logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आपको इस चैनल पर डेली अच्छे-अच्छे वीडियो मिलेंगे देखने को आप हमारे चैनल को आपको इस चैनल पर डेली अच्छे-अच्छे वीडियो मिलेंगे देखने को आप हमारे चैनल को

4 hrs ago
user_Yt shorts Brajesh Kumar
Yt shorts Brajesh Kumar
दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

आपको इस चैनल पर डेली अच्छे-अच्छे वीडियो मिलेंगे देखने को आप हमारे चैनल को आपको इस चैनल पर डेली अच्छे-अच्छे वीडियो मिलेंगे देखने को आप हमारे चैनल को

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बदायूँ : ब्रेकिंग.... संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोनो 8650252442 बिसौली नगर में फाइनेंस अधिकारी बनकर बाइक छीनने का मामला, पीड़ित ने लगाई गुहार पीड़ित ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत देकर की कार्रवाई की मांग पीड़ित के अनुसार वह स्प्लेंडर बाइक फाइनेंस पर किस्तों में खरीदकर चला रहा था। पीड़ित ने बताया कि बाइक की 24 में से अधिकांश किस्तें जमा कर दी गई थीं, कुछ ही बाकी थीं। आरोप है कि 23 फरवरी 2026 को तीन लोगों ने खुद को फाइनेंस अधिकारी बताकर बाइक छीन ली। आरोपी ने धमकी दी कि किस्तें पूरी नहीं हैं, बाइक एजेंसी में जमा करनी होगी या 6000 रुपये देने होंगे। पीड़ित ने पैसे देने से इनकार किया तो उसकी मोटरसाइकिल जबरन ले ली गई। मामले की शिकायत पहले थाने में भी की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने बताया कि आरोपी स्थानीय निवासी है और एजेंसी से उसका कोई संबंध नहीं है। पीड़ित ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर बाइक वापस दिलाने की मांग की है। बदायूं के बिसौली नगर का मामला.
    2
    बदायूँ : ब्रेकिंग....
संवाददाता प्रवेंद्र सिंह 
फोनो 8650252442
बिसौली नगर में फाइनेंस अधिकारी बनकर बाइक छीनने का मामला, पीड़ित ने लगाई गुहार
पीड़ित ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत देकर की कार्रवाई की मांग
पीड़ित के अनुसार वह स्प्लेंडर बाइक फाइनेंस पर किस्तों में खरीदकर चला रहा था।
पीड़ित ने बताया कि बाइक की 24 में से अधिकांश किस्तें जमा कर दी गई थीं, कुछ ही बाकी थीं।
आरोप है कि 23 फरवरी 2026 को तीन लोगों ने खुद को फाइनेंस अधिकारी बताकर बाइक छीन ली।
आरोपी ने धमकी दी कि किस्तें पूरी नहीं हैं, बाइक एजेंसी में जमा करनी होगी या 6000 रुपये देने होंगे।
पीड़ित ने पैसे देने से इनकार किया तो उसकी मोटरसाइकिल जबरन ले ली गई।
मामले की शिकायत पहले थाने में भी की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
पीड़ित ने बताया कि आरोपी स्थानीय निवासी है और एजेंसी से उसका कोई संबंध नहीं है।
पीड़ित ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर बाइक वापस दिलाने की मांग की है।
बदायूं के बिसौली नगर का मामला.
