logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्क्रैप चोरी का खुलासा, बाल अपचारी समेत दो आरोपी गिरफ्तार हापुड़। बहादुरगढ़ थाना पुलिस ने चोरी की एक वारदात का खुलासा करते हुए एक बाल अपचारी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया लोहे और पीतल का स्क्रैप, मोटरसाइकिल के पार्ट्स, एक अवैध चाकू और घटना में इस्तेमाल ई-रिक्शा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अपराधियों और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बहादुरगढ़ पुलिस को सूचना मिली थी। इसके आधार पर ग्राम जखेड़ा से गंगा एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर सतवीर उर्फ मोगली पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम जखेड़ा रहमतपुर को गिरफ्तार किया गया। उसके साथ एक बाल अपचारी को भी पुलिस ने पकड़ लिया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी से संबंधित लोहे व पीतल का स्क्रैप तथा मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद किए। इसके अलावा एक अवैध चाकू और वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी पुलिस के हाथ लगा है। थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव ने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी और एक बाल अपचारी को पकड़ा। पूछताछ और निशानदेही के आधार पर चोरी का स्क्रैप व मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद किए गए हैं। आरोपी के पास से अवैध चाकू भी मिला है। थाना प्रभारी ने बताया कि बरामद ई-रिक्शा का इस्तेमाल घटना में किया गया था। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और चोरी की अन्य घटनाओं से आरोपियों के संबंधों की भी जांच की जा रही है।

6 hrs ago
user_KHABAR EXPRESS UP/UK
KHABAR EXPRESS UP/UK
Local News Reporter Hapur, Uttar Pradesh•

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • रूस में फंसे युवकों के परिजनों से मिलीं सांसद इकरा हसन हसनपुर लुहारी पहुंचकर तीनों युवकों की माताओं को दिया भरोसा, विदेश मंत्रालय में मामला उठाने की कही बात हसनपुर लुहारी- रूस में फंसे हसनपुर लुहारी निवासी आशु कुमार समेत तीन युवकों के परिजनों से मिलने के लिए बुधवार रात करीब नौ बजे कैराना सांसद इकरा हसन गांव पहुंचीं। उन्होंने आशु के परिजनों के साथ मुजफ्फरनगर के पीपलशाह निवासी शक्ति पुंडीर और गांव बाढ़ निवासी हिमांशु शर्मा के परिजनों से भी मुलाकात की। सांसद ने तीनों युवकों की माताओं से बातचीत कर उन्हें कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की बात कही। परिजनों के अनुसार हसनपुर लुहारी निवासी आशु कुमार पुत्र राकेश कुमार 14 अप्रैल 2026 को पढ़ाई के लिए रूस गया था। उसका दाखिला मॉस्को स्टेट लिंगविस्टिक यूनिवर्सिटी में हुआ था। आशु के साथ शक्ति पुंडीर और हिमांशु शर्मा भी एक ही कमरे में रहते थे। परिजनों ने बताया कि तीनों युवक 30 जुलाई को साथ हॉस्टल से निकले थे। इसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो सका। कई दिनों तक बेटों की जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों के अनुसार विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी में दोनों युवकों के रूसी सेना में भर्ती होने की बात सामने आई है। हालांकि परिवार युवकों की वास्तविक स्थिति और वर्तमान लोकेशन की आधिकारिक जानकारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। परिजनों ने युवकों की सुरक्षा और जल्द भारत वापसी के लिए प्रयास करने की मांग की है। मुलाकात के दौरान सांसद इकरा हसन ने परिजनों से कहा कि परिस्थितियां कठिन हैं, लेकिन वे धैर्य बनाए रखें। उन्होंने कहा कि वह अगले सप्ताह दिल्ली जाकर अपने स्तर से विदेश मंत्रालय में इस मामले को उठाएंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक सप्ताह के भीतर युवकों के संबंध में कुछ जानकारी मिल सकती है। सांसद ने परिजनों से युवकों से संबंधित दस्तावेज भी लिए, ताकि उनके आधार पर संबंधित स्तर पर जानकारी जुटाई जा सके। सांसद ने तीनों युवकों की माताओं से अलग-अलग बातचीत कर उन्हें इस कठिन समय में हिम्मत बनाए रखने का भरोसा दिया। परिजनों ने युवकों की सुरक्षित वापसी के लिए मदद की मांग की।
