logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चतुर्भुजी मंदिर पर पहली बार विराजे गणपति बप्पा, 11 दिवसीय उत्सव का शुभारंभ बेवर के कुचलिया मोहल्ला स्थित चतुर्भुजी मंदिर पर गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर पहली बार भगवान गणेश की प्रतिमा की विधि-विधान से स्थापना की गई। 11 दिवसीय गणेश उत्सव के शुभारंभ पर मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर हो गया। पंडित संजीव दुबे ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश का पूजन-अर्चन कराया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस आयोजन के आयोजक ऋषभ दीक्षित एवं देव दीक्षित रहे। आयोजन में गोबिंद लल्लू, कल्लू पांडे, सुरेंद्र, आमोद, देव,संजीव दुबे बलराम, रचित एवं उमेश तिवारी सहित मोहल्ले के भक्तगणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्थापना के अवसर पर बैंड-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा कुचलिया मोहल्ला गूंज उठा। आयोजकों ने बताया कि 11 दिनों तक भगवान गणेश की पूजा-अर्चना एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 11 दिन बाद श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ गणपति बप्पा की विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। विसर्जन के बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा

1 hr ago
user_Mohit Tiwari
Mohit Tiwari
Local News Reporter भोगाँव, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

चतुर्भुजी मंदिर पर पहली बार विराजे गणपति बप्पा, 11 दिवसीय उत्सव का शुभारंभ बेवर के कुचलिया मोहल्ला स्थित चतुर्भुजी मंदिर पर गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर पहली बार भगवान गणेश की प्रतिमा की विधि-विधान से स्थापना की गई। 11 दिवसीय गणेश उत्सव के शुभारंभ पर मंदिर परिसर भक्तिमय

माहौल से सराबोर हो गया। पंडित संजीव दुबे ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश का पूजन-अर्चन कराया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस आयोजन के आयोजक ऋषभ दीक्षित एवं देव दीक्षित रहे। आयोजन में गोबिंद लल्लू, कल्लू

पांडे, सुरेंद्र, आमोद, देव,संजीव दुबे बलराम, रचित एवं उमेश तिवारी सहित मोहल्ले के भक्तगणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्थापना के अवसर पर बैंड-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा कुचलिया मोहल्ला गूंज उठा। आयोजकों

ने बताया कि 11 दिनों तक भगवान गणेश की पूजा-अर्चना एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 11 दिन बाद श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ गणपति बप्पा की विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। विसर्जन के बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चतुर्भुजी मंदिर पर पहली बार विराजे गणपति बप्पा, 11 दिवसीय उत्सव का शुभारंभ बेवर के कुचलिया मोहल्ला स्थित चतुर्भुजी मंदिर पर गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर पहली बार भगवान गणेश की प्रतिमा की विधि-विधान से स्थापना की गई। 11 दिवसीय गणेश उत्सव के शुभारंभ पर मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर हो गया। पंडित संजीव दुबे ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश का पूजन-अर्चन कराया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस आयोजन के आयोजक ऋषभ दीक्षित एवं देव दीक्षित रहे। आयोजन में गोबिंद लल्लू, कल्लू पांडे, सुरेंद्र, आमोद, देव,संजीव दुबे बलराम, रचित एवं उमेश तिवारी सहित मोहल्ले के भक्तगणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्थापना के अवसर पर बैंड-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा कुचलिया मोहल्ला गूंज उठा। आयोजकों ने बताया कि 11 दिनों तक भगवान गणेश की पूजा-अर्चना एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 11 दिन बाद श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ गणपति बप्पा की विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। विसर्जन के बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा
    4
    चतुर्भुजी मंदिर पर पहली बार विराजे गणपति बप्पा, 11 दिवसीय उत्सव का शुभारंभ
बेवर के कुचलिया मोहल्ला स्थित चतुर्भुजी मंदिर पर गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर पहली बार भगवान गणेश की प्रतिमा की विधि-विधान से स्थापना की गई। 11 दिवसीय गणेश उत्सव के शुभारंभ पर मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर हो गया।
पंडित संजीव दुबे ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश का पूजन-अर्चन कराया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