    user_Pravendra Singh
    Pravendra Singh
    Newspaper publisher दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • इस्लामनगर पुलिस की बड़ी सफलता: 1 वर्षीय मासूम सकुशल बरामद, 5 अपहरणकर्ता गिरफ्तार बदायूं। थाना इस्लामनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शादी समारोह से अपहृत 1 वर्षीय मासूम बच्चे को मात्र 2 दिनों के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने 5 अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिससे क्षेत्र में राहत और पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। घटना के अनुसार, एक शादी समारोह के दौरान अज्ञात बदमाशों ने मौके का फायदा उठाकर मासूम बच्चे का अपहरण कर लिया था। सूचना मिलते ही इस्लामनगर पुलिस हरकत में आई और मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने लगातार प्रयास, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से अपहरणकर्ताओं की लोकेशन का पता लगाया और दबिश देकर बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया। साथ ही इस जघन्य वारदात में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने इस सफलता पर पुलिस टीम की सराहना की। उन्होंने बताया कि पुलिस की प्राथमिकता आमजन की सुरक्षा है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। एसएसपी ने यह भी कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। इस सफल ऑपरेशन से क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना हो रही है और लोगों ने राहत की सांस ली है।
    1
    इस्लामनगर पुलिस की बड़ी सफलता: 1 वर्षीय मासूम सकुशल बरामद, 5 अपहरणकर्ता गिरफ्तार
बदायूं। थाना इस्लामनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शादी समारोह से अपहृत 1 वर्षीय मासूम बच्चे को मात्र 2 दिनों के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने 5 अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिससे क्षेत्र में राहत और पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।
घटना के अनुसार, एक शादी समारोह के दौरान अज्ञात बदमाशों ने मौके का फायदा उठाकर मासूम बच्चे का अपहरण कर लिया था। सूचना मिलते ही इस्लामनगर पुलिस हरकत में आई और मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीमों का गठन किया गया।
पुलिस टीमों ने लगातार प्रयास, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से अपहरणकर्ताओं की लोकेशन का पता लगाया और दबिश देकर बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया। साथ ही इस जघन्य वारदात में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने इस सफलता पर पुलिस टीम की सराहना की। उन्होंने बताया कि पुलिस की प्राथमिकता आमजन की सुरक्षा है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।
एसएसपी ने यह भी कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
इस सफल ऑपरेशन से क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना हो रही है और लोगों ने राहत की सांस ली है।
    user_Bhoodev Parsad
    Bhoodev Parsad
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • एंकर :- बदायूं जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक प्राइवेट अस्पताल में तैनात नर्स ने शादी समारोह से एक मासूम बच्चे का अपहरण कर उसे आगरा में एक दंपति को बेच दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। वीओ 1:-आपको बता दें कि इस्लामनगर क्षेत्र से एक बच्चा चोरी करने का मामला सामने आया है, जहां एक नर्स ने शादी समारोह की भीड़ का फायदा उठाकर एक बच्चे को चुरा लिया। इसके बाद आरोपी नर्स ने अपने साथियों के साथ मिलकर बच्चे को आगरा के एक दंपति को बेच दिया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। वीओ 2:- इस्लामनगर थाना पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त ऑपरेशन चलाते हुए महज 72 घंटे के अंदर पूरे मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है। वीओ 3:- पुलिस की इस त्वरित और सफल कार्रवाई पर डीआईजी ने टीम को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। इस कार्रवाई की पूरे जिले में सराहना की जा रही है। वीओ 4:- फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। ऐसे में यह देखना अहम होगा कि इस गिरोह के तार और कहां-कहां जुड़े हैं।
    2
    एंकर :- बदायूं जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक प्राइवेट अस्पताल में तैनात नर्स ने शादी समारोह से एक मासूम बच्चे का अपहरण कर उसे आगरा में एक दंपति को बेच दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।
