Shuru
Apke Nagar Ki App…
Praveen Kumar
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- Post by Praveen Kumar1
- नोएडा के सेक्टर-62 स्थित रजत विहार बी-ब्लॉक सोसाइटी से दबंगई और सुरक्षाकर्मियों के साथ अभद्रता का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक कार सवार शख्स ने न केवल सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि अपना कर्तव्य निभा रहे एक मासूम सुरक्षा गार्ड पर जानलेवा हमला भी कर दिया। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी और वायरल सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, घटना उस समय की है जब एक कार सवार सोसाइटी के गेट पर पहुँचा। गेट बंद होने या किसी सुरक्षा जांच के दौरान हुई देरी से कार सवार इस कदर आगबबूला हो गया कि उसने पहले तो अपनी गाड़ी से गेट पर टक्कर मारकर बैरिकेडिंग तोड़ दी। यही नहीं, गाड़ी से उतरते ही आरोपी ने अपनी आपा खो दिया और ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड को ज़ोरदार थप्पड़ जड़ दिया। हमला इतना अचानक और तेज था कि बेचारा गार्ड अपना संतुलन खो बैठा और काफी दूर जाकर ज़मीन पर गिर पड़ा। सोसाइटी में हड़कंप, CCTV में कैद हुई करतूत इस घटना के बाद पूरी सोसाइटी में हड़कंप मच गया है। स्थानीय निवासियों ने इस व्यवहार की कड़ी निंदा की है। मारपीट की यह पूरी वारदात वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह कार सवार ने सरेआम कानून और इंसानियत का मखौल उड़ाया। पुलिसिया कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। यह पूरा मामला थाना सेक्टर-58 क्षेत्र का है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। सोसाइटी के अन्य गार्ड्स और निवासियों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है और वे आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। NCR समाचार की अपील: सुरक्षाकर्मी आपकी सुरक्षा के लिए हैं, उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार करें। कानून को अपने हाथ में न लें।1
- Post by समाचार थर्टी लाईव1
- जो पीड़ित है हम उसके साथ खड़े है । आज लाइनमैन रवि शर्मा ग्राम ईशेपुर सिकंदराबाद जिनकी दुखद मौत हो गई उस परिवार को जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अतुल यादव ने 50 हज़ार रुपया की मदद का एलान किया व अतिरिक्त 17 लाख रुपया की मदद करने के लिए आश्वस्त दिया1
- बुलंदशहर के प्रेमी के भाई ने प्रेमिका पर जलन सील पदार्थ डालकर जलाया 8 दिन बाद दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ा1
- Post by SUSHIL MAURYA1
- बुलंदशहर: शस्त्र प्रदर्शन करते AIMIM के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी का वीडियो वायरल। AIMIM के नेता दिलशाद कुरैशी उर्फ हड्डी ने कार के बोनट पर हथियार रखकर बनवाई रील। आधुनिक हथियार की वीडियो अपने ही इंस्टाग्राम आईडी पर पोस्ट की। बुलंदशहर की सदर सीट से AIMIM का प्रत्याशी रह चुका है खुर्जा निवासी दिलशाद हड्डी।1
- बुलंदशहर प्रेमी का दूसरी जगह रिश्ता तय होने की सूचना पर प्रेमी के घर पहुंची युवती पर प्रेमी के परिजनों ने पेट्रोल डालकर जिंदा युवती में लगाई आग युवती पूरी तरह झुलसी थी। 3 साल से प्रेमी शादी का झांसा देकर युवती का कर रहा था शोषण घटना की जानकारी मिलते ही अहमदगढ़ थाना पुलिस और 112 नंबर पीआरबी मौके पर पहुंची थी युवती लगभग 90% बुरी तरह से जल चुकी थी घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस ने जली हुई युवती को CHC शिकारपुर में कराया था भर्ती जहां पर जली हुई युवती की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर दिल्ली किया था रैफर युवती का 8 दिन से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा था इलाज इलाज के दौरान युवती की हुई मौत मृतक युवती का शव घर पहुंचने पर आस-पड़ोस के लोगों में छाई शोक की लहर युवती के परिजनों ने अहमदगढ़ थाने में युवती के प्रेमी सहित पांच लोगों के खिलाफ कराई थी FIR दर्ज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जिंदगी से हारी जंग 25 हजार के इनामी युवती के प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल एसएसपी ने युवती को जिंदा जलाकर मारने वाले चारों आरोपियों के ऊपर 25 -25 हजार रूपये का इनाम किया घोषित पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ने के लिए कोर्ट से एनबीडब्ल्यू वारंट कराये जारी आरोपियो को पकड़ने के लिए पुलिस की 6 टीमो को लगाया गया। मृतक की माँ ने CM और SSP से आरोपियों को सख्त सजा देने की अपील की मृतक की छोटी बहन रोते बिलखते हुए बोली मेरी बहन के कातिलों को सख्त सजा मिले मृतक का शव घर आने के बाद आस पड़ोस में गम का माहौल 8 दिन पहले अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के सालवानपुर गांव में युवती के ऊपर पेट्रोल डालकर जिन्दा जलाकर मारने की की गई थी कोशिश अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के सालवानपुर गांव का था मामला बाइट एसपी देहात अंतरिक्ष जैन बाइट मृतक की माँ बाइट मृतक की छोटी बहन बाइट पिता दीपक मीणा4