इस आयोजन के आयोजक ऋषभ दीक्षित एवं देव दीक्षित रहे। आयोजन में गोबिंद लल्लू, कल्लू पांडे, सुरेंद्र, आमोद,  देव,संजीव दुबे बलराम, रचित एवं उमेश तिवारी सहित मोहल्ले के भक्तगणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
स्थापना के अवसर पर बैंड-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा कुचलिया मोहल्ला गूंज उठा।
आयोजकों ने बताया कि 11 दिनों तक भगवान गणेश की पूजा-अर्चना एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 11 दिन बाद श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ गणपति बप्पा की विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। विसर्जन के बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा
    user_Mohit Tiwari
    Mohit Tiwari
    Local News Reporter भोगाँव, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 2029 से पहले UCC लागू करने के अमित शाह के बयान पर ओवैसी का पलटवार! 2029 से पहले UCC लागू करने के अमित शाह के बयान पर ओवैसी का पलटवार! केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 2029 से पहले सभी 21 एनडीए शासित राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने के बयान पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने निशाना साधा है। ओवैसी ने बीजेपी के सहयोगी दलों से उम्मीद जताते हुए कहा कि उन्हें यूसीसी के मुद्दे पर अपनी स्वतंत्र सियासी आवाज दिखानी चाहिए। ओवैसी का आरोप है कि UCC समानता के नाम पर नहीं, बल्कि मुसलमानों को निशाना बनाने की राजनीति का हिस्सा है। उन्होंने देश के बहुलवादी चरित्र का हवाला देते हुए कहा कि भारत की आत्मा उसकी विविधता और बहुलवाद में है। अब सवाल यह है— क्या एनडीए के सहयोगी UCC के मुद्दे पर बीजेपी के साथ खड़े होंगे या अपना अलग राजनीतिक रुख दिखाएंगे? आपकी राय क्या है? कमेंट में जरूर बताएं। #UCC #UniformCivilCode #AmitShah #AsaduddinOwaisi #NDA #Politics #India #HindNews247
    1
    2029 से पहले UCC लागू करने के अमित शाह के बयान पर ओवैसी का पलटवार!
2029 से पहले UCC लागू करने के अमित शाह के बयान पर ओवैसी का पलटवार!
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 2029 से पहले सभी 21 एनडीए शासित राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने के बयान पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने निशाना साधा है।
ओवैसी ने बीजेपी के सहयोगी दलों से उम्मीद जताते हुए कहा कि उन्हें यूसीसी के मुद्दे पर अपनी स्वतंत्र सियासी आवाज दिखानी चाहिए।
ओवैसी का आरोप है कि UCC समानता के नाम पर नहीं, बल्कि मुसलमानों को निशाना बनाने की राजनीति का हिस्सा है। उन्होंने देश के बहुलवादी चरित्र का हवाला देते हुए कहा कि भारत की आत्मा उसकी विविधता और बहुलवाद में है।
अब सवाल यह है—
क्या एनडीए के सहयोगी UCC के मुद्दे पर बीजेपी के साथ खड़े होंगे या अपना अलग राजनीतिक रुख दिखाएंगे?
आपकी राय क्या है? कमेंट में जरूर बताएं।
#UCC #UniformCivilCode #AmitShah #AsaduddinOwaisi #NDA #Politics #India #HindNews247
    user_Hind News
    Hind News
    Classified ads newspaper publisher मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    16 min ago
  • मैनपुरी हिंदी दिवस पर धर्मवीर राही ने किया काव्य पाठ हिंदी भाषा देश की पहचान बन गई है मैनपुरी हिंदी दिवस पर धर्मवीर राही ने किया काव्य पाठ हिंदी हमारी शान है हिंदी हमारी जान है हिंदी से ही सब की पहचान है
    1
    मैनपुरी हिंदी दिवस पर धर्मवीर राही ने किया काव्य पाठ हिंदी भाषा देश की पहचान बन गई है
मैनपुरी हिंदी दिवस पर धर्मवीर राही ने किया काव्य पाठ  हिंदी हमारी शान है हिंदी हमारी जान है हिंदी से ही सब की पहचान है
    user_मुकेश कुमार पत्रकार मैनपुरी
    मुकेश कुमार पत्रकार मैनपुरी
    Photographer मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नमस्कार, आप देख रहे हैं GD News Network। ​धार्मिक आस्था और जन-उत्साह के मेल के साथ, मिश्राना मोहल्ला, गुलाब बाग में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी का पावन पर्व अत्यंत धूमधाम और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। भगवान श्री गणेश के आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में सुबह से ही अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजे पूजा पंडाल में बप्पा की प्रतिमा स्थापित होते ही पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा और 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से आसपास का पूरा इलाका गूंज उठा। ​वॉइस ओवर (VO): ​गुलाब बाग के मिश्राना मोहल्ला में आयोजित इस वार्षिक गणेशोत्सव में श्रद्धा और अटूट विश्वास का अनूठा संगम देखने को