत्कार किया जाता है। शनिवार को महाआरती के बाद विधि-विधान से महालक्ष्मी को विदाई दी जाएगी और अगले वर्ष पुन: मायके आने का निमंत्रण दिया जाएगा। महालक्ष्मी पर्व को परिवार में सुख, समृद्धि और सौभाग्य की कामना से जोड़कर देखा जाता है। पर्व के चलते महाराष्ट्रीयन परिवारों में पारंपरिक पूजा-पद्धति के साथ उत्सव का माहौल बना हुआ है।4
- driver for trip aapka bharosa hamari jimmedari safe driving1
- सिवनी के सरकार चमत्कारी लड्डू गोपाल और बाबा भोलेनाथ का हुआ हरिहर मिलन सिवनी के सरकार चमत्कारी लड्डू गोपाल के हरिहर मिलन को लेकर भव्य धार्मिक शोभायात्रा निकाली गई। गंगा हार्डवेयर के प्रोपराइटर प्रमोद शर्मा, प्रशांत बबलू शर्मा के हरि निवास, कॉलोनी चौराहे से प्रारंभ हुई शोभायात्रा में भगवान चमत्कारी लड्डू गोपाल आकर्षक रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भक्ति संगीत के बीच निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, श्रद्धालु एवं धर्मप्रेमी नागरिक शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान लड्डू गोपाल के जयकारे लगाते हुए भक्ति और श्रद्धा में लीन नजर आए। पूरे मार्ग में धर्ममय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया। सकल हिंदू समाज ने किया भव्य स्वागत बुधवारा क्षेत्र में सकल हिंदू समाज द्वारा चमत्कारी लड्डू गोपाल की शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने भगवान लड्डू गोपाल की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सकल हिंदू समाज के पदाधिकारि एवं मातृशक्ति ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। धार्मिक आयोजन में विशेष रूप से उपस्थित देवनखेड़ी सरकार धर्मेंद्र पड़ियार एवं टिकोड़ वाले पड़ियार को सम्मानित किया। साथ ही धार्मिक आयोजन के आयोजक श्रीमती मनोरमा शर्मा, प्रमोद शर्मा, प्रशांत बबलू शर्मा एवं शर्मा परिवार का सकल हिंदू समाज ने पुष्पमाला एवं साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत-सम्मान किया l हरिहर मिलन बना श्रद्धा और आस्था का केंद्र शोभायात्रा जब बुधवारा स्थित श्रीराम मंदिर पहुंची, जहां विराजमान बाबा भोलेनाथ महादेव के साथ सिवनी से पधारे चमत्कारी लड्डू गोपाल का विधिवत हरिहर मिलन कराया गया। पूजा-अर्चना एवं आरती के इस दिव्य अवसर पर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। हरिहर मिलन का दृश्य श्रद्धालुओं के लिए आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक अनुभूति का केंद्र बन गया। धार्मिक आयोजन हमारी सनातन आस्था को मजबूत करते हैं — नरेंद्र कुशवाहा इस अवसर पर सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने कहा कि भगवान के ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ाने का कार्य करते हैं। सिवनी के चमत्कारी लड्डू गोपाल का आष्टा आगमन और बाबा भोलेनाथ के साथ हरिहर मिलन का यह दिव्य अवसर नगरवासियों के लिए सौभाग्य और आस्था का विषय है। ऐसे आयोजन हमारी सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ समाज में एकता और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान के प्रति श्रद्धा और भक्ति से मन को शांति मिलती है तथा धार्मिक आयोजनों में सभी वर्गों की सहभागिता हमारी सांस्कृतिक एकता का सुंदर उदाहरण है। उन्होंने आयोजन से जुड़े शर्मा परिवार सहित सभी श्रद्धालुओं को इस पावन धार्मिक आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। विशेष सहभागिता इस अवसर पर सकल हिंदू समाज संरक्षक मोहन सिंह अजनोदिया, सचिव मनीष डोंगरे, मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता सहित पदाधिकारी प्रेम नारायण जायसवाल, अचल किरार, रमेश मालवीय, दिलीप मालवीय, जगदीश खत्री तथा विशेष सहयोगी महेश राठी, मुकेश आर्य, शिव मेवाड़ा मामा, पार्षद सुभाष नामदेव, मोहनलाल कुशवाहा, अमरचंद कुशवाहा पटेल, आकाश मालवीय, शुभम कुशवाहा, राज कुशवाहा, कैलाश कुशवाहा, सुशील