    1
    रूस में फंसे युवकों के परिजनों से मिलीं सांसद इकरा हसन

हसनपुर लुहारी पहुंचकर तीनों युवकों की माताओं को दिया भरोसा, विदेश मंत्रालय में मामला उठाने की कही बात
हसनपुर लुहारी- रूस में फंसे हसनपुर लुहारी निवासी आशु कुमार समेत तीन युवकों के परिजनों से मिलने के लिए बुधवार रात करीब नौ बजे कैराना सांसद इकरा हसन गांव पहुंचीं। उन्होंने आशु के परिजनों के साथ मुजफ्फरनगर के पीपलशाह निवासी शक्ति पुंडीर और गांव बाढ़ निवासी हिमांशु शर्मा के परिजनों से भी मुलाकात की। सांसद ने तीनों युवकों की माताओं से बातचीत कर उन्हें कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की बात कही।
परिजनों के अनुसार हसनपुर लुहारी निवासी आशु कुमार पुत्र राकेश कुमार 14 अप्रैल 2026 को पढ़ाई के लिए रूस गया था। उसका दाखिला मॉस्को स्टेट लिंगविस्टिक यूनिवर्सिटी में हुआ था। आशु के साथ शक्ति पुंडीर और हिमांशु शर्मा भी एक ही कमरे में रहते थे। परिजनों ने बताया कि तीनों युवक 30 जुलाई को साथ हॉस्टल से निकले थे। इसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो सका। कई दिनों तक बेटों की जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई।
परिजनों के अनुसार विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी में दोनों युवकों के रूसी सेना में भर्ती होने की बात सामने आई है। हालांकि परिवार युवकों की वास्तविक स्थिति और वर्तमान लोकेशन की आधिकारिक जानकारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। परिजनों ने युवकों की सुरक्षा और जल्द भारत वापसी के लिए प्रयास करने की मांग की है।
मुलाकात के दौरान सांसद इकरा हसन ने परिजनों से कहा कि परिस्थितियां कठिन हैं, लेकिन वे धैर्य बनाए रखें। उन्होंने कहा कि वह अगले सप्ताह दिल्ली जाकर अपने स्तर से विदेश मंत्रालय में इस मामले को उठाएंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक सप्ताह के भीतर युवकों के संबंध में कुछ जानकारी मिल सकती है। सांसद ने परिजनों से युवकों से संबंधित दस्तावेज भी लिए, ताकि उनके आधार पर संबंधित स्तर पर जानकारी जुटाई जा सके।
सांसद ने तीनों युवकों की माताओं से अलग-अलग बातचीत कर उन्हें इस कठिन समय में हिम्मत बनाए रखने का भरोसा दिया। परिजनों ने युवकों की सुरक्षित वापसी के लिए मदद की मांग की।
    user_KHABAR EXPRESS UP/UK
    KHABAR EXPRESS UP/UK
    Local News Reporter Hapur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • गंगा एक्सप्रेसवे पर गत्ते से लदे ट्रक में भीषण आग 🔥 | बहादुरगढ़ पुलिस और फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा हापुड़। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर गत्ते से लदे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ट्रक से तेज धुआं उठने लगा। सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल टीम ने पुलिस के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    गंगा एक्सप्रेसवे पर गत्ते से लदे ट्रक में भीषण आग 🔥 | बहादुरगढ़ पुलिस और फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा
हापुड़। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर गत्ते से लदे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ट्रक से तेज धुआं उठने लगा।
सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल टीम ने पुलिस के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_Star Bharat News 24
    Star Bharat News 24
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • तहसील चौक पर रॉन्ग साइड दौड़ रहे ऑटो ,बाइक ,ट्रैफिक व्यवस्था राम भरोसे हापुड़ नगर के सबसे व्यस्त चौराहों में से एक गढ़ रोड तहसील चौक है जहां पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है न ट्रैफिक पुलिस ,न कोई रोक-टोक ,हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?
