logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जशपुर जिले के गोडाअम्बा के पास शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा होने कि जानकारी मिल रही है। बताया जा रहा है,करडेगा से कुनकुरी जा रही एक यात्री बस दुलदुला क्षेत्र के गोडाअम्बा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई,प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में करीब दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। बस के पलटने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बस से बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल लिया जा रहा है।

6 hrs ago
user_क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
Media company सन्ना, जशपुर, छत्तीसगढ़•
6 hrs ago

जशपुर जिले के गोडाअम्बा के पास शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा होने कि जानकारी मिल रही है। बताया जा रहा है,करडेगा से कुनकुरी जा रही एक यात्री बस दुलदुला क्षेत्र के गोडाअम्बा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई,प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में करीब दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। बस के पलटने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बस से बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल लिया जा रहा है।

More news from Jashpur and nearby areas
  • Post by हमर जशपुर
    1
    Post by हमर जशपुर
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    Bagicha, Jashpur•
    18 hrs ago
  • बच्चा चोर के शक में तीन युवक गिरफ्तार, गांव में मचा हड़कंप — अचार बेचने पहुंचे थे, बच्चों को जबरन खिलाने के आरोप डुमरी (गुमला): डुमरी प्रखंड क्षेत्र के कठगांव में बच्चा चोर होने के शक में तीन युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गुरुवार को हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है कि यह वास्तव में बच्चा चोरी का मामला है या फिर महज गलतफहमी। जानकारी के अनुसार तीनों युवक गांव-गांव घूमकर अचार बेचने का काम करते हैं। ग्रामीणों ने शाम करीब चार बजे बताया कि युवक सबसे पहले नाटावल गांव में फेरी लगाकर अचार बेचने पहुंचे थे। वहां अचार की बिक्री नहीं होने पर वे कठगांव की ओर चले गए और वहां भी अचार बेचने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान आरोप है कि युवकों ने स्कूल के कुछ बच्चों को जबरन अचार खिलाने की कोशिश की। बच्चों द्वारा अचार खाने से मना करने पर युवकों ने कथित रूप से बच्चों का गला पकड़कर जबरदस्ती अचार खिलाने की कोशिश की। यह पूरी घटना कुछ दूरी पर खड़ी एक युवती ने देख ली। युवती ने तुरंत बच्चों के परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही गांव में हल्ला मच गया और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तीनों युवकों को पकड़ लिया और बच्चा चोर होने के शक में उन्हें रोककर रखा। घटना की सूचना तुरंत डुमरी थाना को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शशि प्रकाश ने एक अधिकारी के साथ पुलिस बल को मौके पर भेजा। पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेकर थाना ले आई। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि युवकों पर लगाए गए आरोप सही हैं या फिर किसी प्रकार की गलतफहमी के कारण यह घटना हुई है। #GumlaNews #Dumri #JharkhandNews #CrimeNews #LocalNews #BreakingNews #GumlaPolice #Jharkhand
    4
    बच्चा चोर के शक में तीन युवक गिरफ्तार, गांव में मचा हड़कंप — अचार बेचने पहुंचे थे, बच्चों को जबरन खिलाने के आरोप
डुमरी (गुमला): डुमरी प्रखंड क्षेत्र के कठगांव में बच्चा चोर होने के शक में तीन युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गुरुवार को हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है कि यह वास्तव में बच्चा चोरी का मामला है या फिर महज गलतफहमी।
जानकारी के अनुसार तीनों युवक गांव-गांव घूमकर अचार बेचने का काम करते हैं। ग्रामीणों ने शाम करीब चार बजे बताया कि युवक सबसे पहले नाटावल गांव में फेरी लगाकर अचार बेचने पहुंचे थे। वहां अचार की बिक्री नहीं होने पर वे कठगांव की ओर चले गए और वहां भी अचार बेचने का प्रयास करने लगे।
इसी दौरान आरोप है कि युवकों ने स्कूल के कुछ बच्चों को जबरन अचार खिलाने की कोशिश की। बच्चों द्वारा अचार खाने से मना करने पर युवकों ने कथित रूप से बच्चों का गला पकड़कर जबरदस्ती अचार खिलाने की कोशिश की। यह पूरी घटना कुछ दूरी पर खड़ी एक युवती ने देख ली।
युवती ने तुरंत बच्चों के परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही गांव में हल्ला मच गया और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तीनों युवकों को पकड़ लिया और बच्चा चोर होने के शक में उन्हें रोककर रखा।
