logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हमीरपुर :जलभराव के बीच बच्चों का अनोखा जुगाड़, लकड़ी की नाव से स्कूल पहुंचने को मजबूर मुस्करा,हमीरपुर । लगातार हो रही बारिश से कस्बे के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे लोगों का जनजीवन प्रभावित होने के साथ ही स्कूली बच्चों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। मुस्करा कोतवाली क्षेत्र के जीआईसी स्कूल की बस्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चे जलभराव वाले रास्ते को पार करने के लिए लकड़ी के टुकड़ों से बनाई गई जुगाड़ू नाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में कुछ लोग डगमगाती लकड़ी की नाव के सहारे बच्चों को पानी से पार कराते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि जलभराव के कारण बच्चों को स्कूल पहुंचने में काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने जुगाड़ से लकड़ी की नाव तैयार कर बच्चों को स्कूल पहुंचाने का रास्ता निकाला। बस्ती निवासी एक युवक ने बताया कि यहां हर साल बारिश के दौरान जलभराव की समस्या पैदा होती है। कई बार ग्राम प्रधान को भी समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक यहां स्थायी सड़क की व्यवस्था नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

15 hrs ago
user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

हमीरपुर :जलभराव के बीच बच्चों का अनोखा जुगाड़, लकड़ी की नाव से स्कूल पहुंचने को मजबूर मुस्करा,हमीरपुर । लगातार हो रही बारिश से कस्बे के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे लोगों का जनजीवन प्रभावित होने के साथ ही स्कूली बच्चों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। मुस्करा कोतवाली क्षेत्र के जीआईसी स्कूल की बस्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चे जलभराव वाले रास्ते को पार करने के लिए लकड़ी के टुकड़ों से बनाई गई जुगाड़ू नाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में कुछ लोग डगमगाती लकड़ी की नाव के सहारे बच्चों को

पानी से पार कराते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि जलभराव के कारण बच्चों को स्कूल पहुंचने में काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने जुगाड़ से लकड़ी की नाव तैयार कर बच्चों को स्कूल पहुंचाने का रास्ता निकाला। बस्ती निवासी एक युवक ने बताया कि यहां हर साल बारिश के दौरान जलभराव की समस्या पैदा होती है। कई बार ग्राम प्रधान को भी समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक यहां स्थायी सड़क की व्यवस्था नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जय जवान जय किसान संगठन ने फसल बीमा के मध्यावधि सर्वे की उठाई मांग 📍 मौदहा में जय जवान जय किसान एसोसिएशन ने डीएम को भेजा अनुस्मारक, अतिवृष्टि और लगातार बारिश से खरीफ की फसलों को हुए नुकसान का जल्द सर्वे कराने की मांग, संगठन ने बताया—28 अगस्त से 15 सितंबर तक कई बार भेजे जा चुके हैं पत्र, खरीफ 2025 की एक वर्ष से अधिक समय से लंबित बीमा पॉलिसियों का भुगतान कराने की भी मांग, अध्यक्ष गुलाब सिंह ने सर्वे में देरी से किसानों को बीमा सहायता मिलने में परेशानी की जताई आशंका।
    1
    जय जवान जय किसान संगठन ने फसल बीमा के मध्यावधि सर्वे की उठाई मांग 
📍 मौदहा में जय जवान जय किसान एसोसिएशन ने डीएम को भेजा अनुस्मारक,
अतिवृष्टि और लगातार बारिश से खरीफ की फसलों को हुए नुकसान का जल्द सर्वे कराने की मांग,
संगठन ने बताया—28 अगस्त से 15 सितंबर तक कई बार भेजे जा चुके हैं पत्र,
खरीफ 2025 की एक वर्ष से अधिक समय से लंबित बीमा पॉलिसियों का भुगतान कराने की भी मांग,
