Shuru
Apke Nagar Ki App…
भारत आदिवासी पार्टी जिला ए शंकर शाह रघुनाथ शाह जी बलिदान दिवस पर श्रद्धान जाली अर्पित किए और बैठक सम्पन्न हुई हरदा जिला के हंडिया तहसील में बैठक सम्पन्न
Shuru User
भारत आदिवासी पार्टी जिला ए शंकर शाह रघुनाथ शाह जी बलिदान दिवस पर श्रद्धान जाली अर्पित किए और बैठक सम्पन्न हुई हरदा जिला के हंडिया तहसील में बैठक सम्पन्न
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- भारत आदिवासी पार्टी जिला ए शंकर शाह रघुनाथ शाह जी बलिदान दिवस पर श्रद्धान जाली अर्पित किए और बैठक सम्पन्न हुई हरदा जिला के हंडिया तहसील में बैठक सम्पन्न1
- स्थानीय प्रशासन की देख रेख में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन आरम्भ,निकाले जा रहे जुलूस स्थानीय प्रशासन की देख रेख में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन आरम्भ हरदा/टिमरनी- टिमरनी नगर में स्थानीय ट्राइमारन नदी घाट पर विसर्जन कुंड में आज गणेश स्थापना के पांचवें दिन प्रतिमाओं का विधि विधान से पूजन कर विसर्जन आरंभ हुआ। राजस्व पुलिस एवं नगर प्रशासन का अमला मौके पर मौजूद ।क्रेन की मदद से प्रतिमाओं का विसर्जन कराया जा रहा। नगर क्षेत्र में स्थापित गणेश प्रतिमा का धूमधाम से मंडल समितियों द्वारा जुलूस निकाला जा रहा।नम आंखों से भगवान गणेश को विदाई दी जा रही।एसडीएम शैलेन्द्र बड़ोनिया,एसडीओपी आकांक्षा तलैया, टीआई मुकेश गोड़, तहसीलदार देवशंकर धुर्वे,नपाध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज, नपा cmo बकोरिया विशेष रूप से मौजूद है जिनके निर्देशन में प्रशासन का अमला शांति, सुरक्षा,विसर्जन व्यवस्था में लगा हुआ है।4
- driver for trip aapka bharosa hamari jimmedari safe driving1
- शहर के महाराष्ट्रीयन परिवारों में गुरुवार से महालक्ष्मी पर्व की शुरुआत श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई। धार्मिक मान्यता के अनुसार ज्येष्ठा और कनिष्ठा गौरी यानी महालक्ष्मी तीन दिनों के लिए मायके आती हैं। इसी भाव के साथ मराठी परिवारों में महालक्ष्मी का बेटी के रूप में स्वागत कर तीन दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना और लाड़-सत्कार किया जाता है। महाराष्ट्रीयन परिवारों में मायके आईं महालक्ष्मी, बेटी की तरह हो रहा लाड़-सत्कार तीन दिनों तक ज्येष्ठा-कनिष्ठा गौरी की पूजा-अर्चना, आज महापूजा में 16 व्यंजनों का लगेगा भोग देवास। शहर के महाराष्ट्रीयन परिवारों में गुरुवार से महालक्ष्मी पर्व की शुरुआत श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई। धार्मिक मान्यता के अनुसार ज्येष्ठा और कनिष्ठा गौरी यानी महालक्ष्मी तीन दिनों के लिए मायके आती हैं। इसी भाव के साथ मराठी परिवारों में महालक्ष्मी का बेटी के रूप में स्वागत कर तीन दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना और लाड़-सत्कार किया जाता है। घ गुरुवार को विधि-विधान से महालक्ष्मी का आह्वान कर ज्येष्ठा-कनिष्ठा गौरी की स्थापना की गई। महालक्ष्मी के स्वागत के लिए घर के मुख्य द्वार से पूजा स्थल तक हल्दी-कुंकू से पदचिह्न बनाए गए। शुक्रवार को महापूजा के अवसर पर पूरणपोली सहित 16 प्रकार के पारंपरिक व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। दिनभर पूजा-अर्चना के साथ सुहागिन महिलाओं और ब्राह्मणों को भोजन कराने की भी परंपरा निभाई जाएगी। महाराष्ट्रीयन परिवार से जुड़ी प्रणीता बागलीकर ने बताया कि मराठी समाज में महालक्ष्मी को बेटी का स्वरूप माना जाता है। इसी कारण तीन दिनों तक उनका विशेष सत्कार किया जाता है। शनिवार को महाआरती के बाद विधि-विधान से महालक्ष्मी को विदाई दी जाएगी और अगले वर्ष पुन: मायके आने का निमंत्रण दिया जाएगा। महालक्ष्मी पर्व को परिवार में सुख, समृद्धि और सौभाग्य की कामना से जोड़कर देखा जाता है। पर्व के चलते महाराष्ट्रीयन परिवारों में पारंपरिक पूजा-पद्धति के साथ उत्सव का माहौल बना हुआ है।4