घटना की सूचना तुरंत डुमरी थाना को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शशि प्रकाश ने एक अधिकारी के साथ पुलिस बल को मौके पर भेजा। पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेकर थाना ले आई।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि युवकों पर लगाए गए आरोप सही हैं या फिर किसी प्रकार की गलतफहमी के कारण यह घटना हुई है।
#GumlaNews #Dumri #JharkhandNews #CrimeNews #LocalNews #BreakingNews #GumlaPolice #Jharkhand
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    21 hrs ago
  • डुमरी में बच्चा चोर के शक में तीन युवक गिरफ्तार, इलाके में सनसनी डुमरी (गुमला)। डुमरी प्रखंड के कठगांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के संदेह में तीन युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना गुरुवार शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के लोगों को तीन संदिग्ध युवक गांव के आसपास घूमते हुए दिखाई दिए। इसी दौरान बच्चा चोरी की आशंका को लेकर ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई। पुलिस द्वारा तीनों से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।
    1
    डुमरी में बच्चा चोर के शक में तीन युवक गिरफ्तार, इलाके में सनसनी
डुमरी (गुमला)। डुमरी प्रखंड के कठगांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के संदेह में तीन युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना गुरुवार शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के लोगों को तीन संदिग्ध युवक गांव के आसपास घूमते हुए दिखाई दिए। इसी दौरान बच्चा चोरी की आशंका को लेकर ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई। पुलिस द्वारा तीनों से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।
    user_Sahjeb Khan
    Sahjeb Khan
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    23 hrs ago
  • जशपुर में बड़ा सड़क हादसा! तेज रफ्तार बस पलटी, कई यात्री दबे | 5 से अधिक मौत की आशंका
    1
    जशपुर में बड़ा सड़क हादसा! तेज रफ्तार बस पलटी, कई यात्री दबे | 5 से अधिक मौत की आशंका
    user_Ibnul khan
    Ibnul khan
    Media house कांसबेल, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • रामानुजगंज में दो चोरी के मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार रामानुजगंज, 6 मार्च। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान और मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पॉलिटेक्निक कॉलेज से एलईडी लाइट चोरी पहला मामला पॉलिटेक्निक कॉलेज आरगाही का है। कॉलेज में चौकीदारी करने वाले प्रदीप सिंह ने 5 मार्च को थाना रामानुजगंज में मौखिक शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 4 मार्च की रात वह अपने साथी के साथ ड्यूटी पर थे। उसी दौरान सुभाषनगर निवासी ओम सरदार (19) और प्रसन्नजीत मंडल (22) कॉलेज का गेट फांदकर अंदर घुस गए और छत पर लगी 6 स्ट्रीट एलईडी लाइट चोरी कर ले गए। चौकीदारों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन दोनों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 38/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। उनके कब्जे से करीब 21 हजार रुपये कीमत की 6 एलईडी लाइट और चोरी में इस्तेमाल की गई हीरो एक्सट्रीम मोटरसाइकिल (करीब 1 लाख रुपये) जब्त की गई। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मोबाइल दुकान में चोरी करने वाला भी पकड़ा गया दूसरा मामला रामानुजगंज के धनपुरी क्षेत्र का है। यहां सूर्यकुमार की मोबाइल एक्सेसरीज और चॉइस सेंटर की दुकान से 12 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 12 बजे एक युवक काउंटर से 5200 रुपये और जियो कंपनी का मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया था। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच में आरोपी की पहचान तामेश्वर नगर निवासी अमन मिस्त्री (21) के रूप में हुई। मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार था। 5 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी होली मनाने अपने घर आया है और रामानुजगंज में मोटरसाइकिल से घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उसके पास से चोरी किया गया जियो मोबाइल फोन, 500 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (करीब 80 हजार रुपये) बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस टीम की रही अहम भूमिका दोनों मामलों के आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी के सामान की बरामदगी में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय साहू, प्रधान आरक्षक संजीव सिंह, महामाया सिंह और नागेश्वर पोर्ते की विशेष भूमिका रही।
    1
    रामानुजगंज में दो चोरी के मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
रामानुजगंज, 6 मार्च। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान और मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पॉलिटेक्निक कॉलेज से एलईडी लाइट चोरी