कुशवाहा उपस्थित रहे। मातृशक्ति में श्रीमती पार्वती परसराम कुशवाहा, अखिल भारतीय कुशवाहा महिला महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाहा, माहेश्वरी समाज महिला पूर्व अध्यक्ष श्रीमती कल्पना मुकेश आर्य, श्रीमती कृष्णा प्रेमनारायण जायसवाल, पूजा सुशील कुशवाहा, सुनीता चोपड़ा, गायत्री रवि कुशवाहा, गीता भेरूलाल कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी श्रद्धालुओं ने भगवान चमत्कारी लड्डू गोपाल की शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और जय श्रीकृष्ण, हर हर महादेव तथा भगवान लड्डू गोपाल के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। स्वागत मंच संचालन सकल हिंदू समाज सचिव मनीष डोंगरे ने किया3
- भारत आदिवासी पार्टी जिला ए शंकर शाह रघुनाथ शाह जी बलिदान दिवस पर श्रद्धान जाली अर्पित किए और बैठक सम्पन्न हुई हरदा जिला के हंडिया तहसील में बैठक सम्पन्न1
- यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी सेवा संकल्प अभियान के रूप में मना रही हे यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी सेवा संकल्प अभियान के रूप में मना रही हे यह अभियान पुरे देश में 17 सितम्बर 2026 से लेकर 17 अक्टुम्बर 2026 तक चलेगा हाटपिपलिया विधायक मनोज चौधरी ने यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान को चरितार्थ करते हुए नीलकंठ मंदिर परिसर में स्वयं अपने हाथो में झाड़ू लिए सफाई की एवं अस्पताल में मरीजों को फल वितरण करने के साथ साथ नगर परिषद् के माध्यम से कार्यक्रम के अंतर्गत नगर के विभिन्न वार्डों में नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकास कार्यों का शुभारंभ एवं अवलोकन किया गया। प्रमुख विकास कार्य नीलकंठ बाउडी के पास दशाकर्म घाट निर्माण कार्य का भूमिपूजन, लागत राशि ₹15.00 लाख। वार्ड क्रमांक 14, मुक्ति धाम के पास दशाकर्म घाट निर्माण कार्य का भूमिपूजन, लागत राशि ₹15.00 लाख। वार्ड क्रमांक 03, मुक्ति धाम में बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य का भूमिपूजन, लागत राशि ₹15.00 लाख। वार्ड क्रमांक 02 में उमाकान्त तिवारी के घर से गोपाल जाट के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन, लागत राशि ₹9.00 लाख। वार्ड क्रमांक 03 स्थित संत रविदास धर्मशाला में बाउंड्रीवाल एवं शौचालय निर्माण कार्य का अवलोकन, लागत राशि ₹5.00 लाख। वार्ड क्रमांक 11, लालबाई-फूलबाई माता मंदिर के पास (अलहदा) शेड निर्माण कार्य का अवलोकन, लागत राशि ₹6.00 लाख। उक्त समस्त विकास कार्यों की कुल लागत राशि ₹65.00 लाख है। तत्पश्चात स्थानीय नरसिंह घाट पर आशीर्वाद का दिया 5100 दीपो का प्रज्वलन किया। एवं मुक्तिधाम वार्ड 03 एवं मुक्ति धाम वार्ड 14 में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष चंद्रकांता अरुण राठौर एवं समस्त पार्षदगण, एल्डरमैन, जनप्रतिनिधिगण एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। “सेवा ही संकल्प अभियान” के माध्यम से नगर परिषद द्वारा नगर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए नागरिकों को बेहतर सड़क, स्वच्छता, प्रकाश, जल एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। एवं हाटपीपल्या के देवगढ़ चौराहा पर शाम को भगत सिंह की प्रतिमा पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिए जलाया दिए में विशेष यशस्वी नरेंद्र मोदी के दियो से नाम नरेंद्र मोदी का नाम लिखा गया एवं कार्यकर्ताओं ने मोदी के जन्मदिन के नारे लगाए। बाईट - विधायक मनोज चौधरी4
