Shuru
Apke Nagar Ki App…
बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने ही भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अपने भाई के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पीड़िता ने इस मामले में इंसाफ की गुहार लगाई है।
Sameer
बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने ही भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अपने भाई के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पीड़िता ने इस मामले में इंसाफ की गुहार लगाई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बरेली के बड़ा बाजार स्थित कन्हैया टोला में हरि बाबा आश्रम के पास रस्तोगी धर्मशाला में गुरु जनार्दन आचार्य एवं संरक्षक संजीव शर्मा उर्फ दद्दा के आदेशानुसार पीस कमेटी ऑफ इंडिया की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल एवं राष्ट्रीय महासचिव मनमोहन सिंह तनेजा ने की। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे तथा आगामी जनहित एवं सेवा कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने समाज में शांति, सद्भाव और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इस बैठक में राष्ट्रीय सलाहकार डॉ. सैयद शहाबुद्दीन, प्रदेश सचिव मंटू दादा, मोनू खान, खुशनुमा खान, मीडिया प्रभारी सैयद सलमान, प्रदेश सचिव अखिलेश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष विनोद कुमार रस्तोगी, विवेक शर्मा, रामकिशन जी, कमल रस्तोगी (चंदौसी वाले), महेश रस्तोगी, हर्ष रस्तोगी, गोपाल रस्तोगी, निसार अहमद, आशुतोष अग्रवाल, सोनू उर्फ पिंकू रस्तोगी, अनमोल रस्तोगी, शिवम रस्तोगी (छिलाई वाले), अली हसन अंसारी, नासिर अली अल्वी, बाबू कुरैशी, रोहित अग्रवाल, शिवम रस्तोगी, शाहनवाज तथा रस्तोगी सभा के महामंत्री नितेश रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के समापन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रीय सद्भाव के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।1
- बरेली में समाजवादी पार्टी द्वारा PDA महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं और आम जनता का जबरदस्त जनसैलाब उमड़ पड़ा। डॉ. अनीश बेग के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम से पूरा आईएमए (IMA) ऑडिटोरियम खचाखच भरा नज़र आया। इस PDA महासंग्राम के दौरान अखिलेश यादव की नीतियों और उनके PDA संदेश की गूंज से आईएमए हॉल सराबोर रहा। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी की समस्त कार्यकारिणी, कार्यकर्ताओं और आम जनता की व्यापक उपस्थिति रही।1
- GST SIT टीम और बरेली पुलिस ने जाली GST अभिलेख तैयार करने, फर्जी चालान जारी करने और इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के माध्यम से 16.26 करोड़ की धोखाधड़ी करने के मामले में 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन अभियुक्तों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंचाया है। इस पूरी कार्रवाई और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में एसपी क्राइम द्वारा बाइट देकर जानकारी साझा की गई है।1
- बरेली के थाना सुभाष नगर इलाके से एक मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर पीड़ित महिला ने इंसाफ की गुहार लगाई है।1
- बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने ही भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अपने भाई के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पीड़िता ने इस मामले में इंसाफ की गुहार लगाई है।1
- बरेली के मठ लक्ष्मीपुर में दुर्गा मंदिर के पास कुछ ही दिनों पहले बनी नाली में रुकावट के कारण गंदा पानी जमा होने लगा है। आरोप है कि पड़ोसी ने नाली में अपनी तरफ से ईंटें बिछवा दी हैं, जिसकी वजह से घर के आगे पानी पूरी तरह रुक गया है। पानी निकासी न होने के कारण वहां जमा गंदे पानी में लगातार मच्छर पैदा हो रहे हैं। इस समस्या को देखते हुए नाली में अवैध रूप से लगाई गई ईंटों को तुरंत हटवाने और पानी का बहाव सुचारू रूप से चालू कराने की मांग की गई है।1
- बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरा गांव में 25 जुलाई की रात दो पक्षों के बीच मारपीट और पत्थरबाजी की घटना हुई है। इस घटना के संबंध में पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है। इस पूरी वारदात और की जा रही पुलिस कार्यवाही के संबंध में सीओ फरीदपुर द्वारा बयान जारी कर जानकारी दी गई है।1
- बरेली के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित आलमगीरी गंज में रविवार दोपहर करीब 2 बजे एक मंदबुद्धि युवक पर बल्ले से जानलेवा हमला किया गया। यहाँ रहने वाले युवक कृष्ण पर शिबू नाम के शख्स ने कथित तौर पर बल्ले से वार कर दिया। बल्ले का सीधा हमला सिर पर होने से कृष्ण का सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल कृष्ण को संभाला और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज और मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल है। पीड़ित पक्ष और स्थानीय निवासियों ने आरोपी शिबू के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और मेडिकल रिपोर्ट व जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करने की बात कह रही है।1