Shuru
Apke Nagar Ki App…
Raju.u.p.44
- Raju.u.p.44सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेशRam ji ko Ram Ram13 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Raju.u.p.441
- सुल्तानपुर से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहाँ पथरी के ऑपरेशन के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराए गए एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार ऑपरेशन की तैयारी के दौरान एनेस्थीसिया का इंजेक्शन दिए जाने के बाद मरीज की हालत अचानक बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि मरीज की स्थिति बिगड़ने के बाद उसे एंबुलेंस से दूसरे निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहाँ कुछ देर इलाज के बाद डॉक्टरों ने मरीज को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों ने चिकित्सा लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है और संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना के बारे में बताया गया1
- Post by पंडित विनोद द्विवेदी बाबा2
- सुलतानपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पटीदारों के बीच चल रहा पुराना विवाद अचानक हिंसक हो गया। दोनों पक्षों के बीच हुई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। सुलतानपुर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के जनऊपुर गांव में गुरुवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब पटीदारों के बीच विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि गांव के होमगार्ड वीरेंद्र प्रताप सोनकर और रमेश सोनकर के परिवारों के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह वीरेंद्र प्रताप के छोटे बेटे और रमेश सोनकर के परिवार के लोगों के बीच कहासुनी हो गई थी। हालांकि उस समय गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था और मामले की सूचना पुलिस तक नहीं पहुंची थी। लेकिन शाम होते-होते विवाद एक बार फिर भड़क गया। आरोप है कि रमेश सोनकर के परिवार की महिलाएं और उनका बेटा भोलू सोनकर वीरेंद्र प्रताप के घर पहुंच गए। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला इतना बढ़ गया कि भोलू सोनकर ने कथित तौर पर करीब पांच राउंड फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में मोहित सोनकर नाम के युवक के सीने में दो गोलियां लग गईं। गंभीर हालत में परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल बन गया। वहीं फायरिंग की इस घटना में मंगल सोनकर भी घायल हो गए। उन्हें गोली लगने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और उन्हें आगे की जांच के लिए सीटी स्कैन कराया जा रहा है। घटना के दौरान होमगार्ड वीरेंद्र प्रताप को भी मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और पीआरवी टीम मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सुलतानपुर की पुलिस अधीक्षक चारू निगम भी जिला अस्पताल पहुंचीं और घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली और पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी भोलू सोनकर की गिरफ्तारी के लिए एसओजी और स्थानीय पुलिस की टीमों का गठन कर दिया गया है। आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और गांव में एहतियातन पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति दोबारा न पैदा हो।4
- लम्भुआ (सुल्तानपुर) फूलों की होली के पावन अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध बाबा जनवारी नाथ धाम में आस्था, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। मंदिर परिसर में फाग गायक मंडली द्वारा पारंपरिक फाग गीतों की मधुर प्रस्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है।फाग गायक मंडली की पूरी टोली मंदिर के गर्भगृह के समीप एकत्र होकर पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ फाग गीत गा रही है। ढोलक, मंजीरा और झांझ की मधुर धुनों के बीच गूंजते फाग गीतों से मंदिर परिसर भक्ति रस में सराबोर हो गया। गायक मंडली ने कार्यक्रम की शुरुआत सबसे पहले बाबा जनवारी नाथ को प्रणाम कर उनके आशीर्वाद के साथ की, जिसके बाद पारंपरिक फाग गीतों का सिलसिला शुरू हुआ।फाग गीतों में भगवान शिव, माता पार्वती और होली की लोक परंपराओं का सुंदर वर्णन सुनने को मिल रहा है। जैसे ही गर्भगृह के समीप फाग के सुर गूंजे, वहां मौजूद श्रद्धालु भी भक्ति और उल्लास में झूम उठे। मंदिर परिसर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया। भक्तों ने बाबा के दर्शन कर फाग गीतों का आनंद लिया।पूरे वातावरण में ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो भक्ति, संस्कृति और लोक परंपरा एक साथ जीवंत हो उठी हो। बाबा जनवारी नाथ धाम में होली के अवसर पर फाग गाने की यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जो हर वर्ष भक्तों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करती है। फिलहाल मंदिर परिसर में फाग गीतों का दौर जारी है। वहीं सायंकाल से यहां फूलों की होली का भव्य आयोजन भी होना है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।1
- जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला ने अपने संस्थान पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें देश के नामी गिरामी कलाकारों ने फाग गीत श्रृंगार भक्ति गीतों को गाकर दर्शकों का मन मोह लिया जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अग्रहरी ने बताया वे होली का पर्व अपने लोगों के साथ मना रहे हैं1
- Post by Raju.u.p.441