अध्यक्ष गुलाब सिंह ने सर्वे में देरी से किसानों को बीमा सहायता मिलने में परेशानी की जताई आशंका।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • हमीरपुर :नियमों की अनदेखी पर डबल डेकर बसों पर ARTO का चाबुक, पांच बसें सीज हमीरपुर। दिल्ली में हुए बस हादसे के बाद परिवहन विभाग ने डबल डेकर बसों के खिलाफ सघन कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को ARTO विभाग की टीम ने नियमों की अनदेखी करने वाली डबल डेकर बसों के खिलाफ अभियान चलाकर काव्या, विश्वनाथ सर्विस समेत पांच बसों को सीज कर दिया, जबकि 65 वाहनों का चालान किया गया। कार्रवाई के दौरान प्रत्येक बस पर करीब 40 से 50 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के बाद सदर कोतवाली क्षेत्र के बस स्टैंड रोड पर यात्रियों में आक्रोश देखने को मिला। बसों के अचानक रुक जाने से परेशान यात्रियों ने हंगामा किया। महिला यात्रियों ने बसों के आगे खड़े होकर दूसरी बस की व्यवस्था कराने अथवा महोबा तक का किराया वापस करने की मांग की। यात्रियों के हंगामे से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। डबल डेकर बसों पर हुई कार्रवाई से निजी बस संचालकों में हड़कंप मचा रहा। ARTO ने बताया कि बसों के सीज होने से प्रभावित यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरे साधनों की व्यवस्था कराई जा रही है। परिवहन विभाग की कार्रवाई के बाद डबल डेकर बस संचालकों में खलबली मची हुई है।
    1
    हमीरपुर :नियमों की अनदेखी पर डबल डेकर बसों पर ARTO का चाबुक, पांच बसें सीज
हमीरपुर। दिल्ली में हुए बस हादसे के बाद परिवहन विभाग ने डबल डेकर बसों के खिलाफ सघन कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को ARTO विभाग की टीम ने नियमों की अनदेखी करने वाली डबल डेकर बसों के खिलाफ अभियान चलाकर काव्या, विश्वनाथ सर्विस समेत पांच बसों को सीज कर दिया, जबकि 65 वाहनों का चालान किया गया। कार्रवाई के दौरान प्रत्येक बस पर करीब 40 से 50 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया गया।
कार्रवाई के बाद सदर कोतवाली क्षेत्र के बस स्टैंड रोड पर यात्रियों में आक्रोश देखने को मिला। बसों के अचानक रुक जाने से परेशान यात्रियों ने हंगामा किया। महिला यात्रियों ने बसों के आगे खड़े होकर दूसरी बस की व्यवस्था कराने अथवा महोबा तक का किराया वापस करने की मांग की। यात्रियों के हंगामे से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
डबल डेकर बसों पर हुई कार्रवाई से निजी बस संचालकों में हड़कंप मचा रहा। ARTO ने बताया कि बसों के सीज होने से प्रभावित यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरे साधनों की व्यवस्था कराई जा रही है। परिवहन विभाग की कार्रवाई के बाद डबल डेकर बस संचालकों में खलबली मची हुई है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • जिला औद्योगिक विकास संगठन ने औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी और संबंधित अधिकारियों को पत्र देकर जल्द समाधान की मांग की है। बांदा,जिला औद्योगिक विकास संगठन ने औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी और संबंधित अधिकारियों को पत्र देकर जल्द समाधान की मांग की है।
    1
    जिला औद्योगिक विकास संगठन ने औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी और संबंधित अधिकारियों को पत्र देकर जल्द समाधान की मांग की है।
बांदा,जिला औद्योगिक विकास संगठन ने औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी और संबंधित अधिकारियों को पत्र देकर जल्द समाधान की मांग की है।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • नरैनी पुलिस का जुए के बड़े अड्डे पर छापा, 11 जुआरी गिरफ्तार; सवा लाख से अधिक नकदी, कार और 3 बाइक जब्त। नरैनी पुलिस का जुए के बड़े अड्डे पर छापा, 11 जुआरी गिरफ्तार; सवा लाख से अधिक नकदी, कार और 3 बाइक जब्त। बांदा में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपराधियों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। इसी क्रम में नरैनी थाना पुलिस ने देर रात एक राइस मिल के पास संचालित हो रहे जुए के अड्डे पर छापा मारकर 11 जुआरियों को रंगे हाथों धर दबोचा। पुलिस ने मौके से 1 लाख 31 हजार रुपये से अधिक की नकदी, 10 मोबाइल फोन, एक कार और तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। मामला बांदा के नरैनी थाना क्षेत्र का है, जहां सीओ प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम देर रात गश्त और चेकिंग पर थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि बांदा रोड स्थित राइस मिल के पास, पंकज के दफ्तर में बड़े पैमाने पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देर किए बताए गए ठिकाने की घेराबंदी की और अचानक छापेमारी कर दी। पुलिस को देखते ही मौके पर भगदड़ मच गई, लेकिन मुस्तैद जवानों ने घेराबंदी कर 11 अभियुक्तों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। तलाशी और माल-फड़ से पुलिस को कुल 1,31,970 रुपये नकद और 10 मोबाइल फोन बरामद हुए। इसके अलावा मौके पर खड़ी 1 कार और 3 मोटरसाइकिलों को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। वहीं नरैनी पुलिस ने सभी 11 अभियुक्तों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध धंधे करने वालों में हड़कंप मच गया है। बाइट - प्रवीण सिंह(क्षेत्राधिकारी नरैनी)