पहला मामला पॉलिटेक्निक कॉलेज आरगाही का है। कॉलेज में चौकीदारी करने वाले प्रदीप सिंह ने 5 मार्च को थाना रामानुजगंज में मौखिक शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 4 मार्च की रात वह अपने साथी के साथ ड्यूटी पर थे। उसी दौरान सुभाषनगर निवासी ओम सरदार (19) और प्रसन्नजीत मंडल (22) कॉलेज का गेट फांदकर अंदर घुस गए और छत पर लगी 6 स्ट्रीट एलईडी लाइट चोरी कर ले गए।
चौकीदारों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन दोनों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 38/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। उनके कब्जे से करीब 21 हजार रुपये कीमत की 6 एलईडी लाइट और चोरी में इस्तेमाल की गई हीरो एक्सट्रीम मोटरसाइकिल (करीब 1 लाख रुपये) जब्त की गई। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
मोबाइल दुकान में चोरी करने वाला भी पकड़ा गया
दूसरा मामला रामानुजगंज के धनपुरी क्षेत्र का है। यहां सूर्यकुमार की मोबाइल एक्सेसरीज और चॉइस सेंटर की दुकान से 12 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 12 बजे एक युवक काउंटर से 5200 रुपये और जियो कंपनी का मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया था।
दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच में आरोपी की पहचान तामेश्वर नगर निवासी अमन मिस्त्री (21) के रूप में हुई। मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार था।
5 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी होली मनाने अपने घर आया है और रामानुजगंज में मोटरसाइकिल से घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।
उसके पास से चोरी किया गया जियो मोबाइल फोन, 500 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (करीब 80 हजार रुपये) बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
दोनों मामलों के आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी के सामान की बरामदगी में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय साहू, प्रधान आरक्षक संजीव सिंह, महामाया सिंह और नागेश्वर पोर्ते की विशेष भूमिका रही।
    user_Balrampur
    Balrampur
    Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • जशपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस पलटी, 5 की मौत, 25 घायल तपकरा थाना इलाके में हुए हादसे के बाद ग्रामीणों और पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया. स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर है. जशपुर जिले में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. तपकरा थाना क्षेत्र के गोडाअंबा गांव के पास एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में बस में सवार करीब 25 यात्री घायल हो गए, जबकि 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. हादसे के बाद ग्रामीणों और पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया कुरडेग से कुनकुरी जा रही थी बस जानकारी के मुताबिक यात्री बस झारखंड के कुरडेग से यात्रियों को लेकर कुनकुरी की ओर जा रही थी. बस में करीब 30 यात्री सवार थे. गोडाअंबा गांव के पास अचानक बस चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और तेज रफ्तार बस सड़क किनारे पलट गई. बस पलटते ही मची चीख-पुकार बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. कई यात्री बस के अंदर ही फंस गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंच गए. ग्रामीणों और पुलिस ने किया रेस्क्यू स्थानीय ग्रामीणों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की. सूचना मिलने के बाद तपकरा थाना पुलिस और करडेगा चौकी की टीम भी मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों को एम्बुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से इलाज के लिए कुनकुरी अस्पताल भेजा गया. घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. CM ने अधिकारियों के दिए निर्देश मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना में घायल मरीजों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं. मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके पर 5 लोगों की मौत हो गई है, और 20 से ज्यादा लोग घायल हैं. घायल मरीजों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में और होली क्रॉस कुनकुरी में अस्पताल में ईलाज किया जा रहा है. 3 गंभीर रूप से घायल मरीजों को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर भेजा गया है. कलेक्टर रोहित व्यास और SSP डॉक्टर लाल उमेद सिंह मौके पर पहुंचे हैं और घायल मरीजों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. हादसे की जांच शुरू घटना में 5 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खोना हादसे की वजह माना जा रहा है.
