Shuru
Apke Nagar Ki App…
पिलखुवा में पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट का आरोप, हॉटस्पॉट को लेकर शुरू हुआ था विवाद जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली कस्बा चौकी क्षेत्र से पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, पेट्रोल पंप पर हॉटस्पॉट देने को लेकर कुछ युवकों और कर्मचारी अंकित कुमार के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि कहासुनी के बाद कुछ युवक अंकित कुमार को उसके घर से बुलाकर अपने साथ ले गए और उसके साथ मारपीट की। घटना में कर्मचारी के सिर में चोट आने की बात सामने आई है। पीड़ित ने पिलखुवा कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। स्टार भारत न्यूज़ 24 से जुड़े रहने के लिए चैनल को Subscribe करें।
Star Bharat News 24
पिलखुवा में पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट का आरोप, हॉटस्पॉट को लेकर शुरू हुआ था विवाद जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली कस्बा चौकी क्षेत्र से पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, पेट्रोल पंप पर हॉटस्पॉट देने को लेकर कुछ युवकों और कर्मचारी अंकित कुमार के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि कहासुनी के बाद कुछ युवक अंकित कुमार को उसके घर से बुलाकर अपने साथ ले गए और उसके साथ मारपीट की। घटना में कर्मचारी के सिर में चोट आने की बात सामने आई है। पीड़ित ने पिलखुवा कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। स्टार भारत न्यूज़ 24 से जुड़े रहने के लिए चैनल को Subscribe करें।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर विकास भवन सभागार हापुड़ में एक विशेष समारोह का हुआ आयोजन विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के पात्र लाभार्थियों को टूल किट व सिलाई मशीन देकर किया सम्मान सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत जनपद हापुड़ में विकास भवन के सभागार में आयोजित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के पात्र लाभार्थियों को टूल किट व सिलाई मशीन देकर मा0 जिलापंचायत अध्यक्ष, विधायकगणों हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर व धौलान सहित भाजपा जिलाध्यक्ष किया सम्मान विश्वकर्मा जयंती और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी जी के जन्म दिवस के पावन अवसर पर विकास भवन सभागार हापुड़ में एक विशेष समारोह का हुआ आयोजन सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत जनपद हापुड़ के 04 राजकीय चिकित्सालयों, जिला संयुक्त चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर व पिलखुवा में आयोजित हुआ रक्त दान शिविर रक्तदान शिविर में जनसहयोग के माध्यम से प्राप्त हुआ 31 यूनिट रक्तदान सेवा संकल्प अभियान के दौरान मा0 विधायकगणों के द्वारा जनपद के समस्त राजकीय चिकित्सालयों में 247 मरीजों को फल वितरित भी किये गये।1
- बाबूगढ़ गांव में सड़क के बीचों बीच बाबा के बुलडोजर से पाइपलाइन खुदाई ग्रामीणों को भारी मुसीबत जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ गांव में जल निगम द्वारा पानी की सप्लाई के नाम पर सड़क के बीचों-बीच बुलडोजर चला कर सड़क को फाड़ दिया गया है। पिछले कई दिनों से खुदाई के कारण गांव की मुख्य सड़क पूरी तरह टूट चुकी है, जिससे ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और किसानों को आने-जाने में भारी मुसीबत हो रही है। धूल और कीचड़ से हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पानी की टंकी चालू होने के बाद से ही जगह-जगह पाइपलाइन लीकेज हो रही है, हजारों लीटर पानी रोज बर्बाद हो रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद *जल निगम व ठेकेदार* के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। नई सड़क फाड़ कर लीकेज ठीक करने के बजाय लीपापोती की जा रही है। #Hapur #Babugarh #JalNigam1
- पिलखुवा में पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट का आरोप, हॉटस्पॉट को लेकर शुरू हुआ था विवाद जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली कस्बा चौकी क्षेत्र से पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, पेट्रोल पंप पर हॉटस्पॉट देने को लेकर कुछ युवकों और कर्मचारी अंकित कुमार के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि कहासुनी के बाद कुछ युवक अंकित कुमार को उसके घर से बुलाकर अपने साथ ले गए और उसके साथ मारपीट की। घटना में कर्मचारी के सिर में चोट आने की बात सामने आई है। पीड़ित ने पिलखुवा कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। स्टार भारत न्यूज़ 24 से जुड़े रहने के लिए चैनल को Subscribe करें।1
- बागपत के खेकड़ा में ढाबे पर मारपीट, वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच BAGHPAT DESK : बागपत के खेकड़ा में ढाबे पर मारपीट, वीडियो वायरल बागपत के खेकड़ा में हाईवे किनारे ढाबे पर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में चार लोग एक व्यक्ति को घेरकर पीटते नजर आ रहे हैं। बीच-बचाव करने पहुंचे दूसरे व्यक्ति के साथ भी मारपीट की गई। बसी गांव निवासी रोहतास ने गांव के ही एक व्यक्ति से पुराने विवाद को मारपीट की वजह बताया है। 15 सितंबर की रात हुई घटना में रोहतास घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल भेजकर वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। INSTANTNEWS24HR — खबर वही, जो आपके काम की हो।1
