Shuru
Apke Nagar Ki App…
विधानसभा में 10 हज़ार रुपए पर वोट बेच दिया, मुखिया चुनाव में मुर्गा-भात और 500 रुपए में वोट बिक जाएगा तो कैसे सुधार होगा?
Prasant kishor ki sena
विधानसभा में 10 हज़ार रुपए पर वोट बेच दिया, मुखिया चुनाव में मुर्गा-भात और 500 रुपए में वोट बिक जाएगा तो कैसे सुधार होगा?
More news from बिहार and nearby areas
- चैती छठ पर्व के तीसरे दिन मोकामा के विभिन्न छठ घाटों पर व्रतियों ने ढलते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। 36 घंटे के निर्जला व्रत के दौरान श्रद्धालु गंगा घाटों पर कमर तक पानी में खड़े होकर सूर्यदेव और माता छठी की पूजा करते हुए परिवार की सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते नजर आए। आस्था के इस महापर्व के बीच मोकामा घाट और औंटा घाट की खतरनाक स्थिति चर्चा का विषय बनी रही। गंगा कटाव के कारण घाट काफी नीचे खिसक गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को करीब 50 फीट नीचे उतरकर अर्घ्य देना पड़ा। हालांकि प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग की गई थी और पुलिस व नगर परिषद की टीम मौके पर तैनात रही, फिर भी अस्थायी व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं को जोखिम उठाकर पूजा करनी पड़ी। घाटों पर पक्की सीढ़ियों, स्थायी संरचना और सुरक्षित पहुंच मार्ग की कमी साफ नजर आई। स्थानीय लोगों ने कहा कि हर वर्ष अस्थायी इंतजाम किए जाते हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं होने से छठ जैसे बड़े पर्व में हादसे का खतरा बना रहता है।1
- बख्तियारपुर से शिक्षा के क्षेत्र में एक शानदार और प्रेरणादायक तस्वीर सामने आ रही है… जहां JMT इंटरनेशनल स्कूल आज हजारों अभिभावकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। साल 2018 में शुरू हुआ यह स्कूल, आज कम समय में ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का एक मजबूत स्तंभ बन चुका है… और लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सीबीएसई से मान्यता प्राप्त यह विद्यालय नर्सरी से लेकर 10+2 तक के छात्रों को आधुनिक और टेक्नोलॉजी आधारित शिक्षा दे रहा है… जहां पढ़ाई सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर खास ध्यान दिया जाता है। अगर सुविधाओं की बात करें, तो यहां स्मार्ट क्लासरूम, हाई-टेक लैब, हर कोने में सीसीटीवी निगरानी, लिफ्ट की सुविधा और एक समृद्ध लाइब्रेरी… सब कुछ मौजूद है, जो इसे एक मॉडर्न स्कूल की पहचान देता है। चार मंजिला इस भव्य कैंपस का विस्तार भी तेजी से हो रहा है… पांचवें फ्लोर का निर्माण जारी है, जो आने वाले समय में और अधिक छात्रों को बेहतर सुविधा देगा। फिलहाल यहां 600 छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, जबकि 1000 छात्रों की क्षमता के साथ यह स्कूल भविष्य के लिए पूरी तरह तैयार है। इस सफलता के पीछे है मजबूत नेतृत्व… जहां प्रिंसिपल जयशंकर झा, डायरेक्टर हरिश्वर प्रसाद सिंह और अध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह की सोच और मेहनत लगातार इस संस्थान को आगे बढ़ा रही है।1
- सूर्यगढ़ा बाजार NH 80 पर अतिक्रमण को हटाने पर लगातार आ रहा है नोटिस । सूर्यगढ़ा लखीसराय : अतिक्रमण से भी बड़ी बडी समस्या है सूर्यगढ़ा में सब प्रशासन और सरकार के उदासीनता के कारण | सुनिए क्या कुछ कहा स्थानीय जनप्रिय नेता रवि शंकर प्र० उर्फ अशोक सिंह ने । और जानिए क्या कहा सरकार और प्रशासन के प्रयास को लेकर1
- Post by JMBNEWS1
- शहीदी दिवस पर वीरता पुरस्कार किए गए प्रदान, नेताओं ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी श्रद्धांजलि। पद्म विभूषण आदित्य नाथ झा मेमोरियल द्वारा शहीदी दिवस के पावन अवसर पर नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहीद भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु सहित उन सभी वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। 23rd मार्च शहीदी दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए राजपथ न्यूज़ को भी चयनित किया गया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, संस्था के संयोजक राकेश सिंह और पारूल सिंह ने राजपथ न्यूज़ के प्रधान संपादक कृष्ण कुमार दुबे को अशोक स्तंभ रूपी स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे जी बोले निष्पक्ष खबरें दिखाना किसी राष्ट्रीय वीरता से कम नहीं... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....1
- बेगूसराय में हत्या मामले में संलिप्त 25 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी मंगलवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि मो सलमान राजा ने एक लिखित आवेदन दिया कि उनके भाई शहजादे राजा को पंकज कुमार उर्फ पंकज पासवान द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिया. इस मामले में बीरपुर थाना में कांड दर्ज किया गया. इसके बाद पुलिस ने अपराधकर्मी पंकज कुमार उर्फ पंकज पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.1
- बिहार में फैक्ट्रियां तो हैं नहीं, क्या बिहार के युवा अवैध बालू-शराब के कारोबार के लिए लौटेंगे?1
- मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह जमानत मिलने के बाद एक बार फिर अपने पुराने अंदाज़ में नजर आ रहे हैं। काला चश्मा और चेहरे पर अलग ही तेज लिए अनंत सिंह आज मोकामा की जनता से मिलने जनता दर्शन कार्यक्रम के लिए निकल पड़े हैं। दुलारचंद हत्याकांड में जेल से बाहर आने के बाद पटना आवास से मोकामा रवाना हुए अनंत सिंह का जगह-जगह गाजे-बाजे और भव्य स्वागत किया जा रहा है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा — “उत्साह तो रहवे न करेगा।” फिलहाल वे बाढ़ पार कर चुके हैं और रोड शो करते हुए बरहिया महारानी स्थान में दर्शन के बाद लोगों से मुलाकात करेंगे।1
- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर में गोली मारकर 01 व्यक्ति की हत्या कर दी गई घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस स्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रही है. इस बात की जानकारी मंगलवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि मृतक व्यक्ति का नाम मो वकील है, परिजनों से पूरी जानकारी ली जा रही है. फिलहाल शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. साथ ही पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.1