Shuru
Apke Nagar Ki App…
सागर - बण्डा के प्रसिद्ध खीर माता मंदिर के गेट के बाजू के कुएं में मिली लाश पुलिस मौके पर पहुंची सागर - बण्डा के प्रसिद्ध खीर माता मंदिर के गेट के बाजू के कुएं में मिली लाश पुलिस मौके पर पहुंची
नीरज वैद्यराज पत्रकार
सागर - बण्डा के प्रसिद्ध खीर माता मंदिर के गेट के बाजू के कुएं में मिली लाश पुलिस मौके पर पहुंची सागर - बण्डा के प्रसिद्ध खीर माता मंदिर के गेट के बाजू के कुएं में मिली लाश पुलिस मौके पर पहुंची
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सागर - बण्डा के प्रसिद्ध खीर माता मंदिर के गेट के बाजू के कुएं में मिली लाश पुलिस मौके पर पहुंची1
- लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बीना में गंदे पानी से बिगड़ रही सेहत, अस्पताल पहुंचे लोग -प्रशासन पर उठे सवाल, बीना शहर के गांधी वार्ड और राजीव गांधी वार्ड में दूषित पानी की सप्लाई को लेकर मामला गरमा गया है। जल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से लोगों के घरों में सीवेज का पानी पहुंच रहा है, जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।4
- पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने “अटल पार्क“ का लोकार्पण किया, स्टेडियम का नामकरण प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नाम गौरव दिवस अपनी मातृभूमि को नमन करने तथा नगर की प्रतिभाओं को सम्मानित करने का दिवस - अविराज सिंह विकास के साथ गौरव दिवस ने बरोदिया कलां को सांस्कृतिक मानचित्र पर पहचान दिलाई - अविराज सिंह बरोदिया कलां,(मालथौन)। कोई भी देश उन नागरिकों के बिना महान नहीं बन सकता जो अपनी पहचान पर गर्व करते हैं और अपने भविष्य के लिए ज़िम्मेदार होते हैं। गौरव दिवस के दिन हम अपने बरोदिया कलां के गौरव , यहां की प्रतिभाओं को सम्मानित करते हैं। यह अपनी मातृभूमि को नमन करने का दिवस है। यह उद्गार युवा भाजपा नेता अधिराज सिंह ने यहां “बरोदिया कलां गौरव दिवस“ कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने बरोदिया कलां में 100 लाख की लागत से निर्मित भव्य पार्क तथा बरोदिया कलां स्टेडियम में 25 लाख की लागत से फ्लड लाईट व सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने लोकार्पित पार्क का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर “अटल पार्क“ किया, साथ ही बरोदिया कलां स्टेडियम का नामकरण प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी स्टेडियम किया। उन्होंने कहा कि पार्क में श्रद्धेय अटल जी की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। इस अवसर पर अनेक टीवी रियलिटी शो की विजेता, लोकप्रिय गायिका अरुणिता लाल के गीतों की शानदार और भव्य प्रस्तुति हुई। गौरव दिवस के मंच से अपने संबोधन में अविराज सिंह ने कहा कि आपके अपने भूपेंद्र भैया ने केवल सड़कों और भवनों का विकास ही नहीं किया, बल्कि बरोदियाकलां गौरव दिवस शुरू कराकर बरोदियाकलां की सांस्कृतिक आत्मा को भी एक नई पहचान और सम्मान दिलाया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी संस्कृति और पूर्वजों के गौरव को कभी नहीं भूलना चाहिए, क्योंकि जड़ें कटने पर पेड़ सूख जाता है। आज का युवा तकनीक से तो जुड़ गया है, लेकिन धीरे-धीरे संस्कारों और परंपराओं से दूर होता जा रहा है। युवा नेता श्री अधिराज सिंह ने प्रख्यात कवि स्व श्री रामधारी सिंह दिनकर की कविता को उद्धृत करते हुए कहा कि “संस्कृति वह है जिसे हम जीवन भर कमाते हैं, यह पूर्वजों का ऋण है जिसे हम चुकाते हैं। यह न ईंटों के महलों में, न वस्त्रों में बसती है, यह तो मनुष्य के चरित्र और आचरण में हँसती है।“ उन्होंने कहा कि युवाओं की भूमिका हिन्दू एकता में अत्यंत महत्वपूर्ण है। संस्कारयुक्त शिक्षा, इतिहास का ज्ञान और सामाजिक चेतना ही युवा पीढ़ी को संगठित और जागरूक बना सकती है। हिन्दू धर्म केवल उपदेश नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व सिखाता है। सही इतिहास-बोध युवाओं में स्वाभिमान, राष्ट्रप्रेम और आत्मविश्वास का संचार करता है। उन्होंने कहा कि युवा ही देश के सपनों का प्रतिनिधि है, युवा काल अमृत काल है। युवा वही है जो निरंतर कुछ सीखता रहे। आपकी तरक्की व्यस्तता पर नहीं, व्यवस्थित काम पर निर्भर करेगी। युवा किसी भी देश का वर्तमान और भविष्य हैं। उन्होंने