नरैनी पुलिस का जुए के बड़े अड्डे पर छापा, 11 जुआरी गिरफ्तार; सवा लाख से अधिक नकदी, कार और 3 बाइक जब्त। नरैनी पुलिस का जुए के बड़े अड्डे पर छापा, 11 जुआरी गिरफ्तार; सवा लाख से अधिक नकदी, कार और 3 बाइक जब्त। बांदा में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपराधियों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। इसी क्रम में नरैनी थाना पुलिस ने देर रात एक राइस मिल के पास संचालित हो रहे जुए के अड्डे पर छापा मारकर 11 जुआरियों को रंगे हाथों धर दबोचा। पुलिस ने मौके से 1 लाख 31 हजार रुपये से अधिक की नकदी, 10 मोबाइल फोन, एक कार और तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। मामला बांदा के नरैनी थाना क्षेत्र का है, जहां सीओ प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम देर रात गश्त और चेकिंग पर थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि बांदा रोड स्थित राइस मिल के पास, पंकज के दफ्तर में बड़े पैमाने पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देर किए बताए गए ठिकाने की घेराबंदी की और अचानक छापेमारी कर दी। पुलिस को देखते ही मौके पर भगदड़ मच गई, लेकिन मुस्तैद जवानों ने घेराबंदी कर 11 अभियुक्तों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। तलाशी और माल-फड़ से पुलिस को कुल 1,31,970 रुपये नकद और 10 मोबाइल फोन बरामद हुए। इसके अलावा मौके पर खड़ी 1 कार और 3 मोटरसाइकिलों को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। वहीं नरैनी पुलिस ने सभी 11 अभियुक्तों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध धंधे करने वालों में हड़कंप मच गया है। बाइट - प्रवीण सिंह(क्षेत्राधिकारी नरैनी)

- बांदा ब्रेकिंग - तिंदवारी ब्लॉक की गौशालाओं का निरीक्षण, व्यवस्थाओं में मिली खामियां,, तिंदवारी ब्लॉक की अस्थाई गौशालाओं का आज विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ गौशालाओं में व्यवस्थाओं में कमी पाई गई। *VO -* जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति के नेतृत्व में टीम ने सबसे पहले ग्राम पंचायत मुंगुस की गौशाला देखी, जहां एक गोवंश बीमार मिला। ग्राम पंचायत सेमरी की गौशाला में तीन गोवंश मृत मिले और दो बीमार मिले। चरही खाली मिली और साफ-सफाई की कमी देखी गई। वहीं गोखरही गौशाला में जलभराव मिला और मौके पर गोवंश नहीं मिले। टीम ने बताया कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। संगठन ने जिलाधिकारी से गौशालाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर कराने और नियमित देखभाल की मांग की है।4
- अतिवृष्टि प्रभावित इलाकों में डी एम का ताबड़तोड़ निरीक्षण मुस्करा: डीएम अशोक कुमार ने एसडीएम कर्णवीर सिंह के साथ शिवनी, नत्थू पाल-डेरा समेत प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण। बिरमा नदी का जलस्तर घटने के बाद स्थिति सामान्य मिली। क्षतिग्रस्त सड़क, रपट और एप्रोच मार्गों की तत्काल मरम्मत के निर्देश। खेत-खेत फसल क्षति और कच्चे मकानों के नुकसान का शीघ्र सर्वे कराने के आदेश।1
- हमीरपुर :नियमों की अनदेखी पर डबल डेकर बसों पर ARTO का चाबुक, पांच बसें सीज हमीरपुर। दिल्ली में हुए बस हादसे के बाद परिवहन विभाग ने डबल डेकर बसों के खिलाफ सघन कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को ARTO विभाग की टीम ने नियमों की अनदेखी करने वाली डबल डेकर बसों के खिलाफ अभियान चलाकर काव्या, विश्वनाथ सर्विस समेत पांच बसों को सीज कर दिया, जबकि 65 वाहनों का चालान किया गया। कार्रवाई के दौरान प्रत्येक बस पर करीब 40 से 50 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के बाद सदर कोतवाली क्षेत्र के बस स्टैंड रोड पर यात्रियों में आक्रोश देखने को मिला। बसों के अचानक रुक जाने से परेशान यात्रियों ने हंगामा किया। महिला यात्रियों ने बसों के आगे खड़े होकर दूसरी बस की व्यवस्था कराने अथवा महोबा तक का किराया वापस करने की मांग की। यात्रियों के हंगामे से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। डबल डेकर बसों पर हुई कार्रवाई से निजी बस संचालकों में हड़कंप मचा रहा। ARTO ने बताया कि बसों के सीज होने से प्रभावित यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरे साधनों की व्यवस्था कराई जा रही है। परिवहन विभाग की कार्रवाई के बाद डबल डेकर बस संचालकों में खलबली मची हुई है।1
