logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गाजीपुर: ब्लैकमेलिंग और बदनामी के डर से युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी.... गाजीपुर। नगसर हाल्ट थाना क्षेत्र के असांव गांव में मानसिक तनाव और कथित ब्लैकमेलिंग से परेशान एक युवक ने अपने दोस्त के घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने घटनास्थल से चादर को कब्जे में लेकर कमरे को सील कर दिया है। मृतक की पहचान गगरन गांव निवासी 22 वर्षीय गुलशन गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुलशन ने मंगलवार को असांव स्थित अपने एक दोस्त के घर के कमरे में दीवार के छेद में चादर के सहारे फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की मां रंजना देवी और पिता बालेश्वर गुप्ता का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के छोटे भाई संजीव गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसके भाई पर फर्जी छेड़छाड़ का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दे दी थी। इसके बाद उससे पांच लाख रुपये की मांग की जा रही थी और रुपये न देने पर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही थी। इन आरोपों और सामाजिक बदनामी के डर से गुलशन काफी मानसिक तनाव में था और पुलिस से बचने के लिए अपने दोस्त के घर पर छिपकर रह रहा था। परिजनों का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक दबाव के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। बताया जा रहा है कि गुलशन होली के अवसर पर घर आया था और कुछ दिनों बाद उसे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की परीक्षा देने जाना था। इस संबंध में नगसर हाल्ट थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

1 hr ago
user_Krishna Kumar Mishra
Krishna Kumar Mishra
Court reporter मोहम्मदाबाद, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
715e3511-5f83-4f4d-9775-b4ab3c7be7a2

गाजीपुर: ब्लैकमेलिंग और बदनामी के डर से युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी.... गाजीपुर। नगसर हाल्ट थाना क्षेत्र के असांव गांव में मानसिक तनाव और कथित ब्लैकमेलिंग से परेशान एक युवक ने अपने दोस्त के घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने घटनास्थल से चादर को कब्जे में लेकर कमरे को सील कर दिया है। मृतक की पहचान गगरन गांव निवासी 22 वर्षीय गुलशन गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुलशन ने मंगलवार को असांव स्थित अपने एक दोस्त के घर के कमरे में दीवार के छेद में चादर के सहारे फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की मां रंजना देवी और पिता बालेश्वर गुप्ता का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के छोटे भाई संजीव गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसके भाई पर फर्जी छेड़छाड़ का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दे दी थी। इसके बाद उससे पांच लाख रुपये की मांग की जा रही थी और रुपये न देने पर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही थी। इन आरोपों और सामाजिक बदनामी के डर से गुलशन काफी मानसिक तनाव में था और पुलिस से बचने के लिए अपने दोस्त के घर पर छिपकर रह रहा था। परिजनों का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक दबाव के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। बताया जा रहा है कि गुलशन होली के अवसर पर घर आया था और कुछ दिनों बाद उसे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की परीक्षा देने जाना था। इस संबंध में नगसर हाल्ट थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • इस शौचालय का हर महीना सैलरी उतार रहे हैं पेरिस शौचालय में साफ सफाई नाम की कोई चीज नहीं आना कोई ध्यान दे रहा है गांव का प्रतिनिधि हो या केयर टेकर शौचालय का
    1
    इस शौचालय का हर महीना सैलरी उतार रहे हैं पेरिस शौचालय में साफ सफाई नाम की कोई चीज नहीं आना कोई ध्यान दे रहा है गांव का प्रतिनिधि हो या केयर टेकर शौचालय का
    user_𝔸𝕗𝕥𝕒𝕓 𝕂𝕙𝕒𝕟
    𝔸𝕗𝕥𝕒𝕓 𝕂𝕙𝕒𝕟
    मोहम्मदाबाद, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • गाजीपुर। जनपद के मुहम्मदाबाद क्षेत्र के मठिया मोहल्ला व ग्राम बसाउकपुरा की मुख्य सड़क पिछले करीब दो वर्षों से जलजमाव की गंभीर समस्या से जूझ रही है। सड़क पर लगातार पानी भरे रहने से स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क शाहनिन्दा से मठिया होते हुए बसाउकपुरा, सेमरा, बच्छलपुर-रामपुर और शेरपुर समेत दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। लेकिन पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण कई स्थानों पर गंदा पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है, जिससे हालात और भी बदतर हो जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक जिम्मेदार विभाग की ओर से स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। सड़क पर जलजमाव के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कराने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब तक संज्ञान लेकर लोगों को जलजमाव से राहत दिलाता है।
    1
    गाजीपुर। जनपद के मुहम्मदाबाद क्षेत्र के मठिया मोहल्ला व ग्राम बसाउकपुरा की मुख्य सड़क पिछले करीब दो वर्षों से जलजमाव की गंभीर समस्या से जूझ रही है। सड़क पर लगातार पानी भरे रहने से स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
यह सड़क शाहनिन्दा से मठिया होते हुए बसाउकपुरा, सेमरा, बच्छलपुर-रामपुर और शेरपुर समेत दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। लेकिन पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण कई स्थानों पर गंदा पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है, जिससे हालात और भी बदतर हो जाते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक जिम्मेदार विभाग की ओर से स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। सड़क पर जलजमाव के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कराने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब तक संज्ञान लेकर लोगों को जलजमाव से राहत दिलाता है।
    user_K TODAY न्यूज, नरेन्द्र राय
    K TODAY न्यूज, नरेन्द्र राय
    Farmer गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • राजपुर में शिताबपुर ग्राम में 72 घंटे के अखंड हर कीर्तन में खरहना पंचायत के मुखिया प्रत्याशी श्री धनंजय मिश्रा जी के साथ मिलकर सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक एकता का संदेश फैलाने में सहभागी हुए।💐l
    1
    राजपुर में शिताबपुर ग्राम में 72 घंटे के अखंड हर कीर्तन में खरहना पंचायत के मुखिया प्रत्याशी श्री धनंजय मिश्रा जी के साथ मिलकर सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक एकता का संदेश फैलाने में सहभागी हुए।💐l
    user_रवि राज
    रवि राज
    Voice of people Buxar, Bihar•
    4 hrs ago
  • 14 saal se bishunipur dawa mandi me koi karya nhi h
    3
    14 saal se bishunipur dawa mandi me koi karya nhi h
    user_Firoj Ansari
    Firoj Ansari
    बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मऊ : शहर कोतवाली पुलिस एक शातिर चोर को पकड़ी...! चोरी का आभूषण और नगदी भी बरामद हुआ जिसमें लगभग 37 लाख के सोने और चांदी के आभूषण और ₹52,500 नगदी बरामद किया गया। शातिर चोर देवरिया का रहने वाला है जो अभी बलिया में रह रहा है। #दलजीतसिंहन्यूज़रिपोर्टर #daljeetsinghjournalist #maunews #maupolice #maumahadev #वायरलवीडियोシ #shortsreels #reelsvideoシ #VistaarNews #चोर #चोरी #thief
    1
    मऊ : शहर कोतवाली पुलिस एक शातिर चोर को पकड़ी...!
चोरी का आभूषण और नगदी भी बरामद हुआ जिसमें लगभग 37 लाख के सोने और चांदी के आभूषण और ₹52,500 नगदी बरामद किया गया।
शातिर चोर देवरिया का रहने वाला है जो अभी बलिया में रह रहा है।
#दलजीतसिंहन्यूज़रिपोर्टर #daljeetsinghjournalist #maunews #maupolice #maumahadev #वायरलवीडियोシ #shortsreels #reelsvideoシ #VistaarNews #चोर #चोरी #thief
    user_दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    Local News Reporter मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • जखनिया। बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने और नॉन-कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर मध्यान भोजन व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को जखनिया विकासखंड में किचन में उपयोग होने वाली सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान विकासखंड के कुल 41 आंगनबाड़ी केंद्रों को किचन में इस्तेमाल होने वाले कुल 24 प्रकार के सामान उपलब्ध कराए गए।इस पहल का उद्देश्य यह है कि केंद्रों पर आने वाले बच्चों को सरकार की मंशा के अनुरूप पौष्टिक और निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जा सके, जिससे उनके स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार हो सके।इस संबंध में जानकारी देते हुए जखनिया की सीडीपीओ बिन्नी यादव ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप बच्चों की देखभाल करना और उन्हें प्रारंभिक शिक्षा देना आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि बच्चों को समय पर पोषाहार उपलब्ध कराना, उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना तथा स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का संचालन करना आवश्यक है।उन्होंने यह भी बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर चेहरा प्रमाणीकरण (फेस ऑथेंटिकेशन) के साथ-साथ टीएचआर (टेक होम राशन) वितरण भी अनिवार्य रूप से कराया जा रहा है, ताकि पात्र लाभार्थियों तक पोषण सामग्री सही तरीके से पहुंच सके #जखनिया #गाजीपुर #आंगनबाड़ी #बच्चों_का_पोषण #पोषण_अभियान
    1
    जखनिया। बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने और नॉन-कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर मध्यान भोजन व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को जखनिया विकासखंड में किचन में उपयोग होने वाली सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान विकासखंड के कुल 41 आंगनबाड़ी केंद्रों को किचन में इस्तेमाल होने वाले कुल 24 प्रकार के सामान उपलब्ध कराए गए।इस पहल का उद्देश्य यह है कि केंद्रों पर आने वाले बच्चों को सरकार की मंशा के अनुरूप पौष्टिक और निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जा सके, जिससे उनके स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार हो सके।इस संबंध में जानकारी देते हुए जखनिया की सीडीपीओ बिन्नी यादव ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप बच्चों की देखभाल करना और उन्हें प्रारंभिक शिक्षा देना आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि बच्चों को समय पर पोषाहार उपलब्ध कराना, उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना तथा स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का संचालन करना आवश्यक है।उन्होंने यह भी बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर चेहरा प्रमाणीकरण (फेस ऑथेंटिकेशन) के साथ-साथ टीएचआर (टेक होम राशन) वितरण भी अनिवार्य रूप से कराया जा रहा है, ताकि पात्र लाभार्थियों तक पोषण सामग्री सही तरीके से पहुंच सके 
#जखनिया
#गाजीपुर
#आंगनबाड़ी
#बच्चों_का_पोषण
#पोषण_अभियान
    user_Opendr Kumar
    Opendr Kumar
    Cinematographer जखनिया, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • स्नातक और परास्नातक मेधावी छात्राओं के लिए यह योजना होगी।
    1
    स्नातक और परास्नातक मेधावी छात्राओं के लिए यह योजना होगी।
    user_Ashutosh Tiwari
    Ashutosh Tiwari
    Computer Programmer Ballia, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
  • जय योगी
    1
    जय योगी
    user_सुंदर बलिया u p 60
    सुंदर बलिया u p 60
    Ballia, Lucknow•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.