- सिवनी के सरकार चमत्कारी लड्डू गोपाल और बाबा भोलेनाथ का हुआ हरिहर मिलन सिवनी के सरकार चमत्कारी लड्डू गोपाल के हरिहर मिलन को लेकर भव्य धार्मिक शोभायात्रा निकाली गई। गंगा हार्डवेयर के प्रोपराइटर प्रमोद शर्मा, प्रशांत बबलू शर्मा के हरि निवास, कॉलोनी चौराहे से प्रारंभ हुई शोभायात्रा में भगवान चमत्कारी लड्डू गोपाल आकर्षक रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भक्ति संगीत के बीच निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, श्रद्धालु एवं धर्मप्रेमी नागरिक शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान लड्डू गोपाल के जयकारे लगाते हुए भक्ति और श्रद्धा में लीन नजर आए। पूरे मार्ग में धर्ममय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया। सकल हिंदू समाज ने किया भव्य स्वागत बुधवारा क्षेत्र में सकल हिंदू समाज द्वारा चमत्कारी लड्डू गोपाल की शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने भगवान लड्डू गोपाल की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सकल हिंदू समाज के पदाधिकारि एवं मातृशक्ति ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। धार्मिक आयोजन में विशेष रूप से उपस्थित देवनखेड़ी सरकार धर्मेंद्र पड़ियार एवं टिकोड़ वाले पड़ियार को सम्मानित किया। साथ ही धार्मिक आयोजन के आयोजक श्रीमती मनोरमा शर्मा, प्रमोद शर्मा, प्रशांत बबलू शर्मा एवं शर्मा परिवार का सकल हिंदू समाज ने पुष्पमाला एवं साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत-सम्मान किया l हरिहर मिलन बना श्रद्धा और आस्था का केंद्र शोभायात्रा जब बुधवारा स्थित श्रीराम मंदिर पहुंची, जहां विराजमान बाबा भोलेनाथ महादेव के साथ सिवनी से पधारे चमत्कारी लड्डू गोपाल का विधिवत हरिहर मिलन कराया गया। पूजा-अर्चना एवं आरती के इस दिव्य अवसर पर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। हरिहर मिलन का दृश्य श्रद्धालुओं के लिए आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक अनुभूति का केंद्र बन गया। धार्मिक आयोजन हमारी सनातन आस्था को मजबूत करते हैं — नरेंद्र कुशवाहा इस अवसर पर सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने कहा कि भगवान के ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ाने का कार्य करते हैं। सिवनी के चमत्कारी लड्डू गोपाल का आष्टा आगमन और बाबा भोलेनाथ के साथ हरिहर मिलन का यह दिव्य अवसर नगरवासियों के लिए सौभाग्य और आस्था का विषय है। ऐसे आयोजन हमारी सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ समाज में एकता और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान के प्रति श्रद्धा और भक्ति से मन को शांति मिलती है तथा धार्मिक आयोजनों में सभी वर्गों की सहभागिता हमारी सांस्कृतिक एकता का सुंदर उदाहरण है। उन्होंने आयोजन से जुड़े शर्मा परिवार सहित सभी श्रद्धालुओं को इस पावन धार्मिक आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। विशेष सहभागिता इस अवसर पर सकल हिंदू समाज संरक्षक मोहन सिंह अजनोदिया, सचिव मनीष