गोंडा के वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी बाजार में रविवार शाम को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अर्टिगा कार में मौजूद दो बच्चों ने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार का दरवाजा खोल दिया। इसके बाद बच्चों को बाहर निकालकर कार में मौजूद दो युवकों को पकड़ लिया गया और डायल-112 पुलिस को सूचना दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सवार युवक टिकरी बाजार में गुटखा खरीदने के लिए रुके थे। इसी दौरान कार के अंदर मौजूद दोनों बच्चे जोर-जोर से दरवाजा पीटने लगे और मदद के लिए चिल्लाने लगे। बच्चों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कार का गेट खोल दिया। कार से बाहर निकलते ही दोनों बच्चे फूट-फूटकर रोने लगे। बच्चों ने आरोप लगाया कि उन्हें जबरन कार में बैठाकर ले जाया जा रहा था। बच्चों की बात सुनते ही स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और पुलिस के आने तक उन्हें मौके पर ही रोककर रखा। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के साथ दोनों युवकों को वजीरगंज थाने ले गई। पुलिस पूछताछ में बच्चों ने अपनी पहचान अमीर (11 वर्ष) पुत्र कलामू तथा समीर (8 वर्ष) पुत्र वसीम, निवासी भिनगा, जनपद श्रावस्ती के रूप में बताई। वहीं हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान हसन पुत्र मौला बख्श, निवासी लोनी (गाजियाबाद) तथा इरफान पुत्र अख्तर, निवासी यादव नगर, प्रेमनगर (नॉर्थ वेस्ट दिल्ली) के रूप में हुई है। वजीरगंज थाना प्रभारी विपुल पांडेय ने बताया कि दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। बच्चों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

- (अंकुर गर्ग ) बाढ़ पीड़ितों की राहत के लिये मिला तीन करोड़ की "हनुमान रथ"भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने आपदा प्रबंधन को सौंपा (अंकुर गर्ग ) बाढ़ पीड़ितों की राहत के लिये मिला तीन करोड़ की "हनुमान रथ"भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने आपदा प्रबंधन को सौंपा4
- उत्तर प्रदेश के गोण्डा में जन-आक्रोश पद यात्रा के दौरान 'वोट चोर गद्दी छोड़ के' के नारे गूंजते रहे। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता सूरज सिंह के नेतृत्व में हजारों लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान चंदा चोरी, छात्र आंदोलन, जौहर विश्वविद्यालय, बिजली, स्वास्थ्य, किसान, भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न, और जलभराव जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें इन समस्याओं का समाधान करने की मांग की गई। सपा नेता सूरज सिंह ने कहा कि जब तक इन मुद्दों का समाधान नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।1
- गोंडा के वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी बाजार में रविवार शाम को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अर्टिगा कार में मौजूद दो बच्चों ने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार का दरवाजा खोल दिया। इसके बाद बच्चों को बाहर निकालकर कार में मौजूद दो युवकों को पकड़ लिया गया और डायल-112 पुलिस को सूचना दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सवार युवक टिकरी बाजार में गुटखा खरीदने के लिए रुके थे। इसी दौरान कार के अंदर मौजूद दोनों बच्चे जोर-जोर से दरवाजा पीटने लगे और मदद के लिए चिल्लाने लगे। बच्चों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कार का गेट खोल दिया। कार से बाहर निकलते ही दोनों बच्चे फूट-फूटकर रोने लगे। बच्चों ने आरोप लगाया कि उन्हें जबरन कार में बैठाकर ले जाया जा रहा था। बच्चों की बात सुनते ही स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और पुलिस के आने तक उन्हें मौके पर ही रोककर रखा। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के साथ दोनों युवकों को वजीरगंज थाने ले गई। पुलिस पूछताछ में बच्चों ने अपनी पहचान अमीर (11 वर्ष) पुत्र कलामू तथा समीर (8 वर्ष) पुत्र वसीम, निवासी भिनगा, जनपद श्रावस्ती के रूप में बताई। वहीं हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान हसन पुत्र मौला बख्श, निवासी लोनी (गाजियाबाद) तथा इरफान पुत्र अख्तर, निवासी यादव नगर, प्रेमनगर (नॉर्थ वेस्ट दिल्ली) के रूप में हुई है। वजीरगंज थाना प्रभारी विपुल पांडेय ने बताया कि दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। बच्चों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या ऋतु शाही ने अयोध्या के सर्किट हाउस के मीटिंग सभागार में एक महिला जन सुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान शहर और ग्रामीण इलाकों से आई पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनीं गईं। ऋतु शाही ने बताया कि आज 22 समस्याओं में से 18 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि बाकी के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जन सुनवाई के दौरान महिलाओं ने घरेलू हिंसा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, सड़क और स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं रखीं। संबंधित अधिकारियों को इन शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप, पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय और सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए राज्य महिला आयोग तत्पर है। ऋतु शाही ने मसौधा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए एक हेल्थ डेस्क भी स्थापित की गई थी। महिला आयोग के पास सबसे अधिक शिकायतें घरेलू हिंसा से संबंधित आती हैं और प्राप्त सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जा रहा है। जनसुनवाई कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा, सीओ सिटी श्रेयश त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। महिला जनसुनवाई के माध्यम से महिलाओं को अपनी समस्याएं सीधे आयोग के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है।3
- अयोध्या के जिला मजिस्ट्रेट श्री रणजय कुमार वर्मा जी ने अयोध्या ग्रामीण पत्रकार सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस सम्मेलन में श्री वर्मा जी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को एक आधिकारिक स्वरुप प्रदान किया। सम्मेलन में स्थानीय और ग्रामीण पत्रकारों ने हिस्सा लिया और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। श्री वर्मा जी ने सम्मेलन में उपस्थित पत्रकारों से बातचीत की और उनके सुझावों को सुना। इस सम्मेलन का उद्देश्य ग्रामीण पत्रकारिता को बढ़ावा देना और स्थानीय समुदाय की आवाज़ को मज़बूत करना है।1
- समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जनाक्रोश पैदल मार्च निकालकर गोंडा के कलेक्ट्रेट का घेराव किया और जिलाधिकारी को 22 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस मार्च का नेतृत्व करते हुए पार्टी के स्थानीय नेताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई और विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में शामिल प्रमुख मांगों में बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, कानून व्यवस्था और सरकारी योजनाओं के सही क्रियान्वयन शामिल हैं। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे और बड़े आंदोलन करेंगे।4
- गोंडा के वजीरगंज स्थित टिकरी बाजार में दिल्ली नंबर की गाड़ी से दो बच्चों को भिनगा से लेकर जा रहे दो युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। गाड़ी में सवार दोनों बच्चों को रोता देख लोगों ने युवकों को रोका और किडनैपिंग की आशंका जताई। घटना की सूचना मिलने के बाद वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई है।1