Shuru
Apke Nagar Ki App…
थाना नौचंदी क्षेत्रान्तर्गत युवक को गोली लगने से घायल होने पर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक नगर श्री विनायक गोपाल भोसले महोदय की बाईट
Mohd Waseem
थाना नौचंदी क्षेत्रान्तर्गत युवक को गोली लगने से घायल होने पर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक नगर श्री विनायक गोपाल भोसले महोदय की बाईट
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नेशनल रोलर स्केटिंग डर्बी में स्वर्ण पदक जीतने वाली मेरठ की दो बहनों से मिले विधायक अमित अग्रवाल1
- बाबूगढ़ गांव में सड़क के बीचों बीच बाबा के बुलडोजर से पाइपलाइन खुदाई ग्रामीणों को भारी मुसीबत जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ गांव में जल निगम द्वारा पानी की सप्लाई के नाम पर सड़क के बीचों-बीच बुलडोजर चला कर सड़क को फाड़ दिया गया है। पिछले कई दिनों से खुदाई के कारण गांव की मुख्य सड़क पूरी तरह टूट चुकी है, जिससे ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और किसानों को आने-जाने में भारी मुसीबत हो रही है। धूल और कीचड़ से हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पानी की टंकी चालू होने के बाद से ही जगह-जगह पाइपलाइन लीकेज हो रही है, हजारों लीटर पानी रोज बर्बाद हो रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद *जल निगम व ठेकेदार* के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। नई सड़क फाड़ कर लीकेज ठीक करने के बजाय लीपापोती की जा रही है। #Hapur #Babugarh #JalNigam1
- पिलखुवा में पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट का आरोप, हॉटस्पॉट को लेकर शुरू हुआ था विवाद जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली कस्बा चौकी क्षेत्र से पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, पेट्रोल पंप पर हॉटस्पॉट देने को लेकर कुछ युवकों और कर्मचारी अंकित कुमार के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि कहासुनी के बाद कुछ युवक अंकित कुमार को उसके घर से बुलाकर अपने साथ ले गए और उसके साथ मारपीट की। घटना में कर्मचारी के सिर में चोट आने की बात सामने आई है। पीड़ित ने पिलखुवा कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। स्टार भारत न्यूज़ 24 से जुड़े रहने के लिए चैनल को Subscribe करें।1
- बागपत के खेकड़ा में ढाबे पर मारपीट, वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच BAGHPAT DESK : बागपत के खेकड़ा में ढाबे पर मारपीट, वीडियो वायरल बागपत के खेकड़ा में हाईवे किनारे ढाबे पर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में चार लोग एक व्यक्ति को घेरकर पीटते नजर आ रहे हैं। बीच-बचाव करने पहुंचे दूसरे व्यक्ति के साथ भी मारपीट की गई। बसी गांव निवासी रोहतास ने गांव के ही एक व्यक्ति से पुराने विवाद को मारपीट की वजह बताया है। 15 सितंबर की रात हुई घटना में रोहतास घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल भेजकर वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। INSTANTNEWS24HR — खबर वही, जो आपके काम की हो।1
- *थाना लालकुर्ती क्षेत्रान्तर्गत मेरठ कॉलेज में छात्रों के मध्य कहासुनी/हाथापाई प्रकरण में पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक,नगर मेरठ महोदय की बाईट।*1
- आप शतायु हो... विकसित भारत का संकल्प आपने लिया है अत: आपके मार्गदर्शन में ही ये संकल्पूर्ति हो... जन्मदिन की हार्दिक बधाइयां और शुभकामनाएं!! आप सदा स्वस्थ रहे... 🇮🇳🚩🌹❤️🙏 Narendra Modi ji पंडित कुंजबिहारी.वशिष्ठ ज्योतिषाचार्य सूर्यदेव उपासक मीडिया कार्यक्रम प्रभारीअखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा पंजीकृत एनसीआर भारत डा विजय कुमार मिश्र महामन्त्री व नरेशपाल कौशिक अध्यक्ष एनसीआर ब्राह्मण ने माननीय प्रधान मन्त्री मोदीजी व पंडित कुंजबिहारी.वशिष्ठ के स्वस्थ दीर्घकालीन जीवन हेतू प्रार्थना व 1111 पेड शिव महादेव आदि पर लगाकर आशीर्वाद बनाए हर-हर महादेव परशुरामेश्वर पुरामहादेव शिव। निवेदक अखिल भारतवर्षीय ब्रह्म महासभा [पंजीकृत 1939] भारत एनसीआर4
- रूस में फंसे युवकों के परिजनों से मिलीं सांसद इकरा हसन हसनपुर लुहारी पहुंचकर तीनों युवकों की माताओं को दिया भरोसा, विदेश मंत्रालय में मामला उठाने की कही बात हसनपुर लुहारी- रूस में फंसे हसनपुर लुहारी निवासी आशु कुमार समेत तीन युवकों के परिजनों से मिलने के लिए बुधवार रात करीब नौ बजे कैराना सांसद इकरा हसन गांव पहुंचीं। उन्होंने आशु के परिजनों के साथ मुजफ्फरनगर के पीपलशाह निवासी शक्ति पुंडीर और गांव बाढ़ निवासी हिमांशु शर्मा के परिजनों से भी मुलाकात की। सांसद ने तीनों युवकों की माताओं से बातचीत कर उन्हें कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की बात कही। परिजनों के अनुसार हसनपुर लुहारी निवासी आशु कुमार पुत्र राकेश कुमार 14 अप्रैल 2026 को पढ़ाई के लिए रूस गया था। उसका दाखिला मॉस्को स्टेट लिंगविस्टिक यूनिवर्सिटी में हुआ था। आशु के साथ शक्ति पुंडीर और हिमांशु शर्मा भी एक ही कमरे में रहते थे। परिजनों ने बताया कि तीनों युवक 30 जुलाई को साथ हॉस्टल से निकले थे। इसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो सका। कई दिनों तक बेटों की जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों के अनुसार विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी में दोनों युवकों के रूसी सेना में भर्ती होने की बात सामने आई है। हालांकि परिवार युवकों की वास्तविक स्थिति और वर्तमान लोकेशन की आधिकारिक जानकारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। परिजनों ने युवकों की सुरक्षा और जल्द भारत वापसी के लिए प्रयास करने की मांग की है। मुलाकात के दौरान सांसद इकरा हसन ने परिजनों से कहा कि परिस्थितियां कठिन हैं, लेकिन वे धैर्य बनाए रखें। उन्होंने कहा कि वह अगले सप्ताह दिल्ली जाकर अपने स्तर से विदेश मंत्रालय में इस मामले को उठाएंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक सप्ताह के भीतर युवकों के संबंध में कुछ जानकारी मिल सकती है। सांसद ने परिजनों से युवकों से संबंधित दस्तावेज भी लिए, ताकि उनके आधार पर संबंधित स्तर पर जानकारी जुटाई जा सके। सांसद ने तीनों युवकों की माताओं से अलग-अलग बातचीत कर उन्हें इस कठिन समय में हिम्मत बनाए रखने का भरोसा दिया। परिजनों ने युवकों की सुरक्षित वापसी के लिए मदद की मांग की।1
- *थाना सदर बाजार क्षेत्रान्तर्गत होटल के कमरे में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के प्रकरण में पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कैण्ट, मेरठ की बाईट।*1
- कृष्णानगर की तृणमूल कांग्रेस (ममता गुट) सांसद महुआ मोइत्रा को बुधवार को नदिया जिले के तेहट्ट इलाके में एक बार फिर विरोध *कोलकाता।* कृष्णानगर की तृणमूल कांग्रेस (ममता गुट) सांसद महुआ मोइत्रा को बुधवार को नदिया जिले के तेहट्ट इलाके में एक बार फिर विरोध का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों ने उनपर अंडे फेंके और घेरकर प्रदर्शन किया। महुआ ने फेसबुक लाइव के जरिए पूरे घटनाक्रम को सामने रखा और दावा किया कि पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय भाजपा नेताओं ने उनके खिलाफ यह कार्रवाई की। पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया। मालूम हो कि महुआ पर इससे पहले भी उनके संसदीय क्षेत्र में अंडे फेंके जाने की घटना हो चुकी है। महुआ ने इसके विरुद्ध कलकत्ता हाई कोर्ट का रूख किया था। अदालत ने तृणमूल सांसद को पुलिस सुरक्षा देने का निर्देश दिया था। अदालत ने कहा था कि महुआ के अपने संसदीय क्षेत्र में दौरे के दौरान दो पुलिसकर्मी उनके साथ रहेंगे।1