डोंगरे, मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता सहित पदाधिकारी प्रेम नारायण जायसवाल, अचल किरार, रमेश मालवीय, दिलीप मालवीय, जगदीश खत्री तथा विशेष सहयोगी महेश राठी, मुकेश आर्य, शिव मेवाड़ा मामा, पार्षद सुभाष नामदेव, मोहनलाल कुशवाहा, अमरचंद कुशवाहा पटेल, आकाश मालवीय, शुभम कुशवाहा, राज कुशवाहा, कैलाश कुशवाहा, सुशील कुशवाहा उपस्थित रहे। मातृशक्ति में श्रीमती पार्वती परसराम कुशवाहा, अखिल भारतीय कुशवाहा महिला महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाहा, माहेश्वरी समाज महिला पूर्व अध्यक्ष श्रीमती कल्पना मुकेश आर्य, श्रीमती कृष्णा प्रेमनारायण जायसवाल, पूजा सुशील कुशवाहा, सुनीता चोपड़ा, गायत्री रवि कुशवाहा, गीता भेरूलाल कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी श्रद्धालुओं ने भगवान चमत्कारी लड्डू गोपाल की शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और जय श्रीकृष्ण, हर हर महादेव तथा भगवान लड्डू गोपाल के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। स्वागत मंच संचालन सकल हिंदू समाज सचिव मनीष डोंगरे ने किया3
- पुनासा/मुंदी शराब पीकर गांव के व्यक्ति ने महिलाओं को दी गाली, पीपलकोटा के ग्रामीणों जन ट्रैक्टर - ट्रॉली भर कर पहुँचे थाने, थाना प्रभारी राजेश ओहरिया को सौपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग।1
- यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी सेवा संकल्प अभियान के रूप में मना रही हे यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी सेवा संकल्प अभियान के रूप में मना रही हे यह अभियान पुरे देश में 17 सितम्बर 2026 से लेकर 17 अक्टुम्बर 2026 तक चलेगा हाटपिपलिया विधायक मनोज चौधरी ने यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान को चरितार्थ करते हुए नीलकंठ मंदिर परिसर में स्वयं अपने हाथो में झाड़ू लिए सफाई की एवं अस्पताल में मरीजों को फल वितरण करने के साथ साथ नगर परिषद् के माध्यम से कार्यक्रम के अंतर्गत नगर के विभिन्न वार्डों में नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकास कार्यों का शुभारंभ एवं अवलोकन किया गया। प्रमुख विकास कार्य नीलकंठ बाउडी के पास दशाकर्म घाट निर्माण कार्य का भूमिपूजन, लागत राशि ₹15.00 लाख। वार्ड क्रमांक 14, मुक्ति धाम के पास दशाकर्म घाट निर्माण कार्य का भूमिपूजन, लागत राशि ₹15.00 लाख। वार्ड क्रमांक 03, मुक्ति धाम में बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य का भूमिपूजन, लागत राशि ₹15.00 लाख। वार्ड क्रमांक 02 में उमाकान्त तिवारी के घर से गोपाल जाट के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन, लागत राशि ₹9.00 लाख। वार्ड क्रमांक 03 स्थित संत रविदास धर्मशाला में बाउंड्रीवाल एवं शौचालय निर्माण कार्य का अवलोकन, लागत राशि ₹5.00 लाख। वार्ड क्रमांक 11, लालबाई-फूलबाई माता मंदिर के पास (अलहदा) शेड निर्माण कार्य का अवलोकन, लागत राशि ₹6.00 लाख। उक्त समस्त विकास कार्यों की कुल लागत राशि ₹65.00 लाख है। तत्पश्चात स्थानीय नरसिंह घाट पर आशीर्वाद का दिया 5100 दीपो का प्रज्वलन किया। एवं मुक्तिधाम वार्ड 03 एवं मुक्ति धाम वार्ड 14 में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष चंद्रकांता अरुण राठौर एवं समस्त पार्षदगण, एल्डरमैन, जनप्रतिनिधिगण एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। “सेवा ही संकल्प अभियान” के माध्यम से नगर परिषद द्वारा नगर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए नागरिकों को बेहतर सड़क, स्वच्छता, प्रकाश, जल एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। एवं हाटपीपल्या के देवगढ़ चौराहा पर शाम को भगत सिंह की प्रतिमा पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिए जलाया दिए में विशेष यशस्वी नरेंद्र मोदी के दियो से नाम नरेंद्र मोदी का नाम लिखा गया एवं कार्यकर्ताओं ने मोदी के जन्मदिन के नारे लगाए। बाईट - विधायक मनोज चौधरी4
