logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शिक्षक विवाद में छात्रों का प्रदर्शन टला, पहले शिक्षा अधिकारियों से वार्ता का निर्णय Aks @Tkd news संवाददाता, ठाकुरद्वारा lजनता इंटर कॉलेज गोपीवाला-कालेवाला में चल रहे शिक्षक विवाद के बीच प्रस्तावित छात्र प्रदर्शन फिलहाल टाल दिया गया है। निष्कासित शिक्षक के अनुरोध पर छात्र-छात्राओं ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन का कार्यक्रम स्थगित करते हुए तय किया कि पहले कुछ छात्र व अभिभावक शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से वार्ता करेंगे। इसी क्रम में शिक्षक प्रीतम सिंह ने जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए आरोप लगाया कि कॉलेज प्रबंधक जितेंद्र सिंह चौहान द्वारा मनमाने तरीके से उन्हें निष्कासित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर मांग की कि प्रबंधक द्वारा जारी नोटिस को निरस्त किया जाए और उनकी उपस्थिति विद्यालय की पंजिका में दर्ज कराई जाए। इसके अलावा उन्होंने तीन माह का बकाया वेतन खाते में भेजने, विद्यालय आने पर झूठे आरोप लगाकर जेल भिजवाने की कथित धमकियों पर रोक लगाने तथा नवंबर 2025 में प्रबंधक व प्रधानाचार्य द्वारा किए गए वेतन वृद्धि के वादे को पूरा करने की भी मांग की। छात्रों ने कॉलेज स्टाफ ग्रुप से सहायक लिपिक तरुण कुमार को हटाए जाने की भी कड़ी आलोचना की और उन्हें दोबारा ग्रुप में जोड़ने की मांग उठाई। इस दौरान चाहत, मीनाक्षी, दिव्या, विनीत कुमार, अभिषेक, राजकुमार, कनुप्रिया, अंशिका, फातिमा, समरीन, जहां, नूरअफ्सा, निहारिका, शाहेनूर, शायवा खातून, अंजलि, महक, जावेद, गुलफाम, उमर, फरदीन, नाजिया, रहनुमा, प्रियंका समेत कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

1 hr ago
user_Eshank Sharma
Eshank Sharma
ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

शिक्षक विवाद में छात्रों का प्रदर्शन टला, पहले शिक्षा अधिकारियों से वार्ता का निर्णय Aks @Tkd news संवाददाता, ठाकुरद्वारा lजनता इंटर कॉलेज गोपीवाला-कालेवाला में चल रहे शिक्षक विवाद के बीच प्रस्तावित छात्र प्रदर्शन फिलहाल टाल दिया गया है। निष्कासित शिक्षक के अनुरोध पर छात्र-छात्राओं ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन का कार्यक्रम स्थगित करते हुए तय किया कि पहले कुछ छात्र व अभिभावक शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से वार्ता करेंगे। इसी क्रम में शिक्षक प्रीतम सिंह ने जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए आरोप लगाया कि कॉलेज प्रबंधक जितेंद्र सिंह चौहान द्वारा मनमाने तरीके से उन्हें निष्कासित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर मांग की कि प्रबंधक द्वारा जारी नोटिस को निरस्त किया जाए और उनकी उपस्थिति विद्यालय की पंजिका में दर्ज कराई जाए। इसके अलावा उन्होंने तीन माह का बकाया वेतन खाते में भेजने, विद्यालय आने पर झूठे आरोप लगाकर जेल भिजवाने की कथित धमकियों पर रोक लगाने तथा नवंबर 2025 में प्रबंधक व प्रधानाचार्य द्वारा किए गए वेतन वृद्धि के वादे को पूरा करने की भी मांग की। छात्रों ने कॉलेज स्टाफ ग्रुप से सहायक लिपिक तरुण कुमार को हटाए जाने की भी कड़ी आलोचना की और उन्हें दोबारा ग्रुप में जोड़ने की मांग उठाई। इस दौरान चाहत, मीनाक्षी, दिव्या, विनीत कुमार, अभिषेक, राजकुमार, कनुप्रिया, अंशिका, फातिमा, समरीन, जहां, नूरअफ्सा, निहारिका, शाहेनूर, शायवा खातून, अंजलि, महक, जावेद, गुलफाम, उमर, फरदीन, नाजिया, रहनुमा, प्रियंका समेत कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बिजनौर जिले के कस्बा शेरकोट के मोहल्ला शेखान निवासी नजाकत के 21 वर्षीय पुत्र मोहम्मद कैफ की धामपुर मे नूरपुर रोड स्तिथ नींदड़ू पेट्रोल पंप के पास बाइको की टक्कर मे दर्दनाक मौत हो गई। जबकी इस हादसे मे कई अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे आनन फानन मे सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। मृतक कैफ बेहद खुश मिजाज और मिलनसार युवक था उसकी मौत से परिवार मे कोहराम मच गया और मोहल्ले मे शोक की लहर दौड़ गई। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि मृतक कैफ अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था उसको भी गौद लिया गया था। इस का
    1
    बिजनौर जिले के कस्बा शेरकोट के मोहल्ला शेखान निवासी नजाकत के 21 वर्षीय पुत्र मोहम्मद कैफ की धामपुर मे नूरपुर रोड स्तिथ नींदड़ू पेट्रोल पंप के पास बाइको की टक्कर मे दर्दनाक मौत हो गई। जबकी इस हादसे मे कई अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे आनन फानन मे सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। मृतक कैफ बेहद खुश मिजाज और मिलनसार युवक था उसकी मौत से परिवार मे कोहराम मच गया और मोहल्ले मे शोक की लहर दौड़ गई। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि मृतक कैफ अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था उसको भी गौद लिया गया था।
इस का
    user_U.P 20 NEWS
    U.P 20 NEWS
    Local News Reporter धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    57 min ago
  • धामपुर-नूरपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दो गंभीर
    1
    धामपुर-नूरपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दो गंभीर
    user_TN NEWS CHANNEL
    TN NEWS CHANNEL
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बिजनौर 🚨 बिजनौर में समाजवादी पार्टी के PDA सदभावना सम्मेलन के बाद मुरादाबाद से सपा सांसद रूचि वीरा ने तालिब-खालिद बंधु प्रकरण को लेकर बड़ा बयान दिया है। “तालिब खालिद बंधुओं के साथ अन्याय और अत्याचार हो रहा है। अगर कागज़ों में कोई कमी है तो उसकी जांच अधिकारी करेंगे या नेता।
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बिजनौर 🚨
बिजनौर में समाजवादी पार्टी के PDA सदभावना सम्मेलन के बाद मुरादाबाद से सपा सांसद रूचि वीरा ने तालिब-खालिद बंधु प्रकरण को लेकर बड़ा बयान दिया है। “तालिब खालिद बंधुओं के साथ अन्याय और अत्याचार हो रहा है। अगर कागज़ों में कोई कमी है तो उसकी जांच अधिकारी करेंगे या नेता।