आचार्य चाणक्य को उद्धृत करते हुए कहा कि युवा अवस्था में किया गया परिश्रम ही भविष्य में सुख देता है। विद्या, शक्ति और आत्मसंयम - यही युवाओं की सबसे बड़ी पूँजी है। उन्होंने कहा कि हमें सरसंघचालक श्रद्धेय डॉ. मोहन भागवत का यह कथन स्मरण रखना चाहिए कि संस्कृति किताबों में नहीं, हमारे आचरण में दिखनी चाहिए। जो हम समाज को देना चाहते हैं, वह पहले हमारे व्यक्तित्व में संस्कार बनकर उतरना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा जब राजनीति में आते हैं तो वे एक नई ऊर्जा के साथ नया सोच भी लाते हैं। इस संदर्भ में प्रधानमंत्री ने यह सही कहा कि लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी जितनी अधिक होगी, राष्ट्र का भविष्य उतना ही बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है जो युवा वर्ग की क्षमता, नैतिकता और उनके उज्ज्वल भविष्य को निगल रही है। हिन्दू धर्म सत्संग को जीवन का आधार मानकर मन की अशांति और नशा-आसक्ति से बचाव करता है।तात्कालिक आनंद की खोज युवाओं को नशा, जुआ और अनैतिक गतिविधियों की ओर ले जा रही है। हिन्दू दर्शन स्थायी सुख के लिए त्याग, संतोष और संतुलन का मार्ग दिखाता है, जो इन कुरीतियों से मुक्ति का स्थायी समाधान है। 1.25 की लागत से निर्मित “अटल पार्क“और प्रधानमंत्री “नरेन्द्र मोदी स्टेडियम“ में फ्लडलाइट का लोकार्पण किया इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने बरोदिया कलां में 100 लाख की लागत से निर्मित भव्य पार्क तथा बरोदिया कलां स्टेडियम में 25 लाख की लागत से फ्लड लाईट व सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि आज यहां सुंदर पार्क, तालाब और फ्लडलाइट से सजा स्टेडियम देखा। देख कर लगा कि यह बरोदिया कलां नगर भविष्य के लिए तैयार हो रहा है। पार्क में और क्या हो सकता है यह भी निर्देश दिए गए हैं। आज से पार्क का नाम “अटल पार्क“ होगा और स्टेडियम का नाम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नाम “नरेन्द्र मोदी स्टेडियम“ होगा। उन्होंने कहा कि अटल पार्क में श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। गायिका अरुणिता कांजीलाल ने अपनी शानदार प्रस्तुति से प्रतिभा को सिद्ध किया गायिका अरुणिता कांजीलाल ने अपने शालीन और आत्मविश्वासी स्वभाव के अनुसार गायन क्षमता की गहराई का इस स्टेज शो में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने एक तरफ युवा वर्ग की पसंद के गीतों की प्रस्तुति से प्रांगण को जोश से भर दिया। साथ ही आल टाइम ग्रेट फिल्मी गीतों का बड़ी ही खूबसूरती से नये प्रयोगों के साथ प्रस्तुत किया। इन गीतों में पन्ना की तमन्ना है, शीशा हो या दिल हो, जिए तो जिए कैसे, प्यार हुआ इकरार हुआ, एक राधा एक मीरा, सत्यम शिवम सुंदरम, तू मेरा जानू है, करले प्यार करले, मुझे तुमसे है कितने, ये गलियां ये चौबार, मेरा पिया घर आया,मार डाला, मेरी सांसों में तू, कुछ कुछ होता है, हजारों में किसी को, प्यार हुआ इकरार हुआ, मैं हूं खुशरंग, आओ तुम्हें चाँद, दिलबर दिल से प्यारे, सुन साहिबा सुन जैसे गीत प्रस्तुति में शामिल रहे। बरोदिया कलां में अरुणिता को सुनने परे खुरई विधानसभा क्षेत्र, सागर जिले के अलावा निकटवर्ती राज्य यूपी के ललितपुर से भी दर्शक कार्यक्रम को देखने सुनने आए। दर्शकों की उत्सुकता के पीछे अरुणिता की टीवी चैनलों पर लोकप्रिय हुए म्यूजिकल रियलिटी शो कारण रहे जहां दर्शकों ने उनके काम को खूब सराहा। भव्य आतिशबाजी से रंगारंग हुआ बरोदिया कलां का आकाश,प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान हुआ नगर परिषद बरोदिया कलां के आयोजन गौरव दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन, कन्या पूजन और भव्य आतिशबाजी के साथ हुआ। इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने वर्ष 2025-26 में कक्षा दसवीं और बारहवीं में सर्वाधिक अंक लाने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों व खेल प्रतिभाओं को सम्मान किया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में लक्ष्मी यादव, चंचल साहू, मयंम चौरसिया, इन्द्रजीत समाधिया, श्रद्धा साहू, राधिका दांगी, जया कुशवाहा, मोहनीश प्रजापति, निकिता पटेल, मालती अहिरवार, चांदनी प्रजापति शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन भोपाल से आई एंकर प्रतिभा मेनन और लक्ष्मण सिंह लोधी ने किया। कार्यक्रम में श्रीमती मीना देवी चुन्नी लाल कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष नीतेश यादव, अरविंद लोधी, पुष्पेंद्र परिहार, अनिल पाराशर, राजेंद्र सिंह दरी, बलवीर सिंह राजपूत, आरसी दुबे, संगीता कौशिक, कोमल यादव, उमेश अहिरवार, दयाराम चौरसिया, निरंजनसिंह ठाकुर, अजमेर सिंह लोधी, रामसिंह ठाकुर, बलराम ठाकुर, तोरण राय, नपं उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता दुबे, पार्षद, श्रीमती रतिराजा बुन्देला, लखन, श्रीमती पूजा, श्रीमती कमलेश कुमारी, श्रीमती हल्ली बाई, कोमल सिंह, श्रीमती रेखा चौरसिया, बलराम सिंह दांगी, खुशाल, श्रीमती रामसखी सौर, सुरेन्द्र सौर, श्रीमती लक्ष्मीबाई, दिलीप कुमार अहिरवार, मनीष पटवा सहित समस्त जनप्रतिनिधि, एसडीएम मनोज चौरसिया,नगरपालिका सीएमओ राजेश मेहतेल, नगरपरिषद सीएमओ संजय समुद्रे और हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।4
- बाबा बनकर आया बदमाश महिला को बनाया ठगी का शिकार1
- बेटी की शादी के कार्ड देने जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई है, घटना बीती रात सागर जिले की सीहोरा पुलिस चौकी इलाके के राहतगढ़ सागर रोड की है, जहाँ पर देवीलाल अहिरवार अपनी बेटी की शादी के कार्ड सीहोरा रिश्तेदारों को बांटने जा रहा था, उसके साथ एक अन्य साथी रामकुमार अहिरवार भी साथ था, तभी सीहोरा मंडी के सामने किसी अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि, दोनों बाइक सवारों की मौके पर मौत हो गई, घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुची और दोनों शवों को राहतगढ़ सिविल आसप्तल भिजवाया गया, जिनका आज सुबह पीएम कराकर शव परिजनों को सौप दिए गए है, दोनों मृतक देवीलाल और रामकुमार सागर सुभाष नगर के निवासी है, साथ ही परिजनों ने बताया कि, दोनों कंल शाम सीहोरा रिश्तेदारी में शादी के कार्ड देने आए थे, तभी सीहोरा मंडी के सामने किसी अज्ञात आयशर वाहन ने टक्कर मार दी और ये हादसा हो गया, फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर एक्सीडेंट करने बाले अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।3
- गौ प्रतिष्ठा अभियान 27 अप्रैल पूरे भारतवर्ष में मुहिम हेतु गौरक्षा के लिए क्यों मनाए वीडियो देखे और समझ पाए1
- घाटखेड़ी हत्याकांड का खुलासा — करारिया चौराहा पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना करारिया चौराहा पुलिस ने घाटखेड़ी हत्याकांड का त्वरित खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। ▶️ घटना का विवरण: दिनांक 14 अप्रैल 2026 को फरियादी हुकुम सिंह निवासी ग्राम घाटखेड़ी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपीगण हेमराज मीना, नीतेश आदिवासी, राजा आदिवासी एवं गुलाबबाई आदिवासी ने आपसी विवाद के चलते गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी तथा लाठी-डंडों से मारपीट की। हमले में छोटेराम आदिवासी (उम्र 45 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। ▶️ पुलिस की कार्रवाई: प्रकरण में थाना करारिया चौराहा द्वारा अप.क्र. 84/26 धारा 103(1), 296बी, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस एवं एससी/एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की गई। ▶️ गिरफ्तारी एवं सर्च अभियान: घटना के बाद पुलिस टीम द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया गया तथा आरोपियों को सांची, जिला रायसेन से गिरफ्तार किया गया। ▶️ गिरफ्तार आरोपी: 👉 हेमराज मीना (28 वर्ष), निवासी ग्राम सेरुखेड़ी 👉 राजा आदिवासी (20 वर्ष), निवासी ग्राम घाटखेड़ी 👉 नीतेश आदिवासी (19 वर्ष), निवासी ग्राम घाटखेड़ी सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। ▶️ वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई: यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह तथा थाना प्रभारी निरीक्षक सीमा राय के नेतृत्व में की गई। ▶️ सराहनीय भूमिका: इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सीमा राय सहित पुलिस टीम के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।3
- सागर - जिला अस्पताल पहुंची कलेक्टर प्रतिभा पाल स्वस्थ सुविधाएं की जानकारी, मरीजों से पूछा हालचाल लापरवाह डाक्टरो को दिया नोटिस।1