Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजेशथान से आए लड़की पैसा वसूली कर रही मेहरम राजेशथान से आए लड़की पैसा वसूली कर रही मेहरम गोड्डा में आए लड़की का एक गिरोह
NR MEDIA DIGITAL
राजेशथान से आए लड़की पैसा वसूली कर रही मेहरम राजेशथान से आए लड़की पैसा वसूली कर रही मेहरम गोड्डा में आए लड़की का एक गिरोह
More news from झारखंड and nearby areas
- गोड्डा ज़िले के महगामा प्रखंड स्थित पर्सा बस्ती में अमन की मौत को लेकर सनसनीखेज आरोप सामने आए हैं। मृतक अमन की बड़ी बहन ने अपनी सौतेली माँ पर हत्या करने का आरोप लगाया है। बहन का कहना है कि सौतेली माँ ने ही अमन को जानबूझकर मौत के घाट उतार दिया।1
- परसा गांव में 5 साल का एक मासूम बच्चा संदिग्ध हालात में मृत पाया गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि रात के समय बच्चे के साथ गंभीर घटना हुई और बाद में उसका शव कुएं में मिला।1
- झारखंड में एक लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है मनचले युवक ने बहला फुसलायाल कर ले जाकर जंगलों में सामूहिक दुष्कर्म किया लड़की ने लिखित आवेदन थाना में दर्ज करवाया1
- बिहार में "हर घर नल का जल योजना" के तहत ग्रामीण और शहरी घरों में पीने के लिए साफ पानी की आपूर्ति की जा रही है, जो बिहार सरकार के सात निश्चय-1 (आर्थिक हल, युवाओं को बल) का हिस्सा है। इस योजना से जल जनित बीमारियों में कमी, महिलाओं को दूर से पानी लाने से राहत, और लगभग 6 घंटे तक स्वच्छ पेयजल की नियमित आपूर्ति की जा रही है।1
- बीच बाजार बेखौफ चोर, सोती रही सुरक्षा व्यवस्था — तीसरी मंजिल चढ़कर दो लाख की चोरी बीच बाजार, भीड़-भाड़, दुकानें, आवाजाही और पुलिस गश्ती — इन सबके बीच अगर कोई यह मान ले कि उसका घर सुरक्षित है, तो शायद यह उसकी सबसे बड़ी भूल हो सकती है। गोड्डा शहर के गांगटा चौक स्थित उत्तम ज्वेलर्स के ऊपर बने आवास में सोमवार देर रात हुई चोरी की घटना ने यही कड़वी सच्चाई सामने रख दी है। यह वारदात न सिर्फ चोरों की बेखौफ हिम्मत को दर्शाती है, बल्कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी करारा व्यंग्य करती है। सोमवार रात करीब 10:11 बजे, जब परिवार के सभी सदस्य दुकान बंद कर नीचे वाले फ्लोर पर सो रहे थे, उसी वक्त चोर ने बगल के चादरा के घर का सहारा लिया। पहले वह छत पर चढ़ा, फिर वहां से एक अन्य नवनिर्मित मकान होते हुए छलांग दर छलांग तीसरी मंजिल तक पहुंच गया। वहां रेलिंग पर उसके पैरों के साफ निशान मिले हैं, जो उसकी दुस्साहसिक चढ़ाई की कहानी खुद बयां करते हैं। तीसरी मंजिल पर पहुंचकर चोर ने कुर्सी का सहारा लेकर छत के सबसे ऊपर लगे दरवाजे को अंदर से खोला और फिर आराम से घर के भीतर दाखिल हो गया। इसके बाद उसने सीधे उस कमरे का रुख किया, जहां गोदरेज और पर्स रखा हुआ था। दोनों को खोलकर उसने सोना-चांदी के जेवरात समेट लिए, जिससे परिवार को करीब 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ। हालांकि, नीचे स्थित दुकान से कोई सामान चोरी नहीं हुआ, जिससे स्पष्ट है कि चोर की नजर सिर्फ घर में रखे कीमती जेवरात पर थी। सुबह करीब 8 बजे, जब घर की महिला सदस्य चाय लेकर ऊपर पहुंचीं, तो देखा कि दरवाजा खुला है। पूछने पर जब किसी को इसकी जानकारी नहीं मिली, तब अनहोनी की आशंका गहराई। छत पर पैर के निशान, फटा हुआ पर्स और खुला गोदरेज देखकर परिवार को चोरी का एहसास हुआ। पीड़ित उत्तम कुमार भगत, जो मूल रूप से सरोनी बाजार के रहने वाले हैं और पिछले 8 वर्षों से यहां मकान खरीदकर रह रहे हैं, ने कहा कि “अब तो लगता है कि बीच बाजार में रहना भी सुरक्षित नहीं रहा। एक दिन भी घर छोड़कर बाहर जाना खतरे से खाली नहीं है।” सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि घटना स्थल के आसपास कहीं भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा, जबकि दुकान में कैमरा मौजूद है। लेकिन चोर ने दुकान में प्रवेश नहीं किया, जिससे कैमरे में कोई फुटेज नहीं मिल सका। पीड़ित परिवार ने नगर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है और पुलिस के पहुंचने का इंतजार कर रहा है। वहीं स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि अगर बीच बाजार की यह हालत है, तो गलियों और मोहल्लों की सुरक्षा की कल्पना करना ही बेकार है। यह घटना प्रशासन के लिए चेतावनी है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो चोरों के हौसले और बुलंद होंगे और आम लोगों की रातों की नींद यूं ही उड़ती रहेगी।1
- Post by Ajay azad1
- Post by पुरुष पुरुष1
- महागामा-प्रखंड (गोड्डा): अमन की सौतेली मां ने स्वीकार किया कि उसी ने अमन को कुएं में धक्का दिया था। इस स्वीकारोक्ति के बाद पूरे इलाके में सन्नसनी फैल गई है। अमन के घर में मातम का माहौल है। यह मामला गोड्डा जिले के महागामा-प्रखंड अंतर्गत परसा बस्ती का है।1