- शिकायत करने के बाद शा.अनु. जाति जनजाति उत्कृष्ट बालिका छात्रावास की छात्राएं भयभीत, जिला प्रशासन मामले को गंभीरता से ले- कांग्रेस शिकायत करने के बाद शा.अनु. जाति जनजाति उत्कृष्ट बालिका छात्रावास की छात्राएं भयभीत, जिला प्रशासन मामले को गंभीरता से ले- कांग्रेस हरदा/टिमरनी- गत दिवस उत्कृष्ट बालिका छात्रावास की छात्राओं ने भोजन एवं अन्य सुविधाओं में लापरवाही को लेकर हॉस्टल अधीक्षक की शिकायत विकासखंड शिक्षा अधिकारी टिमरनी से की थी परंतु शिकायत करने के बाद अधीक्षक एवं जिला अधिकारी द्वारा छात्राओं को डराया धमकाया जा रहा है जिससे छात्राएं भयभीत हैं वर्तमान में 50 छात्राओं वाले इस हॉस्टल में मात्र 21 छात्राएं ही रह रही है जिससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि छात्राओं के साथ उचित व्यवहार नहीं किया जा रहा है उन्हें पर्याप्त सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं शिकायत के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लेना कई सवाल खड़े कर रहा है उक्त आरोप लगाते हुए पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने बताया कि जिला प्रशासन को छात्राओं की शिकायत को गंभीरता से लेना चाहिए, शिकायत करने के बाद छात्राओं को अधीक्षिका द्वारा धमकाया जा रहा है एवं जिला अधिकारी ने भी शिकायत करने पर जांच के दौरान छात्राओं से नाराजगी प्रकट की और कहा कि आपने मामले की बाहर शिकायत क्यों की यह गंभीर सवाल है वह छात्राएं जो दूर-दराज से आकर छात्रावास में रह रही हैं अधिकारियों के इस रवैये से वह भयभीत है जायसवाल ने बताया कि अधीक्षिका के व्यवहार एवं सही खान-पान नहीं मिलने के कारण कई छात्राएं अपने घर चली गई हैं मात्र 20 से 21 छात्राएं ही वर्तमान में हॉस्टल में रह रही है ऐसे में विभाग द्वारा सिर्फ अधीक्षिका को हटा देना मात्र ही विकल्प नहीं है वहां की अंदर की व्यवस्थाओं को भी सुधारना होगा छात्रावास में छात्राओं को शासन से मिलने वाली पर्याप्त सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं मेनू के आधार पर उन्हें भोजन नहीं दिया जा रहा है चर्चा के दौरान छात्राओं ने यहां तक बताया कि जब उनके अभिभावक या माता-पिता मिलने आते हैं तो उनसे मिलने नहीं दिया जाता है जायसवाल ने आरोप लगाया कि यदि जिला प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो जो शेष बची छात्राएं भी हॉस्टल छोड़कर चली जाएगी छात्राओं की शिकायत के बाद जिला प्रशासन का कोई वरिष्ठ अधिकारी अभी तक मौके पर नहीं गया है जिससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि जिला प्रशासन इसके प्रति कितना गंभीर है नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने इस पूरे मामले में जिला कलेक्टर से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए हॉस्टल की व्यवस्थाओं को सुधारने की भी बात कही है, जनविश्वास अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को सरकार से मिलने वाली सुविधा एवं सहायता के दावों में कितनी सच्चाई है, ये छात्राओं की पीड़ा से साबित हो रहा है ।3