    1
    तहसील चौक पर रॉन्ग साइड दौड़ रहे ऑटो ,बाइक ,ट्रैफिक व्यवस्था राम भरोसे
हापुड़ नगर के सबसे व्यस्त चौराहों में से एक गढ़ रोड तहसील चौक है जहां पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है
न ट्रैफिक पुलिस ,न कोई रोक-टोक ,हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?
    user_Sachin Rawal
    Sachin Rawal
    Association or organisation हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • फ्लिपकार्ट शिपमेंट में हेराफेरी का खुलासा, 40 लाख के 42 मोबाइल बरामद BAGHPAT DESK :बागपत पुलिस ने फ्लिपकार्ट शिपमेंट में हेराफेरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। इस गिरोह ने कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाया था। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 40 लाख रुपये कीमत के 42 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बड़ौत निवासी हिमांशु, शामली के बाबरी निवासी अभिषेक और बागपत निवासी अनिल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह का मुख्य आरोपी और हब इंचार्ज आशीष चौधरी अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं। उत्तराखंड के अलग-अलग शहरों में बेचा जाता था फोन पकड़े गए आरोपी पिछले करीब डेढ़ साल से शिपमेंट में हेराफेरी कर कंपनी को नुकसान पहुंचा रहे थे। जांच में सामने आया कि आरोपी शिपमेंट की अनलोडिंग के दौरान कैमरों से बचकर पार्सल से महंगे मोबाइल चुरा लेते थे। इन ब्रांडेड मोबाइलों को उत्तराखंड के अलग-अलग शहरों में बेचा जाता था। पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने अब तक कंपनी को 77 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से विभिन्न कंपनियों के 42 मोबाइल बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और फरार मुख्य आरोपी की भूमिका की जांच कर रही है। चोरी किए गए अन्य मोबाइलों और उनकी बिक्री से जुड़े नेटवर्क का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। बागपत एसपी सूरज राय ने मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले का खुलासा किया। इस मामले में अभी कई आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान सहित अलग-अलग हिस्सों में छापेमारी कर रही है। यह समूह पिछले डेढ़ साल से सक्रिय था और लगातार धोखाधड़ी कर रहा था। पुलिस ने फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी है।
    1
    फ्लिपकार्ट शिपमेंट में हेराफेरी का खुलासा, 40 लाख के 42 मोबाइल बरामद
BAGHPAT DESK :बागपत पुलिस ने फ्लिपकार्ट शिपमेंट में हेराफेरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। इस गिरोह ने कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाया था। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 40 लाख रुपये कीमत के 42 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बड़ौत निवासी हिमांशु, शामली के बाबरी निवासी अभिषेक और बागपत निवासी अनिल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह का मुख्य आरोपी और हब इंचार्ज आशीष चौधरी अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं।
उत्तराखंड के अलग-अलग शहरों में बेचा जाता था फोन
पकड़े गए आरोपी पिछले करीब डेढ़ साल से शिपमेंट में हेराफेरी कर कंपनी को नुकसान पहुंचा रहे थे। जांच में सामने आया कि आरोपी शिपमेंट की अनलोडिंग के दौरान कैमरों से बचकर पार्सल से महंगे मोबाइल चुरा लेते थे। इन ब्रांडेड मोबाइलों को उत्तराखंड के अलग-अलग शहरों में बेचा जाता था।
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने अब तक कंपनी को 77 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से विभिन्न कंपनियों के 42 मोबाइल बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और फरार मुख्य आरोपी की भूमिका की जांच कर रही है। चोरी किए गए अन्य मोबाइलों और उनकी बिक्री से जुड़े नेटवर्क का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