    1
    नरैनी पुलिस का जुए के बड़े अड्डे पर छापा, 11 जुआरी गिरफ्तार; सवा लाख से अधिक नकदी, कार और 3 बाइक जब्त।
नरैनी पुलिस का जुए के बड़े अड्डे पर छापा, 11 जुआरी गिरफ्तार; सवा लाख से अधिक नकदी, कार और 3 बाइक जब्त।
बांदा में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपराधियों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। इसी क्रम में नरैनी थाना पुलिस ने देर रात एक राइस मिल के पास संचालित हो रहे जुए के अड्डे पर छापा मारकर 11 जुआरियों को रंगे हाथों धर दबोचा। पुलिस ने मौके से 1 लाख 31 हजार रुपये से अधिक की नकदी, 10 मोबाइल फोन, एक कार और तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
मामला बांदा के नरैनी थाना क्षेत्र का है, जहां सीओ प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम देर रात गश्त और चेकिंग पर थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि बांदा रोड स्थित राइस मिल के पास, पंकज के दफ्तर में बड़े पैमाने पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेला जा रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देर किए बताए गए ठिकाने की घेराबंदी की और अचानक छापेमारी कर दी। पुलिस को देखते ही मौके पर भगदड़ मच गई, लेकिन मुस्तैद जवानों ने घेराबंदी कर 11 अभियुक्तों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। तलाशी और माल-फड़ से पुलिस को कुल 1,31,970 रुपये नकद और 10 मोबाइल फोन बरामद हुए। इसके अलावा मौके पर खड़ी 1 कार और 3 मोटरसाइकिलों को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। वहीं नरैनी पुलिस ने सभी 11 अभियुक्तों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध धंधे करने वालों में हड़कंप मच गया है।
बाइट - प्रवीण सिंह(क्षेत्राधिकारी नरैनी)
    user_कुलदीप कुमार मिश्रा
    कुलदीप कुमार मिश्रा
    Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, बच्चों को स्कूल पहुंचाने के लिए बनाया जुगाड़ू नाव हमीरपुर। जिले में लगातार हो रही बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित हो गया है। गांवों और बस्तियों में रास्तों पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच मुस्करा कोतवाली क्षेत्र के जीआईसी स्कूल के आसपास की बस्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जलभराव के बीच एक बच्चे को स्कूल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों द्वारा लकड़ी के टुकड़ों के सहारे तैयार किए गए जुगाड़ू नाव का इस्तेमाल किया जा रहा है। वायरल वीडियो में पानी से भरे रास्ते के बीच एक व्यक्ति बच्चे को लकड़ी के सहारे तैयार किए गए अस्थायी तैरने वाले साधन पर बैठाकर आगे ले जाता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि बस्ती में जलभराव के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है। ऐसे में परिजनों को बच्चों को सुरक्षित निकालने के लिए इस तरह का जुगाड़ करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के चलते कई स्थानों पर जलनिकासी व्यवस्था प्रभावित होने से रास्ते जलमग्न हो गए हैं। इससे ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चों की परेशानी भी बढ़ गई है। वायरल वीडियो ने क्षेत्र में जलभराव और जलनिकासी की व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, बच्चों को स्कूल पहुंचाने के लिए बनाया जुगाड़ू नाव
हमीरपुर। जिले में लगातार हो रही बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित हो गया है। गांवों और बस्तियों में रास्तों पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच मुस्करा कोतवाली क्षेत्र के जीआईसी स्कूल के आसपास की बस्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जलभराव के बीच एक बच्चे को स्कूल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों द्वारा लकड़ी के टुकड़ों के सहारे तैयार किए गए जुगाड़ू नाव का इस्तेमाल किया जा रहा है।