- स्थानीय प्रशासन की देख रेख में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन आरम्भ,निकाले जा रहे जुलूस स्थानीय प्रशासन की देख रेख में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन आरम्भ हरदा/टिमरनी- टिमरनी नगर में स्थानीय ट्राइमारन नदी घाट पर विसर्जन कुंड में आज गणेश स्थापना के पांचवें दिन प्रतिमाओं का विधि विधान से पूजन कर विसर्जन आरंभ हुआ। राजस्व पुलिस एवं नगर प्रशासन का अमला मौके पर मौजूद ।क्रेन की मदद से प्रतिमाओं का विसर्जन कराया जा रहा। नगर क्षेत्र में स्थापित गणेश प्रतिमा का धूमधाम से मंडल समितियों द्वारा जुलूस निकाला जा रहा।नम आंखों से भगवान गणेश को विदाई दी जा रही।एसडीएम शैलेन्द्र बड़ोनिया,एसडीओपी आकांक्षा तलैया, टीआई मुकेश गोड़, तहसीलदार देवशंकर धुर्वे,नपाध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज, नपा cmo बकोरिया विशेष रूप से मौजूद है जिनके निर्देशन में प्रशासन का अमला शांति, सुरक्षा,विसर्जन व्यवस्था में लगा हुआ है।4
- देवास में युवा संगम रोजगार मेला, 395 युवाओं ने कराया पंजीयन: 224 शॉर्टलिस्ट1
- सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और हादसों में होने वाली मौतों को रोकने के लिए देवास पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों का असर अब सामने आने लगा है। कन्नौद थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्ययोजना और जनसहयोग से किए गए सुरक्षा इंतजामों के चलते पिछले वर्ष की तुलना में सड़क हादसों और दुर्घटना में होने वाली मौतों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। सियाघाट पर पुलिस की पहल से हादसों में बड़ी कमी, मौतें 21 से घटकर 7 हुईं कन्नौद। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और हादसों में होने वाली मौतों को रोकने के लिए देवास पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों का असर अब सामने आने लगा है। कन्नौद थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्ययोजना और जनसहयोग से किए गए सुरक्षा इंतजामों के चलते पिछले वर्ष की तुलना में सड़क हादसों और दुर्घटना में होने वाली मौतों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गहलोत ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां सुधारात्मक एवं सुरक्षा उपाय करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सौम्या जैन और एसडीओपी कन्नौद आदित्य तिवारी के मार्गदर्शन में सियाघाट सहित अन्य दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। सियाघाट पर गहरी खाइयों के आसपास रोड कटाव वाले स्थानों पर मोरम-गिट्टी की फिलिंग, रिफ्लेक्टिंग पोल, रेडियम, साइन बोर्ड, जागरूकता पोस्टर, रेलिंग और सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इन कार्यों में स्थानीय गणमान्य नागरिकों एवं आमजन का भी सहयोग लिया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने सियाघाट पहुंचकर सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण किया तथा जनसहयोग से लगाए गए कैमरे, रेलिंग, रिफ्लेक्टिंग बोर्ड एवं रेडियम आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सहयोग करने वाले नागरिकों से मुलाकात कर दुर्घटनाओं में गंभीर चोट और मृत्यु रोकने के प्रयासों में सहयोग को पुण्य कार्य बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया। आंकड़े पुलिस के प्रयासों की तस्वीर बयां कर रहे हैं। पिछले वर्ष कन्नौद थाना क्षेत्र में अब तक 21 एक्सीडेंटल मौतें दर्ज हुई थीं, जबकि इस वर्ष यह संख्या घटकर 7 रह गई है। इसी तरह पिछले वर्ष 54 सड़क दुर्घटना के प्रकरण दर्ज हुए थे, जबकि इस वर्ष अब तक केवल 13 प्रकरण दर्ज हुए हैं। इसी प्रकार पुलिस टीम कन्नौद द्वारा जनसहयोग से कुसुमानिया घाट पर भी सीसीटीवी कैमरे, रिफ्लेक्टर पोल, फ्लेक्स बोर्ड, रेडियम एवं साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। पुलिस का उद्देश्य वाहन चालकों को दुर्घटना संभावित स्थानों पर पहले से सतर्क करना और सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना है। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की कि घाटों, खतरनाक मोड़ों और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों में सहयोग करें, ताकि समय रहते किसी की जान बचाई जा सके।4