मिला। आयोजन के दौरान पूजा-अर्चना और विशेष आरती का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में महिलाओं, पुरुषों और युवाओं की भारी उपस्थिति रही, जिन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा में भाग लिया। महिलाओं ने पारंपरिक भजनों के माध्यम से वातावरण को और अधिक दिव्य बना दिया, तो वहीं युवाओं ने बप्पा के स्वागत में जमकर ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया। ​इस भव्य और अनुशासित आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय निवासियों और समाज के गणमान्य व्यक्तियों की प्रमुख भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता और सहयोग की एक मिसाल देखने को मिली। इस अवसर पर श्री राजवीर सिंह कठेरिया, विजय सिंह शाक्य, परमानंद शाक्य, संजू शाक्य, पुरुषोत्तम शाक्य, गंगा सिंह शाक्य, नीरज कठेरिया, मर्फी कठेरिया, सोमेश कठेरिया, सत्येंद्र कठेरिया, निखिल शाक्य, विशाल कश्यप, सरवन शाक्य, हर्ष कठेरिया, रोहित शाक्य, तुलसीराम शाक्य, आदित्य शाक्य, राजू शाक्य, सुभाष कठेरिया, अमन कठेरिया, रंजीत राजपूत और बंटी कठेरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। इन सभी लोगों ने मिलकर आयोजन की व्यवस्थाओं को संभाला और उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं का ध्यान रखा। आरती के उपरांत सभी भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया, जिसे ग्रहण कर श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की शांति, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की। ​एंकर आउट्रो: ​गणेश चतुर्थी का यह उत्सव न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान रहा, बल्कि इसने पूरे समाज को एक सूत्र में पिरोने और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का भी काम किया। GD News Network की ओर से सभी देशवासियों और श्रद्धालुओं को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।
    3
    नमस्कार, आप देख रहे हैं GD News Network।
​धार्मिक आस्था और जन-उत्साह के मेल के साथ, मिश्राना मोहल्ला, गुलाब बाग में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी का पावन पर्व अत्यंत धूमधाम और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। भगवान श्री गणेश के आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में सुबह से ही अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजे पूजा पंडाल में बप्पा की प्रतिमा स्थापित होते ही पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा और 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से आसपास का पूरा इलाका गूंज उठा।
​वॉइस ओवर (VO):
​गुलाब बाग के मिश्राना मोहल्ला में आयोजित इस वार्षिक गणेशोत्सव में श्रद्धा और अटूट विश्वास का अनूठा संगम देखने को मिला। आयोजन के दौरान पूजा-अर्चना और विशेष आरती का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में महिलाओं, पुरुषों और युवाओं की भारी उपस्थिति रही, जिन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा में भाग लिया। महिलाओं ने पारंपरिक भजनों के माध्यम से वातावरण को और अधिक दिव्य बना दिया, तो वहीं युवाओं ने बप्पा के स्वागत में जमकर ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया।
​इस भव्य और अनुशासित आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय निवासियों और समाज के गणमान्य व्यक्तियों की प्रमुख भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता और सहयोग की एक मिसाल देखने को मिली। इस अवसर पर श्री राजवीर सिंह कठेरिया, विजय सिंह शाक्य, परमानंद शाक्य, संजू शाक्य, पुरुषोत्तम शाक्य, गंगा सिंह शाक्य, नीरज कठेरिया, मर्फी कठेरिया, सोमेश कठेरिया, सत्येंद्र कठेरिया, निखिल शाक्य, विशाल कश्यप, सरवन शाक्य, हर्ष कठेरिया, रोहित शाक्य, तुलसीराम शाक्य, आदित्य शाक्य, राजू शाक्य, सुभाष कठेरिया, अमन कठेरिया, रंजीत राजपूत और बंटी कठेरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। इन सभी लोगों ने मिलकर आयोजन की व्यवस्थाओं को संभाला और उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं का ध्यान रखा। आरती के उपरांत सभी भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया, जिसे ग्रहण कर श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की शांति, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की।
​एंकर आउट्रो:
​गणेश चतुर्थी का यह उत्सव न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान रहा, बल्कि इसने पूरे समाज को एक सूत्र में पिरोने और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का भी काम किया। GD News Network की ओर से सभी देशवासियों और श्रद्धालुओं को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।