    user_वीरेन्द्र अग्रवाल
    वीरेन्द्र अग्रवाल
    Car and Motor Insurance Agency धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • थाना डिडौली पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में दो गौकश अभियुक्त गिरफ्तार एक घायल अवैध असलहा व गोकशी के उपकरण बरामद, दो गोवंश सुरक्षित बरामद के संबध में अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा द्वारा दी गयी बाइट।
    1
    थाना डिडौली पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में दो गौकश अभियुक्त गिरफ्तार एक घायल अवैध असलहा व गोकशी के उपकरण बरामद, दो गोवंश सुरक्षित बरामद के संबध में अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा द्वारा दी गयी बाइट।
    user_Insaf news channel
    Insaf news channel
    रिपोर्टर Dhampur, Bijnor•
    6 hrs ago
  • Post by नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    1
    Post by नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • अमरोहा के नेशनल हाईवे-9 पर गांव नारंगपुर के पास सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। करीब डेढ़ बजे एक सफेद स्विफ्ट कार और अपाचे बाइक की जोरदार टक्कर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक कार के पिछले हिस्से से साइड में टकराई, जिससे वह अनियंत्रित होकर दूर जा गिरी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत 1033 पर सूचना दी गई। एंबुलेंस से घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हाइवे पेट्रोल टीम और क्रेन ने क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कर यातायात सुचारु कराया। फिलहाल हादसे के कारणों और घायल की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है।
    1
    अमरोहा के नेशनल हाईवे-9 पर गांव नारंगपुर के पास सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। करीब डेढ़ बजे एक सफेद स्विफ्ट कार और अपाचे बाइक की जोरदार टक्कर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक कार के पिछले हिस्से से साइड में टकराई, जिससे वह अनियंत्रित होकर दूर जा गिरी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत 1033 पर सूचना दी गई। एंबुलेंस से घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हाइवे पेट्रोल टीम और क्रेन ने क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कर यातायात सुचारु कराया। फिलहाल हादसे के कारणों और घायल की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है।
    user_Chahat Ali
    Chahat Ali
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मुरादाबाद के महिला जिला अस्पताल में नवजात शिशु की मृत्यु के बाद पारिवारिक विवाद बढ़ गया। एक कांस्टेबल ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि पत्नी पिछले तीन महीनों से मायके में रह रही थी। मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है और दूसरे पक्ष की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
    1
    मुरादाबाद के महिला जिला अस्पताल में नवजात शिशु की मृत्यु के बाद पारिवारिक विवाद बढ़ गया। एक कांस्टेबल ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि पत्नी पिछले तीन महीनों से मायके में रह रही थी। मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है और दूसरे पक्ष की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
    user_Khan ubaid
    Khan ubaid
    TV News Anchor Rampur, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • *लोकेशन: मुरादाबाद* *स्लग: बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान, सांसद पर वादाखिलाफी का आरोप* *रिपोर्ट: तनवीर राणा* एंकर: मुरादाबाद के ग्राम पंचायत सुआवाला में बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों ने नवनिर्वाचित सांसद रुचि वीरा पर चुनाव के दौरान किए गए वादे पूरे न करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार, सुआवाला से मकसूदाबाद और रफतपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क काफी समय से जर्जर हालत में पड़ी है। बरसात के दौरान यह सड़क दलदल में तब्दील हो जाती है, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। सड़क की खराब स्थिति का असर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों पर सबसे ज्यादा पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों को कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है, वहीं मरीजों के लिए एम्बुलेंस तक गांव पहुंचना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और सांसद से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल, इस मामले में सांसद की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    1
    *लोकेशन: मुरादाबाद*
*स्लग: बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान, सांसद पर वादाखिलाफी का आरोप*
*रिपोर्ट: तनवीर राणा*
एंकर:
मुरादाबाद के ग्राम पंचायत सुआवाला में बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों ने नवनिर्वाचित सांसद रुचि वीरा पर चुनाव के दौरान किए गए वादे पूरे न करने का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों के अनुसार, सुआवाला से मकसूदाबाद और रफतपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क काफी समय से जर्जर हालत में पड़ी है। बरसात के दौरान यह सड़क दलदल में तब्दील हो जाती है, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है।
सड़क की खराब स्थिति का असर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों पर सबसे ज्यादा पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों को कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है, वहीं मरीजों के लिए एम्बुलेंस तक गांव पहुंचना मुश्किल हो जाता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और सांसद से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
फिलहाल, इस मामले में सांसद की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    user_TN NEWS CHANNEL
    TN NEWS CHANNEL
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.