logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*भाजपा किसान मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित* *मानपुर के सुरेश तिवारी को जिला उपाध्यक्ष, रसिक खंडेलवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी* *भाजपा किसान मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित* *मानपुर के सुरेश तिवारी को जिला उपाध्यक्ष, रसिक खंडेलवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी* उमरिया। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला उमरिया की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही मानपुर क्षेत्र के दो कर्मठ कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है। जारी सूची के अनुसार मानपुर निवासी सुरेश तिवारी को जिला उपाध्यक्ष तथा रसिक खंडेलवाल को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। दोनों कार्यकर्ताओं को जिला संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व मिलना मानपुर के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है। लंबे समय से संगठन के प्रति सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य कर रहे दोनों पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। *प्रदेश नेतृत्व की सहमति से मिली जिम्मेदारी* किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार द्विवेदी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, संभाग संगठन मंत्री गौरव सिरोठिया, जिला संगठन प्रभारी राजेन्द्र पांडे एवं भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल की सहमति एवं निर्देशानुसार की गई हैं। मानपुर से दो कार्यकर्ताओं को जिला कार्यकारिणी में स्थान मिलना संगठन के प्रति क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की मेहनत और सक्रियता को सम्मान मिलने के रूप में भी देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि नई जिम्मेदारियों के साथ दोनों पदाधिकारी किसान मोर्चा को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। *कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी* सुरेश तिवारी और रसिक खंडेलवाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दोनों पदाधिकारी संगठन के विश्वास पर खरा उतरते हुए किसान हितों की आवाज को मजबूत करने तथा संगठन को नई ऊर्जा देने का कार्य करेंगे। मानपुर क्षेत्र से जिला संगठन में मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी ने कार्यकर्ताओं के बीच नई उम्मीद और उत्साह पैदा किया है। बधाई देने वालों ने दोनों नव-नियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल कार्यकाल और सफल संगठनात्मक भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

1 day ago
user_पत्रकारिता
पत्रकारिता
बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
1 day ago
0067add9-f33e-45f2-8c4c-24c259c659b1

*भाजपा किसान मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित* *मानपुर के सुरेश तिवारी को जिला उपाध्यक्ष, रसिक खंडेलवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी* *भाजपा किसान मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित* *मानपुर के सुरेश तिवारी को जिला उपाध्यक्ष, रसिक खंडेलवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी* उमरिया। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला उमरिया की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही मानपुर क्षेत्र के दो कर्मठ कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है। जारी सूची के अनुसार मानपुर निवासी सुरेश तिवारी को जिला उपाध्यक्ष तथा रसिक खंडेलवाल को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। दोनों कार्यकर्ताओं को जिला संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व मिलना मानपुर के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है। लंबे समय से संगठन के प्रति सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य कर रहे दोनों पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। *प्रदेश नेतृत्व की सहमति से मिली जिम्मेदारी* किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार द्विवेदी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, संभाग संगठन मंत्री गौरव सिरोठिया, जिला संगठन प्रभारी राजेन्द्र पांडे एवं भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल की सहमति एवं निर्देशानुसार की गई हैं। मानपुर से दो कार्यकर्ताओं को जिला कार्यकारिणी में स्थान मिलना संगठन के प्रति क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की मेहनत और सक्रियता को सम्मान मिलने के रूप में भी देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि नई जिम्मेदारियों के साथ दोनों पदाधिकारी किसान मोर्चा को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। *कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी* सुरेश तिवारी और रसिक खंडेलवाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दोनों पदाधिकारी संगठन के विश्वास पर खरा उतरते हुए किसान हितों की आवाज को मजबूत करने तथा संगठन को नई ऊर्जा देने का कार्य करेंगे। मानपुर क्षेत्र से जिला संगठन में मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी ने कार्यकर्ताओं के बीच नई उम्मीद और उत्साह पैदा किया है। बधाई देने वालों ने दोनों नव-नियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल कार्यकाल और सफल संगठनात्मक भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • तूने घर में चोरों ने किया हाथ साफ मचा हड़कंप सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवाल उमरिया/ करकेली ,//नगर क्षेत्र में इन दोनों चोरों के आतंक से नगर क्षेत्र भयभीत में है बीती रात्रि वार्ड नंबर 9 में निवास रत अरविंद महोबिया के घर में अज्ञात चोरों ने घुसकर चोरी को अंजाम दिया है घटना के संबंध में सुबह घर वालों ने इस विषय को लेकर कोई जानकारी नहीं थी जबकि दोनों कमरों में ताला लगा हुआ था शाम करीब 4:00 बजे अचानक घरवालों की नजर पड़ी कमरे में की ताला लगा हुआ था अचानक कैसे खुला है जाकर देखें तो समान खुर्द पड़ा हुआ था शोर शराबा करने पर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए और 112 को सूचित किया गया मौके में पुलिस पहुंचकर मौका मुआना किया गया पता चला कि बीती रात्रि चोरों ने ताला तोड़कर अंदर घुसे और पलंग और अलमारी तोड़कर देखें जिससे उन्हें किसी प्रकार की कोई चीज नहीं मिली कपड़े के अलावा तो दीवाल में लगी हुई एल एडी टीवी 32 इंच की चोरी कर ले गए भलाई किस विषय में अभी और जांच पड़ताल की जारही है की अभी क्या-क्या चोरी कि गईआज्ञत चोरों द्वाराइस घटना को लेकर करकेली नगर क्षेत्र में लगभग दो सप्ताह के अंदर यह दूसरी चोरी को अंजाम दिया अज्ञात चोरों ने गत दिवस राजा ज्वेलर्स के यहां बड़ी चोरी की गई थी अज्ञात चोरों द्वारा क्षेत्र में इन दिनों चोरों का आतंक काफी बड़ा हुआ है और हर व्यक्ति अपने घर की चिंता को लेकर असुरक्षित महसूस कर रहा है पूर्व में भी कई चोरियां हो चुकी है लेकिन आज तक उन चोरो का पता नहीं चल पाया जिससे करकेली नगर क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है
    2
    तूने घर में चोरों ने किया हाथ साफ मचा हड़कंप 
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवाल
उमरिया/ करकेली ,//नगर क्षेत्र में इन दोनों चोरों के आतंक से नगर क्षेत्र भयभीत में है बीती रात्रि वार्ड नंबर 9 में निवास रत अरविंद महोबिया के घर में अज्ञात चोरों ने घुसकर चोरी को अंजाम दिया है घटना के संबंध में सुबह  घर वालों ने इस विषय को लेकर कोई जानकारी नहीं थी जबकि दोनों कमरों में ताला लगा हुआ था शाम करीब 4:00 बजे अचानक घरवालों की नजर पड़ी कमरे में की ताला लगा हुआ था अचानक कैसे खुला है जाकर देखें तो समान खुर्द पड़ा हुआ था शोर शराबा करने पर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए और 112 को सूचित किया गया मौके में पुलिस पहुंचकर मौका मुआना किया गया पता चला कि बीती रात्रि चोरों ने ताला तोड़कर अंदर घुसे और पलंग और अलमारी तोड़कर देखें जिससे उन्हें  किसी प्रकार की कोई चीज नहीं मिली कपड़े के अलावा तो दीवाल में लगी हुई एल एडी टीवी 32 इंच की चोरी कर ले गए भलाई किस विषय में अभी और जांच पड़ताल की जारही है की अभी क्या-क्या चोरी कि गईआज्ञत चोरों द्वाराइस घटना को लेकर करकेली नगर क्षेत्र में लगभग दो सप्ताह के अंदर यह दूसरी चोरी को अंजाम दिया अज्ञात चोरों ने गत दिवस राजा ज्वेलर्स के यहां बड़ी चोरी की गई थी अज्ञात चोरों द्वारा क्षेत्र में इन दिनों चोरों का आतंक काफी बड़ा हुआ है और हर व्यक्ति अपने घर की चिंता को लेकर असुरक्षित महसूस कर रहा है पूर्व में भी कई चोरियां हो चुकी है लेकिन आज तक उन चोरो का  पता नहीं चल पाया जिससे करकेली नगर क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है
    user_Neeraj Singh Raghuvanshi
    Neeraj Singh Raghuvanshi
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर हिंदू मुस्लिम एकता मंच उमरिया के द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीजों को किया गया फल वितरण *जश्ने ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर हिंदू-मुस्लिम एकता मंच द्वारा जुलूस पर पुष्प वर्षा कर, फूल माला से भव्य स्वागत किया* *ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर हिंदू मुस्लिम एकता मंच उमरिया के द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीजों को किया गया फल वितरण* उमरिया - ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के सदस्यों के द्वारा मिलादुन्नबी के जुलूस पर फूल बरसाया गया एवं जुलूस में सम्मिलित वरिष्ठ लोगों को फूल माला पहना कर उन्हें सम्मानित किया गया। इसके बाद हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के सदस्यों के द्वारा जिला चिकित्सालय में पहुंच कर मरीजों का हाल जानते हुए मरीजों को फल वितरण कर ईद मिलादुन्नबी की सभी को बधाई दी गई एवं जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई। हिंदू मुस्लिम एकता मंच के संस्थापक मो. असलम शेर ने जिले के समस्त नागरिकों को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा की आज दुनिया भर में सभी समुदाय के द्वारा ईद मिलादुन्नबी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है, जो पैगंबर मोहम्मद साहब जी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, इस्लाम धर्म के प्रवर्तक और अंतिम नबी, पैगंबर मोहम्मद साहब ने इंसानियत और धार्मिकता की अद्वितीय मिसाल पेश की, उनका जीवन इस्लामिक शिक्षाओं का आदर्श है, जो इंसानियत, दया, न्याय और समानता पर आधारित है इसलिए हम सभी धर्म के लोगों को आपस में भाईचारे के साथ रहना चाहिए, सभी का सम्मान करना चाहिए एवं एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए। संयोजक राजेंद्र कोल ने कहा कि पैगंबर मुहम्मद न केवल मुस्लिम समुदाय के लिए बल्कि सभी धर्मों के लोगों के प्रेरणा के स्रोत हैं, हम सभी को उनकी दी हुई शिक्षा से सीख लेनी चाहिए और उन्हें अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में संरक्षक मो. नईम, मनोज सिंह, मो. अल्ताफ, हनीफ अहमद खान, कृष्णकांत तिवारी, रईस मंसूरी, अब्दुल साबित, गुलाम फारूख, संजय कुमार वर्मा, शेख शाहिद, मनोज सेन, साबिर अली (गुड्डू), हरेश विश्वकर्मा, कपूरिया विश्वकर्मा, नसरीन, रोहिणी श्याम, काजल वर्मा, रोहित कोल, कृष्णपाल राठौर, नावेद अंसारी आदि भारी संख्या हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के सदस्य उपस्थित रहे।
    1
    ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर हिंदू मुस्लिम एकता मंच उमरिया के द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीजों को किया गया फल वितरण
*जश्ने ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर हिंदू-मुस्लिम एकता मंच द्वारा जुलूस पर पुष्प वर्षा कर, फूल माला से भव्य स्वागत किया*
*ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर हिंदू मुस्लिम एकता मंच उमरिया के द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीजों को किया गया फल वितरण*
उमरिया - ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के सदस्यों के द्वारा मिलादुन्नबी के जुलूस पर फूल बरसाया गया एवं जुलूस में सम्मिलित वरिष्ठ लोगों को फूल माला पहना कर उन्हें सम्मानित किया गया।
इसके बाद हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के सदस्यों के द्वारा जिला चिकित्सालय में पहुंच कर मरीजों का हाल जानते हुए मरीजों को फल वितरण कर ईद मिलादुन्नबी की सभी को बधाई दी गई एवं जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई। हिंदू मुस्लिम एकता मंच के संस्थापक मो. असलम शेर ने जिले के समस्त नागरिकों को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा की आज दुनिया भर में सभी समुदाय के द्वारा ईद मिलादुन्नबी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है, जो पैगंबर मोहम्मद साहब जी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, इस्लाम धर्म के प्रवर्तक और अंतिम नबी, पैगंबर मोहम्मद साहब ने इंसानियत और धार्मिकता की अद्वितीय मिसाल पेश की, उनका जीवन इस्लामिक शिक्षाओं का आदर्श है, जो इंसानियत, दया, न्याय और समानता पर आधारित है इसलिए हम सभी धर्म के लोगों को आपस में भाईचारे के साथ रहना चाहिए, सभी का सम्मान करना चाहिए एवं एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए।
संयोजक राजेंद्र कोल ने कहा कि पैगंबर मुहम्मद न केवल मुस्लिम समुदाय के लिए बल्कि सभी धर्मों के लोगों के प्रेरणा के स्रोत हैं, हम सभी को उनकी दी हुई शिक्षा से सीख लेनी चाहिए और उन्हें अपनाना चाहिए।
कार्यक्रम में संरक्षक मो. नईम, मनोज सिंह, मो. अल्ताफ, हनीफ अहमद खान, कृष्णकांत तिवारी, रईस मंसूरी, अब्दुल साबित, गुलाम फारूख, संजय कुमार वर्मा, शेख शाहिद, मनोज सेन, साबिर अली (गुड्डू), हरेश विश्वकर्मा, कपूरिया विश्वकर्मा, नसरीन, रोहिणी श्याम, काजल वर्मा, रोहित कोल, कृष्णपाल राठौर, नावेद अंसारी आदि भारी संख्या हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के सदस्य उपस्थित रहे।
    user_अनुज सेन  राष्ट्रचंडिका अखबार
    अनुज सेन राष्ट्रचंडिका अखबार
    Lawyer Bandhogarh, Umaria•
    4 hrs ago
  • *जश्ने ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर हिंदू-मुस्लिम एकता मंच द्वारा जुलूस पर पुष्प वर्षा कर, फूल माला से भव्य स्वागत किया* *ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर हिंदू मुस्लिम एकता मंच उमरिया के द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीजों को किया गया फल वितरण* उमरिया - ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर हिंदू-मुस्लिम *जश्ने ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर हिंदू-मुस्लिम एकता मंच द्वारा जुलूस पर पुष्प वर्षा कर, फूल माला से भव्य स्वागत किया* *ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर हिंदू मुस्लिम एकता मंच उमरिया के द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीजों को किया गया फल वितरण* उमरिया - ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के सदस्यों के द्वारा मिलादुन्नबी के जुलूस पर फूल बरसाया गया एवं जुलूस में सम्मिलित वरिष्ठ लोगों को फूल माला पहना कर उन्हें सम्मानित किया गया। इसके बाद हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के सदस्यों के द्वारा जिला चिकित्सालय में पहुंच कर मरीजों का हाल जानते हुए मरीजों को फल वितरण कर ईद मिलादुन्नबी की सभी को बधाई दी गई एवं जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई। हिंदू मुस्लिम एकता मंच के संस्थापक मो. असलम शेर ने जिले के समस्त नागरिकों को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा की आज दुनिया भर में सभी समुदाय के द्वारा ईद मिलादुन्नबी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है, जो पैगंबर मोहम्मद साहब जी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, इस्लाम धर्म के प्रवर्तक और अंतिम नबी, पैगंबर मोहम्मद साहब ने इंसानियत और धार्मिकता की अद्वितीय मिसाल पेश की, उनका जीवन इस्लामिक शिक्षाओं का आदर्श है, जो इंसानियत, दया, न्याय और समानता पर आधारित है इसलिए हम सभी धर्म के लोगों को आपस में भाईचारे के साथ रहना चाहिए, सभी का सम्मान करना चाहिए एवं एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए। संयोजक राजेंद्र कोल ने कहा कि पैगंबर मुहम्मद न केवल मुस्लिम समुदाय के लिए बल्कि सभी धर्मों के लोगों के प्रेरणा के स्रोत हैं, हम सभी को उनकी दी हुई शिक्षा से सीख लेनी चाहिए और उन्हें अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में संरक्षक मो. नईम, मनोज सिंह, मो. अल्ताफ, हनीफ अहमद खान, कृष्णकांत तिवारी, रईस मंसूरी, अब्दुल साबित, गुलाम फारूख, संजय कुमार वर्मा, शेख शाहिद, मनोज सेन, साबिर अली (गुड्डू), हरेश विश्वकर्मा, कपूरिया विश्वकर्मा, नसरीन, रोहिणी श्याम, काजल वर्मा, रोहित कोल, कृष्णपाल राठौर, नावेद अंसारी आदि भारी संख्या हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के सदस्य उपस्थित रहे।
    2
    *जश्ने ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर हिंदू-मुस्लिम एकता मंच द्वारा जुलूस पर पुष्प वर्षा कर, फूल माला से भव्य स्वागत किया*

*ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर हिंदू मुस्लिम एकता मंच उमरिया के द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीजों को किया गया फल वितरण*


उमरिया - ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर हिंदू-मुस्लिम
*जश्ने ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर हिंदू-मुस्लिम एकता मंच द्वारा जुलूस पर पुष्प वर्षा कर, फूल माला से भव्य स्वागत किया*
*ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर हिंदू मुस्लिम एकता मंच उमरिया के द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीजों को किया गया फल वितरण*
उमरिया - ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के सदस्यों के द्वारा मिलादुन्नबी के जुलूस पर फूल बरसाया गया एवं जुलूस में सम्मिलित वरिष्ठ लोगों को फूल माला पहना कर उन्हें सम्मानित किया गया।
इसके बाद हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के सदस्यों के द्वारा जिला चिकित्सालय में पहुंच कर मरीजों का हाल जानते हुए मरीजों को फल वितरण कर ईद मिलादुन्नबी की सभी को बधाई दी गई एवं जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई। हिंदू मुस्लिम एकता मंच के संस्थापक मो. असलम शेर ने जिले के समस्त नागरिकों को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा की आज दुनिया भर में सभी समुदाय के द्वारा ईद मिलादुन्नबी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है, जो पैगंबर मोहम्मद साहब जी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, इस्लाम धर्म के प्रवर्तक और अंतिम नबी, पैगंबर मोहम्मद साहब ने इंसानियत और धार्मिकता की अद्वितीय मिसाल पेश की, उनका जीवन इस्लामिक शिक्षाओं का आदर्श है, जो इंसानियत, दया, न्याय और समानता पर आधारित है इसलिए हम सभी धर्म के लोगों को आपस में भाईचारे के साथ रहना चाहिए, सभी का सम्मान करना चाहिए एवं एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए।
संयोजक राजेंद्र कोल ने कहा कि पैगंबर मुहम्मद न केवल मुस्लिम समुदाय के लिए बल्कि सभी धर्मों के लोगों के प्रेरणा के स्रोत हैं, हम सभी को उनकी दी हुई शिक्षा से सीख लेनी चाहिए और उन्हें अपनाना चाहिए।
कार्यक्रम में संरक्षक मो. नईम, मनोज सिंह, मो. अल्ताफ, हनीफ अहमद खान, कृष्णकांत तिवारी, रईस मंसूरी, अब्दुल साबित, गुलाम फारूख, संजय कुमार वर्मा, शेख शाहिद, मनोज सेन, साबिर अली (गुड्डू), हरेश विश्वकर्मा, कपूरिया विश्वकर्मा, नसरीन, रोहिणी श्याम, काजल वर्मा, रोहित कोल, कृष्णपाल राठौर, नावेद अंसारी आदि भारी संख्या हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के सदस्य उपस्थित रहे।
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कलश वंदन यात्रा का हुआ समापन संत रविदास महाराजजी उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं ☑️संत रविदास जी महाराज समरसता संकल्प एवं कलश वंदन यात्रा का हुआ समापन ☑️संत रविदास जी की सोच और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं - विधायक शिवनारायण सिंह ☑️संत शिरोमणि रविदास जी महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा का गुरुवार को जिला मुख्यालय के प्रसिद्ध सागरेश्वर मंदिर में समापन एवं कलश स्थापना का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान बांधवगढ़ क्षेत्र के विधायक शिवनारायण सिंह, मिथलेश पयासी, श्री आशुतोष अग्रवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे। ☑️विधायक शिवनारायण सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर देशभर में चलाये जा रहे समरसता संकल्प अभियान सामाजिक एकता और समरसता का व्यापक संदेश दिया । संत रविदास जी के विचारों और उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यात्राएं और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विगत दो सप्ताह से यह कलश वंदन यात्रा जिले के गांव-गांव के भ्रमण की। जहां संत रविदास की सामाजिक समरसता वाली सोच और उनकी वाणी को आम लोगों तक पहुंचाने का काम किया गया है। ☑️श्री आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संत रविदास की 650वीं जयंती को लेकर कलश यात्रा और अन्य कार्यक्रम गुरु पूर्णिमा यानी 29 जुलाई के दिन से प्रारंभ की गई और यह कार्यक्रम लगातार 30 जनवरी 2027 तक चलता रहेगा। इस दौरान संत रविदास के सामाजिक समरसता के क्षेत्र में किए गए कार्य उनके विचार और उनकी वाणी को जन-जन तक पहुंचाने की सोच प्रधानमंत्री की रही है। ☑️इस अवसर पर राकेश शर्मा, धनुषधारी सिंह, सुमित गौतम, राधेलाल कोल, शैलेंद्र सिंह, दिनेश पांडे, दिलीप प्रजापति, विष्णु भारती, रामाधार चौधर, नीतू सिंह पुष्पेंद्र सिंह रघुवंशी, शैलेंद्र कुमार द्विवेदी, पुष्पेंद्र सोनी, कपूरिया बाई, पार्षद सविता सोंधिया, मनीष सिंह,सुजीत सिंह भदोरिया, राकेश बारदुवंशी दीपक गुप्ता अमन बर्मन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    1
    कलश वंदन यात्रा का हुआ समापन संत रविदास महाराजजी उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं
☑️संत रविदास जी महाराज समरसता संकल्प एवं कलश वंदन यात्रा का हुआ समापन
☑️संत रविदास जी की सोच और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं - विधायक शिवनारायण सिंह
☑️संत शिरोमणि रविदास जी महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा का गुरुवार को जिला मुख्यालय के प्रसिद्ध सागरेश्वर मंदिर में समापन एवं कलश स्थापना का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान बांधवगढ़ क्षेत्र के विधायक शिवनारायण सिंह, मिथलेश पयासी, श्री आशुतोष अग्रवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे।  
☑️विधायक शिवनारायण सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर देशभर में चलाये जा रहे समरसता संकल्प अभियान सामाजिक एकता और समरसता का व्यापक संदेश दिया । संत रविदास जी के विचारों और उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यात्राएं और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विगत दो सप्ताह से यह कलश वंदन यात्रा जिले के गांव-गांव के भ्रमण की।  जहां संत रविदास की सामाजिक समरसता वाली सोच और उनकी वाणी को आम लोगों तक पहुंचाने का काम किया गया है। 
☑️श्री  आशुतोष अग्रवाल ने कहा  कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संत रविदास की 650वीं जयंती को लेकर  कलश यात्रा और अन्य कार्यक्रम गुरु पूर्णिमा यानी 29 जुलाई के दिन से प्रारंभ की गई और यह कार्यक्रम लगातार 30 जनवरी 2027 तक चलता रहेगा। इस दौरान संत रविदास के सामाजिक समरसता के क्षेत्र में किए गए कार्य उनके विचार और उनकी वाणी को जन-जन तक पहुंचाने की सोच प्रधानमंत्री की रही है। 
☑️इस अवसर पर राकेश शर्मा, धनुषधारी सिंह, सुमित गौतम, राधेलाल कोल, शैलेंद्र सिंह, दिनेश पांडे, दिलीप प्रजापति, विष्णु भारती, रामाधार चौधर, नीतू सिंह पुष्पेंद्र सिंह रघुवंशी, शैलेंद्र कुमार द्विवेदी, पुष्पेंद्र सोनी, कपूरिया बाई, पार्षद सविता सोंधिया, मनीष सिंह,सुजीत सिंह भदोरिया, राकेश बारदुवंशी दीपक गुप्ता अमन बर्मन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    user_Om Agrawal
    Om Agrawal
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • उमरिया जिले रक्षाबंधन से एक दिन पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग छापा, 54 किलो संदिग्ध मिठाई जब्त,प्रतिष्ठान तीन दिन के लिए सील ! उमरिया जिले में रक्षाबंधन से पहले मिठाइयों की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को खाद्य सुरक्षा और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शहर में मिठाई दुकानों पर अचानक कार्रवाई की। गांधी चौक के पास स्थित शिवालय होटल में जांच के दौरान करीब 54 किलो संदिग्ध सिंथेटिक मिठाई मिलने से हड़कंप मच गया। विभाग ने मिठाई को जब्त कर नष्ट कराया और अनियमितताएं मिलने पर प्रतिष्ठान को तीन दिन के लिए सील कर दिया।एसडीएम अम्बिकेश प्रताप सिंह और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शिवालय होटल के दुकान परिसर और गोदाम की जांच की। टीम को वहां बड़ी मात्रा में संदिग्ध सिंथेटिक मिठाई मिली। खाद्य सामग्री के निर्माण और भंडारण में अनियमितताएं पाए जाने के बाद विभाग ने करीब 54 किलो मिठाई का विनिष्टीकरण कराया।कार्रवाई के बाद शिवालय मिष्ठान भंडार को तीन दिन के लिए सील कर दिया गया। त्योहार से ठीक पहले हुई इस कार्रवाई से शहर के अन्य मिठाई कारोबारियों में भी हलचल देखी गई। शिवालय होटल के बाद टीम संजय मार्केट स्थित राजा स्वीट्स पहुंची। यहां मिठाइयों और मेवों की जांच की गई तथा अलग-अलग खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इन नमूनों को गुणवत्ता जांच के लिए भोपाल स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा। विभाग की ओर से जांच के दौरान कुछ खाद्य सामग्री का विनिष्टीकरण भी कराया गया है। अब प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि लिए गए नमूने खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं। खाद्य निरीक्षक मंजू वर्मा ने बताया कि शिवालय होटल से 54 किलो संदिग्ध मिठाई नष्ट कराई गई है और प्रतिष्ठान को तीन दिन के लिए सील किया गया है। राजा स्वीट्स से लिए गए नमूनों को जांच के लिए भोपाल भेजा जाएगा।रक्षाबंधन के चलते बाजार में मिठाइयों की मांग बढ़ गई है। ऐसे में विभाग ने मिलावटी खोवा, सिंथेटिक मिठाई, नकली मेवे और अन्य अमानक खाद्य सामग्री की बिक्री पर नजर रखने के लिए जांच अभियान तेज किया है। अधिकारियों के मुताबिक आने वाले दिनों में शहर के अन्य मिठाई प्रतिष्ठानों और खाद्य दुकानों की भी जांच की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से साफ है कि त्योहार की मिठास में मिलावट करने वालों पर इस बार कार्रवाई का शिकंजा कसने वाला है।
    3
    उमरिया जिले रक्षाबंधन से एक दिन पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग छापा, 

54 किलो संदिग्ध मिठाई जब्त,प्रतिष्ठान तीन दिन के लिए सील !
उमरिया जिले में रक्षाबंधन से पहले मिठाइयों की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को खाद्य सुरक्षा और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शहर में मिठाई दुकानों पर अचानक कार्रवाई की। गांधी चौक के पास स्थित शिवालय होटल में जांच के दौरान करीब 54 किलो संदिग्ध सिंथेटिक मिठाई मिलने से हड़कंप मच गया। विभाग ने मिठाई को जब्त कर नष्ट कराया और अनियमितताएं मिलने पर प्रतिष्ठान को तीन दिन के लिए सील कर दिया।एसडीएम अम्बिकेश प्रताप सिंह और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शिवालय होटल के दुकान परिसर और गोदाम की जांच की। टीम को वहां बड़ी मात्रा में संदिग्ध सिंथेटिक मिठाई मिली। खाद्य सामग्री के निर्माण और भंडारण में अनियमितताएं पाए जाने के बाद विभाग ने करीब 54 किलो मिठाई का विनिष्टीकरण कराया।कार्रवाई के बाद शिवालय मिष्ठान भंडार को तीन दिन के लिए सील कर दिया गया। त्योहार से ठीक पहले हुई इस कार्रवाई से शहर के अन्य मिठाई कारोबारियों में भी हलचल देखी गई।
शिवालय होटल के बाद टीम संजय मार्केट स्थित राजा स्वीट्स पहुंची। यहां मिठाइयों और मेवों की जांच की गई तथा अलग-अलग खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इन नमूनों को गुणवत्ता जांच के लिए भोपाल स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विभाग की ओर से जांच के दौरान कुछ खाद्य सामग्री का विनिष्टीकरण भी कराया गया है। अब प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि लिए गए नमूने खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं। खाद्य निरीक्षक मंजू वर्मा ने बताया कि शिवालय होटल से 54 किलो संदिग्ध मिठाई नष्ट कराई गई है और प्रतिष्ठान को तीन दिन के लिए सील किया गया है। राजा स्वीट्स से लिए गए नमूनों को जांच के लिए भोपाल भेजा जाएगा।रक्षाबंधन के चलते बाजार में मिठाइयों की मांग बढ़ गई है। ऐसे में विभाग ने मिलावटी खोवा, सिंथेटिक मिठाई, नकली मेवे और अन्य अमानक खाद्य सामग्री की बिक्री पर नजर रखने के लिए जांच अभियान तेज किया है। अधिकारियों के मुताबिक आने वाले दिनों में शहर के अन्य मिठाई प्रतिष्ठानों और खाद्य दुकानों की भी जांच की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से साफ है कि त्योहार की मिठास में मिलावट करने वालों पर इस बार कार्रवाई का शिकंजा कसने वाला है।
    user_MONIKA YADAV
    MONIKA YADAV
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • उमरिया में बड़ा सड़क हादसा! कोतवाली के पास 2 बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, युवक गंभीर घायल उमरिया जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के महिला थाना एवं कोतवाली सड़क मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज गति से आ रही दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़ा रहा। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल पुलिस वाहन से जिला अस्पताल उमरिया पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। गौरतलब है कि जिले में यातायात नियमों की अनदेखी और तेज रफ्तार के कारण सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। लोगों ने लापरवाह और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि सड़क पर चलने वाले लोगों का जीवन सुरक्षित रह सके। उमरिया की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें NEWS 24 PUBLIC TV के साथ।
    1
    उमरिया में बड़ा सड़क हादसा! कोतवाली के पास 2 बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, युवक गंभीर घायल
उमरिया जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के महिला थाना एवं कोतवाली सड़क मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज गति से आ रही दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़ा रहा।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल पुलिस वाहन से जिला अस्पताल उमरिया पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
गौरतलब है कि जिले में यातायात नियमों की अनदेखी और तेज रफ्तार के कारण सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। लोगों ने लापरवाह और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि सड़क पर चलने वाले लोगों का जीवन सुरक्षित रह सके।
उमरिया की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें NEWS 24 PUBLIC TV के साथ।
    user_NEWS 24 PUBLIC TV
    NEWS 24 PUBLIC TV
    Media company Manpur, Umaria•
    2 hrs ago
  • *महंगाई के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल* *गांधी चौक में धरना प्रदर्शन कर जताया विरोध* उमरिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया के अध्यक्ष इंजी. विजय कोल के कुशल मार्गदर्शन एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उमरिया के अध्यक्ष मिथलेश राय के नेतृत्व में गुरुवार 27 अगस्त को सुबह 11 बजे से नगर के गांधी चौक में बढ़ती महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए आम जनता पर बढ़ते महंगाई के बोझ के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मिथलेश राय ने एक किलो शक्कर लेकर प्रतीकात्मक रूप से उसमें से केवल एक चुटकी शक्कर निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती कीमतों के कारण आम आदमी की थाली से मिठास गायब होती जा रही है। वक्ताओं ने कहा कि शक्कर सहित दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों से आम नागरिकों का घरेलू बजट बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। वहीं पेट्रोल में इथेनॉल डाल कर वाहनों को होने वाले नुकसान एवं एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर अब आम जन पर हो रहा है जिसमें किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और गरीब परिवार बढ़ती महंगाई में पिस रहा है। वही प्याज भी 60 रुपये किलो हो गई है जो आम जन के लिये चारो ओर से मुसीबत खड़ी कर रही है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मिथलेश राय ने कहा कि सरकार को महंगाई पर तत्काल नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी और जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी। धरना प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा, संगठन महासचिव पुष्पराज सिंह, युवा नेता त्रिभुवन प्रताप सिंह, ठाकुर दास सचदेव, जिला निर्वाचन प्रभारी एडवोकेट शिशुपाल यादव, महामंत्री वीरेंद्र सिंह सेंगर, अमृतलाल यादव, सुखराज सिंह, शेख शाहरुख, संतोष सिंह, किशोर सिंह, उत्तरा लोधी, रेखा सिंह, सुमित्रा सिंह, सरिता सोनी, मो. असलम, शेर खुर्रम शहजादा, दुर्गेश साहू, मंडलम अध्यक्ष राजेश तिवारी, उदय प्रताप सिंह (अरुण), महेंद्र राय, मोहित लाल यादव, गोपाल सिंह, शत्रुधन सिंह, मिथलेश वर्मन, संजय पांडे, अनंत सिंह, हिमांशु मसराम, इंद्रकुमार झरिया, आदर्श प्रताप , कृष्ण पाल सिंह राठौर, पी.एन. राव, बालकृष्ण यादव, पवन लोनी, करण सिंह, संतोष कुमार राय, अमित, भल्लू चौधरी सहित सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    *महंगाई के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल*
*गांधी चौक में धरना प्रदर्शन कर जताया विरोध*
उमरिया।  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया के अध्यक्ष इंजी. विजय कोल के कुशल मार्गदर्शन एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उमरिया के अध्यक्ष मिथलेश राय के नेतृत्व में गुरुवार 27 अगस्त को सुबह 11 बजे से नगर के गांधी चौक में बढ़ती महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।
धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए आम जनता पर बढ़ते महंगाई के बोझ के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मिथलेश राय ने एक किलो शक्कर लेकर प्रतीकात्मक रूप से उसमें से केवल एक चुटकी शक्कर निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती कीमतों के कारण आम आदमी की थाली से मिठास गायब होती जा रही है।
वक्ताओं ने कहा कि शक्कर सहित दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों से आम नागरिकों का घरेलू बजट बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। वहीं पेट्रोल में इथेनॉल डाल कर वाहनों को होने वाले नुकसान एवं एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर अब आम जन पर हो रहा है जिसमें किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और गरीब परिवार बढ़ती महंगाई में पिस रहा है। वही प्याज भी 60 रुपये किलो हो गई है जो आम जन के लिये चारो ओर से मुसीबत खड़ी कर रही है। 
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मिथलेश राय  ने कहा कि सरकार को महंगाई पर तत्काल नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी और जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी।
धरना प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा, संगठन महासचिव पुष्पराज सिंह, युवा नेता त्रिभुवन प्रताप सिंह, ठाकुर दास सचदेव, जिला निर्वाचन प्रभारी एडवोकेट शिशुपाल यादव, महामंत्री वीरेंद्र सिंह सेंगर, अमृतलाल यादव, सुखराज सिंह, शेख शाहरुख, संतोष सिंह, किशोर सिंह, उत्तरा लोधी, रेखा सिंह, सुमित्रा सिंह, सरिता सोनी, मो. असलम, शेर खुर्रम शहजादा, दुर्गेश साहू, मंडलम अध्यक्ष राजेश तिवारी, उदय प्रताप सिंह (अरुण), महेंद्र राय, मोहित लाल यादव, गोपाल सिंह, शत्रुधन सिंह, मिथलेश वर्मन, संजय पांडे, अनंत सिंह, हिमांशु मसराम, इंद्रकुमार झरिया, आदर्श प्रताप , कृष्ण पाल सिंह राठौर, पी.एन. राव, बालकृष्ण यादव, पवन लोनी, करण सिंह, संतोष कुमार राय, अमित, भल्लू चौधरी सहित सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Neeraj Singh Raghuvanshi
    Neeraj Singh Raghuvanshi
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • दो साल पुरानी रंजिश में बुजुर्ग दंपति पर सरिया से हमला, आरोपी पुलिस गिरफ्त में दो साल पुरानी रंजिश में बुजुर्ग दंपति पर सरिया से हमला, आरोपी पुलिस गिरफ्त में उमरिया। इंदवार थाना क्षेत्र की अमरपुर चौकी अंतर्गत चिल्हारी गांव में पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। बाजार में हुए विवाद के बाद एक युवक ने बुजुर्ग दंपति पर कथित तौर पर सरिया से हमला कर दिया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में आरोपी सत्यम साहू (23) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। घायल जानकी और मोहन का इलाज कटनी के अस्पताल में जारी है। पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त को चिल्हारी गांव के बाजार में मोहन और सत्यम साहू के बीच किसी पुरानी बात को लेकर विवाद हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कहासुनी बढ़ने के बाद सत्यम ने सरिया उठाकर मोहन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचीं जानकी भी हमले की चपेट में आ गईं। अचानक हुई इस घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। हमले में बुजुर्ग दंपति के सिर में गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें कटनी रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। सूचना मिलने पर अमरपुर चौकी पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बाजार में मौजूद लोगों और आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की। इसके साथ ही आरोपी की संभावित ठिकानों पर तलाश शुरू की गई। लगातार छानबीन और सूचना तंत्र की मदद से पुलिस ने सत्यम साहू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि विवाद की जड़ करीब दो वर्ष पुरानी बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, लगभग दो साल पहले सत्यम कथित रूप से चोरी के इरादे से मोहन के घर में घुसा था। इस मामले में मोहन की शिकायत पर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था। इसी घटना के बाद से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। 25 अगस्त को बाजार में पुरानी बात फिर उठने पर दोनों के बीच बहस शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपी ने कथित तौर पर सरिया से हमला कर दिया। पुलिस अब घटना में इस्तेमाल हथियार और अन्य साक्ष्यों को जुटा रही है। एसडीओपी पीएस परस्ते ने बताया कि आरोपी सत्यम साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
    3
    दो साल पुरानी रंजिश में बुजुर्ग दंपति पर सरिया से हमला, आरोपी पुलिस गिरफ्त में
दो साल पुरानी रंजिश में बुजुर्ग दंपति पर सरिया से हमला, आरोपी पुलिस गिरफ्त में
उमरिया। इंदवार थाना क्षेत्र की अमरपुर चौकी अंतर्गत चिल्हारी गांव में पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। बाजार में हुए विवाद के बाद एक युवक ने बुजुर्ग दंपति पर कथित तौर पर सरिया से हमला कर दिया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में आरोपी सत्यम साहू (23) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। घायल जानकी और मोहन का इलाज कटनी के अस्पताल में जारी है।
पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त को चिल्हारी गांव के बाजार में मोहन और सत्यम साहू के बीच किसी पुरानी बात को लेकर विवाद हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कहासुनी बढ़ने के बाद सत्यम ने सरिया उठाकर मोहन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचीं जानकी भी हमले की चपेट में आ गईं। अचानक हुई इस घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।
हमले में बुजुर्ग दंपति के सिर में गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें कटनी रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। सूचना मिलने पर अमरपुर चौकी पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बाजार में मौजूद लोगों और आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की। इसके साथ ही आरोपी की संभावित ठिकानों पर तलाश शुरू की गई। लगातार छानबीन और सूचना तंत्र की मदद से पुलिस ने सत्यम साहू को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि विवाद की जड़ करीब दो वर्ष पुरानी बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, लगभग दो साल पहले सत्यम कथित रूप से चोरी के इरादे से मोहन के घर में घुसा था। इस मामले में मोहन की शिकायत पर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था। इसी घटना के बाद से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था।
25 अगस्त को बाजार में पुरानी बात फिर उठने पर दोनों के बीच बहस शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपी ने कथित तौर पर सरिया से हमला कर दिया। पुलिस अब घटना में इस्तेमाल हथियार और अन्य साक्ष्यों को जुटा रही है।
एसडीओपी पीएस परस्ते ने बताया कि आरोपी सत्यम साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
    user_Tapas Gupta
    Tapas Gupta
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    34 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.