बागपत एसपी सूरज राय ने मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले का खुलासा किया। इस मामले में अभी कई आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान सहित अलग-अलग हिस्सों में छापेमारी कर रही है। यह समूह पिछले डेढ़ साल से सक्रिय था और लगातार धोखाधड़ी कर रहा था। पुलिस ने फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी है।
    user_Instant News 24Hr
    Instant News 24Hr
    Hapur, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • मेरठ,,,,, मेरठ कॉलेज मेरठ में छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल मेरठ कॉलेज में बुधवार दोपहर में छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। वायरल वीडियो में छात्र एक-दूसरे पर लात-घूंसे और बेल्ट से हमला करते नजर आ रहे हैं। खास बात ये रही कि पुलिस के सामने भी छात्र आपस में भिड़ते रहे। बताया जा रहा है कि बीए फर्स्ट ईयर के एक छात्र के साथ मारपीट के बाद विवाद बढ़ा और देखते ही देखते दो गुट आमने-सामने आ गए। मारपीट के दौरान कॉलेज में मौजूद छात्राओं में भी अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर लालकुर्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कराया। इसके बाद एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले भी कॉलेज पहुंचे। पुलिस ने CCTV फुटेज की जांच कराई और कॉलेज प्रशासन से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने छात्र नेता अभिनव मल्लापुर और विजित तालियान समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हिरासत में लिए गए सभी युवक कॉलेज के छात्र हैं या कुछ बाहरी लोग भी घटना में शामिल थे। वहीं, छात्रों का आरोप है कि बाहरी युवक अक्सर कॉलेज में प्रवेश कर हंगामा करते हैं। पुलिस अब वायरल वीडियो और CCTV फुटेज के आधार पर मारपीट में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। बाइट: विनायक गोपाल भोंसले ( एसपी सिटी मेरठ) मेरठ,,,,, मेरठ कॉलेज मेरठ में छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल मेरठ कॉलेज में बुधवार दोपहर में छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। वायरल वीडियो में छात्र एक-दूसरे पर लात-घूंसे और बेल्ट से हमला करते नजर आ रहे हैं। खास बात ये रही कि पुलिस के सामने भी छात्र आपस में भिड़ते रहे। बताया जा रहा है कि बीए फर्स्ट ईयर के एक छात्र के साथ मारपीट के बाद विवाद बढ़ा और देखते ही देखते दो गुट आमने-सामने आ गए। मारपीट के दौरान कॉलेज में मौजूद छात्राओं में भी अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर लालकुर्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कराया। इसके बाद एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले भी कॉलेज पहुंचे। पुलिस ने CCTV फुटेज की जांच कराई और कॉलेज प्रशासन से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने छात्र नेता अभिनव मल्लापुर और विजित तालियान समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हिरासत में लिए गए सभी युवक कॉलेज के छात्र हैं या कुछ बाहरी लोग भी घटना में शामिल थे। वहीं, छात्रों का आरोप है कि बाहरी युवक अक्सर कॉलेज में प्रवेश कर हंगामा करते हैं। पुलिस अब वायरल वीडियो और CCTV फुटेज के आधार पर मारपीट में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। बाइट: विनायक गोपाल भोंसले ( एसपी सिटी मेरठ) मेरठ कॉलेज में बुधवार दोपहर में छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। वायरल वीडियो में छात्र एक-दूसरे पर लात-घूंसे और बेल्ट से हमला करते नजर आ रहे हैं। खास बात ये रही कि पुलिस के सामने भी छात्र आपस में भिड़ते रहे। बताया जा रहा है कि बीए फर्स्ट ईयर के एक छात्र के साथ मारपीट के बाद विवाद बढ़ा और देखते ही देखते दो गुट आमने-सामने आ गए। मारपीट के दौरान कॉलेज में मौजूद छात्राओं में भी अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर लालकुर्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कराया। इसके बाद एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले भी कॉलेज पहुंचे। पुलिस ने CCTV फुटेज की जांच कराई और कॉलेज प्रशासन से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने छात्र नेता अभिनव मल्लापुर और विजित तालियान समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हिरासत में लिए गए सभी युवक कॉलेज के छात्र हैं या कुछ बाहरी लोग भी घटना में शामिल थे। वहीं, छात्रों का आरोप है कि बाहरी युवक अक्सर कॉलेज में प्रवेश कर हंगामा करते हैं। पुलिस अब वायरल वीडियो और CCTV फुटेज के आधार पर मारपीट में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। बाइट: विनायक गोपाल भोंसले ( एसपी सिटी मेरठ)
    2
    मेरठ,,,,,

मेरठ कॉलेज मेरठ में छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

मेरठ कॉलेज में बुधवार दोपहर में छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। वायरल वीडियो में छात्र एक-दूसरे पर लात-घूंसे और बेल्ट से हमला करते नजर आ रहे हैं। खास बात ये रही कि पुलिस के सामने भी छात्र आपस में भिड़ते रहे।

बताया जा रहा है कि बीए फर्स्ट ईयर के एक छात्र के साथ मारपीट के बाद विवाद बढ़ा और देखते ही देखते दो गुट आमने-सामने आ गए। मारपीट के दौरान कॉलेज में मौजूद छात्राओं में भी अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर लालकुर्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कराया। इसके बाद एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले भी कॉलेज पहुंचे। पुलिस ने CCTV फुटेज की जांच कराई और कॉलेज प्रशासन से घटना की जानकारी ली।

पुलिस ने छात्र नेता अभिनव मल्लापुर और विजित तालियान समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हिरासत में लिए गए सभी युवक कॉलेज के छात्र हैं या कुछ बाहरी लोग भी घटना में शामिल थे।

वहीं, छात्रों का आरोप है कि बाहरी युवक अक्सर कॉलेज में प्रवेश कर हंगामा करते हैं। पुलिस अब वायरल वीडियो और CCTV फुटेज के आधार पर मारपीट में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।

बाइट: विनायक गोपाल भोंसले ( एसपी सिटी मेरठ)

    user_अतीक अहमद
    अतीक अहमद
    Photographer मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *थाना लालकुर्ती क्षेत्रान्तर्गत मेरठ कॉलेज में छात्रों के मध्य कहासुनी/हाथापाई प्रकरण में पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक,नगर मेरठ महोदय की बाईट।*
    1
    *थाना लालकुर्ती क्षेत्रान्तर्गत मेरठ कॉलेज में छात्रों के मध्य कहासुनी/हाथापाई प्रकरण में पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक,नगर मेरठ महोदय की बाईट।*
    user_Mohd Waseem
    Mohd Waseem
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • रूस में फंसे युवकों के परिजनों से मिलीं सांसद इकरा हसन हसनपुर लुहारी पहुंचकर तीनों युवकों की माताओं को दिया भरोसा, विदेश मंत्रालय में मामला उठाने की कही बात हसनपुर लुहारी- रूस में फंसे हसनपुर लुहारी निवासी आशु कुमार समेत तीन युवकों के परिजनों से मिलने के लिए बुधवार रात करीब नौ बजे कैराना सांसद इकरा हसन गांव पहुंचीं। उन्होंने आशु के परिजनों के साथ मुजफ्फरनगर के पीपलशाह निवासी शक्ति पुंडीर और गांव बाढ़ निवासी हिमांशु शर्मा के परिजनों से भी मुलाकात की। सांसद ने तीनों युवकों की माताओं से बातचीत कर उन्हें कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की बात कही। परिजनों के अनुसार हसनपुर लुहारी निवासी आशु कुमार पुत्र राकेश कुमार 14 अप्रैल 2026 को पढ़ाई के लिए रूस गया था। उसका दाखिला मॉस्को स्टेट लिंगविस्टिक यूनिवर्सिटी में हुआ था। आशु के साथ शक्ति पुंडीर और हिमांशु शर्मा भी एक ही कमरे में रहते थे। परिजनों ने बताया कि तीनों युवक 30 जुलाई को साथ हॉस्टल से निकले थे। इसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो सका। कई दिनों तक बेटों की जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों के अनुसार विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी में दोनों युवकों के रूसी सेना में भर्ती होने की बात सामने आई है। हालांकि परिवार युवकों की वास्तविक स्थिति और वर्तमान लोकेशन की आधिकारिक जानकारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। परिजनों ने युवकों की सुरक्षा और जल्द भारत वापसी के लिए प्रयास करने की मांग की है। मुलाकात के दौरान सांसद इकरा हसन ने परिजनों से कहा कि परिस्थितियां कठिन हैं, लेकिन वे धैर्य बनाए रखें। उन्होंने कहा कि वह अगले सप्ताह दिल्ली जाकर अपने स्तर से विदेश मंत्रालय में इस मामले को उठाएंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक सप्ताह के भीतर युवकों के संबंध में कुछ जानकारी मिल सकती है। सांसद ने परिजनों से युवकों से संबंधित दस्तावेज भी लिए, ताकि उनके आधार पर संबंधित स्तर पर जानकारी जुटाई जा सके। सांसद ने तीनों युवकों की माताओं से अलग-अलग बातचीत कर उन्हें इस कठिन समय में हिम्मत बनाए रखने का भरोसा दिया। परिजनों ने युवकों की सुरक्षित वापसी के लिए मदद की मांग की।
    2
    रूस में फंसे युवकों के परिजनों से मिलीं सांसद इकरा हसन
हसनपुर लुहारी पहुंचकर तीनों युवकों की माताओं को दिया भरोसा, विदेश मंत्रालय में मामला उठाने की कही बात
हसनपुर लुहारी- रूस में फंसे हसनपुर लुहारी निवासी आशु कुमार समेत तीन युवकों के परिजनों से मिलने के लिए बुधवार रात करीब नौ बजे कैराना सांसद इकरा हसन गांव पहुंचीं। उन्होंने आशु के परिजनों के साथ मुजफ्फरनगर के पीपलशाह निवासी शक्ति पुंडीर और गांव बाढ़ निवासी हिमांशु शर्मा के परिजनों से भी मुलाकात की। सांसद ने तीनों युवकों की माताओं से बातचीत कर उन्हें कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की बात कही।
परिजनों के अनुसार हसनपुर लुहारी निवासी आशु कुमार पुत्र राकेश कुमार 14 अप्रैल 2026 को पढ़ाई के लिए रूस गया था। उसका दाखिला मॉस्को स्टेट लिंगविस्टिक यूनिवर्सिटी में हुआ था। आशु के साथ शक्ति पुंडीर और हिमांशु शर्मा भी एक ही कमरे में रहते थे। परिजनों ने बताया कि तीनों युवक 30 जुलाई को साथ हॉस्टल से निकले थे। इसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो सका। कई दिनों तक बेटों की जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई।
परिजनों के अनुसार विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी में दोनों युवकों के रूसी सेना में भर्ती होने की बात सामने आई है। हालांकि परिवार युवकों की वास्तविक स्थिति और वर्तमान लोकेशन की आधिकारिक जानकारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। परिजनों ने युवकों की सुरक्षा और जल्द भारत वापसी के लिए प्रयास करने की मांग की है।
मुलाकात के दौरान सांसद इकरा हसन ने परिजनों से कहा कि परिस्थितियां कठिन हैं, लेकिन वे धैर्य बनाए रखें। उन्होंने कहा कि वह अगले सप्ताह दिल्ली जाकर अपने स्तर से विदेश मंत्रालय में इस मामले को उठाएंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक सप्ताह के भीतर युवकों के संबंध में कुछ जानकारी मिल सकती है। सांसद ने परिजनों से युवकों से संबंधित दस्तावेज भी लिए, ताकि उनके आधार पर संबंधित स्तर पर जानकारी जुटाई जा सके।
सांसद ने तीनों युवकों की माताओं से अलग-अलग बातचीत कर उन्हें इस कठिन समय में हिम्मत बनाए रखने का भरोसा दिया। परिजनों ने युवकों की सुरक्षित वापसी के लिए मदद की मांग की।
    user_KHABAR EXPRESS UP/UK
    KHABAR EXPRESS UP/UK
    Local News Reporter Hapur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश दो अभियुक्त गिरफ्तार गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश 02 अभियुक्त गिरफ्तार चोरी की 04 मोटरसाइकिल बरामद हापुड़ जनपद के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। जिनके कब्जे निशानदेही पर चोरी की 04 मोटरसाइकिल की बरामद।
    1
    पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश दो अभियुक्त गिरफ्तार   
गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश 02 अभियुक्त गिरफ्तार चोरी की 04 मोटरसाइकिल बरामद 
हापुड़ जनपद के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
जिनके कब्जे निशानदेही पर चोरी की 04 मोटरसाइकिल की बरामद।
    user_Narender singh
    Narender singh
    Farmer हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.