- सुप्रीम कोर्ट बोले कैंसर की दवाइयां पर ऊंची कीमतों से निर्धारित की जाएगी सुप्रीम कोर्ट बोले कैंसर की दवाइयां पर ऊंची कीमतों से निर्धारित की जाएगी1
- फसल से हुए नुकसान में किसान ने सदमे में आकर की आत्महत्या फसल से हुए नुकसान में किसान ने सदमे में आकर की आत्महत्या1
- बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, बच्चों को स्कूल पहुंचाने के लिए बनाया जुगाड़ू नाव हमीरपुर। जिले में लगातार हो रही बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित हो गया है। गांवों और बस्तियों में रास्तों पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच मुस्करा कोतवाली क्षेत्र के जीआईसी स्कूल के आसपास की बस्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जलभराव के बीच एक बच्चे को स्कूल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों द्वारा लकड़ी के टुकड़ों के सहारे तैयार किए गए जुगाड़ू नाव का इस्तेमाल किया जा रहा है। वायरल वीडियो में पानी से भरे रास्ते के बीच एक व्यक्ति बच्चे को लकड़ी के सहारे तैयार किए गए अस्थायी तैरने वाले साधन पर बैठाकर आगे ले जाता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि बस्ती में जलभराव के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है। ऐसे में परिजनों को बच्चों को सुरक्षित निकालने के लिए इस तरह का जुगाड़ करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के चलते कई स्थानों पर जलनिकासी व्यवस्था प्रभावित होने से रास्ते जलमग्न हो गए हैं। इससे ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चों की परेशानी भी बढ़ गई है। वायरल वीडियो ने क्षेत्र में जलभराव और जलनिकासी की व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- मौदहा के चांदी कला गांव में 500 बीघा खेत जलमग्न ग्रामीणों ने जल निकासी के लिए उप जिलाधिकारी से लगाई गुहार लगातार बारिश से खेतों में भरा पानी, फसल की बुवाई प्रभावित होने की किसानों को चिंता, किसानों ने एसडीएम करनवीर सिंह को ज्ञापन देकर जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की, अर्जुन सहायक नहर परियोजना के बाद से जल निकासी की समस्या होने का किसानों का आरोप, एक सप्ताह में समाधान नहीं होने पर क्रमिक अनशन की चेतावनी।1
- हमीरपुर :जलभराव के बीच बच्चों का अनोखा जुगाड़, लकड़ी की नाव से स्कूल पहुंचने को मजबूर मुस्करा,हमीरपुर । लगातार हो रही बारिश से कस्बे के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे लोगों का जनजीवन प्रभावित होने के साथ ही स्कूली बच्चों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। मुस्करा कोतवाली क्षेत्र के जीआईसी स्कूल की बस्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चे जलभराव वाले रास्ते को पार करने के लिए लकड़ी के टुकड़ों से बनाई गई जुगाड़ू नाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में कुछ लोग डगमगाती लकड़ी की नाव के सहारे बच्चों को पानी से पार कराते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि जलभराव के कारण बच्चों को स्कूल पहुंचने में काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने जुगाड़ से लकड़ी की नाव तैयार कर बच्चों को स्कूल पहुंचाने का रास्ता निकाला। बस्ती निवासी एक युवक ने बताया कि यहां हर साल बारिश के दौरान जलभराव की समस्या पैदा होती है। कई बार ग्राम प्रधान को भी समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक यहां स्थायी सड़क की व्यवस्था नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।2
- जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया निरिक्षण, सड़कों व रपटों की तत्काल मरम्मत के दिए निर्देश जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया निरिक्षण, सड़कों व रपटों की तत्काल मरम्मत के दिए निर्देश1