वीओ 1:-आपको बता दें कि  इस्लामनगर क्षेत्र से एक बच्चा चोरी करने का मामला सामने आया है, जहां एक नर्स ने शादी समारोह की भीड़ का फायदा उठाकर एक बच्चे को चुरा लिया। इसके बाद आरोपी नर्स ने अपने साथियों के साथ मिलकर बच्चे को आगरा के एक दंपति को बेच दिया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।
वीओ 2:- इस्लामनगर थाना पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त ऑपरेशन चलाते हुए महज 72 घंटे के अंदर पूरे मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है।
वीओ 3:- पुलिस की इस त्वरित और सफल कार्रवाई पर डीआईजी ने टीम को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। इस कार्रवाई की पूरे जिले में सराहना की जा रही है।
वीओ 4:- फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। ऐसे में यह देखना अहम होगा कि इस गिरोह के तार और कहां-कहां जुड़े हैं।
    user_Journalist
    Journalist
    Journalist बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • फरीदपुर में भगवान परशुराम जयंती पर भव्य शोभायात्रा, छत्रपाल सिंह दिवाकर रहे सक्रिय फरीदपुर। कस्बा फरीदपुर में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान मोटरसाइकिलों और वाहनों के साथ श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक शोभायात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शोभायात्रा में पूर्व विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल एवं गन्ना समिति अध्यक्ष नारद मुनि गौड़ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं, फरीदपुर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रबल दावेदार छत्रपाल सिंह दिवाकर ने भी पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। वह शोभायात्रा की शुरुआत से अंत तक मौजूद रहे और श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर छत्रपाल सिंह दिवाकर ने भगवान परशुराम की आरती में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। ब्राह्मण सभा द्वारा उन्हें भगवान परशुराम का चित्र भेंट किया गया तथा अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में देवदत्त शर्मा, अमन पांडे, अनिल पांडे, मनदीप मिश्रा, गोपाल कृष्ण पांडे, रमेश चंद्र शुक्ला, नवीन शर्मा, संजीव मिश्रा, अतुल मिश्रा, देवेश पांडे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    1
    फरीदपुर में भगवान परशुराम जयंती पर भव्य शोभायात्रा, छत्रपाल सिंह दिवाकर रहे सक्रिय
फरीदपुर। कस्बा फरीदपुर में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान मोटरसाइकिलों और वाहनों के साथ श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक शोभायात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
शोभायात्रा में पूर्व विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल एवं गन्ना समिति अध्यक्ष नारद मुनि गौड़ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं, फरीदपुर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रबल दावेदार छत्रपाल सिंह दिवाकर ने भी पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। वह शोभायात्रा की शुरुआत से अंत तक मौजूद रहे और श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
इस अवसर पर छत्रपाल सिंह दिवाकर ने भगवान परशुराम की आरती में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। ब्राह्मण सभा द्वारा उन्हें भगवान परशुराम का चित्र भेंट किया गया तथा अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में देवदत्त शर्मा, अमन पांडे, अनिल पांडे, मनदीप मिश्रा, गोपाल कृष्ण पांडे, रमेश चंद्र शुक्ला, नवीन शर्मा, संजीव मिश्रा, अतुल मिश्रा, देवेश पांडे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_Sumit Awasthi पत्रकार
    Sumit Awasthi पत्रकार
    Local News Reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बदायूं न्यूज संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा पिता ने 10 वर्षीय बेटे की हत्या कर फांसी का रूप देने की कोशिश, गिरफ्तार बदायूं जनपद के सहसवान थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपने ही 10 वर्षीय पुत्र की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 को पीआरवी 8805 पर ग्राम तिगरा निवासी विजय सिंह पुत्र सौदान सिंह ने सूचना दी थी कि उसके पुत्र विशाल उर्फ गोपाल का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला है, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा लटकाया गया है। सूचना पर पहुंची थाना सहसवान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के तीन दिन बाद 17 अप्रैल को मृतक के मामा राजेश पुत्र श्यामवीर सिंह निवासी ग्राम मलिकपुर थाना उझानी ने अपने भांजे की हत्या का आरोप लगाते हुए विजय सिंह के खिलाफ तहरीर दी। इस पर थाना सहसवान में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच की गई। मुखबिर की सूचना पर 19 अप्रैल को सहसवान-नाधा रोड से आरोपी विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह अपने पुत्र को बहाने से खेत पर ले गया और रस्सी से गला घोंटकर पेड़ पर लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या प्रतीत हो। घटना के बाद वह घर लौट आया और बाद में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर खुद ही पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
