CBRN मॉक ड्रिल को लेकर समाहरणालय में बैठक आयोजित,07 मार्च को पूर्वाह्न 10 बजे समाहरणालय परिसर में होगा मॉक अभ्यास गुमला: राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) द्वारा संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से CBRN (केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल एवं न्यूक्लियर) आधारित मॉक ड्रिल के आयोजन को लेकर आज समाहरणालय स्थित सभागार में जिला प्रशासन की ओर से बैठक आयोजित की गई।बैठक में NDRF की 9वीं बटालियन के Deputy Commandant विनय कुमार एवं Inspector दिनेश अवस्थी सहित 5 सदस्यीय टीम द्वारा प्रशिक्षण एवं मॉक अभ्यास से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। टीम द्वारा NDRF के स्थापना, उद्देश्य तथा आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया (Response) की कार्यप्रणाली के बारे में उपस्थित अधिकारियों को अवगत कराया गया।बैठक के दौरान बताया गया कि 07 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 10 बजे समाहरणालय परिसर में CBRN आधारित मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान NDRF की लगभग 25 सदस्यीय टीम द्वारा विभिन्न आपदा परिस्थितियों में बचाव एवं राहत कार्यों की प्रक्रिया का प्रदर्शन (डेमोन्स्ट्रेशन) किया जाएगा, जिससे प्रशासनिक अधिकारियों एवं संबंधित विभागों को आपदा प्रबंधन की कार्यप्रणाली की जानकारी मिल सके।टीम द्वारा यह भी बताया गया कि मॉक ड्रिल के माध्यम से यह प्रदर्शित किया जाएगा कि रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल अथवा न्यूक्लियर आपदा की स्थिति में किस प्रकार त्वरित कार्रवाई करते हुए बचाव कार्य संचालित किए जाते हैं।बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि यदि किसी विभाग को आपदा प्रबंधन अथवा आगजनी जैसी आपात स्थितियों से निपटने हेतु प्रशिक्षण की आवश्यकता हो तो संबंधित विभाग अपने कर्मियों के प्रशिक्षण के लिए NDRF को ई-मेल के माध्यम से अनुरोध भेज सकते हैं। इसके बाद NDRF की टीम द्वारा संबंधित विभागों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक, सिविल सर्जन शंभूनाथ चौधरी, SDO चैनपुर पूर्णिमा कुमारी, SDO बसिया जयवंती देवगम, DSP गुमला मुख्यालय वीरेंद्र टोप्पो, DCLR गुमला राजीव कुमार, DCLR चैनपुर, DCLR बसिया शेखर कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खालको, कार्यपालक अभियंता PHED, जिला कृषि पदाधिकारी शुभम प्रिया तीयू, आईटी मैनेजर राजीव कुमार सहित विभिन्न प्रखंडों से आए प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
CBRN मॉक ड्रिल को लेकर समाहरणालय में बैठक आयोजित,07 मार्च को पूर्वाह्न 10 बजे समाहरणालय परिसर में होगा मॉक अभ्यास गुमला: राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) द्वारा संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से CBRN (केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल एवं न्यूक्लियर) आधारित मॉक ड्रिल के आयोजन को लेकर आज समाहरणालय स्थित सभागार में जिला प्रशासन की ओर से बैठक आयोजित की गई।बैठक में NDRF की 9वीं बटालियन के Deputy Commandant विनय कुमार एवं Inspector दिनेश अवस्थी सहित 5 सदस्यीय टीम द्वारा प्रशिक्षण एवं
मॉक अभ्यास से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। टीम द्वारा NDRF के स्थापना, उद्देश्य तथा आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया (Response) की कार्यप्रणाली के बारे में उपस्थित अधिकारियों को अवगत कराया गया।बैठक के दौरान बताया गया कि 07 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 10 बजे समाहरणालय परिसर में CBRN आधारित मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान NDRF की लगभग 25 सदस्यीय टीम द्वारा विभिन्न आपदा परिस्थितियों में बचाव एवं राहत कार्यों की प्रक्रिया का प्रदर्शन (डेमोन्स्ट्रेशन) किया जाएगा, जिससे प्रशासनिक अधिकारियों एवं संबंधित विभागों को आपदा प्रबंधन
की कार्यप्रणाली की जानकारी मिल सके।टीम द्वारा यह भी बताया गया कि मॉक ड्रिल के माध्यम से यह प्रदर्शित किया जाएगा कि रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल अथवा न्यूक्लियर आपदा की स्थिति में किस प्रकार त्वरित कार्रवाई करते हुए बचाव कार्य संचालित किए जाते हैं।बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि यदि किसी विभाग को आपदा प्रबंधन अथवा आगजनी जैसी आपात स्थितियों से निपटने हेतु प्रशिक्षण की आवश्यकता हो तो संबंधित विभाग अपने कर्मियों के प्रशिक्षण के लिए NDRF को ई-मेल के माध्यम से अनुरोध भेज सकते हैं। इसके बाद
NDRF की टीम द्वारा संबंधित विभागों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक, सिविल सर्जन शंभूनाथ चौधरी, SDO चैनपुर पूर्णिमा कुमारी, SDO बसिया जयवंती देवगम, DSP गुमला मुख्यालय वीरेंद्र टोप्पो, DCLR गुमला राजीव कुमार, DCLR चैनपुर, DCLR बसिया शेखर कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खालको, कार्यपालक अभियंता PHED, जिला कृषि पदाधिकारी शुभम प्रिया तीयू, आईटी मैनेजर राजीव कुमार सहित विभिन्न प्रखंडों से आए प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
- न्यायालय के आदेश पर सेन्हा पुलिस ने आरोपी महिला के घर चिपकाया इश्तेहार दिया सख्त निर्देश1
- सिसई प्रखंड के रावण दहन मैदान में 15 मार्च दिन रविवार को "विराट हिन्दू महासम्मेलन" का आयोजन होने जा रहा है। इसी के निमित इसकी तैयारियों की समीक्षा करने हेतु शुक्रवार को रंजीत नारायण सिंह सरस्वती विद्या मंंदिर के सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। बैठक में सम्मेलन को लेकर समीक्षा करते हुए इसकी तैयारी को युद्ध स्तर पर तेज करने पर जोर दिया गया।1
- सिसई / भरनो - हाथी देखने के शौक ने एक युवक की जान आफत में डाल दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाथी ने युवक को कुचला नहीं, बल्कि अपने भारी-भरकम पैर से सिर्फ एक धक्का दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल का इलाज अस्पताल में जारी है।1
- Post by AAM JANATA1
- वीडियो में देखें पूरा घटनाक्रम1
- 💖💖Saphar me ✨✨1
- बताया जा रहा है,करडेगा से कुनकुरी जा रही एक यात्री बस दुलदुला क्षेत्र के गोडाअम्बा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई,प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में करीब दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। बस के पलटने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बस से बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल लिया जा रहा है।1
- छोटा नागपुरिया तेली उत्थान समाज गुमला के द्वारा आगामी 15 मार्च दिन रविवार को गुमला के रथ मेला टाड़ करौंदी में वार्षिक तेली महा जतरा सह सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं।1
- सिसई (गुमला)। आगामी 15 मार्च 2026 को सिसई के रावण दहन मैदान में "विराट हिन्दू महासम्मेलन" का आयोजन होने जा रहा है इसी के निमित इसकी तैयारियों की समीक्षा करने हेतु शुक्रवार को रंजीत नारायण सिंह सरस्वती विद्या मंंदिर के सांस्कृतिक सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। बैठक में सम्मेलन को लेकर समीक्षा करते हुए इसकी तैयारी को युद्ध स्तर पर तेज करने पर जोर दिया गया। वहीं इस बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने प्रत्येक हिंदुओं के घर घर जाकर "विराट हिन्दू महासम्मेलन" के निमित निमंत्रण पत्र देने का संकल्प लिया। मौके पर संजय वर्मा, बलदेव साहु, प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा, मुकेश श्रीवास्तव डेविड, रोहित शर्मा, दामोदर सिंह,सुमित महली, अरुण सिंह, राजकुमार पौराणिक, मदन साहु, उदय कुशवाहा सहित भारी संख्या में संपूर्ण हिन्दू समाज सिसई के हिन्दू धर्मावलंबी महिला पुरुष मौजूद थे।4