Shuru
Apke Nagar Ki App…
बुलंदशहर के प्रेमी के भाई ने प्रेमिका पर जलन सील पदार्थ डालकर जलाया 8 दिन बाद दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ा
समाचार थर्टी लाईव
बुलंदशहर के प्रेमी के भाई ने प्रेमिका पर जलन सील पदार्थ डालकर जलाया 8 दिन बाद दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by समाचार थर्टी लाईव1
- Post by Praveen Kumar1
- नोएडा के सेक्टर-62 स्थित रजत विहार बी-ब्लॉक सोसाइटी से दबंगई और सुरक्षाकर्मियों के साथ अभद्रता का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक कार सवार शख्स ने न केवल सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि अपना कर्तव्य निभा रहे एक मासूम सुरक्षा गार्ड पर जानलेवा हमला भी कर दिया। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी और वायरल सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, घटना उस समय की है जब एक कार सवार सोसाइटी के गेट पर पहुँचा। गेट बंद होने या किसी सुरक्षा जांच के दौरान हुई देरी से कार सवार इस कदर आगबबूला हो गया कि उसने पहले तो अपनी गाड़ी से गेट पर टक्कर मारकर बैरिकेडिंग तोड़ दी। यही नहीं, गाड़ी से उतरते ही आरोपी ने अपनी आपा खो दिया और ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड को ज़ोरदार थप्पड़ जड़ दिया। हमला इतना अचानक और तेज था कि बेचारा गार्ड अपना संतुलन खो बैठा और काफी दूर जाकर ज़मीन पर गिर पड़ा। सोसाइटी में हड़कंप, CCTV में कैद हुई करतूत इस घटना के बाद पूरी सोसाइटी में हड़कंप मच गया है। स्थानीय निवासियों ने इस व्यवहार की कड़ी निंदा की है। मारपीट की यह पूरी वारदात वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह कार सवार ने सरेआम कानून और इंसानियत का मखौल उड़ाया। पुलिसिया कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। यह पूरा मामला थाना सेक्टर-58 क्षेत्र का है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। सोसाइटी के अन्य गार्ड्स और निवासियों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है और वे आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। NCR समाचार की अपील: सुरक्षाकर्मी आपकी सुरक्षा के लिए हैं, उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार करें। कानून को अपने हाथ में न लें।1
- शिकारपुर : नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब अस्पताल की सुरक्षा में तैनात एक गार्ड पर मरीजों और उनके तीमारदारों के साथ अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अस्पताल परिसर में जम कर लाठी-डंडे चले जिससे वहां मौजूद मरीजों में दहशत फैल गई गाली-गलौज और बदतमीजी का आरोप अस्पताल में उपचार कराने आए मरीजों का आरोप है कि तैनात सुरक्षा गार्ड ने मामूली बात पर उनके साथ बदतमीजी शुरू कर दी हद तो तब हो गई जब गार्ड ने सरेआम भद्दी-भद्दी गालियां देनी शुरू कर दी विरोध करने पर मामला इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक आ पहुंची मरीजों का कहना है कि जिस रक्षक को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था वहीं भक्षक के रूप में नजर आया अस्पताल परिसर में मची अफरातफरी मारपीट की इस घटना के दौरान अस्पताल में इलाज कराने आए अन्य मरीज और महिलाएं अपनी जान बचा कर इधर-उधर भागते नजर आए आरोप है कि अस्पताल प्रशासन की ढिलाई के कारण गार्ड के हौसले बुलन्द है जिससे आए दिन तीमारदारों को इस तरह के दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ता है प्रशासनिक जवाबदेही पर सवाल सरकारी अस्पतालों में तैनात कर्मचारी और सुरक्षाकर्मियों का इस तरह का अमानवीय व्यवहार स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गम्भीर सवाल खड़े करता है पीड़ित मरीजों ने स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से आरोपी गार्ड के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है अब देखना यह होगा कि इस मामले में अस्पताल प्रभारी और पुलिस प्रशासन क्या कदम उठाता है ताकि भविष्य में किसी मरीज को अस्पताल में इलाज के बजाय लाठी-डंडे और गालियां न खानी पड़ें वही जब इस मामले में जिला चिकित्सा अधिकारी सुनील दोहरे, से जानकारी करी तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है गार्ड के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी देखना यह होगा कि कार्यवाही होती है या नहीं सीएमओं सुनील दोहरे, कार्यवाही करते है या नहीं या लीपापोती करते रह जायेगें ।1
- जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दिनदहाड़े एक युवक को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की घटना ने हड़कंप मचा दिया है। जानकारी के मुताबिक, खैरपुर खैराबाद इलाके के रहने वाले विपिन कुमार, 29 तारीख को दहपा वाली पुलिया के पास खड़े थे। तभी दो बाइक सवार युवक उनके पास पहुंचे और बातचीत के बहाने उन्हें अपने साथ ले गए। बताया जा रहा है कि पहले दोनों युवकों ने विपिन का भरोसा जीता और फिर चालाकी से उन्हें बाइक पर बैठाकर वहां से ले गए। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों संदिग्धों की तस्वीरें साफ दिखाई दे रही हैं, जिसके आधार पर पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी हुई है।1
- *कौशांबी मेडिकल कॉलेज में इलाज के अभाव में मरीज की मौत, बेटी का फूटा गुस्सा: बोलीं- 'डॉक्टर सोते रहे, पिता ने तड़पकर दम तोड़ा'* कौशांबी। मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर लापरवाही का गंभीर आरोप लगा है। इलाज के अभाव में एक मरीज की मौत के बाद पीड़ित बेटी का गुस्सा फूट पड़ा। बेटी का आरोप है कि डॉक्टर ड्यूटी पर सोते रहे और उसके पिता का इलाज नहीं हुआ। तड़प-तड़पकर पिता ने दम तोड़ दिया। *क्या है मामला:* मृतक के परिजनों के मुताबिक गंभीर हालत में मरीज को मेडिकल कॉलेज लाया गया था। आरोप है कि इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर और स्टाफ ने मरीज को देखने में लापरवाही बरती। बार-बार बुलाने पर भी कोई इलाज करने नहीं आया। *बेटी ने लगाए गंभीर आरोप:* पिता की मौत के बाद बिलखती बेटी ने कैमरे पर आपबीती सुनाई। बेटी का कहना है, "हम रातभर डॉक्टरों को बुलाते रहे। कोई नहीं आया। सब सो रहे थे। मेरे पिता दर्द से तड़पते रहे और इलाज के बिना उन्होंने दम तोड़ दिया।" *पहले भी लग चुके हैं आरोप:* बताया जा रहा है कि कौशांबी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों पर इससे पहले भी लापरवाही के कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। परिजनों का आरोप है कि हर बार जांच और कार्रवाई सिर्फ 'कमीशन' तक ही सीमित रह जाती है। दोषियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। *जांच की मांग:* घटना के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा हो गया। परिजनों ने जिम्मेदार डॉक्टरों और स्टाफ पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच कराने की बात कही है। मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्था और डॉक्टरों की लापरवाही को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है।1
- शिकारपुर : थाना अहमदगढ़ इलाके में 25 अप्रैल को प्रेमिका को प्रेमी और उसके भाई के द्वारा युवती को जिन्दा जलाया आठ दिन बाद प्रेमिका की सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत पिछले तीन साल से चल रहा था दोनों में प्रेम सम्बन्ध विगत 25 अप्रैल को प्रेमी की शादी तय होने की सूचना पर प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने उसके घर गांव सालवानपुर पहुंची थी तभी वही आपस में हुई थी शादी को लेकर कहा सुनी पीड़िता के पिता का आरोप है कि प्रेमी और उसके भाई व परिवार की महिलाओं ने मेरी बेटी को पेट्रोल छिड़क कर जिन्दा जला दिया बुलन्दशहर पुलिस का कहना है कि इस मामले में प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है और बहुत जल्द ही अन्य लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी सभी आरोपों पर बुलन्दशहर एसएसपी के द्वारा 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है युवती की मौत से परिवार में मचा कोहराम बुलन्दशहर पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी ।4
- तहसील समाधान दिवस से पूर्व जिलाधिकारी ने तहसील हापुड़ के सभी पटल का किया औचक निरीक्षण तहसील के प्रत्येक पटल पर पहुंचकर संबंधित अधिकारी से ली कार्यों की जानकारी: डीएम। तहसील के अधिकारियों को दिए निर्देश, कार्यों में लापरवाही पर की जाएगी कार्रवाई: कविता मीना। हापुड़। जिलाधिकारी कविता मीना के द्वारा तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में बैठने से पूर्व तहसील हापुड़ के सभी पटलों का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने तहसील के प्रत्येक पटल पर जाकर संबंधित अधिकारी से कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि किसी भी पटल पर कार्यों में लापरवाही नहीं होनी चाहिए यदि किसी अधिकारी व कर्मचारियों के द्वारा कार्य में लापरवाही पाई जाती है तो उसके विरुद्ध करवाई की जाएगी।2
- हरदोई के पाली कस्बे में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बरगद तिराहे के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार किशोर को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशोर को तुरंत एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बाइक चालक को पकड़ लिया। यह घटना एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाले हादसों की ओर इशारा करती है। 👉 ऐसी ही ताजा खबरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें।1