Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुरला गणेश में श्रद्धा ओर भक्ति का हुआ संचार, डीएम ने उतारी आरती डूंगरपुर। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में जिले में बुधवार से दो दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत उत्साहपूर्वक हुई। इस अवसर पर शहर के मुरला गणेशजी मंदिर में बुधवार शाम को श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला, जहां विधिवत मंगल आरती का आयोजन किया गया। आरती में जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, पूर्व सांसद कनकमल कटारा, बंशीलाल कटारा सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर भगवान गणेश की महाआरती उतारी और प्रदेश तथा जिले में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
Dungarpur Fast News
मुरला गणेश में श्रद्धा ओर भक्ति का हुआ संचार, डीएम ने उतारी आरती डूंगरपुर। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में जिले में बुधवार से दो दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत उत्साहपूर्वक हुई। इस अवसर पर शहर के मुरला गणेशजी मंदिर में बुधवार शाम को श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला, जहां विधिवत मंगल आरती का आयोजन किया गया। आरती में जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, पूर्व सांसद कनकमल कटारा, बंशीलाल कटारा सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर भगवान गणेश की महाआरती उतारी और प्रदेश तथा जिले में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
More news from राजस्थान and nearby areas
- डूंगरपुर। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में जिले में बुधवार से दो दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत उत्साहपूर्वक हुई। इस अवसर पर शहर के मुरला गणेशजी मंदिर में बुधवार शाम को श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला, जहां विधिवत मंगल आरती का आयोजन किया गया। आरती में जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, पूर्व सांसद कनकमल कटारा, बंशीलाल कटारा सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर भगवान गणेश की महाआरती उतारी और प्रदेश तथा जिले में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।1
- सागवाड़ा। भारतीय खाद्य निगम (FCI) ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं खरीद हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। किसान नजदीकी ई-मित्र पर पंजीकरण करवाकर सरकारी खरीद का लाभ उठा सकते हैं। वागड़ वॉरियर्स संयोजक नरेश पाटीदार ने बताया कि खरीद केंद्रों के लिए जमीन और भवन चयन हेतु उपखंड अधिकारी, विधायक शंकरलाल डेचा और FCI के अधिकारियों से निरंतर संवाद जारी है। इसके लिए कुछ बंद पड़े विद्यालयों के भवनों का भी प्रस्ताव दिया गया है। आज FCI के अधिकारी और एसडीएम प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण कर भूमि चयन को अंतिम रूप देंगे, ताकि जल्द से जल्द खरीद केंद्र शुरू किए जा सकें।1
- महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नवागांव (गढ़ी) के स्टाफ को हृदयाघात (हार्ट अटैक) से बचाव हेतु प्राथमिक चिकित्सा के रूप में जीवन रक्षक टैबलेट किट वितरित की गई। मुख्य वक्ता अजीत कोठिया ने बताया कि इस किट में एस्पिरिन, सॉर्बिट्रेट और अटोरवास्टेटिन टैबलेट्स शामिल हैं, जो सीने में दर्द या घबराहट जैसे लक्षणों के समय रोगी को अस्पताल पहुँचने तक का कीमती समय प्रदान कर सकती हैं। प्रधानाचार्य सलीम खां पठान की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में शैलेंद्र दवे और वर्षा भट्ट विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक व स्टाफ सदस्यों ने किट की उपयोगिता समझी और संस्थान के इस मानवीय प्रयास का आभार व्यक्त किया।1
- डूंगरपुर।डूंगरपुर जिले के चीखली पंचायत समिति के गुंदलारा गांव में मानवता को रौंदकर भ्रष्टाचार करने का मामला सामने आया है। यहां 8 व 10 साल की दो अनाथ बहनों के माता-पिता को जीवित बताकर पंचायत के अधिकारियों ने उनके नाम पीएम आवास स्वीकृत करवाया। फिर लाभार्थी के बजाय दूसरे बैंक खाते में जमा करवाकर राशि हड़प ली। ये बच्चियां हैं 8 साल की प्रेमिला और 10 साल की कमला। इनकी मां ललिता और पिता राजमल मकवाना के नाम वर्ष 2011 के सर्वे में पीएम आवास स्वीकृत हुआ था। बाद में 15 जून 2017 को ललिता और 16 जनवरी 2019 को राजमल का निधन होगया। दोनों बहनें अनाथ हो गईं, जो मजदूरी करने वाले अपने चचेरे भाई की मदद से जिंदा हैं। भ्रष्टाचार की हद यह है कि खुद पंचायत ने ललिता और राजमल के मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए, इसके बावजूद वर्ष 2019-20 में पीएम आवास, मनरेगा और शौचालय योजना की मैपिंग के दौरान दोनों को पंचायत के रिकॉर्ड में जिंदा दर्शा दिया। फर्जी तरीके से उनके फोटो खींचे और योजना की राशि लाभार्थी की बजाय दूसरे खाते में ट्रांसफर करा ली। तीन किस्तों में राशि ट्रांसफर करवाकर पंचायत के अधिकारियों ने करीब 1.48 लाख रुपए हड़प लिए। ऐसे में जो सरकारी योजना इन बेसहारा बहनों के लिए सहारे के बजाय दोहरा दर्द बनकर रह गई।1
- Post by लालशंकर रोत1
- बाघपुरा में तलवार से जानलेवा हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार1
- Post by Ram damor1
- डूंगरपुर जिले की साबला पंचायत समिति के तहत आने वाली ग्राम पंचायत गामड़ी के ग्रामीणों ने बुधवार सड़क की समस्या को लेकर जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। वही जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपते हुए नाल चौकी से मडेलफला मोदरा तक 3 किमी डामर सडक का निर्माण करने की मांग की है |1