    user_Devendra Kumar
    Devendra Kumar
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मैनपुरी: मिश्राना मोहल्ले के गुलाब बाग में धूमधाम से मनाई गई गणेश चतुर्थी मिश्राना मोहल्ला स्थित गुलाब बाग में हर वर्ष की भांति इस साल भी गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। भक्तों ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में राजवीर सिंह कठेरिया, विजय सिंह शाक्य, परमानंद शाक्य, संजू शाक्य, पुरुषोत्तम शाक्य, गंगा सिंह शाक्य, नीरज कठेरिया, मर्फी कठेरिया, सोमेश कठेरिया, सत्येंद्र कठेरिया, निखिल शाक्य, विशाल कश्यप, सरवन शाक्य, हर्ष कठेरिया, रोहित शाक्य, तुलसीराम शाक्य, आदित्य शाक्य, राजू शाक्य, सुभाष कठेरिया, अमन कठेरिया, रंजीत राजपूत और बंटी कठेरिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    1
    मैनपुरी: मिश्राना मोहल्ले के गुलाब बाग में धूमधाम से मनाई गई गणेश चतुर्थी
मिश्राना मोहल्ला स्थित गुलाब बाग में हर वर्ष की भांति इस साल भी गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। भक्तों ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में राजवीर सिंह कठेरिया, विजय सिंह शाक्य, परमानंद शाक्य, संजू शाक्य, पुरुषोत्तम शाक्य, गंगा सिंह शाक्य, नीरज कठेरिया, मर्फी कठेरिया, सोमेश कठेरिया, सत्येंद्र कठेरिया, निखिल शाक्य, विशाल कश्यप, सरवन शाक्य, हर्ष कठेरिया, रोहित शाक्य, तुलसीराम शाक्य, आदित्य शाक्य, राजू शाक्य, सुभाष कठेरिया, अमन कठेरिया, रंजीत राजपूत और बंटी कठेरिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    user_MAINPURI LOCAL NEWS
    MAINPURI LOCAL NEWS
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • UP पंचायत चुनाव 2026: अक्टूबर-नवंबर में चुनाव फाइनल? नई वोटर लिस्ट जारी | आरक्षण सूची पर बड़ा अपडेट उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए नई वोटर लिस्ट जारी कर दी है और आरक्षण प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है। इस वीडियो में हम विस्तार से समझेंगे कि पंचायत चुनाव कब हो सकते हैं, वोटर लिस्ट में नाम कैसे चेक करें, आरक्षण सूची कब जारी होगी और क्या इस बार चुनाव EVM के जरिए कराए जाएंगे। वीडियो में हमने आसान भाषा में पूरी चुनाव प्रक्रिया, संभावित अक्टूबर-नवंबर टाइमलाइन, मतदाता सूची से जुड़ी जानकारी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जरूरी अपडेट को विस्तार से बताया है। अगर आप उत्तर प्रदेश के किसी गांव से हैं, ग्राम प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य या पंचायत चुनाव में रुचि रखते हैं, तो यह वीडियो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसी ही ताजा और भरोसेमंद खबरों के लिए GD NEWS NETWORK को Subscribe करें और वीडियो को Like और Share करना न भूलें। Disclaimer: यह वीडियो उपलब्ध सार्वजनिक जानकारी और संबंधित अपडेट के आधार पर तैयार किया गया है। अंतिम निर्णय और आधिकारिक कार्यक्रम राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार मान्य होगा।
    1
    UP पंचायत चुनाव 2026: अक्टूबर-नवंबर में चुनाव फाइनल? नई वोटर लिस्ट जारी | आरक्षण सूची पर बड़ा अपडेट
उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए नई वोटर लिस्ट जारी कर दी है और आरक्षण प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है। इस वीडियो में हम विस्तार से समझेंगे कि पंचायत चुनाव कब हो सकते हैं, वोटर लिस्ट में नाम कैसे चेक करें, आरक्षण सूची कब जारी होगी और क्या इस बार चुनाव EVM के जरिए कराए जाएंगे।
वीडियो में हमने आसान भाषा में पूरी चुनाव प्रक्रिया, संभावित अक्टूबर-नवंबर टाइमलाइन, मतदाता सूची से जुड़ी जानकारी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जरूरी अपडेट को विस्तार से बताया है।
अगर आप उत्तर प्रदेश के किसी गांव से हैं, ग्राम प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य या पंचायत चुनाव में रुचि रखते हैं, तो यह वीडियो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
ऐसी ही ताजा और भरोसेमंद खबरों के लिए GD NEWS NETWORK को Subscribe करें और वीडियो को Like और Share करना न भूलें।
Disclaimer: यह वीडियो उपलब्ध सार्वजनिक जानकारी और संबंधित अपडेट के आधार पर तैयार किया गया है। अंतिम निर्णय और आधिकारिक कार्यक्रम राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार मान्य होगा।
    user_GD NEWS NETWORK
    GD NEWS NETWORK
    News Anchor मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मैनपुरी में आज विनायका रैस्टोरेंट में मैनपुरी टैलेंट शो प्रोग्राम का हुआ आयोजन मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी सच के साथ हर खबर पर हमारी नजर स्लग- मैनपुरी टैलेंट शो में दर्जनों प्रतिभागियों ने किया प्रतिभाग । एंकर- कहते हैं कि सफलता किसी की मोहताज नहीं होती और कड़ी मेहनत और लगन से कोई भी कार्य किया जाए तो उसमें सफलता अवश्य ही मिलती है। कार्यक्रम में दर्जनों की संख्या में पहुंचे प्रतिभागियों ने हो रहे टैलेंट शो में अपनी अपनी प्रतिभाएं दिखाई एवं सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वीओ- मैनपुरी शहर के विनायका रेस्टोरेंट पर आयोजित मैनपुरी टैलेंट शो के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे प्रतिभागियों ने प्रतिभा किया और अपनी अपनी प्रतिभाओं के माध्यम से प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, मैडल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसी दौरान कार्यक्रम में पहुंचे सभी प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान दर्जनों की संख्या में प्रतिभागी मौजूद रहे और कार्यक्रम में पहुंचे जनता जनार्दन ने आए हुए सभी प्रतिभागियों का तालियां बजाते हुए उनका उत्साह बढ़ाया।
    4
    मैनपुरी में आज विनायका रैस्टोरेंट में मैनपुरी टैलेंट शो प्रोग्राम का हुआ आयोजन 
मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी सच के साथ हर खबर पर हमारी नजर 
स्लग- मैनपुरी टैलेंट शो में दर्जनों प्रतिभागियों ने किया प्रतिभाग ।
एंकर- कहते हैं कि सफलता किसी की मोहताज नहीं होती और कड़ी मेहनत और लगन से कोई भी कार्य किया जाए तो उसमें सफलता अवश्य ही मिलती है। कार्यक्रम में दर्जनों की संख्या में पहुंचे प्रतिभागियों ने हो रहे टैलेंट शो में अपनी अपनी प्रतिभाएं दिखाई एवं सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
वीओ- मैनपुरी शहर के विनायका रेस्टोरेंट पर आयोजित मैनपुरी टैलेंट शो के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे प्रतिभागियों ने प्रतिभा किया और अपनी अपनी प्रतिभाओं के माध्यम से प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, मैडल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसी दौरान कार्यक्रम में पहुंचे सभी प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान दर्जनों की संख्या में प्रतिभागी मौजूद रहे और कार्यक्रम में पहुंचे जनता जनार्दन ने आए हुए सभी प्रतिभागियों का तालियां बजाते हुए उनका उत्साह बढ़ाया।
    user_मोहित गुप्ता
    मोहित गुप्ता
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • "योगी बाबा तुम्हें बचाने नहीं आएंगे..." भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को सचिव की कथित धमकी! शाहजहांपुर के निगोही से ग्राम पंचायत सचिव की दबंगई और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को कथित जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मृत्यु प्रमाण पत्र की लंबित फाइल के संबंध में फोन करने पर ग्राम पंचायत सचिव अवनीश सिंह ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम नारायण मिश्रा से गाली-गलौज की और गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी। शिकायत के मुताबिक सचिव ने कथित तौर पर कहा— "योगी बाबा तुम्हें बचाने नहीं आएंगे... जहां मिलोगे वहीं गोली मार देंगे।" मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि जांच में आरोप कितने सही साबित होते हैं और प्रशासनिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा कथित धमकी के मामले में क्या कार्रवाई होती है। #Shahjahanpur #Nigohi #BJP #UPPolice #BreakingNews #HindNews247
    1
    "योगी बाबा तुम्हें बचाने नहीं आएंगे..." भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को सचिव की कथित धमकी!
शाहजहांपुर के निगोही से ग्राम पंचायत सचिव की दबंगई और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को कथित जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
आरोप है कि मृत्यु प्रमाण पत्र की लंबित फाइल के संबंध में फोन करने पर ग्राम पंचायत सचिव अवनीश सिंह ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम नारायण मिश्रा से गाली-गलौज की और गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी।
शिकायत के मुताबिक सचिव ने कथित तौर पर कहा—
"योगी बाबा तुम्हें बचाने नहीं आएंगे... जहां मिलोगे वहीं गोली मार देंगे।"
मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि जांच में आरोप कितने सही साबित होते हैं और प्रशासनिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा कथित धमकी के मामले में क्या कार्रवाई होती है।
#Shahjahanpur #Nigohi #BJP #UPPolice #BreakingNews #HindNews247
    user_Hind News
    Hind News
    Classified ads newspaper publisher मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.