    1
    बदायूं न्यूज 
संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा 
पिता ने 10 वर्षीय बेटे की हत्या कर फांसी का रूप देने की कोशिश, गिरफ्तार
बदायूं जनपद के सहसवान थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपने ही 10 वर्षीय पुत्र की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
पुलिस के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 को पीआरवी 8805 पर ग्राम तिगरा निवासी विजय सिंह पुत्र सौदान सिंह ने सूचना दी थी कि उसके पुत्र विशाल उर्फ गोपाल का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला है, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा लटकाया गया है। सूचना पर पहुंची थाना सहसवान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के तीन दिन बाद 17 अप्रैल को मृतक के मामा राजेश पुत्र श्यामवीर सिंह निवासी ग्राम मलिकपुर थाना उझानी ने अपने भांजे की हत्या का आरोप लगाते हुए विजय सिंह के खिलाफ तहरीर दी। इस पर थाना सहसवान में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच की गई। मुखबिर की सूचना पर 19 अप्रैल को सहसवान-नाधा रोड से आरोपी विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह अपने पुत्र को बहाने से खेत पर ले गया और रस्सी से गला घोंटकर पेड़ पर लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या प्रतीत हो। घटना के बाद वह घर लौट आया और बाद में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर खुद ही पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
    user_Munendra Sharma
    Munendra Sharma
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *एटा बिग ब्रेकिंग...* *एटा में पति पत्नी के विवाद में महिला चढ़ी टॉवर पर,* *गुस्साई महिला ने पति पर लगाए प्रताड़ित करने के आरोप,* *पति को बुलाने की जिद पर अड़ी रही पत्नी,* *सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना मिरहची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम, महिला को समझाने में जुटी,* *पुलिस के घंटों प्रयास के समझाने के बाद महिला को सकुशल टावर से उतारा,* *पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी ने उठाया ये खौफनाक कदम,* *टॉवर पर चढ़ने वाली महिला का नाम कविता पत्नी राजेश पुत्री योगेंद्र बताया जा रहा है,* *महिला का मायका माया नगर में बताया जा रहा है वही ससुराल इलाहाबाद बैंक वाली गली एटा में बताया जा रहा है,* *थाना मिरहची क्षेत्र के सिरसाटिप्पू की घटना।
    1
    *एटा बिग ब्रेकिंग...*
*एटा में पति पत्नी के विवाद में महिला चढ़ी टॉवर पर,*
*गुस्साई महिला ने पति पर लगाए प्रताड़ित करने के आरोप,*
*पति को बुलाने की जिद पर अड़ी रही पत्नी,*
*सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना मिरहची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम, महिला को समझाने में जुटी,*
*पुलिस के घंटों प्रयास के समझाने के बाद महिला को सकुशल टावर से उतारा,*
*पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी ने उठाया ये खौफनाक कदम,*
*टॉवर पर चढ़ने वाली महिला का नाम कविता पत्नी राजेश पुत्री योगेंद्र बताया जा रहा है,*
*महिला का मायका माया नगर में बताया जा रहा है वही ससुराल इलाहाबाद बैंक वाली गली एटा में बताया जा रहा है,*
*थाना मिरहची क्षेत्र के सिरसाटिप्पू की घटना।
    user_Budaun talks Digital Media
    Budaun talks Digital Media
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • लखनऊ में एक ट्रांसफॉर्म में जबरदस्त आग देखी गई आग का क्या कारण बता दें कि ट्रांसफॉर्म तापमान हीटिंग की वजह से या फिर लोड की वजह से ट्रांसफार्मर में आग लग चुकी थी,
    1
    लखनऊ में एक ट्रांसफॉर्म में जबरदस्त आग देखी गई आग का क्या कारण बता दें कि ट्रांसफॉर्म तापमान हीटिंग की वजह से या फिर लोड की वजह से ट्रांसफार्मर में आग लग चुकी थी,
    user_Budaun News 24
    Budaun News 24
    Voice of people Hadaura•
    21 hrs ago
  • बदायूँ न्यूज संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा बदायूं में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात: सनकी पिता ने 5 महीने के कलेजे के टुकड़े को छत से फेंका, मौत। एंकर :खुशियों भरा घर था, भाई की बारात जानी थी, बहन मायके आई हुई थी। लेकिन किसे पता था कि जिस घर से शहनाइयां बजनी थीं, वहां से मासूम की लाश उठेगी। बदायूं के बिसौली इलाके में एक कलयुगी पिता ने अपनी जिद और नशे के जुनून में अपने ही 5 महीने के बेटे को छत से नीचे फेंक दिया। मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई है और हत्यारा पिता अब पुलिस की गिरफ्त में है। थाना बिसौली के मलखानपुर गांव में आज यानी रविवार को पूर्व प्रधान प्रमोद दिवाकर के बेटे सौरभ की बारात जानी थी। घर में मेहमान जुटे थे, मंगल गीत गाए जा रहे थे। सौरभ की बहन कुमकुम भी अपने दो बच्चों के साथ 6 अप्रैल से ही यहां आई हुई थी। लेकिन शनिवार की रात इस घर पर कहर बनकर टूटी। कुमकुम का पति बॉबी, जो दिल्ली की एक फैक्ट्री में काम करता है, नशे में धुत होकर ससुराल पहुंचा। परिजनों की मानें तो बॉबी पहले से ही विवाद कर रहा था। 17 अप्रैल को लग्न के कार्यक्रम में भी उसने अपनी बहन को बुरी तरह पीटा था। शनिवार रात करीब 9 बजे उसने फिर हंगामा शुरू किया। नशे में धुत बॉबी अपनी पत्नी कुमकुम को साथ ले जाने की जिद कर रहा था। जब पत्नी ने मना किया, तो उसने अपनी सास सुनीता की गोद से 5 महीने के मासूम राघव को झपट लिया और छत से फेंक दिया। छत से फेंके जाने के बाद मासूम राघव लहूलुहान हो गया। चीख-पुकार के बीच परिजन उसे लेकर पहले चंदौसी भागे, वहां से मुरादाबाद रेफर किया गया, लेकिन रविवार तड़के 4 बजे मासूम ने दम तोड़ दिया। इधर, ग्रामीणों और घरवालों ने आरोपी पिता को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया और सुबह पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त में है।
    3
    बदायूँ न्यूज 
संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा 
बदायूं में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात: सनकी पिता ने 5 महीने के कलेजे के टुकड़े को छत से फेंका, मौत।
एंकर :खुशियों भरा घर था, भाई की बारात जानी थी, बहन मायके आई हुई थी। लेकिन किसे पता था कि जिस घर से शहनाइयां बजनी थीं, वहां से मासूम की लाश उठेगी। बदायूं के बिसौली इलाके में एक कलयुगी पिता ने अपनी जिद और नशे के जुनून में अपने ही 5 महीने के बेटे को छत से नीचे फेंक दिया। मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई है और हत्यारा पिता अब पुलिस की गिरफ्त में है।
थाना बिसौली के मलखानपुर गांव में आज यानी रविवार को पूर्व प्रधान प्रमोद दिवाकर के बेटे सौरभ की बारात जानी थी। घर में मेहमान जुटे थे, मंगल गीत गाए जा रहे थे। सौरभ की बहन कुमकुम भी अपने दो बच्चों के साथ 6 अप्रैल से ही यहां आई हुई थी। लेकिन शनिवार की रात इस घर पर कहर बनकर टूटी। कुमकुम का पति बॉबी, जो दिल्ली की एक फैक्ट्री में काम करता है, नशे में धुत होकर ससुराल पहुंचा।
परिजनों की मानें तो बॉबी पहले से ही विवाद कर रहा था। 17 अप्रैल को लग्न के कार्यक्रम में भी उसने अपनी बहन को बुरी तरह पीटा था। शनिवार रात करीब 9 बजे उसने फिर हंगामा शुरू किया। नशे में धुत बॉबी अपनी पत्नी कुमकुम को साथ ले जाने की जिद कर रहा था। जब पत्नी ने मना किया, तो उसने अपनी सास सुनीता की गोद से 5 महीने के मासूम राघव को झपट लिया और छत से फेंक दिया।
छत से फेंके जाने के बाद मासूम राघव लहूलुहान हो गया। चीख-पुकार के बीच परिजन उसे लेकर पहले चंदौसी भागे, वहां से मुरादाबाद रेफर किया गया, लेकिन रविवार तड़के 4 बजे मासूम ने दम तोड़ दिया। इधर, ग्रामीणों और घरवालों ने आरोपी पिता को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया और सुबह पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त में है।
    user_Munendra Sharma
    Munendra Sharma
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बदायूं ➡पत्नी से विवाद में मासूम बच्चे की हत्या ➡पिता ने 5 माह के मासूम को छत से फेंका ➡घत से गिरकर बच्चे की दर्दनाक मौत हुई ➡मामा की शादी में आए थे मां और मासूम ➡पत्नी से विवाद में गुस्साए पति की करतूत ➡आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है. ➡बिसौली कोतवाली के मलखानपुर की वारदात #Budaun | @budaunpolice
    1
    बदायूं
➡पत्नी से विवाद में मासूम बच्चे की हत्या
➡पिता ने 5 माह के मासूम को छत से फेंका
➡घत से गिरकर बच्चे की दर्दनाक मौत हुई
➡मामा की शादी में आए थे मां और मासूम
➡पत्नी से विवाद में गुस्साए पति की करतूत
➡आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है.
➡बिसौली कोतवाली के मलखानपुर की वारदात
#Budaun | @budaunpolice
    user_Budaun talks Digital Media
    Budaun talks Digital Media
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.