- रूस में फंसे युवकों के परिजनों से मिलीं सांसद इकरा हसन हसनपुर लुहारी पहुंचकर तीनों युवकों की माताओं को दिया भरोसा, विदेश मंत्रालय में मामला उठाने की कही बात हसनपुर लुहारी- रूस में फंसे हसनपुर लुहारी निवासी आशु कुमार समेत तीन युवकों के परिजनों से मिलने के लिए बुधवार रात करीब नौ बजे कैराना सांसद इकरा हसन गांव पहुंचीं। उन्होंने आशु के परिजनों के साथ मुजफ्फरनगर के पीपलशाह निवासी शक्ति पुंडीर और गांव बाढ़ निवासी हिमांशु शर्मा के परिजनों से भी मुलाकात की। सांसद ने तीनों युवकों की माताओं से बातचीत कर उन्हें कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की बात कही। परिजनों के अनुसार हसनपुर लुहारी निवासी आशु कुमार पुत्र राकेश कुमार 14 अप्रैल 2026 को पढ़ाई के लिए रूस गया था। उसका दाखिला मॉस्को स्टेट लिंगविस्टिक यूनिवर्सिटी में हुआ था। आशु के साथ शक्ति पुंडीर और हिमांशु शर्मा भी एक ही कमरे में रहते थे। परिजनों ने बताया कि तीनों युवक 30 जुलाई को साथ हॉस्टल से निकले थे। इसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो सका। कई दिनों तक बेटों की जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों के अनुसार विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी में दोनों युवकों के रूसी सेना में भर्ती होने की बात सामने आई है। हालांकि परिवार युवकों की वास्तविक स्थिति और वर्तमान लोकेशन की आधिकारिक जानकारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। परिजनों ने युवकों की सुरक्षा और जल्द भारत वापसी के लिए प्रयास करने की मांग की है। मुलाकात के दौरान सांसद इकरा हसन ने परिजनों से कहा कि परिस्थितियां कठिन हैं, लेकिन वे धैर्य बनाए रखें। उन्होंने कहा कि वह अगले सप्ताह दिल्ली जाकर अपने स्तर से विदेश मंत्रालय में इस मामले को उठाएंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक सप्ताह के भीतर युवकों के संबंध में कुछ जानकारी मिल सकती है। सांसद ने परिजनों से युवकों से संबंधित दस्तावेज भी लिए, ताकि उनके आधार पर संबंधित स्तर पर जानकारी जुटाई जा सके। सांसद ने तीनों युवकों की माताओं से अलग-अलग बातचीत कर उन्हें इस कठिन समय में हिम्मत बनाए रखने का भरोसा दिया। परिजनों ने युवकों की सुरक्षित वापसी के लिए मदद की मांग की।1
- थाना नौचंदी क्षेत्रान्तर्गत युवक को गोली लगने से घायल होने पर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक नगर श्री विनायक गोपाल भोसले महोदय की बाईट1
- रूस में फंसे युवकों के परिजनों से मिलीं सांसद इकरा हसन हसनपुर लुहारी पहुंचकर तीनों युवकों की माताओं को दिया भरोसा, विदेश मंत्रालय में मामला उठाने की कही बात हसनपुर लुहारी- रूस में फंसे हसनपुर लुहारी निवासी आशु कुमार समेत तीन युवकों के परिजनों से मिलने के लिए बुधवार रात करीब नौ बजे कैराना सांसद इकरा हसन गांव पहुंचीं। उन्होंने आशु के परिजनों के साथ मुजफ्फरनगर के पीपलशाह निवासी शक्ति पुंडीर और गांव बाढ़ निवासी हिमांशु शर्मा के परिजनों से भी मुलाकात की। सांसद ने तीनों युवकों की माताओं से बातचीत कर उन्हें कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की बात कही। परिजनों के अनुसार हसनपुर लुहारी निवासी आशु कुमार पुत्र राकेश कुमार 14 अप्रैल 2026 को पढ़ाई के लिए रूस गया था। उसका दाखिला मॉस्को स्टेट लिंगविस्टिक यूनिवर्सिटी में हुआ था। आशु के साथ शक्ति पुंडीर और हिमांशु शर्मा भी एक ही कमरे में रहते थे। परिजनों ने बताया कि तीनों युवक 30 जुलाई को साथ हॉस्टल से निकले थे। इसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो सका। कई दिनों तक बेटों की जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों के अनुसार विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी में दोनों युवकों के रूसी सेना में भर्ती होने की बात सामने आई है। हालांकि परिवार युवकों की वास्तविक स्थिति और वर्तमान लोकेशन की आधिकारिक जानकारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। परिजनों ने युवकों की सुरक्षा और जल्द भारत वापसी के लिए प्रयास करने की मांग की है। मुलाकात के दौरान सांसद इकरा हसन ने परिजनों से कहा कि परिस्थितियां कठिन हैं, लेकिन वे धैर्य बनाए रखें। उन्होंने कहा कि वह अगले सप्ताह दिल्ली जाकर अपने स्तर से विदेश मंत्रालय में इस मामले को उठाएंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक सप्ताह के भीतर युवकों के संबंध में कुछ जानकारी मिल सकती है। सांसद ने परिजनों से युवकों से संबंधित दस्तावेज भी लिए, ताकि उनके आधार पर संबंधित स्तर पर जानकारी जुटाई जा सके। सांसद ने तीनों युवकों की माताओं से अलग-अलग बातचीत कर उन्हें इस कठिन समय में हिम्मत बनाए रखने का भरोसा दिया। परिजनों ने युवकों की सुरक्षित वापसी के लिए मदद की मांग की।2
- मेरठ नौचंदी थाना क्षेत्र सेक्टर 4 में दिन दहाड़े फायरिंग से हड़कंप बहाने से बुलाकर युवक पर तीन दोस्तों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग देखिये पूरी खबर का वीडियो मेरठ में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात! नौचंदी थाना क्षेत्र के सेक्टर-4 शास्त्री नगर में पुरानी रंजिश को लेकर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां। पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें1