Shuru
Apke Nagar Ki App…
घंसौर नगर के खेर माता मंदिर परिसर नर्मदा परिक्रमा वासियों के लिए विशाल भंडारा घंसौर। घंसौर नगर के खेर माता मंदिर परिसर में खैर माता सेवा समिति, नर्मदा सेवा समिति एवं महेश प्रसाद यादव परिवार के संयुक्त तत्वावधान में नर्मदा परिक्रमा वासियों की सेवा हेतु विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में नर्मदा परिक्रमा वासियों एवं श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सहयोग की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। इस पुनीत सेवा कार्य के लिए यादव परिवार एवं आयोजक समितियों की नगरवासियों तथा परिक्रमा वासियों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।
Umesh Srivastava
घंसौर नगर के खेर माता मंदिर परिसर नर्मदा परिक्रमा वासियों के लिए विशाल भंडारा घंसौर। घंसौर नगर के खेर माता मंदिर परिसर में खैर माता सेवा समिति, नर्मदा सेवा समिति एवं महेश प्रसाद यादव परिवार के संयुक्त तत्वावधान में नर्मदा परिक्रमा वासियों की सेवा हेतु विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में नर्मदा परिक्रमा वासियों एवं श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सहयोग की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। इस पुनीत सेवा कार्य के लिए यादव परिवार एवं आयोजक समितियों की नगरवासियों तथा परिक्रमा वासियों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- घंसौर। घंसौर नगर के खेर माता मंदिर परिसर में खैर माता सेवा समिति, नर्मदा सेवा समिति एवं महेश प्रसाद यादव परिवार के संयुक्त तत्वावधान में नर्मदा परिक्रमा वासियों की सेवा हेतु विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में नर्मदा परिक्रमा वासियों एवं श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सहयोग की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। इस पुनीत सेवा कार्य के लिए यादव परिवार एवं आयोजक समितियों की नगरवासियों तथा परिक्रमा वासियों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।1
- जान है तो जहान है – मोहगांव पुलिस ने हेलमेट पहनने का दिया संदेश1
- मंडला- कत्ल का पर्दाफाश… महिला की हत्या कर पत्थर बांध खदान में फेंका शव… जमीन विवाद बना मौत की वजह...आरोपी गिरफ्तार… पुलिस ने सुलझाई अंधी हत्या की गुत्थी।1
- मंडला मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने शामिल होकर प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन किया।1
- #उज्जैन - सुसनेर के युवक को कॉलर पकड़कर पुलिस के पास ले गई युवती। बोली 5 साल से रिलेशनशिप में है अब दूसरी लड़की से बात करने लग गया। धोखा दे रहा है संजय शर्मा। #ujjain #lovestory1
- मंडला में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सख़्ती दिखाते हुए बड़ा कदम उठाया है। जिला कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के तहत अब बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। इसी आदेश के पालन में मंडला पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों के पेट्रोल पंपों में आदेश चस्पा किया गया है और पेट्रोल पंप संचालकों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि बिना भारतीय मानक ब्यूरो के मानकों के अनुरूप हेलमेट पहने वाहन चालकों को पेट्रोल प्रदाय न किया जाए। शुक्रवार को शाम 5:30 बजे एसडीओपी मंडला श्री पीयूष मिश्रा ने शहरी क्षेत्र के बिंझिया, लालीपुर और पड़ाव स्थित पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों को नियमों का सख़्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए, वहीं संभावित उल्लंघन पाए जाने पर भविष्य में वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। इसके साथ ही सड़क किनारे हेलमेट विक्रय करने वाले दुकानदारों के हेलमेट की गुणवत्ता और ISI मार्क की भी जांच की गई। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से मानक हेलमेट का उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन कर स्वयं और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली शफीक खान, यातायात थाना प्रभारी ललित धुर्वे, सूबेदार योगेश राजपूत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- जबलपुर में जेल से छूटते ही कुख्यात बदमाश शिब्बू खान ने 24 घंटे के भीतर दो फायरिंग और मारपीट की घटनाओं को अंजाम दे दिया। पुलिस ने आरोपी को लम्हेटाघाट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। - पुलिस को देखते ही शिब्बू खान एक्टिवा से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन गिरकर घायल हो गया। उसके पैर में गंभीर चोट आई है और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - पुलिस के अनुसार आरोपी ने पुराने विवाद को लेकर छुई खदान निवासी लालू पटेल पर समझौते का दबाव बनाया। पैसे नहीं देने पर उसने पिस्टल से फायर कर दिया। गोली लालू के बगल से निकल गई और बड़ी घटना टल गई। - लगातार घटनाओं से गढ़ा इलाके में दहशत फैल गई थी। --- आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड शिब्बू खान के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और गैंगवार जैसे कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। नवंबर 2024 में जुआ विवाद के बाद दिनेश झारिया की हत्या में भी उसकी भूमिका रही थी। - कुछ दिन पहले ही जेल से छूटने के बाद वह फिर सक्रिय हो गया था। - पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। --- 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़ ✍️ संपादक: दीपक विश्वकर्मा, जबलपुर1
- रेलवे अंडर ब्रिज के पास हादसों को न्योता दे रहा मोरम का ढेर घंसौर (जिला सिवनी)। लखनादौन से मंडला–छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण एमपी आरडीसी की सड़क पर घंसौर स्थित रेलवे अंडर ब्रिज के पास गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। रेलवे ठेकेदार द्वारा अंडर ब्रिज के अंदर सड़क निर्माण कार्य के दौरान सड़क बंद करने के लिए डाली गई मोरम और बोल्डर सामग्री लंबे समय से जस की तस पड़ी हुई है। जिसके चलते आए दिन वाहन मोरम के ढेर से टकरा रहे हैं। खासकर रात के समय यह स्थान बेहद खतरनाक हो जाता है। हैरानी की बात यह है कि न तो रेलवे ठेकेदार और न ही रेल प्रशासन इस गंभीर समस्या पर ध्यान दे रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि जल्द सुधार नहीं किया गया तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल मोरम हटाकर सड़क को सुचारू रूप से चालू किया जाए ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।1