वायरल वीडियो में पानी से भरे रास्ते के बीच एक व्यक्ति बच्चे को लकड़ी के सहारे तैयार किए गए अस्थायी तैरने वाले साधन पर बैठाकर आगे ले जाता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि बस्ती में जलभराव के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है। ऐसे में परिजनों को बच्चों को सुरक्षित निकालने के लिए इस तरह का जुगाड़ करना पड़ रहा है।
लगातार बारिश के चलते कई स्थानों पर जलनिकासी व्यवस्था प्रभावित होने से रास्ते जलमग्न हो गए हैं। इससे ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चों की परेशानी भी बढ़ गई है। वायरल वीडियो ने क्षेत्र में जलभराव और जलनिकासी की व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • गल्ला मंडी में गूंजी किसानों की आवाज, महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत बांदा। तिंदवारी रोड स्थित गल्ला मंडी बुधवार को उस समय किसान-मजदूरों की आवाज का बड़ा मंच बन गई, जब भारतीय किसान यूनियन के तत्वावधान में विशाल किसान-मजदूर महापंचायत आयोजित हुई। महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।खती केवल अन्न पैदा करने का जरिया नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इसके बावजूद किसान और मजदूर अपनी रोजमर्रा की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करते दिखाई देते हैं। ऐसे में महापंचायत महज भीड़ जुटाने का आयोजन नहीं, बल्कि कृषि और श्रम से जुड़े सवालों को सार्वजनिक मंच पर रखने का अवसर बनी। महापंचायत में किसानों और मजदूरों की समस्याओं तथा उनके हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने किसान-मजदूरों की आवाज को संगठित तरीके से उठाने पर जोर दिया। राकेश टिकैत के पहुंचने से कार्यक्रम को संगठनात्मक और राजनीतिक दृष्टि से भी खास महत्व मिला। कार्यक्रम में भाकियू जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह पटेल, बैजनाथ अवस्थी सहित संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान-मजदूर मौजूद रहे। गल्ला मंडी में जुटी भीड़ ने यह जरूर रेखांकित किया कि खेत में पसीना बहाने वाले हाथों के सवालों को नजरअंदाज कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था की चुनौतियों को समझना आसान नहीं है।
    1
    गल्ला मंडी में गूंजी किसानों की आवाज, महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत
बांदा। तिंदवारी रोड स्थित गल्ला मंडी बुधवार को उस समय किसान-मजदूरों की आवाज का बड़ा मंच बन गई, जब भारतीय किसान यूनियन के तत्वावधान में विशाल किसान-मजदूर महापंचायत आयोजित हुई। महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।खती केवल अन्न पैदा करने का जरिया नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इसके बावजूद किसान और मजदूर अपनी रोजमर्रा की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करते दिखाई देते हैं। ऐसे में महापंचायत महज भीड़ जुटाने का आयोजन नहीं, बल्कि कृषि और श्रम से जुड़े सवालों को सार्वजनिक मंच पर रखने का अवसर बनी।
महापंचायत में किसानों और मजदूरों की समस्याओं तथा उनके हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने किसान-मजदूरों की आवाज को संगठित तरीके से उठाने पर जोर दिया। राकेश टिकैत के पहुंचने से कार्यक्रम को संगठनात्मक और राजनीतिक दृष्टि से भी खास महत्व मिला।
कार्यक्रम में भाकियू जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह पटेल, बैजनाथ अवस्थी सहित संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान-मजदूर मौजूद रहे। गल्ला मंडी में जुटी भीड़ ने यह जरूर रेखांकित किया कि खेत में पसीना बहाने वाले हाथों के सवालों को नजरअंदाज कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था की चुनौतियों को समझना आसान नहीं है।
