Shuru
Apke Nagar Ki App…
खमरिया में पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,दो शातिर अपराधी गिरफ्तार ।
FH.NEWS
खमरिया में पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,दो शातिर अपराधी गिरफ्तार ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by FH.NEWS1
- पलिया कलां खीरी *चंदन चौकी मुख्यमंत्री के आगमन पर मंच पर विधायक रोमी साहनी ने पलिया को जिला बनाने की रखी मांग* *ग्रांड एक्ट की जमीनों पर बसे वर्षों से थारू जनजाति को मिला मालिकाना हक'मुख्यमंत्री ने सौंपा प्रमाण पत्र* *मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रोमी साहनी से चुटकी लेते हुए कहा कि आप अपनी बेकरी यहां लगाएं जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिले* *साथ ही सपा पर गरजे मुख्यमंत्री बोले पहले विकास सिर्फ सैफई में दिखता था अब जमीन उत्तर पर दिखता है।* चंदन चौकी:- 11 अप्रैल 2026 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज लखीमपुर खीरी के पलिया क्षेत्र के चंदन चौकी में भव्य आगमन हुआ, जहां उन्होंने जनकल्याण और विकास की कई बड़ी सौगातें दीं। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे और पूरा क्षेत्र विकास की नई उम्मीदों से गूंज उठा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 4356 थारू परिवारों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के 2350 परिवारों को भूमि के अधिकार पत्र वितरित किए। साथ ही बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों को भी भूमिधारी अधिकार सौंपे गए। दशकों से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे इन परिवारों को अब स्थायी जमीन और आवास मिलने से उनके जीवन में स्थिरता और सुरक्षा की नई शुरुआत हुई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास योजना, पीएम सूर्य घर योजना और आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए, जिससे क्षेत्र में रोजगार और जीवन स्तर सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया। पलिया के विधायक रोमी साहनी ने मुख्यमंत्री के सामने बेहद भावुक और जोरदार अंदाज में अपनी बात रखी। उन्होंने मुख्यमंत्री को भगवान और परमात्मा बताते हुए कहा— “महाराज जी, आपके अलावा मेरा कौन है” रोमी साहनी ने पलिया के सर्वांगीण विकास के लिए कई अहम मांगें रखीं, पलिया को जिला मुख्यालय घोषित करना रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण आधुनिक स्टेडियम की स्थापना इतना ही नहीं, उन्होंने विकास कार्यों में धन की कोई कमी न आने देने के लिए अपनी 5 करोड़ रुपये की विधायक निधि देने का प्रस्ताव भी रखा, जो उनके क्षेत्र के प्रति समर्पण को दर्शाता है। पलिया की इन महत्वपूर्ण मांगों को मुख्यमंत्री के सामने मजबूती से रखने पर जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री अमित महाजन ने समस्त व्यापारी समुदाय की ओर से विधायक रोमी साहनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह प्रयास पलिया के विकास को नई दिशा देगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दौरा केवल योजनाओं के वितरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह क्षेत्र के लिए विकास, सशक्तिकरण की एक नई शुरुआत का संकेत भी बन गया। भूमिहीनों को अधिकार, गरीबों को घर और युवाओं को अवसर देने की दिशा में उठाए गए ये कदम आने वाले समय में पलिया और लखीमपुर खीरी की तस्वीर बदल सकते हैं। आज का दिन पलिया और लखीमपुर खीरी के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव बन गया, जहां एक ओर मुख्यमंत्री ने जनकल्याण की योजनाओं का वितरण किया, वहीं दूसरी ओर स्थानीय नेतृत्व ने विकास की आवाज को बुलंद करते हुए क्षेत्र के उज्जवल भविष्य की मजबूत नींव रखी।1
- संपूर्णानगर (खीरी) क्षेत्र में पिछले काफी समय से मिट्टी और बालू की किल्लत ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। निर्माण कार्य पूरी तरह ठप होने के कगार पर हैं, जिससे आम जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस गंभीर मुद्दे पर स्थानीय युवा नेता राजन यादव ने एक वीडियो संदेश जारी कर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल खड़े किए हैं। राजन यादव ने सीधे तौर पर सवाल उठाया कि आखिर संपूर्णानगर की सीमा में मिट्टी और बालू का गिरना क्यों बंद हो गया है? उन्होंने कहा कि यदि कहीं चोरी-छिपे निर्माण सामग्री पहुंच भी रही है, तो उसके दाम आसमान छू रहे हैं। आखिर इसके पीछे किन लोगों का हाथ है जो जानबूझकर आपूर्ति को बाधित कर रहे हैं? रिपोर्ट के मुताबिक, क्षेत्र में सैकड़ों परिवारों के मकानों का काम आधा-अधूरा लटका हुआ है। लोग अपनी जमा-पूंजी लगाकर घर बनाना चाहते हैं, लेकिन बालू और मिट्टी न मिलने के कारण दीवारें खड़ी होकर रह गई हैं। यादव ने पूछा, "यह कार्य कब से और किसकी लापरवाही से रुका हुआ है? जनता आज इसका जवाब चाहती है। वीडियो में सबसे महत्वपूर्ण बात राजन यादव ने अपनी जवाबदेही को लेकर कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि इस समस्या के पीछे किसी जनप्रतिनिधि की लापरवाही है, तो उसे सामने आना चाहिए। उन्होंने साहस दिखाते हुए कहा: यदि एक जनप्रतिनिधि होने के नाते इस समस्या में मेरी कहीं भी संलिप्तता है या मेरी वजह से बालू-मिट्टी की आपूर्ति रुकी है, तो मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। आम जनता मुझसे सीधा सवाल-जवाब करने के लिए स्वतंत्र है।" क्षेत्र की जनता अब इस मामले में उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप की मांग कर रही है। लोगों का कहना है कि विकास कार्य रुकने से न केवल आर्थिक नुकसान हो रहा है, बल्कि मजदूरों के सामने भी रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। अब देखना यह होगा कि इस तीखे विरोध के बाद प्रशासन मिट्टी और बालू के खनन व आपूर्ति को लेकर क्या ठोस कदम उठाता है।1
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योग आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी के दौरे पर रहे, जहां सबसे पहले मुख्यमंत्री पलिया तहसील के ग्राम चंदन चौकी पहुंचे जहां पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया और थारू जनजाति के 4356 परिवारों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के 2350 आश्रितों को भी जमीन के पट्टे वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कुल 1311 करोड़ रुपये की 538 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने साफ तौर पर चेतावनी दी कि अब न तो वन विभाग और न ही पुलिस थारू समाज के अधिकारों में हस्तक्षेप कर सकेगी। उन्होंने थारू जनजाति पर पूर्व की सरकारों में हुए मुकदमों को वापस लेने का भी ऐलान किया। उसके बाद मुख्यमंत्री मोहम्मदी तहसील के ग्राम मियांपुर मैं एक कार्यक्रम को संबोधित किया उन्होंने कार्यक्रम के दौरान मियापुर का नाम बदलकर 'रविंद्रनगर' करने का ऐलान किया। वही योगी ने यहाँ 331 बांग्लादेशी हिंदू परिवारों को उनकी जमीन का मालिकाना हक सौंपते हुए कहा कि कांग्रेस ने इन परिवारों की पहचान छिपाई और उन्हें केवल वोट बैंक समझा, लेकिन भाजपा सरकार ने उन्हें सम्मान के साथ अधिकार दिया है। सीएम ने पाकिस्तान और विभाजन के दर्द को याद करते हुए कहा कि पापी पाकिस्तान ने अपने कर्मों से भारत का विभाजन किया और अब वह खुद कई टुकड़ों में बंटने की कगार पर है।1
- पलिया विधायक रोमी साहनी का स्पेशल संबोधन मुख्यमंत्री को भगवान परमात्मा बताते हुए तमाम मांगे कर डालीं, बोले "महाराज जी आपके अलावा मेरा कौन है"रोडवेज बस स्टैंड और स्टेडियम की मांग भी की.....1
- Post by Kailash Gupta1
- *मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत छेडीपुर गांव में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग* *आग लगने से कई एकड़ गेहूं की फसल जलकर हुई राख* *किसान के चेहरे पर छाई मायूसी* *मौके पर पहुंचे रेहरिया चौकी प्रभारी हिमांशु आनंद सिंह*1
- पलिया कलां-खीरी।दुधवा टाइगर रिजर्व के पलिया-खीरी प्रभाग से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां हाथियों के आपसी संघर्ष में एक नर जंगली हाथी की जान चली गई। मामला दक्षिण सोनारीपुर रेंज के अर्न्तगत छोटा पलिया बीट के कक्ष संख्या-1 का है। रविवार को जब वन विभाग का फील्ड स्टाफ क्षेत्र में नियमित गश्त पर था, तभी उनकी नजर एक जंगली हाथी पर पड़ी जो जमीन पर निढाल पड़ा था। काफी देर तक हाथी में कोई हलचल न होने पर जब टीम ने करीब जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए, क्योंकि हाथी की मृत्यु हो चुकी थी। सूचना मिलते ही विभाग के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक निरीक्षण में मृत नर हाथी के पेट पर गहरे घाव के निशान पाए गए हैं। इन निशानों को देखकर वन विशेषज्ञों और अधिकारियों का मानना है कि इस हाथी की किसी दूसरे शक्तिशाली जंगली हाथी के साथ भीषण भिड़ंत हुई है और आपसी संघर्ष के दौरान लगे जख्मों के कारण ही इसकी मौत हुई है। वन विभाग के अनुसार, पिछले कई दिनों से इस इलाके में 29 हाथियों का एक बड़ा झुंड विचरण कर रहा है और यह हाथी उसी दल का हिस्सा था। इस हाथी को दो दिन पहले दुधवा रेंज की सरौता बीट और नकौआ नाले के पास देखा गया था। शनिवार को भी यह दल दक्षिण सोनारीपुर रेंज के अमला ताल में देखा गया था, जहां यह हाथी पूरी तरह स्वस्थ और सक्रिय नजर आ रहा था। इससे यह स्पष्ट होता है कि हाथियों के बीच यह खूनी संघर्ष शनिवार रात या रविवार सुबह के बीच हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्य वन संरक्षक एवं फील्ड डायरेक्टर, दुधवा टाइगर रिजर्व के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की गाइडलाइन का पालन करते हुए पशु चिकित्सकों के एक पैनल द्वारा मृत हाथी के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, ताकि मौत के सटीक कारणों और समय की पुष्टि की जा सके। इस घटना के बाद से वन विभाग की टीम क्षेत्र में हाथियों के झुंड पर लगातार नजर बनाए हुए है।3