    1
    जशपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस पलटी, 5 की मौत, 25 घायल
तपकरा थाना इलाके में हुए हादसे के बाद ग्रामीणों और पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया. स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर है.
जशपुर जिले में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. तपकरा थाना क्षेत्र के गोडाअंबा गांव के पास एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में बस में सवार करीब 25 यात्री घायल हो गए, जबकि 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई है.
हादसे के बाद ग्रामीणों और पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया 
कुरडेग से कुनकुरी जा रही थी बस
जानकारी के मुताबिक यात्री बस झारखंड के कुरडेग से यात्रियों को लेकर कुनकुरी की ओर जा रही थी. बस में करीब 30 यात्री सवार थे. गोडाअंबा गांव के पास अचानक बस चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और तेज रफ्तार बस सड़क किनारे पलट गई.
बस पलटते ही मची चीख-पुकार
बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. कई यात्री बस के अंदर ही फंस गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंच गए.
ग्रामीणों और पुलिस ने किया रेस्क्यू
स्थानीय ग्रामीणों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की. सूचना मिलने के बाद तपकरा थाना पुलिस और करडेगा चौकी की टीम भी मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया.
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों को एम्बुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से इलाज के लिए कुनकुरी अस्पताल भेजा गया. घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.
CM ने अधिकारियों के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना में घायल मरीजों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं. मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके पर 5 लोगों की मौत हो गई है, और 20 से ज्यादा लोग घायल हैं. घायल मरीजों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में और होली क्रॉस कुनकुरी में अस्पताल में ईलाज किया जा रहा है. 3 गंभीर रूप से घायल मरीजों को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर भेजा गया है. कलेक्टर रोहित व्यास और SSP डॉक्टर लाल उमेद सिंह मौके पर पहुंचे हैं और घायल मरीजों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.
हादसे की जांच शुरू
घटना में 5 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खोना हादसे की वजह माना जा रहा है.
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • जानकारी के मुताबिक आरोपी निजामुद्दीन अंसारी उर्फ़ राजा पिता अब्दुल हकीम अंसारी के कब्जे से 320 नग देशी प्लेन शराब शोले कीमती 25,600/-रूपये एवं 16 पौवा अंग्रेजी शराब ग्रीन लेबल ब्रांड, किमती 3200/- रूपये कुल 336 पौवा जुमला 60.480 वल्क ली. किमती 28,800/रूपये बरामद किया गया।
    1
    जानकारी के मुताबिक आरोपी निजामुद्दीन अंसारी उर्फ़ राजा पिता अब्दुल हकीम अंसारी के कब्जे से 320 नग देशी प्लेन शराब शोले कीमती 25,600/-रूपये एवं 16 पौवा अंग्रेजी शराब ग्रीन लेबल ब्रांड, किमती 3200/- रूपये कुल 336 पौवा जुमला 60.480 वल्क ली. किमती 28,800/रूपये बरामद किया गया।
    user_क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    Media company सन्ना, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर कल होगी केंद्रीय समिति की अहम बैठक चैनपुर (गुमला): आगामी रामनवमी एवं चैती दुर्गा पूजा के भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर केंद्रीय रामनवमी पूजा समिति, चैनपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक छह मार्च (शुक्रवार) को आयोजित की जाएगी। बैठक शाम सात बजे चैनपुर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में होगी। जानकारी देते हुए गुरुवार को शाम छह बजे समिति के सदस्यों ने बताया कि बैठक में चैती दुर्गा पूजा, मंगलवारी शोभायात्रा तथा रामनवमी पूजा को भव्य एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही शोभायात्रा के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, सजावट तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी रणनीति बनाई जाएगी। समिति ने सभी रामभक्तों और नगरवासियों से बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव देने की अपील की है, ताकि पर्व को शांतिपूर्ण और सफल बनाया जा सके। बताया गया कि बैठक में समिति के मुख्य संरक्षक, संरक्षक मंडल, केंद्रीय समिति के सदस्य सहित नगर के प्रबुद्ध रामभक्तों की उपस्थिति रहेगी। #Chainpur #Gumla #Ramnavami #ChaitiDurgaPuja #JharkhandNews #LocalNews #FestivalNews
    4
    रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर कल होगी केंद्रीय समिति की अहम बैठक
चैनपुर (गुमला): आगामी रामनवमी एवं चैती दुर्गा पूजा के भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर केंद्रीय रामनवमी पूजा समिति, चैनपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक छह मार्च (शुक्रवार) को आयोजित की जाएगी। बैठक शाम सात बजे चैनपुर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में होगी।
जानकारी देते हुए गुरुवार को शाम छह बजे समिति के सदस्यों ने बताया कि बैठक में चैती दुर्गा पूजा, मंगलवारी शोभायात्रा तथा रामनवमी पूजा को भव्य एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही शोभायात्रा के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, सजावट तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी रणनीति बनाई जाएगी। समिति ने सभी रामभक्तों और नगरवासियों से बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव देने की अपील की है, ताकि पर्व को शांतिपूर्ण और सफल बनाया जा सके।
बताया गया कि बैठक में समिति के मुख्य संरक्षक, संरक्षक मंडल, केंद्रीय समिति के सदस्य सहित नगर के प्रबुद्ध रामभक्तों की उपस्थिति रहेगी।
#Chainpur #Gumla #Ramnavami #ChaitiDurgaPuja #JharkhandNews #LocalNews #FestivalNews
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    22 hrs ago
  • यहां साल में सिर्फ एक दिन – होली के दिन सूर्योदय से दोपहर तक मिर्गी (एपिलेप्सी) की दवा निःशुल्क दी जाती है। इस दवा को लेने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी मरीज पहुंचते हैं और कई लोगों को इससे स्वास्थ्य लाभ मिलने की बात सामने आती है। होली के दिन यहां लाखों लोगों की भीड़ उमड़ती है, लेकिन खास बात यह है कि आने वाले हर मरीज को दवा मिल जाती है। लोग इसे आस्था और परंपरा से जुड़ा किसी चमत्कार से कम नहीं मानते। रिज्दा, मस्तूरी (बिलासपुर) — Jashpur Times #Chhattisgarh #Bilaspur #Rijda #HoliTradition #HealthNews #JashpurTimes
    1
    यहां साल में सिर्फ एक दिन – होली के दिन सूर्योदय से दोपहर तक मिर्गी (एपिलेप्सी) की दवा निःशुल्क दी जाती है।
इस दवा को लेने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी मरीज पहुंचते हैं और कई लोगों को इससे स्वास्थ्य लाभ मिलने की बात सामने आती है।
होली के दिन यहां लाखों लोगों की भीड़ उमड़ती है, लेकिन खास बात यह है कि आने वाले हर मरीज को दवा मिल जाती है।
लोग इसे आस्था और परंपरा से जुड़ा किसी चमत्कार से कम नहीं मानते।
रिज्दा, मस्तूरी (बिलासपुर)
— Jashpur Times
#Chhattisgarh #Bilaspur #Rijda #HoliTradition #HealthNews #JashpurTimes
    user_Ibnul khan
    Ibnul khan
    Media house कांसबेल, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.