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Slg -बांदा में जुए के अड्डे पर देर रात पुलिस की रेड, 11 गिरफ्तार; 1.31 लाख कैश और गाड़ियां जब्त,, बांदा के नरैनी में देर रात पुलिस ने जुए के एक कथित बड़े अड्डे पर छापा मारकर 11 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, मौके से 1,31,970 रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन, एक कार और तीन बाइक बरामद की गईं। कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। राइस मिल के पास चल रहा था जुआ V/O - मामला नरैनी थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, सीओ प्रवीण कुमार के नेतृत्व में टीम देर रात गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बांदा रोड स्थित एक राइस मिल के पास पंकज के दफ्तर में हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेला जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके की घेराबंदी की और अचानक छापा मारा। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। V / O - पुलिस ने मौके से 11 लोगों को गिरफ्तार किया। तलाशी और जुए के फड़ से कुल 1,31,970 रुपये नकद और 10 मोबाइल फोन बरामद होने की बात कही गई है। इसके अलावा मौके पर खड़ी एक कार और तीन मोटरसाइकिलों को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर सीज किया। सीओ नरैनी प्रवीण कुमार के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान बरामद सामान को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जुआ अधिनियम में केस दर्ज नरैनी पुलिस ने गिरफ्तार सभी 11 लोगों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई के बाद इलाके में जुआ संचालित करने वालों के बीच हड़कंप की स्थिति बताई जा रही है।
    4
    Slg -बांदा में जुए के अड्डे पर देर रात पुलिस की रेड, 11 गिरफ्तार; 1.31 लाख कैश और गाड़ियां जब्त,,
बांदा के नरैनी में देर रात पुलिस ने जुए के एक कथित बड़े अड्डे पर छापा मारकर 11 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, मौके से 1,31,970 रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन, एक कार और तीन बाइक बरामद की गईं। कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। राइस मिल के पास चल रहा था जुआ
V/O - मामला नरैनी थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, सीओ प्रवीण कुमार के नेतृत्व में टीम देर रात गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बांदा रोड स्थित एक राइस मिल के पास पंकज के दफ्तर में हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेला जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके की घेराबंदी की और अचानक छापा मारा। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
V / O - पुलिस ने मौके से 11 लोगों को गिरफ्तार किया। तलाशी और जुए के फड़ से कुल 1,31,970 रुपये नकद और 10 मोबाइल फोन बरामद होने की बात कही गई है। इसके अलावा मौके पर खड़ी एक कार और तीन मोटरसाइकिलों को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर सीज किया। सीओ नरैनी प्रवीण कुमार के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान बरामद सामान को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जुआ अधिनियम में केस दर्ज
नरैनी पुलिस ने गिरफ्तार सभी 11 लोगों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई के बाद इलाके में जुआ संचालित करने वालों के बीच हड़कंप की स्थिति बताई जा रही है।
    user_Rahul Verma journalist
    Rahul Verma journalist
    Media house बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • अतिवृष्टि प्रभावित इलाकों में डी एम का ताबड़तोड़ निरीक्षण मुस्करा: डीएम अशोक कुमार ने एसडीएम कर्णवीर सिंह के साथ शिवनी, नत्थू पाल-डेरा समेत प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण। बिरमा नदी का जलस्तर घटने के बाद स्थिति सामान्य मिली। क्षतिग्रस्त सड़क, रपट और एप्रोच मार्गों की तत्काल मरम्मत के निर्देश। खेत-खेत फसल क्षति और कच्चे मकानों के नुकसान का शीघ्र सर्वे कराने के आदेश।
    1
    अतिवृष्टि प्रभावित इलाकों में डी एम का ताबड़तोड़ निरीक्षण 
मुस्करा: डीएम अशोक कुमार ने एसडीएम कर्णवीर सिंह के साथ शिवनी, नत्थू पाल-डेरा समेत प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण। 
बिरमा नदी का जलस्तर घटने के बाद स्थिति सामान्य मिली।
क्षतिग्रस्त सड़क, रपट और एप्रोच मार्गों की तत्काल मरम्मत के निर्देश। खेत-खेत फसल क्षति और कच्चे मकानों के नुकसान का शीघ्र सर्वे कराने के आदेश।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.