Shuru
Apke Nagar Ki App…
तहसील चौक पर रॉन्ग साइड दौड़ रहे ऑटो ,बाइक ,ट्रैफिक व्यवस्था राम भरोसे हापुड़ नगर के सबसे व्यस्त चौराहों में से एक गढ़ रोड तहसील चौक है जहां पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है न ट्रैफिक पुलिस ,न कोई रोक-टोक ,हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?
Sachin Rawal
तहसील चौक पर रॉन्ग साइड दौड़ रहे ऑटो ,बाइक ,ट्रैफिक व्यवस्था राम भरोसे हापुड़ नगर के सबसे व्यस्त चौराहों में से एक गढ़ रोड तहसील चौक है जहां पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है न ट्रैफिक पुलिस ,न कोई रोक-टोक ,हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हापुड़: महंगाई के बीच किसानों को फसलों का उचित दाम देने की मांग, गन्ने के भुगतान पर उठी आवाज हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव नली हुसैनपुर निवासी भारतीय किसान यूनियन बाबा एम के मेरठ मंडल महामंत्री नंदकिशोर शर्मा ने किसानों की आर्थिक समस्याओं और बढ़ती कृषि लागत को लेकर यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि खाद, बीज, बिजली, डीजल समेत कृषि लागत बढ़ रही है, जबकि किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। नंदकिशोर शर्मा ने चीनी के बाजार भाव को देखते हुए गन्ने का मूल्य बढ़ाने और किसानों को समय पर गन्ने का भुगतान कराने की मांग की। उन्होंने सरकार और संबंधित अधिकारियों से किसानों की फसलों का उचित मूल्य निर्धारित करने तथा बढ़ती कृषि लागत के मद्देनजर राहत देने की मांग की।1
- हापुड़ में रोशन हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’, 3.50 लाख दीपों से जगमगाया जिला ब्रजघाट में 25 हजार और पूठ घाट पर 5 हजार दीप जलाकर दिया सेवा संकल्प का संदेश हापुड़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार शाम जिलेभर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाम सात बजे शुरू हुए कार्यक्रम में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 3.50 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए। बड़ी संख्या में लोगों ने अपने घरों पर भी दीप जलाकर अभियान में सहभागिता की। गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट पर 25 हजार और पूठ घाट पर पांच हजार दीप जलाए गए। इसके अलावा स्पोर्ट्स स्टेडियम, जवाहर नवोदय विद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र, सीएचसी-पीएचसी, अन्नपूर्णा भवन, कस्तूरबा गांधी विद्यालय, अमृत सरोवर, पंचायत भवन और विभिन्न विकासखंडों में भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए। हापुड़ के सबली मंदिर, चंडी मंदिर, नक्का कुआं, गंगा मंदिर समेत जिले के प्रमुख मंदिरों में भी दीप सजाए गए। दीपों से आकर्षक एवं भव्य आकृतियां तैयार कर प्रधानमंत्री के जन्मदिन की बधाई देने के साथ विकास को नई दिशा देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जनप्रतिनिधियों, जिला पंचायत अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों और बड़ी संख्या में जिलेवासियों का सहयोग रहा।1
- प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर विकास भवन सभागार हापुड़ में एक विशेष समारोह का हुआ आयोजन विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के पात्र लाभार्थियों को टूल किट व सिलाई मशीन देकर किया सम्मान सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत जनपद हापुड़ में विकास भवन के सभागार में आयोजित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के पात्र लाभार्थियों को टूल किट व सिलाई मशीन देकर मा0 जिलापंचायत अध्यक्ष, विधायकगणों हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर व धौलान सहित भाजपा जिलाध्यक्ष किया सम्मान विश्वकर्मा जयंती और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी जी के जन्म दिवस के पावन अवसर पर विकास भवन सभागार हापुड़ में एक विशेष समारोह का हुआ आयोजन सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत जनपद हापुड़ के 04 राजकीय चिकित्सालयों, जिला संयुक्त चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर व पिलखुवा में आयोजित हुआ रक्त दान शिविर रक्तदान शिविर में जनसहयोग के माध्यम से प्राप्त हुआ 31 यूनिट रक्तदान सेवा संकल्प अभियान के दौरान मा0 विधायकगणों के द्वारा जनपद के समस्त राजकीय चिकित्सालयों में 247 मरीजों को फल वितरित भी किये गये।1
- बाबूगढ़ गांव में सड़क के बीचों बीच बाबा के बुलडोजर से पाइपलाइन खुदाई ग्रामीणों को भारी मुसीबत जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ गांव में जल निगम द्वारा पानी की सप्लाई के नाम पर सड़क के बीचों-बीच बुलडोजर चला कर सड़क को फाड़ दिया गया है। पिछले कई दिनों से खुदाई के कारण गांव की मुख्य सड़क पूरी तरह टूट चुकी है, जिससे ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और किसानों को आने-जाने में भारी मुसीबत हो रही है। धूल और कीचड़ से हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पानी की टंकी चालू होने के बाद से ही जगह-जगह पाइपलाइन लीकेज हो रही है, हजारों लीटर पानी रोज बर्बाद हो रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद *जल निगम व ठेकेदार* के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। नई सड़क फाड़ कर लीकेज ठीक करने के बजाय लीपापोती की जा रही है। #Hapur #Babugarh #JalNigam1
- बागपत के खेकड़ा में ढाबे पर मारपीट, वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच BAGHPAT DESK : बागपत के खेकड़ा में ढाबे पर मारपीट, वीडियो वायरल बागपत के खेकड़ा में हाईवे किनारे ढाबे पर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में चार लोग एक व्यक्ति को घेरकर पीटते नजर आ रहे हैं। बीच-बचाव करने पहुंचे दूसरे व्यक्ति के साथ भी मारपीट की गई। बसी गांव निवासी रोहतास ने गांव के ही एक व्यक्ति से पुराने विवाद को मारपीट की वजह बताया है। 15 सितंबर की रात हुई घटना में रोहतास घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल भेजकर वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। INSTANTNEWS24HR — खबर वही, जो आपके काम की हो।1
- थाना नौचंदी क्षेत्रान्तर्गत युवक को गोली लगने से घायल होने पर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक नगर श्री विनायक गोपाल भोसले महोदय की बाईट1
- हापुड़: टियाला के छात्रों ने थाना बाबूगढ़ का किया शैक्षिक भ्रमण, सीखी आपातकालीन सेवाओं की जानकारी हापुड़ के ग्राम टियाला स्थित फलाह-ए-आम जूनियर हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने थाना बाबूगढ़ का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने छात्रों को पुलिस व्यवस्था, यातायात सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं के बारे में जानकारी दी। एसआई विवेक ने सड़क सुरक्षा और आपात स्थिति में 112 नंबर की उपयोगिता समझाई। वहीं मनीषा ने छात्रों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। विद्यार्थियों को थाना परिसर में महिला डेस्क, परामर्श कक्ष और हवालात का निरीक्षण भी कराया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों में पुलिस व्यवस्था और आपातकालीन परिस्थितियों में सही कदम उठाने को लेकर जागरूकता बढ़ाना रहा।1
- मेरठ नौचंदी थाना क्षेत्र सेक्टर 4 में दिन दहाड़े फायरिंग से हड़कंप बहाने से बुलाकर युवक पर तीन दोस्तों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग देखिये पूरी खबर का वीडियो मेरठ में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात! नौचंदी थाना क्षेत्र के सेक्टर-4 शास्त्री नगर में पुरानी रंजिश को लेकर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां। पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें1